फुल स्टैक डेवलपर (Full Stack Developer) Meaning In Hindi

अगर आप सॉफ्टवेयर फील्ड से जुड़े हुए हो तो आप हमेशा ही full stack developer यह शब्द सुनते होंगे। लेकिन आपने कभी यह जानने की कोशिश की है की आखिर full stack developer क्या होता है ? तो आज हम यही जानेंगे की full stack developer किसे कहा जाता है .

- Advertisement -

वैसे तो सॉफ्टवेयर कंपनी में बहुत से डेवलपर काम करते है तो क्या वह सब फुल स्टैक डेवलपर होते है ? लेकिन यह गलत है डेवलपर के भी प्रकार होते है. जिनसे Backend Developer, Frontend Developer, Full stack Developer इत्यादि प्रकार प्रमुखता से होते है. मै खुद भी एक Full Stack Developer हु तो मुझे यह आपको समझाने में आसानी होगी.

Full Stack Developer किसे कहा जाता है ?

Full Stack Developer उस व्यक्ति या डेवलपर को कहा जाता है जो Backend, Frontend और अलग-अलग लेयर पर काम कर सकता है. जिसे की अच्छे से नॉलेज होती हैऔर वह सॉफ्टवेयर डेवलोपमेंट में माहिर होता है.

- Advertisement -
Full Stack Developer

Frontend Developer + Backend Developer = Full Stack Developer

फुल स्टैक डेवलपर की मांग दिनों-दिन तेजी से बढ़ रही है जिसका मुख्य कारन है सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में आने वाला परिवर्तन और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बढ़ती संख्या. मार्किट में बहुत सारे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हो गए है जिसके कारन सॉफ्टवेयर कंपनी उनमे से सबसे अच्छे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ढूंढती है और काम देती है.

तो ज्यादातर सॉफ्टवेयर कंपनी Full Stack Developer को ही ज्यादा महत्व देती है. क्योंकि Full Stack Developer एक ऐसा व्यक्ति होता है जो Frontend Developer, Backend Developer के काम अकेला ही कर सकता है.

हमने यह तो जान लिया की Full Stack Developer किसे कहा जाता है. जिसमे हमने देखा की Full Stack Developer Frontend Developer और Backend developer दोनों का काम कर सकता है. जिसमे हमने Frontend Developer और Backend Developer देखा अब हम विस्तार से जानते है.

Frontend Developer क्या है ?

जो डेवलपर Frontend टेक्नोलॉजीस पर काम करता है उसे Frontend Developer कहा जाया है. Frontend Developer HTML, CSS और JavaScript जैसी Frontend टेक्नोलॉजीस पर काम करता है. फ्रॉंटेंड डेवलपर जो भी डिज़ाइन बनता है उससे सीधे यूजर का interaction होता है. Frontend Developer को क्लाइंट साइड डेवलपर भी कहा जाता है. क्योंकि वह क्लाइंट साइड टेक्नोलॉजी पर काम करता है.

- Advertisement -

Backend Developer क्या है ?

जो डेवलपर Backend टेक्नोलॉजीस पर काम करता है उसे Backend Developer कहा जाया है. Backend Developer PHP, .Net, Python, Java जैसी Backend टेक्नोलॉजीस पर काम करता है. बैकेंड डेवलपर जो भी कोड करता है उससे सीधे यूजर का interaction नहीं होता. यह कोड Frontend को डेटाबेस से कनेक्ट करता है। Backend Developer को सर्वर साइड डेवलपर भी कहा जाता है. क्योंकि वह सर्वर साइड टेक्नोलॉजी पर काम करता है.

Full Stack Developer क्या है ?

Frontend Developer और Backend Developer को मिला दे तो बन जाता है Full Stack Developer. जो Backend और Frontend दोने Developer’s के काम अकेला ही कर सकता है. जिसमे वह क्लाइंट साइड की HTML, CSS और JavaScript और सर्वर साइड की PHP, .Net, Python, Java Technologies पर अकेला ही काम करता है.

Full Stack Developer क्या काम करता है ?

हमने यह तो जान लिया की Full Stack Developer क्या होता है. लेकिन क्या आपको पता है की Full Stack Developer क्या काम करता है? अगर आपको नहीं पता तो अब हम जानते है की फुल स्टैक डेवलपर क्या काम करता है.

निचे दिए गए सभी काम Full Stack Developer को करने होते है. जिसमे उसे अनुभव की भी आवश्यकता होती है.

Frontend Work

किसी भी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर की डिज़ाइन करना Full Stack Developer का सबसे पहला काम होता है. जिसमे वह क्लाइंट के लिए Frontend एप्लीकेशन बनता है. जिसमे वह HTML, CSS और JavaScript जैसी क्लाइंट साइड टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है और कोड लिखता है.

किसी भी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर की Frontend डिज़ाइन को उसका आयना कहा जाता है. क्योंकि Frontend से सीधा यूजर का संबंध आता है ,जिसमे वह सॉफ्टवेयर को इनपुट देता है और आउटपुट भी देखता है.

Frontend/Client Side Technologies –

  • HTML
  • CSS
  • JavaScript
  • Angular

Backend Work

जैसे की आपने देखा की Full Stack Developer को backend पर भी काम करना होता है. backend का काम ज्यादा आसान नहीं होता ,क्योंकि इसमें Frontend को डेटाबेस से कनेक्ट करना होता है. backend की कोडिंग करने के लिए सर्वर साइड टेक्नोलॉजीस का उपयोग किया जाता है.

बैकेंड साइड की कोडिंग से ही हमे डेटाबेस की कनेक्टिविटी की कोडिंग भी करनी होती है. backend डेवलपर का काम Frontend डेवलपर की तुलना में काफी मुश्किल भरा होता है.

Backend/Server Side Technologies –

  • PHP
  • Java
  • C# / .Net
  • Ruby
  • C / C++
  • Python

Database

Full Stack Developer को डेटाबेस की थोड़ी बहुत नॉलेज की आवश्यकता होती है. क्योंकि Full Stack Developer Backend पर भी खुद काम करता है ,जिस कारन उसे Frontend को Backend / server साइड की कोडिंग की मदत से डेटाबेस से कनेक्ट करना होता है. इसी कारन उसका डेटाबेस से भी संबंध आता है.

इसी कारन Full Stack Developer को डेटाबेस के भी बेसिक नॉलेज की आवश्यकता होती है. कहिबार फुल स्टैक डेवलपर ही प्रोजेक्ट के लिए डेटाबेस भी बनता है. अगर प्रोजेक्ट छोटा हो तो वह डेटाबेस भी खुद से ही बनता है. इसी कारन फुल स्टैक डेवलपर को SQL और अन्य डेटाबेस जैसे की NoSql की भी थोड़ी बहुत नॉलेज होनी चाहिए।

Databases –

  • My SQL
  • Oracle
  • MsSQL
  • MongoDB (No SQL)
  • MariaDB

Full Stack Developer कैसे बने ?

जैसे की हमने पहले देखा की Full Stack Developer किसे कहा जाता है और वह क्या काम करता है ? यह सब जानने के बाद आपके भी मन में Full Stack Developer बनाने की इच्छा जरूर हुयी होगी. तो चलिए जानते है की आखिर Full Stack Developer कैसे बन सकते है.

  • आपका प्रोग्रामिंग स्किल अच्छा होना आवश्यक है.
  • आपको Frontend Technologies अच्छे से पता करनी चाहिए. जिसमे आपको HTML, CSS और JavaScript जैसी बेसिक Frontend टेक्नोलॉजी सीखनी होगी.
  • Full Stack Developer Backend Technologies पर भी काम करता है. तो आपको Frontend के बाद Backend Technologies भी अच्छे से सीखनी होगी. जिसमे आप PHP, Java, C# / .Net, Ruby, C / C++, Python या अन्य सर्वर साइड language में से कोई भी एक सर्वर साइड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिख सकते हो.
  • जैसे की Full Stack Developer को डेटाबेस से कनेक्टिविटी भी करनी होती है. इसी कारन आपको अलग-अलग डेटाबेस का बेसिक नॉलेज भी लेगा होगा. जिसमे आप प्रमुखता My SQL, Oracle, MsSQL, MongoDB (No SQL), MariaDB इन डेटाबेस की ओर ध्यान दे सकते है.
  • कही बार Full Stack Developer को अलग-अलग लेयर पर काम करना होता है. जिसमे कहिबार उसे सिक्योरिटी लेयर पर भी काम करना पड़ सकता है. इसीलिए आपको इसकी भी थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए.

अगर आप भी यह सब कर लेते हो तो आप भी फुल स्टैक डेवलपर बन सकते हो. जिसके लिए आपको कड़ी मेहनत ओर प्रैक्टिस भी करनी है. ओर आगे चलकर Full Stack Developer की ही डिमांड ज्यादा रहने वाली है. ओर साधारण डेवलपर की तुलना में Full Stack Developer को जॉब भी आसानी से मिल जाता है.

Full Stack Developer Salary In India

नौकरी मिलने की बात हो या सैलरी की बात हो Full Stack Developer हमेशा से ही साधारण डेवलपर की तुलना में आगे रहा है. क्योंकि Full Stack Developer का काम भी अन्य डेवलपर से थोड़ा मुश्किल होता है. ओर उसे सॉफ्टवेयर डेवलोपमेंट का भी अच्छा अनुभव होता है.

लेकिन Full Stack Developer की सैलरी भी उसके अनुभव, काम ओर कंपनी से अलग-अलग होती है. इसीलिए हम एक्यूरेट सैलरी किसी भी जॉब की नहीं बता सकते है. लेकिन जो एवरेज सैलरी होती है उसे हम देखते है.

अनुभवसैलरी (वार्षिक पैकेज)सैलरी (मासिक)
Fresher3,00,000 to 5,00,00025,000 to 41,000
1 to 4 year Experience5,00,000 to 12,00,00041,000 to 1,00,000
5 to 912,00,000 to 14,00,0001,00,000 to 1,16,000
9 to Above14,00,000 to 38,00,0001,16,000 to 3,16,000

इस बात से आप अंदाजा लगा ही सकते है की Full Stack Developer कितने पैसे कमाते है. इसमें मैंने जो बताई है वह तो केवल एवरेज सैलरी है कही कंपनी तो इससे भी ज्यादा सैलरी देती है. या यह आकड़े किसी-किसी कंपनी के लिए कम भी हो सकते है. लेकिन एवरेज की अगर बात करे तो सच्चाई यही है.

अंतिम शब्द

यह था Full Stack Developer का meaning हिंदी में. जिसमे मैंने आपको मीनिंग के साथ-साथ Full Stack Developer से जुडी हुई काफी बाटे भी बताई. जिसमे हमने देखा की Full Stack Developer किसे कहा जाता है ? , Full Stack Developer क्या काम करता है ? , Full Stack Developer कैसे बने ? ओर Full Stack Developer की Salary भारत में कितनी होती है ? यह मै आपको काफी आसानी से ओर सरल भाषा में बता पाया। क्योंकि में खुद ही एक Full Stack Developer हु.

फिर भी आपके मन में कुछ भी सवाल हो तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते हो. अगर सॉफ्टवेयर फील्ड से सम्बंधित कुछ भी प्रॉब्लम हो तो आप कमेंट करे. धन्यवाद !

- Advertisement -

Related Articles

10 COMMENTS

  1. Fullstack के बारे में जानकारी पसंद आयी |
    आपने सैलरी के बारे मी भी बताया है उसके लिए धन्यवाद |
    मई आपका ब्लॉग डेली देखता हूँ |

  2. Sir jo apne bataya haai sb thik haai bahutt achaa artical Bata te hoo aap sch it’s great artical sara padha Maine bhutt accha lgaa padh krr but ye bataye ki full attack developer kaise bane 10 th ke baad kyaa kren kya krna hai kaise bane plesss reply me help kariye meri sir

  3. Full stack web developer banne ke liye engineering ya BCA hona jaruri haii kyaa ?
    Mai ek BA Mai digree Li hai mai Full stack web developer ban sakta hu na ?
    Course krne ke Bad kon taflik to nahi jayegi ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending Stories