HomeHindi Storiesसबसे बड़ा हथियार | Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi

सबसे बड़ा हथियार | Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi

Advertisement
Rate this post

Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi- अकबर और बीरबल के बीच कभी-कभी ऐसी बातें भी हुआ करती थीं, जिनकी परख करने में जान का भी खतरा रहता था। एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल, संसार में सबसे बड़ा हथियार कौन-सा है? “बादशाह सलामत! संसार में सबसे बड़ा हथियार है आत्मविश्वास।

Advertisement
Sabse Bada Hathiyar Story In Hindi

बीरबल ने जवाब दिया। अकबर ने बीरबल की इस बात को सुनकर अपने दिल में रख लिया और किसी समय इसकी परख करने का निश्चय किया। संयोग से एक दिन एक हाथी पागल हो गया। ऐसे में हाथी को जंजीरों में जकड़ कर रखा जाने लगा। अकबर ने बीरबल के आत्मविश्वासे की परख करने के लिए उधर तो बीरबल को बुलवा भेजा और इधर हाथी के महावत को हुक्म दिया कि जैसे ही बीरबल को आता देखे, वैसे ही हाथी की जंजीर खोल दे।

बीरबल को इस बात का पता नहीं था। जब वे बादशाह अकबर से मिलने उनके दरबार की ओर जा रहे थे तो पागल हाथी को छोड़ा जा चुका था। बीरबल अपनी मस्ती में चले जा रहे थे कि उनकी नजर पागल हाथी पर पड़ी, जो चिंघाड़ता हुआ उनकी तरफ आ रहा था।

बीरबल हाजिर जवाब, बेहद बुद्धिमान, चतुर और आत्मविश्वासी थे। वे समझ गए कि बादशाह अकबर ने उनके आत्मविश्वास और बुद्धि की परीक्षा के लिए ही पागल हाथी को छुड़वाया है। दौड़ता हुआ हाथी सूँड को उठाए तेजी से बीरबल की ओर चला आ रहा था। बीरबल ऐसे स्थान पर खड़े थे कि वे इधर उधर भागकर भी नहीं बच सकते थे।

ठीक उसी वक्त बीरबल को एक कुत्ता दिखाई दिया। हाथी बहुत निकट आ गया था। इतना करीब कि वह बीरबल को अपनी सूँड में लपेट लेता। तभी बीरबल ने झपटकर कुत्ते की पिछली दोनों टाँगें पकड़ीं और पूरी ताकत से घुमाकर हाथी पर फेंका। बुरी तरह घबराकर चीखता हुआ कुत्ता जब हाथी से जाकर टकराया तो उसकी भयानक चीखें सुनकर हाथी भी घबरा गया और पलटकर भागा।

Advertisement

अकबर को बीरबल की इस बात की खबर मिल गई और उन्हें यह मानना पड़ा कि बीरबल ने बिल्कुल सच कहा कि आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा हथियार है।

ऐसी ही अन्य प्रेरणादायक हिंदी कहानी के लिए क्लिक करें

Join to get news on whatsapp Join Now
Join to get news on telegram Join Now
Raj d Patil
Raj d Patilhttps://techyatri.com/
Raj , टेक यात्री के सह-संस्थापक और Senior Editor हैं. इन्हे तकनिकी और गेमिंग के बारे में लिखना अच्छा लगता है. राज, टेक्नोलॉजी को आसान शब्दों में लोगों तक पहुँचाने में विश्वास रखते है इसलिए वो अपना अधिकतम समय हाई क्वालिटी टेक्नोलॉजी लेख लिखने में बिताते है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

YOU MIGHT LIKE