Amazon का Fire TV Cube 3rd Gen भारत में हुआ लॉन्च

Amazon Fire TV Cube 3rd Gen

4K अल्ट्रा एचडी सपोर्ट, डॉल्बी एटमॉस, हैंड्स-फ्री एलेक्सा और कई सारे फीचर्स से लैस Amazon Fire TV Cube 3rd Gen भारत में लांच हो चूका है। इसकी पूरी जानकारी यहाँ पर दी गयी है।

- Advertisement -

Amazon Fire TV Cube: Specs and Features in Hindi

Amazon Fire TV Cube यह तीसरी पीढ़ी का फायर टीवी क्यूब है और इसमें 2.0GHz पर क्लॉक्ड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। यह प्रोसेसर प्रेडेसर से 20% फास्टर है और इस डिवाइस को इस्तेमाल करना भी आसान है। इसमें एप्प्स भी फ़ास्ट लोड होंगे और यहाँ पर एचडीआर और डॉल्बी विजन के साथ 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन का भी सपोर्ट मिलता है।

यह डिवाइस सुपर रेसोलुशन उपस्कालिंग ऑप्शन के साथ आता है जिसकी सहायता से HD कंटेंट को आसानी से 4K में कन्वर्ट किया जा सकता है। कंटेंट की क्लैरिटी बढ़ाने के लिए यह एक काफी उपयोगी फीचर है।

- Advertisement -

इसमें एक HDMI पोर्ट भी दिया गया है जिससे साउंडबार्स और अन्य उपकरणों को आप जोड़ सकते है। इसके लावा एक USB पोर्ट , वाई-फाई 6 और ईथरनेट की सुविधा भी इसमें मुहैय्या की गयी है। अमेज़न द्वारा लांच किये गए इस Fire TV Cube के रिमोट की अगर बात करे तो , अलेक्सा-इनेबल्ड वॉइस रिमोट के साथ यह आता है। यह डिवाइस ऑडियो स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करता है।

अमेज़न ने Fire TV Cube के साथ Alexa Voice Remote Pro की भी घोषणा की है जो फायर टीवी स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर्स और बिल्ट-इन फायर टीवी वाले स्मार्ट टीवी के साथ काम कर सकता है। इसमें आपको एक डेडिकेटेड रिमोट फाइंडर बटन भी मिलता है जो गलत रिमोट कंट्रोल को खोजने में सहायक है। अलेक्सा वॉइस रिमोट प्रो काम करेगा फायर टीवी स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर्स, और स्मार्ट टीवी के साथ और फायर टीवी बिल्ट-इन के साथ.

Price and Availability

Amazon 3rd Gen Fire TV Cube की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि Amazon Alexa Voice Remote Pro की कीमत 2,499 रुपये है। आप इन्हे अमेज़न से खरीद सकते है।

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending Stories