HomeFULL FORMAm Pm Full Form? घड़ी में Am और Pm का मतलब क्या...

Am Pm Full Form? घड़ी में Am और Pm का मतलब क्या है?

Advertisement

Am Pm Full Form – जब समय देखने के लिए घड़ी नहीं थी तो हमारे पूर्वज दिन में सूर्य की और रात में चाँद और तारों की स्तिथि देख कर समय का अनुमान लगते थे। या यूँ कहें सूर्य के निकलते ही सभी अपने कामों में लग जाते थे और सूर्य के ढ़लते ही सभी सो जाया करते थे।

Advertisement

जब सूर्य घड़ी का आविस्कर हुआ तो दिन का समय का सही अनुमान लगाना कुछ हद तक आसन हो गया। कहा जाता है कि मिस्र (Egypt) ने एक दिन को 24 हिस्सों में बराबर से बाँटा ताकि समय का सही अनुमान लगाया जा सके। मिस्र के द्वारा समय जानने की तकनीक का इस्तेमाल धीरे-धीरे सारी दुनिया करने लगी और तब से लेकर आज तक एक दिन को 24 हिस्सों में बाँटा जाता है, यानि की 24 घंटों में।

जैसे-जैस दुनिया आधुनिक होने लगी समय को आंकने का तरीका भी बदलता रहा, जिसका परिणाम है आज के दौर की घड़ी। आज हर इन्सान समय के साथ अपने सभी कार्य कर रहा है, वो भी समय पर। आज के समय में दीवार घड़ी और अपने स्मार्ट फ़ोन के जरिए समय का पता लगा सकते हैं।

अगर आप घर में बैठे हो और अपने घर की दीवार पर लटकी घड़ी में 7 बजे है तो आप कैसे पता कर सकते हो कि सुबह के सात बजे है या रात के? ये जानने के लिए आपको अपने घर से बाहर निकलना पड़ेगा। दीवार घड़ी जो समय बताती है उसमे हमेशा से ही दिन और रात का अनुमान लगाना मुश्किल होता है।

लेकिन अगर डिजिटल घड़ी की बात करें तो इसमें समय के साथ साथ ये भी बताया जाता है की दिन है या रात। अगर आपके घर में डिजिटल घड़ी है या फिर स्मार्ट फ़ोन है तो आपने ये जरुर Notice किया होगा कि समय के साथ Am या Pm जरुर होता है। (Am Pm Full Form) आपने Am और Pm को अपने मोबाइल, डिजिटल घड़ी में देखा जरुर होगा लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ये है क्या? Am या फिर Pm समय के साथ क्यों दिखाई जाती है? और Am, Pm की जरुरत ही क्या है?

Advertisement

तो चलिए जान लेते हैं कि Am Pm Full Form?, घड़ी में Am और Pm का मतलब क्या है?, Am और Pm की जरूरत क्या है?

Am Pm Full Form – घड़ी में Am और Pm का मतलब क्या है?

जैसा की हमने आपको बताया कि दीवार घड़ी के जरिए बताए गए समय को देख कर हम या नहीं बता सकते कि दिन है या रात, क्योंकि उसमे ऐसा कुछ नहीं दर्शाया जाता जिससे हम पता कर सके कि दिन का समय है या रात का।

Advertisement

पर डिजिटल उड़ी और मोबाइल में दिखने वाले समय में समय के साथ साथ Am और Pm भी लिखा रहता है जिसे देख कर हम आसानी से जान सकते है कि दिन है या रात। आइए विस्तार से जाने(Am Pm Full Form?) इसके बारे में।

Am क्या है? Am का full form क्या है?

Am का full form होता है Ante Meridiem, ये नाम आपको थोड़ा अजीब सा लगता होगा न? ऐसा इसलिए है क्योंकि ये एक लैटिन शब्द है जिसका इंग्लिश में मतलब होता है Before Noon, और अगर इसी को हिंदी में समझ जाए तो इसका मतलब होगा दोपहर से पहले का समय।

दोपहर से पहले के समय को Am के जरिए दर्शाया जाता है। रात के 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक के समय को Am के जरिए व्यक्त किया जाता है। आपने अपने डिजिटल घड़ी में ये जरुर नोटिस किया होगा कि रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक जो समय दीखता है उसके साथ Am जरुर लिखा होता है।

उदाहरण के लिए- Am Pm Full Form?

1:00 Am = इसका मतलब है रात के 1 बजे हैं।

8:30 Am = इसका मतलब सुबह के साढ़े आठ बड़े हैं।

अब आपको ये तो पता चल ही गया होगा कि Am होता क्या है? और कितने से कितने समय को Am के जरिए दिखाया जाता है। अब चलिए जानते है Pm के बारे में।

Pm क्या है? Pm का full form क्या है?

जब भी Pm के बात आती है तो हमारे मन में सबसे पहला जो शब्द आता है वो है “Prime Minister”, लेकिन हम यहाँ समय की बात कर रहे है और समय की भाषा में Pm का full form Prime Minister नहीं होता बल्कि इसका full form होता है Post Meridiem.

Post Meridiem भी एक लैटिन शब्द है जिसका इंग्लिश में मतलब होता है After Noon, यानि की दोपहर के बाद का समय। दोपहर के बाद के समय को Pm के जरिए दर्शाया जाता है। दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक के समय को Pm कहा जाता है।

आप ऊपर दिए गए तस्वीर के जरिए अच्छा तरह समझ सकते हो कि कब से कब तक के समय को Am या Pm कहा जाता है। तो दोस्तों अब आपको ये तो अच्छे से पता चल ही गया होगा कि (Am Pm Full Form?) Am और Pm है क्या? अब चलिए जानते है कि Am और Pm की जरुरत क्यों होती है?

Am और Pm की जरुरत क्या है?

दिन की सही स्तिथि का पता लगाने के लिए Am और Pm का इस्तेमाल किया जाता है, अगर Am और Pm का इस्तेमाल समय के साथ न किया जाए तो दिन और रात का अंतर पता करना मुश्किल हो जायेगा। एक दिन में 24 घंटे होते है और इन्ही 24 घंटों को Am और Pm में बाँटा गया है, जहाँ Am हमें रात 12 से दिन के बार बजे का समय बताती है वहीँ Pm हमें दिन के 12 से रात के 12 बजे का समय बताती है। अगर Am और Pm का इस्तेमाल न किया जाए तो घर बैठे दिन और रात का अनुमान लगाना मुश्किल हो जायेगा।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था Am Pm Full Form? में आशा करता हु की आपको आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप समझ गए होंगे की Am Pm Full Form? क्या होता है अगर आपको आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को भी ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे क्योकि हम ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल आपके लिए रोजाना लाते रहते है। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो या फिर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है हम आपके सवाल का जवाब देने का पूरा प्रयास करेंगे धन्यवाद.

Read More –

Join to get news on whatsapp Join Now
Join to get news on telegram Join Now
Raj d Patil
Raj d Patilhttps://techyatri.com/
Raj , टेक यात्री के सह-संस्थापक और Senior Editor हैं. इन्हे तकनिकी और गेमिंग के बारे में लिखना अच्छा लगता है. राज, टेक्नोलॉजी को आसान शब्दों में लोगों तक पहुँचाने में विश्वास रखते है इसलिए वो अपना अधिकतम समय हाई क्वालिटी टेक्नोलॉजी लेख लिखने में बिताते है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

YOU MIGHT LIKE