प्ले स्टेशन क्या है ? ps1, ps2, ps3, ps4 की पूरी जानकारी

आज हम देखने वाले है की प्ले स्टेशन क्या होता है ? कुछ लोक इसे PS भी कहते है। जिसके अभी मार्केट में काफी version भी आ चुके है। जिसमे PS1,PS2,PS3,PS4 काफी प्रसिद्ध है। और सोनी कंपनी प्ले स्टेशन 5 (PS5) भी जल्द लॉंच करने की खबरे आ रही है। प्ले स्टेशन इतना लोकप्रिय क्यों है ? प्ले स्टेशन की खोज किसने की है? प्ले स्टेशन का इतिहास क्या है ? इन सब सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले है।

- Advertisement -

प्ले स्टेशन क्या होता है ?

प्ले स्टेशन एक वीडियो गेम कंसोल है जिसे हम PSके नाम से जानते है। जिस पर आप वीडियो गेम काफी आसानी से और अच्छे तरह से खेल सकते है। प्ले स्टेशन या PS की खोज सबसे पहले सोनी कंपनी ने ३ दिसंबर १९९४ में जापान में की थी। प्ले स्टेशन में आपको गेम की डिस्क इन्सर्ट करनी होती है। प्ले स्टेशन को टेलीविज़न से जोड़ कर चलाना होता है। अब तो हैंड कंसोल भी मार्केट में आ चुके है। जिन्हे आप कहींपर भी ले जा सकते हो और गेम का आनंद उठा सकते हो।

सोनी कंपनी ने हैंड कंसोल प्ले स्टेशन २००४ में निकला था जो आगे चलकर काफी प्रसिद्ध हो गया। प्ले स्टेशन ने लोगो को गेम खेलने का अलग ही तरीका अवगत कराया जो काफी आसान और मजेदार था। हैंड कंसोल प्ले स्टेशन से आप ट्रैवेलिंग में भी गेम का मजा उठा सकते है।

- Advertisement -

प्ले स्टेशन का इतिहास

दोस्तों हम ने, प्ले स्टेशन क्या होता है ? यह देख लिया और प्ले स्टेशन के नई version के बारे में भी जाना। लेकिन आपको यह भी जानना जरूरी है की प्ले स्टेशन की शुरुवात कैसे हुई ? पहला प्ले स्टेशन किसने बनाया ? तो इसी के बारे में अब हम जानने वाले है।

1. Play Station

दुनिया के पहले play station का अविष्कार ३ दिसंबर १९९४ में जापान में हुवा था। जिसका नाम था ‘प्ले स्टेशन’ यह शुरुवाती कंसोल होने पर भी काफी प्रसिद्ध हुवा। इसे पांचवी पीढ़ी का गेम की दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। प्ले स्टेशन ने ’90 के दशक के मध्य में सेगा सैटर्न और निंटेंडो 64 के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की थी।

सोनी कंपनी ने यह प्ले स्टेशन निन्टेंडो नामक कंपनी के साथ मिलकर बनाया था। लेकिन कुछ समय पश्यात यह पार्टनरशिप टूट गयी। उसके बाद सोनी ने अलग हो कर आपने खुद के प्ले स्टेशन बनाने आरम्भ कर दिए।

इस प्ले स्टेशन में डबल Double-Speed CD-ROM Drive एक Core CPU की सुविधा थी। जिसमे १ MB वीडियो के साथ 2MB RAM थी। इसमें कॉम्पैक्ट डिस्क का उपयोग करने के कारन यह हाई क्वालिटी वीडियो को भी आसानी से चला सकता था। अगर प्ले स्टेशन के स्टोरेज की बात की जाये तो, इसमें औसतम 128KB मेमोरी कार्ड की सुविधा थी। लेकिन इस प्ले स्टेशन में इंटरनल हार्ड ड्राइव की सुविधा नहीं थी।

इस प्ले स्टेशन में यह गेम उल्लेखनीय थे जिनमे रेजिडेंट एविल सीरीज़, डेड या अलाइव, टॉम्ब रेडर, फ़ाइनल फ़ैंटेसी VII / VIII / IX, कैसलवानिया: सिम्फनी ऑफ़ द नाईट, साइलेंट हिल, क्रिटिक बैंडिकूट, टोनी हॉक के प्रो स्केटर 2 , क्रोनो क्रॉस, स्पायरो द ड्रैगन, पैप्पा द रैपर, टेककेन सीरीज़, मेटल गियर सॉलिड, ग्रैन टूरिस्मो का नाम प्रमुख रूप से आता है।

- Advertisement -

2. PS-one

सोनी ने अब अपना नया प्ले स्टेशन 7 जुलाई 2000 को लॉंच किया जिसका नाम था PSone. यह एक छोटा प्ले स्टेशन था। इसमें सोनी ने अपने पुराने प्ले स्टेशन को ध्यान में रखते हुए इसका डिज़ाइन छोटा किया। जो काफी बड़ा था। सोनी का पहला प्ले स्टेशन थोड़ा बड़ा और चौकोंन आकार था जो अब गोल कर दिया गया था। इसमें ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस में भी बदलाव किये गए।

3. Play Station 2

प्ले स्टेशन 2 या लोग जिसे PS2 के नाम से भी जानते है। आपको यह जानना जरूरी है की, यह सोनी का सबसे ज्यादा बेचा गया प्ले स्टेशन कंसोल है। जिसे 4 मार्च, 2000 को जापान में पहली बार लॉंच किया गया। उसके कुछ समय बाद वह पूरी दुनिया में बेचा जाने लगा। सोनी अबतक PS2 के 155 मिलियन से ज्यादा यूनिट बेच चुका है और जिसकी मांग अभीतक लोग करते है।

PS2 प्ले स्टेशन 6 पीढ़ी की गेमिंग दुनिया का जाना-माना नाम है। इसने अपने कड़े प्रतिस्पर्धीयो का मुकाबला किया जिसमे ,माइक्रोसॉफ्ट का Xbox और निंटेंडो का गेम क्यूब का नाम आता है। लेकिन इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा हो कर भी प्ले स्टेशन 2(PS2) ने अपनी अलग ही पहचान बनाई।

PS2 ने अपने खुद के इमोशन इंजन CPU के साथ लॉंच हुवा था। जो एक कोर-प्रोसेसर था जो 294.9MHz पर क्लॉक होता था। PS2 में 32MB का सिस्टम RAM और 4MB का वीडियो RAM दिया गया था। यह एक पहला ऐसा कंसोल भी था जो DVD को Support करता था। PS2 की यह भी एक विशेषता थी की उसमे आप DVD का इस्तेमाल करते हुए फिल्मे भी देख सकते थे। PS2 पहला ऐसा कंसोल भी था जो USB Port को सपोर्ट करता था। PS2 के मूल कंसोल ने उपयोगकर्ताओं को वैकल्पिक 40GB हार्ड ड्राइव अटैच करने की अनुमति दी थी, फिर भी यह मेमोरी कार्ड का उपयोग करता था। प्ले स्टेशन 1 में 128KB के कार्ड का इस्तेमाल किया गया था जिसे PS2 में बढाकर 8MB किया गया था। PS2 ने DualShock 2 को भी पेश किया था।

PS2 में -ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III / वाइस सिटी / सैन एंड्रियास, डेविल मे क्राई, मेटल गियर सॉलिड 2/3, ट्विस्टेड मेटल ब्लैक, साइलेंट हिल सीरीज़, जक एंड डैक्सटर, रथेट एंड क्लैंक, सेली कूपर, फाइनल फ़ैंटेसी एक्स, सुकोडीन सीरीज़ जैसे अनेक गेम्स उल्लेखनीय थे।

4. Play Station 2 Slimline

सोनी कंपनी ने सितंबर २००४ में आपने अगला प्ले स्टेशन लॉंच किया जिसका नाम था Play Station 2 Slimline या लोग इसे PS2 Slimline के नाम से जानते है। सोनी कंपनी ने इसमें केवल PS2 की साइज में बदलाव किये थे। जिसमे पहले की मुकाबले साइज को छोटा किया गया था। इसमें Inbuilt Ethernet पोर्ट भी लगाया गया था। इसके आलावा यह PS2 जैसा ही था।

5. Play Station 3

प्ले स्टेशन ३ या लोग जिसे PS3 के नाम से भी जानते है उसका पहला लॉंच 11 नवंबर 2006 को जापान में हुवा था। फिर इसे अमेरिका में भी लॉंच किया गया। प्ले स्टेशन ३ इतना प्रसिद्ध हो गया था की उसने पूरी दुनिया भर में 80 मिलियन से ज्यादा यूनिट बेचे। और उस समय के प्रचलित माइक्रोसॉफ्ट के Xbox360 और निंटेंडो के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा की।

PS3 की कीमत लगभग $ 599.99 थी जो काफी ज्यादा है। यह काफी महंगा सिस्टम था ऐसा माना जाता है। लेकिन इसमें एक खास बात और थी की ,इसमें Blue-Ray डिस्कट Supported थी। और इसकी ज्यादा खपत होने का यह भी एक कारन है की उस समय Blue-Ray player की कीमत काफी ज्यादा थी। लेकिन PS3 की कीमत Blue-Ray player से काम थी। इसी कारन Blue-Ray player की जगह PS2 को ज्यादा पसंद करते थे।

सोनी ने अपने PS3 की चिप बनाने के लिए तोशिबा और IBM जैसी बड़ी कंपनी से साझेदारी की थी। क्योंकि यह काफी बड़ा प्रोजेक्ट था। जिसमे काफी कठिनाइयां भी थी। PS3 के सेल प्रोसेसर में कुल सात कोर थे और 294.9MHz पर क्लॉक होते थे। PS3 में ग्राफ़िक्स के लिए Nvidia’s RSX Reality Synthesizer GPU का इस्तेमाल किया गया था। जो 256MB VRAM देता था और 550MHz. पर क्लॉक होते था। प्ले स्टेशन ३ एक ऐसा प्ले स्टेशन था जो HTMI और 1080p आउटपुट को सपोर्ट करता था।

PS3 जब लॉंच हुवा उस समय वह प्ले स्टेशन २ (PS2) के गेम्स को भी सपोर्ट करता था। ऐसा इसलिए हो रहा था की, सोनी कंपनी ने प्ले स्टेशन 3 के अंदर फिज़िकली PS2 का प्रोसेसर डाल दिया था। बाद में सोनी ने उसे कीमत कम करने के हिसाब से हटा लिया। PS3 ऐसा पहला प्ले स्टेशन था जो WI-Fi के साथ-साथ 20GB HDD प्रोवाइड करता था। जिसे यूजर एक्सटर्नल हार्ड डिस्क की मदत से बढ़ा भी सकते थे।

यह प्ले स्टेशन गेम खेलने में विपरीत भी यूट्यूब , नेटफ्लिक्स जैसे App को भी सपोर्ट करता था। और खास बात यह भी थी की PS3 में खिलाडी खुद इंटरनेट से गेम डाउनलोड भी कर सकते थे। PS3 में वायरलेस DualShock3 भी उपलब्ध था। जो अभी नए प्ले स्टेशन में भी समाविष्ट किया गया है। इसके विपरीत इसमें इमोशनल सेंसिंग टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया गया था। PS3 ने Nintendo Wii, Microsoft Xbox 360 को कड़ी टक्कर दी है।

PS3 में- ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV / V, अनअचार्टेड 2/3, लिटिलबीग्लैनेट, मेटल गियर सॉलिड 4: गन ऑफ द पैट्रियट्स,द लास्ट ऑफ अस, रेड डेड रिडेम्पश। जैसे अनेक गेम्स उल्लेखनीय थे।

6. Play Station 3 Slim

सोनी कंपनी ने सितम्बर २००९ में अपना अगला प्ले स्टेशन लॉंच किया जिसका नाम था प्ले स्टेशन 3 स्लिम। नाम से ही पता चल सकता है की यह PS3 का ही स्लिम version है। इसकी साइज काफी कम की गयी और पहले के मुकाबले यह हल्का हो गया। इसकी और एक खास बात थी की ,प्ले स्टेशन ३ स्लिम कम बिजली का इस्तेमाल करता था। और PS3 में जो कूलर की आवाज की समस्या थी वह भी इसमें ठीक कर दी गयी। और इसके लोगो में भी थोडासा बदलाव किया गया था।

7. Play Station 3 Super Slim

प्ले स्टेशन 3 सुपर स्लिम भी PS3 का ही नया version है जो सितम्बर २०१२ को लॉंच किया गया। यही प्ले स्टेशन ३ स्लिम की कमियोंको को ठीक करने हेतु लॉंच किया गया। इसमे सोनी ने अपने mainline कंसोल में बदलाव किय। इसमें कंसोल को ज्यादा स्लिम और हल्का बनाया गया।

8. Play Station 4

प्ले स्टेशन ४ या लोग जिसे PS4 के नाम से भी जानते वह आज के समय का भी एक प्रचलित प्ले स्टेशन है। उसे नवंबर १५ , २०१३ में उत्तर अमेरिका में लॉंच किया गया। यह सोनी का एक ऐसा प्ले स्टेशन भी है जो लॉंच होते ही पहले ही दिन १ मिलियन यूनिट बेच चूका है। और वर्त्तमान में भी लगातार वृद्धि कर रहा है। इसके नाम एक दिन में सबसे तेज बिकने वाला कंसोल का भी ख़िताब है।

सोनी ने पहली बार ऐसा CPU मार्केट में उतरा जो की x86 instruction सेट पर आधारित था। यह आर्किटेक्चर बिलकुल Gaming PC से मिलता-जुलता था। विशेष रूप से यह 8-core AMD x86-64 Jaguar CPU इस्तेमाल करता है। जो 8GB of GDDR5 मेमरी पर 1.6GHz क्लॉक होता है।

Play Station 4 के DualShock4 कंट्रोलर में एक शेयर बटन को भी ऐड किया गया ,जिससे यूजर अपने गेमप्ले क्लिप को अपलोड कर सकता है या लोगो के साथ साझा कर सकता है। इसमें हेडसेट और माइक भी जोड़ दिए गए। PS4 अब Nintendo Wii U, Microsoft Xbox One को भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

PS4 में Uncharted 4: A Thief’s End ,Until डौन, Bloodborne, Infamous: Second Son, जैसे अनेक गेम्स उल्लेखनीय थे।

9. Play Station 4 Slim

आपको इस प्ले स्टेशन के नाम से ही पता चल गया होगा की यह PS4 का ही स्लिम version है। इस प्ले स्टेशन में पुराना डिज़ाइन बदला गया है जो नुकीलेदार कोने थे, उन्हें गोल कर दिया गया। PS4 स्लिम में कुछ अपग्रेड भी किये गए जैसे की ,5Gz Wi-Fi ब्लूटूथ 4.0 और USB 3.1 सपोर्ट। यह मॉडल पुराने मॉडल की तुलना में अधिक अच्छा है। और इसका कूलिंग सिस्टम भी काफी अच्छा है।

10. Play Station 4 Pro

सोनी ने आपने अगला प्ले स्टेशन १० नवंबर २०१६ को लांच किया जिसका नाम था प्ले स्टेशन ४ प्रो। इसमें पुराने PS4 के डिज़ाइन को रिप्लेस किया गया। कंसोल AMD के पोलारिस ग्राफ़िक्स पर आधारित है। इसकी एक खास बात यह है की यह 4K वीडियो को भी सपोर्ट करता है। PS4 प्रो पिछले प्ले स्टेशन ४ के गेम को भी सपोर्ट करता है।

प्ले स्टेशन 5(PS5) कब आने वाला है और क्या होगी खासियत?

जो लोग प्ले स्टेशन के काफी शौक़ीन है उनके लिए यह अच्छी खबर है की, सोनी अपना अगला प्ले स्टेशन जिसका नाम है प्ले स्टेशन 5 या PS5 इसे जल्द ही लॉंच करने वाला है। इसकी सही तारीख की आधिकारिक घोषणा तो अभी तक सोनी कंपनी ने नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है की यह २५ दिसंबर के आस-पास लॉंच किया जा सकता है।

PS5 में दो अगल-अलग version होने वाले है, जिसमे पहला होगा स्टैण्डर्ड PS5 और दूसरा होगा डिजिटल PS5. इसमें भी आपको 4K, Blue-ray सपोर्ट भी मिलने वाला है। इसमें आपको Dual-Shock Controller भी मिलने वाला है। इसके साथ ही 8x Zen 2 Cores at 3.5GHz (variable frequency) CPU , 10.28 TFLOPs, 36 CUs at 2.23GHz (variable frequency) GPU मिलने वाला है। PS5 में आपको 448GB/s मेमरी बैंडविड्थ और Custom 825GB SSD इंटरनल स्टोरेज भी मिल जायेगा।

तो दोस्तों यह सब जानकारी थी प्ले स्टेशन की, जिसमे हमे देखा की प्ले स्टेशन क्या है?, इसके साथ प्ले स्टेशन के पुराने वर्शन (ps1, ps2, ps3, ps4 की जानकारी) से भविष्य में आने वाले PS5 के बारे में भी जाना। उम्मीद है की आप लोगों को जानकारी पसंद आयी होगी या काम आयी होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट में जरूर पूछना।
धन्यवाद !

- Advertisement -

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending Stories