Focus Mode क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं?

आज के समय में बहुत से लोगों के लिए Smartphone एक बहुत बड़ी distraction बन चूका है।

- Advertisement -

एक तरफ लोग smartphone को पूरा दिन और हर वक़्त इस्तेमाल करते रहते हैं और दूसरी तरफ ये भी कहते हैं की Smartphone बहुत समय बर्बाद करता है।

इसलिए इसके लिए Android Smartphones में एक नया feature add हुआ है जिसका नाम है Focus Mode.

- Advertisement -

अगर आप दिन भर अपने phone में लगे रहते हैं और आप अपने दिन भर phone चलाने की आदत को कम करना चाहते हैं तो आपको Focus Mode का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इस article में हम आपको Focus Mode के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं जो की आपके लिए काफी उपयोगी होगी। इस article के माध्यम से हम आपको बताएंगे की Focus Mode क्या है, इसके उपयोग क्या हैं, Focus Mode के फायदे क्या हैं आदि।

अगर आप Focus Mode के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो इस article को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस article को पढ़ने के बाद आपको Focus Mode के बारे में सब कुछ समझ में आ जाएगा और आपको ये भी पता चल जाएगा की ये आपके लिए कितना उपयोगी है।

Focus Mode क्या है?

जैसा की नाम से ही पता चलता है की Focus Mode एक ऐसा mode होता है जो की Focus करने के लिए बनाया गया है।

ये feature Android में Digital Wellbeing Tools और Parental Controls का एक हिस्सा है। Focus mode ध्यान भटकाने वाले apps को block कर देता है जिससे user अपने काम पर पूरी तरह से focus कर पाता है।

- Advertisement -

जब आप कोई काम कर रहे होते हैं और अगर आपके काम करने के दौरान phone पर कोई message या notification आ जाती है तो आपका ध्यान बंट जाता है जिसके कारण आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है।

Focus mode का इस्तेमाल करके आप अपने उन सभी apps को disable/block कर सकते हैं जो की आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Focus mode का इस्तेमाल करने से आपके ध्यान बंटने के chances बहुत कम हो जाते हैं जिसके कारण आप अपने काम को अच्छे से कर पाते हैं।

Focus mode में आप ध्यान भटकाने वाले apps को select कर सकते हैं और उसके बाद उन apps notifications को block कर सकते हैं।

Focus mode में आप किसी भी app को select करके block कर सकते हैं। Apps select करने के बाद जैसे ही आप focus mode को on करेंगे वैसे ही आपके apps और उनकी notification बंद हो जायेगी और आपको काम करते वक़्त कोई भी disturbance नहीं होगी।

Focus mode को आप अपनी मर्ज़ी से on और off कर सकते हैं। इसमें आप time set कर सकते हैं। आप जितनी देर के लिए focus mode को on करना चाहते हैं आपको उतनी देर का timing focus mode में set करना है।

अगर आप 1 घंटे के लिए focus mode को on करना चाहते हैं तो आपको 1 घंटे का timer set करना है। अब आपको समझ में आ गया होगा की Focus mode क्या होता है।

Focus Mode का इस्तेमाल कैसे करते हैं?

अब हम आपको Focus mode को on करना और उसको इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगे। Focus mode का इस्तेमाल करने के लिए निचे दिए गए steps को ध्यान से follow करें।

1. सबसे पहले अपने phone में Settings को open करें।

2. Settings में जाने के बाद आपको Digital Wellbeing और Parental Controls के option में जाना है। आप चाहे तो इसे settings के search bar में search भी कर सकते हैं।

 Digital Wellbeing & Parental Controls

3. Digital Wellbeing और Parental Controls के अंदर आपको Focus Mode नाम का option मिलेगा। आपको उस option पर click करना है।

Click on Focus Mode

4. Focus mode पर click करने के बाद आपको आपके phone में मौजूद सभी apps की list दिख जायेगी। और यहाँ पर आपको उन apps को select करना है जो आपको disturb करते हैं जैसे – Social media apps (WhatsApp, Facebook, Instagram आदि) और Entertainment apps (YouTube, Hotstar, Amazon Prime आदि)

Select your Apps

जैसे ही आप अपने apps को select करेंगे तो आपके select करे हुए apps distracting apps की list में चले जाएंगे और अब जब आप focus mode को on करेंगे तो आपके phone वो apps और उनकी notification block हो जायेगी जिन्हे आपने select करा है।

5. Apps select करने के बाद अब आपको timing set करनी होगी इसके लिए आपको Set a schedule पर click करना होगा।

Click on Set a schedule

6. Timings set करने के बाद अब Focus mode on करने के लिए आपको Turn on Now पर click करना है।

Click on Turn on Now

7. Turn on Now पर click करने के बाद focus mode on हो जाएगा। अब आपको आपकी screen पर दो options दिखेंगे जो की होंगे – Turn off Now और Take a break.

Turn off Now पर click करने से आप focus mode को off कर सकते हैं और Take a break पर click करने से आप focus mode से एक break ले सकते हैं। इसमें आप break सिर्फ 5 minute, 10 minute या 15 minute का ही ले सकते हैं।

Take a break पर click करने के बाद आपके सामने 3 options आएंगे जो की होंगे 5 minute, 10 minute और 15 minute. आप जितनी भी देर का break लेना चाहते हैं आपको उतना time select करना है। इसके बाद focus mode उतनी देर के लिए बंद हो जाएगा जितनी देर के लिए आपने time select करा होगा।

Click on Turn off Now

Focus mode को on करने के लिए आपको बार-बार Settings में जाने की जरूरत नहीं है। आप focus mode के option को notification bar में set कर सकते हो और जब चाहो वहां से उसे on कर सकते हो।

इस तरह आप बहुत आसानी से अपने phone में focus mode को on कर सकते हैं, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने काम को बिना किसी distraction के पूरा ध्यान लगा कर अच्छे से कर सकते हैं।

Focus Mode का क्या फायदा है?

  1. इसकी मदद से आप अपने काम को पूरा ध्यान लगाकर अच्छे से बिना किसी distraction के कर सकते हैं।
  2. इससे आपके समय का सही सदुपयोग होता है और आपका समय फ़ालतू जगह पर बर्बाद नहीं होता है।
  3. इससे आप social media और बाकी सब फ़ालतू चीज़ों का कम इस्तेमाल करने में सफल हो पाते हैं जिससे आप अपने अन्य जरूरी कामों पर ध्यान दे पाते हैं।

Focus Mode के उपयोग

Focus mode का काम होता है की वो आपको आपके जरूरी काम को पूरा करने में मदद करे। वो आपकी मदद फ़ालतू समय बर्बाद करने वाली apps को और उनकी notifications को रोक कर करता है।

Focus mode उन सभी apps और उनकी notifications को बंद कर देता है जो की आपका समय बर्बाद करती हैं। आप इसका चयन कर सकते हैं की आप कौन सी apps और notifications को block करना चाहते हैं।

Focus mode में जब आप किसी app को distracting list में डालते हैं तो उस app के बंद होने के साथ-साथ उसकी सभी notifications भी बंद हो जाती हैं। इससे आपका समय बचता है क्योंकि app की notifications उस दौरान पहुँचती ही नहीं हैं और आपका ध्यान आपके phone की तरह जाता ही नहीं है जिससे आपका समय बर्बाद होने से बच जाता है।

Focus Mode से सम्बंधित कुछ सवाल

Focus Mode क्या है?

ये feature Android में Digital Wellbeing Tools और Parental Controls का एक हिस्सा है। Focus mode ध्यान भटकाने वाले apps को block कर देता है जिससे user अपने काम पर पूरी तरह से focus कर पाता है।

Focus Mode किस Company ने बनाया है?

Focus mode Android operating system द्वारा बनाया गया और Android OS Google का है। तो indirectly Focus mode Google company द्वारा बनाया गया है।

क्या Focus Mode को Offline इस्तेमाल किया जा सकता है?

हाँ, Focus mode का इस्तेमाल offline किया जा सकता है।

निष्कर्ष

Focus mode समय बचाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। ये कहा जा सकता है की Focus mode DND (Do not Disturb) का एक updated version है।

अगर आप working professional हैं या कोई student हैं और आप चाहते हैं की किसी तरह आप अपने phone ज्यादा इस्तेमाल करने की आदत को कम कर पाएं तो आपको focus mode का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इस article में हमने आपको Focus mode के बारे में सब कुछ बता दिया है और अब हम उम्मीद करते हैं की अब आपको ये समझ में आ गया होगा की Focus Mode क्या होता है

अगर आपको ये article और इसमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इस article को अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें ताकि वे भी Focus mode का इस्तेमाल करके अपना समय बर्बाद होने से बचा सकें और उस समय को सही जगह पर लगा सकें।

अगर आप Focus mode से सम्बंधित हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो निचे comment कर सकते हैं।

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending Stories