सबसे बड़ा हथियार | Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi

- Advertisement -

Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi- अकबर और बीरबल के बीच कभी-कभी ऐसी बातें भी हुआ करती थीं, जिनकी परख करने में जान का भी खतरा रहता था। एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल, संसार में सबसे बड़ा हथियार कौन-सा है? “बादशाह सलामत! संसार में सबसे बड़ा हथियार है आत्मविश्वास।

- Advertisement -
Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi

बीरबल ने जवाब दिया। अकबर ने बीरबल की इस बात को सुनकर अपने दिल में रख लिया और किसी समय इसकी परख करने का निश्चय किया। संयोग से एक दिन एक हाथी पागल हो गया। ऐसे में हाथी को जंजीरों में जकड़ कर रखा जाने लगा। अकबर ने बीरबल के आत्मविश्वासे की परख करने के लिए उधर तो बीरबल को बुलवा भेजा और इधर हाथी के महावत को हुक्म दिया कि जैसे ही बीरबल को आता देखे, वैसे ही हाथी की जंजीर खोल दे।

बीरबल को इस बात का पता नहीं था। जब वे बादशाह अकबर से मिलने उनके दरबार की ओर जा रहे थे तो पागल हाथी को छोड़ा जा चुका था। बीरबल अपनी मस्ती में चले जा रहे थे कि उनकी नजर पागल हाथी पर पड़ी, जो चिंघाड़ता हुआ उनकी तरफ आ रहा था।

- Advertisement -

बीरबल हाजिर जवाब, बेहद बुद्धिमान, चतुर और आत्मविश्वासी थे। वे समझ गए कि बादशाह अकबर ने उनके आत्मविश्वास और बुद्धि की परीक्षा के लिए ही पागल हाथी को छुड़वाया है। दौड़ता हुआ हाथी सूँड को उठाए तेजी से बीरबल की ओर चला आ रहा था। बीरबल ऐसे स्थान पर खड़े थे कि वे इधर उधर भागकर भी नहीं बच सकते थे।

ठीक उसी वक्त बीरबल को एक कुत्ता दिखाई दिया। हाथी बहुत निकट आ गया था। इतना करीब कि वह बीरबल को अपनी सूँड में लपेट लेता। तभी बीरबल ने झपटकर कुत्ते की पिछली दोनों टाँगें पकड़ीं और पूरी ताकत से घुमाकर हाथी पर फेंका। बुरी तरह घबराकर चीखता हुआ कुत्ता जब हाथी से जाकर टकराया तो उसकी भयानक चीखें सुनकर हाथी भी घबरा गया और पलटकर भागा।

अकबर को बीरबल की इस बात की खबर मिल गई और उन्हें यह मानना पड़ा कि बीरबल ने बिल्कुल सच कहा कि आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा हथियार है।

ऐसी ही अन्य प्रेरणादायक हिंदी कहानी के लिए क्लिक करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles