शेर का दूध | Sher Ka Dudh Story In Hindi

- Advertisement -

Sher Ka Dudh Story In Hindi- बादशाह अकबर का साला मुल्ला दो प्याजा बीरबल का कट्टर दुश्मन था। वह हमेशा बीरबल के खिलाफ षड्यंत्र रचता रहता था। एक बार उसने अपनी बहन ‘बेगम साहिबा’ को अपने साथ मिलाकर एक योजना बनाई। योजना के अनुसार बेगम एक दिन बीमार पड़ गई। फौरन शाही हकीम को बुलाया गया, जिसने बेगम को देखकर कहा कि बेगम तभी ठीक हो सकती हैं, जब उन्हें शेर का दूध पिलाया जाए।

- Advertisement -
Sher Ka Dudh Story In Hindi

बादशाह ने यह बात अपने सभासदों के बीच रखी। अधिकांश सभासद तो थे ही बीरबल के खिलाफ। अतः सभी ने मुल्ला दो प्याजा की शह पाकर एक स्वर में कहा, “बादशाह सलामत, शेर का दूध बीरबल लेकर आएँगे, क्योंकि वे बुद्धिमान और साहसी हैं।

“बादशाह ने बीरबल की तरफ देखा, “क्यों बीरबल! क्या तुम ला सकते हो शेर का दूध ?” बीरबल समझ गए कि यह उनके दुश्मनों की चाल है और लगता है कि हकीम और बेगम साहिबा भी उनसे मिल चुके हैं।

- Advertisement -

वे अपने स्थान से उठे और बादशाह के आगे सिर झुकाकर बोले, “मैं पूरी कोशिश करूँगा जहाँपनाह।” और फिर वे कुछ दिन का अवकाश लेकर चले गए। घर जाकर उन्होंने यह बात अपनी बेटी को बताई। बीरबल की बेटी भी बहुत होशियार थी। वह बोली, “पिताजी! इस बात के लिए आपको चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इसका हल मैं आपको बता दूँगी। छुट्टियाँ समाप्त होने के बाद भी आप दरबार में न जाएँ।” यह कहकर बीरबल की बेटी ने युक्ति समझाई। बीरबल की छुट्टियाँ समाप्त हो जाने पर बादशाह का दूत उन्हें बुलाने आया तो बीरबल की लड़की ने कह दिया कि उनको बच्चा हुआ है। वे प्रसूति गृह में हैं। अभी नहीं आ सकते। दूत ने दरबार में जाकर वैसा ही कह दिया।

तब अकबर बादशाह और उनके सदस्यों को अपनी चूक का अहसास हुआ कि दूध शेर नहीं शेरनी देती है। अकबर ने बीरबल को वापस सभा में बुलवा लिया।

ऐसी ही अन्य प्रेरणादायक हिंदी कहानी के लिए क्लिक करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles