Amazon और Flipkart से सस्ती है ये वेबसाइट! आधी कीमत पर बेच रहे उत्पाद

जानिए आखिर कोनसी है ये वेबसाइट?

भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कई वेबसाइट हैं, लेकिन आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको सबसे सस्ता सामान कहां से मिल सकता है, जिससे आप अपने पैसो की सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं।

Gem Online Marketplace: पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग की मात्रा बढ़ी है. लोग बाजार जाकर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान (उत्पाद खरीदारी) खरीदने के बजाय स्मार्टफोन के एक क्लिक से सीधे घर पर ही सामान मंगवा रहे हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा कारण सस्ता सामान है। प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म में से एक Amazon और Flipkart कई वस्तुओं पर बंपर छूट प्रदान करते हैं। अगर आपको बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा मिलता है तो इन प्लेटफॉर्म पर बाजार के मुकाबले सामान काफी सस्ता होता है।

हालांकि, इसके अलावा एक सरकारी वेबसाइट है, जहां Amazon और Flipkart से सस्ता सामान मिलता है। बहुत से लोग इस साइट के बारे में जानते भी नहीं हैं। आज हम आपको इसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह कौन सी वेबसाइट है?

दरअसल हम आपको जिस वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम Gem है। और यह एक सरकारी बाजार है। यहां ग्राहक सस्ते दामों पर उत्पाद खरीद सकते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस बाजार में उत्पाद की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। इस Website के बारे में अभी बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि, यह Website Flipkart और Amazon की तुलना में कम कीमत पर अपने प्रोडक्ट को बेच रही है।

इस वेबसाइट पर वस्तु कितनी सस्ती है?

अगर आपके मन में यह सवाल है कि इस वेबसाइट पर कितना सस्ता सामान दिया जा रहा है। तो हम आपको बता दें कि 2021-22 में एक सर्वेक्षण किया गया था। इस सर्वे में कुल 22 उत्पादों की तुलना की गई।

इसमें जेम के उत्पादों के साथ-साथ अन्य ई-कॉमर्स साइटों के उत्पाद भी शामिल थे और पाया कि ये 22 उत्पाद अन्य साइटों की तुलना में 9.5 प्रतिशत सस्ते थे। उदाहरण के लिए, यदि आप अन्य साइटों को देखें, तो जेम पर 100 रुपये का उत्पाद लगभग 90 रुपये में ही उपलब्ध है।

तो दोस्तों अगर आपको भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है तो इस वेबसाइट को एक बार अवश्य विजिट करे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।