अपने एरिया का Pin Code कैसे पता करें | Pin Code Finder

- Advertisement -

Pin Code Finder (Find Area PIN Code किसी भी जिले का) – दोस्तों जैसा की हम सब जानते है की भारत 28 राज्यों और कम से कम 718 जिलों वाला एक विशाल राष्ट्र है। क्षेत्रों की पहचान करने के लिए, भारतीय डाक विभाग ने डाक सेवाओं के वितरण में सहायता के लिए प्रत्येक जिले / गांव / कस्बे को ‘पिन कोड’ के रूप में जाना जाने वाला एक विशिष्ट कोड प्रदान किया है। इस कोड की जरूरत आपको बहुत से कामो को पूरा करने के लिए होती है। लेकिन सभी जगहों के पिन कोड याद रखना आसान नहीं होता इसी लिए आज हम आपको Pin Code Finder के बारे में बताएँगे जिसकी मदत से आप किसी भी जगह का पिनकोड आसानी से पता कर सकते है।

- Advertisement -

Pin Code क्या होता है और अपने एरिया का Pin Code कैसे पता करें?

पिन कोड का मतलब पोस्टल इंडेक्स नंबर कोड है। इस कोड को ज़िप कोड या क्षेत्र डाक कोड के रूप में भी जाना जाता है, यह कोड बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि देश की पूरी डाक प्रणाली इसके आसपास काम करती है। पिन कोड आपके पते से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करता है और पत्रों से लेकर कुरियर या ऑनलाइन खरीदारी तक की सभी महत्वपूर्ण डिलीवरी इस कोड पर निर्भर करती है।

यह कोड छह नंबरों से बना है जो उससे जुड़े क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है जहां आप रहते हैं। इनमें से प्रत्येक संख्या एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए डिज़ाइन की गई है। भारत को छह विशेष क्षेत्रों में बांटा गया है और प्रत्येक पिन कोड एक या दूसरे विशेष क्षेत्र की जानकारी देता है। यह राज्य, जिले और डाकघर के नाम को दर्शित करता है।

- Advertisement -

पिन कोड का इतिहास

पिन कोड 15 अगस्त 1972 को संचार मंत्रालय में तत्कालीन अतिरिक्त सचिव श्रीराम भीकाजी द्वारा पेश किया गया था। मेल को मैन्युअल रूप से छाँटने और वितरित करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नई प्रणाली को महत्वपूर्ण माना गया। ऐसा इसलिए है क्योंकि विभिन्न भाषाओं और समान नामों और पतों ने बहुत भ्रम पैदा किया है। इस प्रकार, एक मानक प्रक्रिया होनी चाहिए जो प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करे। इस तरह, राज्यों, जिलों और शहरों की पहचान करने के लिए पिन कोड का अविष्कार किया गया था।

अपने गाँव / एरिया का Pin Code कैसे पता करें?

दोस्तों जैसा की हमने आपको बताया की पिन कोड एक महत्वपूर्ण प्रणाली है जिसका इस्तेमाल एरिया या गांव की पहचान करने के लिए किया जाता और इसकी आवश्यकता हमें बहुत सी जगह होती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते है जिन्हे अपने गांव या एरिया का पिनकोड पता नहीं होता। तो अगर आपको भी अपने गांव या एरिया का पिनकोड नहीं पता तो आपको उसे किस प्रकार ढूंढ़ना है इसकी जानकारी आपको निचे दी गयी है उसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे।

Step 1. आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में chrom ब्राउजर को ओपन करना है और ओपन करने के बाद आपको वहा पर “Pin Code Finder” लिख कर सर्च करना है।

Step 2- सर्च करने के बाद आपको निचे स्क्रॉल करना है जहा पर आपको दूसरे या तीसरे नंबर पर mapsofindia.com नामक एक वेबसाइट दिखाई देगी आपको उस वेबसाइट पर क्लिक करना है।

Step 3- वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा जो आपको निचे दिखाया गया है उस प्रकार का होगा।

- Advertisement -
pin code kya hai

Step 4- उसके बाद आपको अपना डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और सिटी सिलेक्ट करनी है और निचे दिए गए सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 5- सर्च करने के बाद आपके सामने आपके गांव का पिनकोड आ जायेगा जैसे आपको निचे दिखाया गया है।

pin code finder

तो दोस्तों इस प्रकार से आप अपने गांव या एरिया का पिनकोड नंबर पता कर सकते है। अगर आप वेबसाइट की जगह पिन कोड पता करने के लिए एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना चाहते है तो इसके लिए प्ले स्टोर पर एप्लिकेशन भी मौजूद है।

Area Pin Code Finder App

दोस्तों जैसा की हम सब जानते है की गूगल प्ले स्टोर पर कई प्रकार के एप्लिकेशन मौजूद होते है उसी प्रकार गूगल प्ले स्टोर पर Pin Code Finder App भी मजूद है तो आईये जानते है उस एप्लिकेशन को डाउनलोड कैसे करना है।

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store को ओपन कर लेना है।
  • प्ले स्टोर ओपन करने के बाद आपको सर्च वाले ऑप्शन पर जाना है और वहा Pin Code Finder App लिख कर सर्च करना है।
  • सर्च करने के बाद आपके सामने कई Pin Code Finder Apps आ जायेंगे आप उनमे से किसी भी एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते है।
  • इनमे से कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको लोकेशन की परमिशन मांगी जाएगी जैसे ही आप परमिशन दे देंगे उसके बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दिख जायेगा। इसी के साथ आप Apps की मदत से अन्य जगहों के पिन कोड भी पता कर सकते है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने देखा Pin Code Finder यानि की आप किस प्रकार से अपने गांव या एरिया का पिन कोड पता कर सकते है। इस आर्टिकल में हमने पिन कोड पता करने के लिए वेबसाइट और App के बारे में जानकारी दी जिसकी मदत से आप पिनकोड पता कर सकते है। में उम्मीद करता हु की आपको आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को भी ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे क्योकि हम ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल आपके लिए रोजाना लाते रहते है। अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद।

- Advertisement -

Related Articles

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles