Home Blog Page 33

WhatsApp पर Location कैसे भेजे?

0
How to send location on WhatsApp

अगर आप भी व्हाट्सएप लाइव लोकेशन को किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से व्हाट्सएप लाइव लोकेशन क्या होती है और आप अपनी लाइव लोकेशन को व्हाट्सएप की मदद से किसी और को किस तरह से भेज सकते हैं इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके। तो आइए दोस्तों सबसे पहले बात कर लेते हैं कि व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन क्या होता है और इसका क्या मतलब होता है।

How to send location on WhatsApp

व्हाट्सएप्प Live Location क्या होती है?

व्हाट्सएप लाइव लोकेशन की बात करें तो यह व्हाट्सएप का एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी दूसरे व्यक्ति जिसको कि आप अपनी लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं उस व्यक्ति को आप आसानी से व्हाट्सएप के इस फीचर की मदद से अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं।

अगर व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में साधारण भाषा में बात करें तो अगर आप अपने किसी मित्र के पास जा रहे हैं लेकिन आपको यह नहीं पता है कि वह इस वक्त कहां पर है तो आप उस मित्र से कहकर व्हाट्सएप पर उसकी लाइव लोकेशन को मांग सकते हैं जैसे ही वह अपनी लाइव लोकेशन व्हाट्सएप पर आपको भेजेगा तो आप यह पता कर सकते हैं कि आपका वह मित्र कहां पर और किस जगह पर खड़ा है। तो व्हाट्सएप का यह फीचर आपके लिए काफी यूज़फुल है।

व्हाट्सएप का लाइव लोकेशन फीचर और कुछ नहीं बल्कि अपनी लोकेशन(पते) को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करने का डिजिटल स्वरूप है इसको आप अपने मोबाइल फोन की मदद से कुछ साधारण स्टेप्स के जरिए कर सकते हैं जिनके बारे में हम आगे इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इसके बारे में जान सकें कि व्हाट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन किस तरह से भेजी जाती है।

तो अब हमें उम्मीद है कि आप लोग यह समझ गए होंगे कि व्हाट्सएप लाइव लोकेशन क्या होता है तो आइए अब बात करते हैं कि आप किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी लाइव लोकेशन कुछ सिंपल स्टेप्स की मदद से किस तरह से भेज सकते हैं।

व्हाट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन कैसे भेजते हैं?

तो आइए अब चरणबद्ध तरीके से बात करते हैं कि आप अपनी लाइव लोकेशन व्हाट्सएप पर किस तरह से किसी और के साथ साझा कर सकते हैं।

Step 1: तो दोस्तों अगर आप अपनी लाइव लोकेशन किसी दूसरे व्यक्ति को भेजना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन कर लेना है।

Step 2: व्हाट्सएप ऐप को ओपन करने के बाद आपको उस व्यक्ति की प्रोफाइल में चले जाना है जिसको कि आप अपनी लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं।

Step 3: अब हमें उम्मीद है कि आप उस व्यक्ति की प्रोफाइल में पहुंच गए होंगे अब आपको नीचे की ओर जहां पर मैसेज टाइप किया जाता है वहां पर आपको रुपए [₹] के साइन की बगल में एक टेढ़ा मेढ़ा निशान दिख रहा होगा।

Step 4: अब आपको उस निशान पर क्लिक कर देना है उस निशान पर क्लिक करते ही आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे उन्हीं ऑप्शंस में आपको Location नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा।

Step 5: अब आपको उस लोकेशन नाम के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको व्हाट्सएप को अपनी लोकेशन का एक्सिस दे देना है यानी कि आपको अपनी लोकेशन को इनेबल कर देना है।

Step 6: जैसे ही आप लोकेशन और जीपीएस को इनेबल कर देंगे तो आपके सामने Share live location नाम का एक ऑप्शन आ जाएगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप शेयर लाइव लोकेशन ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप की लाइव लोकेशन उस व्यक्ति के पास पहुंच जाएगी जिस व्यक्ति को आप अपनी लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं तो अब हमने आपको यह भी बता दिया कि आप अपनी लाइव लोकेशन व्हाट्सएप पर किस तरह से किसी दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं तो अब हमें उम्मीद है कि आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी।

व्हाट्सएप लाइव लोकेशन के क्या क्या फायदे हैं?

व्हाट्सएप के लाइव लोकेशन फीचर के फायदों की बात करें तो इस फीचर से आपको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। दोस्तों कई बार अपने मित्र या रिश्तेदार के पते को ढूंढने में बड़ी तकलीफ होती है और आप इधर उधर अनजानो की तरह भटकते रहते हैं।

जिससे कई बार आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो व्हाट्सएप का यह फीचर उस समय आपके बहुत काम आ सकता है क्योंकि आप इस फीचर की मदद से अपने मित्र से उसकी लाइव लोकेशन मांग कर उसके पास पहुंच सकते हैं। और आप बिना किसी से पूछे या बिना किसी परेशानी के उस जगह पर पहुंच सकते हैं जहां पर आपका मित्र है।

अगर हम इसके और उपयोगों की बात करें तो अगर आप एक महिला है तो यह फीचर आपके बहुत काम आ सकता है। तो अगर हम इस फीचर की उपयोगिताओं के बारे में एक शब्द में कहें तो यह व्हाट्सएप का बेहद ही काम का फीचर है जो कई बार आपके बड़े काम आ सकता है।

उम्मीद है कि अब आप इसके उपयोगों के बारे में भी जान गए होंगे अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को यहां तक पढ़ लिया है तो सबसे पहले आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताया कि व्हाट्सएप लाइव लोकेशन क्या होती है और आप अपने व्हाट्सएप पर किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी लाइव लोकेशन किस तरह से भेज सकते हैं और व्हाट्सएप का यह फीचर आपके किस काम आ सकता है और यह कितना यूज फुल फीचर है।

हमें उम्मीद है कि आप व्हाट्सएप के इस शानदार फीचर के बारे में विस्तार से जान गया होंगे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उनको भी इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

और हमारे इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया है नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया को हमसे जरूर साझा करें आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और अगर आप ऐसी ही जानकारियों को साधारण भाषा में विस्तार से जानना चाहते हैं तो जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

गेन यूट्यूब डाउनलोड कैसे करें | How to Download Gen Youtube

0
How to Download Gen Youtube

दोस्तों अगर आप भी गेन यूट्यूब के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं कि गेन यूट्यूब क्या है क्या आप सच में इसकी मदद से यूट्यूब वीडियोस डाउनलोड कर सकते हैं अगर हां तो आप  इसकी मदद से किस तरह से किसी भी यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम गेन यूट्यूब की इन्हीं सब चीजों के बारे में बताने वाले हैं अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके तो दोस्तों आइए अब बात करते हैं कि गेन यूट्यूब क्या है।

गेन यूट्यूब क्या है (What is Gen Youtube in Hindi)

अगर गेन यूट्यूब के बारे में बात करें तो यह और कुछ नहीं बल्कि एक वेबसाइट का नाम है अब आप कहेंगे कि यह वेबसाइट आपके किस काम आ सकती है तो हम आपको बता दें कि ये वेबसाइट यह दावा करती है कि  आप इस वेबसाइट की मदद से यूट्यूब पर अपलोड किसी भी वीडियो को एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

फिर चाहे वह कोई म्यूजिक वीडियो हो या फिर कोई इंटरटेनमेंट वीडियो बशर्ते वह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होनी चाहिए। यह वेबसाइट ये दावा करती है कि आप गेन यूट्यूब वेबसाइट पर जाकर यूट्यूब के किसी भी वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

आप गेन यूट्यूब वेबसाइट की मदद से यूट्यूब वीडियोस को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें हम आप को चरणबद्ध तरीके से बताने वाले हैं कि आप किसी भी वीडियो को किस तरह से इस वेबसाइट की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। इस वेबसाइट की मदद से यूट्यूब वीडियोस को किस तरह से डाउनलोड करते हैं इसको जानने से पहले यह बात कर लेते हैं कि क्या आप सच में इस वेबसाइट की मदद से यूट्यूब वीडियोस को एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

Gen Youtube से यूट्यूब वीडियोस कैसे डाउनलोड करें।

आइए अब चरणबद्ध तरीके से बात करते हैं कि आपको इस वेबसाइट की मदद से किस तरह से यूट्यूब वीडियोज को डाउनलोड करना है।

Step 1: तो दोस्तों अगर आप भी गेन यूट्यूब वेबसाइट की मदद से यूट्यूब वीडियोस को डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में अपने क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लेना है।

Step 2: गेन यूट्यूब वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद यह वेबसाइट आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी और ओपन होने के बाद आपको बहुत सारी वीडियोस देखने को मिल रही होंगी।

Step 3: अब आपको ऊपर की ओर दिए हुए सर्च बार के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा यूट्यूब वीडियो को सर्च कर लेना है जिसको कि आप डाउनलोड करना चाहते हैं और एंटर पर क्लिक करते ही आपके सामने वह वीडियो आ जाएगी।

Step 4: अब आपको उस वीडियो को डाउनलोड करने के लिए वीडियो के आइकन पर क्लिक कर लेना है और स्क्रॉल करते हुए नीचे की ओर आ जाना है।

Step 5: नीचे आने के बाद अब आपको बहुत सारे वीडियो डाउनलोड करने के फॉर्मेट दिख रहे होंगे अगर आप अपनी वीडियो को ऑडियो फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं तो MP3 फॉर्मेट को सेलेक्ट करें और अगर आप अपनी वीडियो को ऑडियो तथा वीडियो दोनों फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं तो MP4 फॉर्मेट को सिलेक्ट कर ले।

Step 6: आप जैसे ही वीडियो के फॉर्मेट को सिलेक्ट करेंगे तो वह वीडियो आपके फोन में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी और अगर आप इस आर्टिकल को यहां तक पढ़ रहे हैं तो सबसे पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, डाउनलोड होने के बाद आप उस वीडियो को अपनी फोन की गैलरी में जाकर देख सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि गेन यूट्यूब वेबसाइट की मदद से यूट्यूब वीडियोस को किस तरह से डाउनलोड किया जाता है इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी मिल गई होगी।

गेन यूट्यूब Real है या Fake?

इस वेबसाइट के रियल या फेक होने की बात करें तो जहां तक हमने इसके बारे में जानकारी इकट्ठा की है तो हां आप इस वेबसाइट की मदद से सच में यूट्यूब की वीडियोस को डाउनलोड कर सकते हैं। फिर चाहे वह यूट्यूब पर अपलोड कोई म्यूजिक वीडियो हो या फिर कोई अन्य वीडियो।

आप इस वेबसाइट की मदद से यूट्यूब पर अपलोड किसी भी वीडियो को ऑडियो तथा वीडियो दोनों फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ वीडियो फॉर्मैट्स को डाउनलोड करेंगे तो उनमें आपको साउंड देखने को नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह है कि आप उन वीडियोस को डाउनलोड तो कर सकते हो लेकिन वह वीडियोस म्यूटइड फॉर्म में होंगी जिनमें आप वीडियोस को तो देख सकते हैं लेकिन उनके साउंड को नहीं सुन सकते।

तो अगर आप भी इस वेबसाइट से वीडियोस डाउनलोड करने का सोच रहे हैं तो पहले इसके बारे में जरूर सोच लें की ऐसी वीडियोस को डाउनलोड ना करें जिनमें की साउंड ही ना हो। तो अब हमें उम्मीद है आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा, तो हां आप इसकी मदद से यूट्यूब की वीडियोस को डाउनलोड कर सकते हैं।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह बताया कि गेन यूट्यूब क्या है और क्या आप इस वेबसाइट की मदद से सच मैं यूट्यूब की वीडियोस को डाउनलोड कर सकते हैं और इसके साथ साथ हमने यह भी बात की कि आप किसी भी यूट्यूब वीडियो को इस वेबसाइट की मदद से किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आप इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जान गए होंगे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें ताकि उनको भी यह जानकारी मिल सके। और नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में इस आर्टिकल के बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और ऐसी ही शानदार जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

WhatsApp पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन कैसे दिखे?

0
WhatsApp par offline kaise dikhe

दोस्तों अगर आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कि अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी और व्यक्ति को नहीं दिखाना चाहते कि आपने आखरी बार कब और किस समय व्हाट्सएप को यूज़ किया था। तो आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं कि आप इस तरह से अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी से भी हाइड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन कैसे दिखा जाता है इसके बारे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विस्तार से बताने वाले हैं अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इसके बारे में पूरी जानकारी ले पाए और व्हाट्सएप पर अपने लास्ट सीन को हाइड कर पाए। 

WhatsApp par offline kaise dikhe

क्या सच में व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन दिखा जा सकता है?

अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि क्या आप सच में व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन दिख सकते हैं तो जी हां ऐसा हो सकता है और आप बेहद ही आसानी से ऐसा कर सकते हैं। आप दो तरीकों से अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी से भी छुपा सकते हैं। इन्ही तरीकों के बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

आपको ऐसे बहुत सारे थर्ड पार्टी एप्स देखने को मिल जाएंगे जो कि यह दावा करते हैं कि आप उन एप्स का इस्तेमाल करके अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी से भी हाइड कर सकते हो। लेकिन हम आपको ऐसे एप्स को डाउनलोड करने का सुझाव बिल्कुल भी नहीं देंगे क्योंकि यह एप्स आपके फोन में बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपके फोन के सभी डाटा को एकत्रित करते रहते हैं जिससे आपके फोन के डाटा के लीक होने का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है।

तो हमारा सुझाव तो आपके लिए यह ही रहेगा कि आप अपने फोन में किसी भी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को हाइड ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आगे आने वाले समय में आप बहुत सारी मुश्किलों में पड़ सकते हैं।

तो दोस्तों आइए अब जानते हैं कि बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किए हुए आप किस तरह से आप अपने व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन देख सकते हैं।

व्हाट्सएप पर ऑफलाइन दिखने का पहला तरीका

अगर हम व्हाट्सएप पर ऑफलाइन दिखने के पहले तरीके के बारे में बात करें तो यह तरीका सबसे आसान तरीका है जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी भी व्यक्ति से हाइड कर सकते हैं। तो आइए अब चरणबद्ध तरीके से जानते हैं कि आप किस तरह से अपने लास्ट सीन को किसी भी व्यक्ति से किस तरह से हाइड कर सकते हैं 

Step 1: इस तरीके की मदद से अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को हाइड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को ओपन करना है।

Step 2: व्हाट्सएप को ओपन करने के बाद ऊपर की ओर दी हुई थ्री डॉट्स पर क्लिक कर लेना है थ्री डॉट्स पर क्लिक करने के बाद आपको सेटिंग का ऑप्शन दिख रहा होगा।

Step 3: अब आपको उस सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सबसे पहले अकाउंट नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको उस पर क्लिक कर देना है।

Step 4: अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले नंबर पर प्राइवेसी नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा अब उस पर क्लिक कर देना है।

Step 5: प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सबसे पहले लास्ट सीन नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 6: अब आपको अलग-अलग चार ऑप्शंस दिख रहे होंगे अगर आप अपने लास्ट सीन को किसी को भी नहीं दिखाना चाहते तो आप nobody के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

और अगर आप अपने चुने हुए लोगों को ही केवल अपना लास्ट सीन दिखाना चाहते हैं तो आप my contacts except… नाम के ऑप्शन पर क्लिक करके उन उन लोगों को सिलेक्ट कर ले जिनको आप अपने लास्ट सीन को दिखाना चाहते हैं। और जिन लोगों को आपने नहीं चुना होगा उनको आपका लास्ट सीन नहीं दिखेगा।

तो आप इन्हीं आसान तरीकों से अपने लास्ट सीन को किसी से भी छुपा सकते हैं आइए अब जानते हैं कि आप दूसरे तरीके से किस तरह से अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी से भी छुपा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर ऑफलाइन दिखने का दूसरा तरीका

तो आइए अब बात करते हैं अपने दूसरे तरीके की जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप के लास्ट सीन को किसी से भी छुपा सकते हैं।

Step 1: इस तरीके की मदद से व्हाट्सएप पर ऑफलाइन दिखने के लिए आपको सबसे पहले अपनी फोन की सेटिंग्स में चले जाना है।

Step 2: इसके बाद आपको अपने फोन की सेटिंग्स में दिए हुए सर्च बार पर क्लिक करके Notification History नाम के ऑप्शन को सर्च कर लेना है।

Step 3: इसके बाद आपको Notification History नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा उस पर क्लिक कर देना है इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको अब उन ऐप्स की लिस्ट दिख जाएंगी जिनसे आपके फोन में कोई भी मैसेज आया होगा।

Step 4: इसमें ही आप को एक व्हाट्सएप नाम का ऑप्शन दिख जाएगा आपको उस पर क्लिक कर देना है और अब आपके सामने उन व्यक्तियों की लिस्ट खुल जाएगी जिन्होंने आपके व्हाट्सएप नंबर पर कोई मैसेज किया होगा।

अब आप उस मैसेज को आसानी से पढ़ सकते हैं और दूसरे व्यक्ति को ना तो आपका लास्ट सीन दिखेगा और ना ही यह पता चलेगा कि आपने उसके द्वारा भेजा गया मैसेज देखा है या नहीं।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह बताया कि आप व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन किस तरह से दिख सकते हैं तो हमें उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके।

Flipkart Pay Later क्या है और कैसे एक्टिवेट करें?

1
Flipkart pay later Meaning in Hindi

दोस्तों अगर आप भी flipkart और amazon जैसी बड़ी ई कॉमर्स वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर लेकर आया है जोकि है फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन तो आज हम आपको फ्लिपकार्ट के इसी नए फीचर के बारे में बताने वाले हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम बात करने वाले हैं कि फ्लिपकार्ट पे लेटर का क्या मतलब है आप इसको किस तरह से एक्टिवेट कर सकते हैं आपको flipkart pay later से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं  और इसी के साथ-साथ आज हम यह भी बात करने वाले हैं कि इसकी एक्टिवेशन की क्या क्या शर्ते हैं और क्या फ्लिपकार्ट का यह नया फीचर आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।

तो इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें ताकि आप फ्लिपकार्ट के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जान सके। तो आइए अब बात करते हैं कि फ्लिपकार्ट पे लेटर का क्या मतलब है।

Flipkart pay later Meaning in Hindi

फ्लिपकार्ट पे लेटर का मतलब क्या है? Flipkart pay later Meaning in Hindi

दोस्तों जैसा कि आपको इस के नाम से ही पता चल रहा होगा। फ्लिपकार्ट पे लेटर फ्लिपकार्ट द्वारा कुछ समय पहले जारी किया गया एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप फ्लिपकार्ट पर बिना पैसे दिए शॉपिंग कर सकते हैं। अब आप कहेंगे कि क्या सच में आप बिना पैसे दिए फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर सकते हैं और अपने पसंदीदा चीजों को खरीद सकते हैं।

तो अगर हम आपके इस सवाल का उत्तर दें तो जी हां आप बिना पैसे दिए फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर सकते हैं लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि अब हम फ्लिपकार्ट से फ्री में शॉपिंग कर सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप फ्लिपकार्ट से फ्री में शॉपिंग कर सकते हैं। 

बल्कि फ्लिपकार्ट का ये फीचर आपको यह सुविधा देता है कि अगर आपको किसी सामान की सख्त जरूरत है लेकिन इस वक्त आपके पास पैसे नहीं है तो आप इस ऑप्शन की मदद से उस सामान को खरीद सकते हैं और उसकी पेमेंट फ्लिपकार्ट पे लेटर के थ्रू कर सकते हैं जिसकी अवधि एक महीने होती है आपको वह पैसे देने होंगे लेकिन एक महीने बाद।

अगर साधारण भाषा में कहें तो आप इस फीचर की मदद से फ्लिपकार्ट पर किसी भी सामान को खरीद सकते हैं जिसकी कीमत एक लाख रूपये तक हो और उस खरीदे हुए सामान के पैसे आप अगले महीने दे सकते है।

फ्लिपकार्ट के इस पर लेटर फीचर की मदद से आप अपने बिजली के बिल या फिर अन्य बिलों को भी भर सकते हैं चाहे वह आपके सेट टॉप बॉक्स का रिचार्ज ही क्यों ना हो और इसके साथ-साथ आप इस फीचर की मदद से Myntra व Shopsy जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी सामान को खरीद सकते हैं।

Flipkart pay later ऑप्शन को एक्टिवेट करने के नियम

Flipkart pay later फीचर को कैसे चालू करना है इससे पहले यह जान लेते हैं कि किन-किन लोग इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं या फीचर को एक्टिवेट करने के लिए क्या-क्या चीजों की जरूरत है।

तो अगर आप फ्लिपकार्ट के इस फीचर का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए इसके साथ-साथ आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा एक अच्छे सिबिल स्कोर का होना अनिवार्य है जिससे कि आप इसकी अधिकतम लिमिट तक शॉपिंग कर सके जो कि एक लाख रूपये है।

अगर आपके पास सिबिल स्कोर नहीं है तो आप इस फीचर का फायदा तो उठा सकते हैं लेकिन आपकी पे लेटर की लिमिट कम कर दी जाएगी। जिससे कि आप उस लिमिट में रहकर ही शॉपिंग कर सकते हैं। यह नियम केवल उन लोगों पर लागू होता है जिनके पास एक अच्छा सिविल स्कोर नहीं है।

तो आइए अब जानते हैं कि आप अपने फोन में फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन को किस तरह से एक्टिवेट कर सकते हैं:-

फ्लिपकार्ट पे लेटर कैसे चालू करें?

Step 1: Flipkart pay later ऑप्शन को चालू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फ्लिपकार्ट ऐप को ओपन कर लेना है इसके बाद नीचे दिए हुए अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

Step 2: अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन दिख रहा होगा उसके नीचे दिए हुए view details ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है और अपना पैन कार्ड आधार कार्ड व सभी जरूरी दस्तावेजों को डालकर एक्टिवेट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है इस तरह से आप फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन को चालू कर सकते हैं।

Note:- अगर आप इस ऑप्शन को चालू करना चाहते हैं तो हमारी सलाह यह होगी कि आप इसके सभी नियमों व शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही इसको एक्टिवेट करें।

फ्लिपकार्ट पे लेटर के क्या हैं Charges और Penalty

अगर आप फ्लिपकार्ट के इस ऑप्शन को एक्टिवेट करते हैं तो आपको कोई भी एक्टिवेशन चार्ज या जॉइनिंग फीस नहीं देनी होगी लेकिन अगर आप इस फीचर की मदद से कोई भी शॉपिंग करते हैं तो आप जितने बार इस ऑप्शन की मदद से शॉपिंग करेंगे प्रति ऑर्डर के हिसाब से आपसे 15 रूपए फीस ली जाएगी जो कि इस ऑप्शन को यूज करने की फीस है।

अगर आप फ्लिपकार्ट के द्वारा दी हुई समय सीमा मैं अपने फ्लिपकार्ट पे लेटर द्वारा की हुई शॉपिंग के रुपयों को वापस नहीं कर पाते तो आप पर पेनल्टी भी लगाई जाती है जो कि काफी ज्यादा होती है।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से आज हमने आपको बताया कि फ्लिपकार्ट पे लेटर क्या है और आप किस तरह से इसको एक्टिवेट कर सकते हैं तथा इसी के साथ साथ हमने यह भी बात की कि आपको इससे क्या-क्या फायदे हैं। और यह फीचर आपके कहां-कहां काम आ सकता है तो हमें उम्मीद है कि आप इसके बारे में विस्तार से जान गए होंगे आपका फ्लिपकार्ट के इस फीचर को लेकर क्या मानना है हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

और इसी के साथ साथ इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन लोगों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके और ऐसी ही जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

Ok Credit App क्या हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं?

0
Ok Credit App in Hindi

दोस्तों अगर आप एक दुकानदार हैं तो आज तक आप अपनी दुकान के सभी लेन-देन व उधार को एक कॉपी पर लिखते होंगे लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वह कॉपी जिसमें आपने अपने लेनदेन या उधार के बारे में लिखा था वह गुम हो जाती है तो इस स्थिति में आपका सारा पैसा डूब जाता है लेकिन आपकी इस समस्या का समाधान एक मोबाइल ऐप की मदद से हो सकता है। तो आइए आज बात करते हैं उसी मोबाइल ऐप के बारे में। 

आज हम बात करने वाले हैं ok credit ऐप के बारे में। कि ओके क्रेडिट एप क्या है और अगर आप एक छोटे या बड़े दुकानदार हैं तो यह आपके लिए किस तरह फायदेमंद है और यह ऐप आपकी किस तरह से मदद कर सकता है इसी के साथ साथ हम यह भी बात करेंगे कि आप इस ऐप को किस तरह से यूज कर सकते हैं आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके मन में इस ऐप को लेकर जितने भी सवाल है उन सभी के जवाब देने वाले हैं।

तो अगर आप भी अपनी छोटी या बड़ी दुकान को ओके क्रेडिट ऐप की मदद से डिजिटल बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें आज हम किस आर्टिकल की मदद से आपको इस ऐप के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं तो दोस्तों आइए अब बात करते हैं कि ओके क्रेडिट एप क्या है और आप इसको किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ok Credit App in Hindi

Ok Credit App क्या हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं?

दोस्तों अगर हम आपको ओके क्रेडिट एप क्या है इसके बारे में साधारण भाषा में बताएं तो यह एक लेखा-जोखा रखने का डिजिटल साधन है यह आपका पर्सनल डिजिटल उधार खाता है। अगर आप एक दुकानदार है तो आप इस ऐप की मदद से अपने सभी लेखे जोखे चाहे वह लेनदेन के हो या फिर उधार के कि आपकी दुकान से इस महीने या इस हफ्ते कितने रुपए का लेनदेन हुआ है और कितने लोगों ने आप से उधार में सामान को खरीदा है तो इन सभी छोटी बड़ी चीजों का लेखा-जोखा आप आज तक एक कॉपी पर लिखते होंगे।

ओके क्रेडिट एप और कुछ नहीं बल्कि आपकी दुकान के लेनदेन से संबंधित हिसाब किताब को अपने मोबाइल फोन में सेव करके रखने का एक डिजिटल साधन है।

जैसा कि हमने आपसे शुरू में कहा कि अगर आपकी वह उधार बहीखाते की कॉपी खो जाती है तो आपको बहुत सारी समस्याओं से गुजरना पड़ता होगा कई बार तो आपका नुकसान भी हो जाता होगा। तो आपकी इन्हीं समस्याओं का समाधान ओके क्रेडिट एप लेकर आता है।

ओके क्रेडिट ऐप की मदद से आप अपनी दुकान के लेनदेन से संबंधित सभी चीजों को अपने मोबाइल फोन में सेव करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से अपने मोबाइल पर देख सकते हैं यह एक छोटे बड़े दुकानदारों की बहुत बड़ी समस्या को दूर करता है तो अगर आप भी एक दुकानदार है तो यह ऐप आपके भी बहुत काम आ सकता है।

आइए अब बात करते हैं कि आप ओके क्रेडिट ऐप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करके किस तरह से यूज कर सकते हैं।

ओके क्रेडिट ऐप कैसे यूज़ करें?

दोस्तों ओके क्रेडिट एप की सुविधाओं को लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में ओके क्रेडिट एप को इंस्टॉल करना होगा ओके क्रेडिट एप को इंस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में चले जाना है और ऊपर दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करके ओके क्रेडिट एप को सर्च कर लेना है अब आपको ओके क्रेडिट एप का साइन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में  इंस्टॉल कर लेना है।

ओके क्रेडिट एप को इंस्टॉल करने के बाद आपको सबसे पहले इस पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा अकाउंट बनाने के लिए जैसे ही आप ओके क्रेडिट एप पर क्लिक करोगे तो सबसे पहले आपको अपनी भाषा चुनने का मौका मिलेगा अब जिस भाषा में आप इस ऐप को यूज करना चाहते हैं उस भाषा को  सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आपको नीचे की ओर मोबाइल वेरीफिकेशन का ऑप्शन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन के नंबर को डालकर उसे वेरीफाई कर लेना है।

और अब आप अपने दुकान या बिजनेस का नाम डाल दें इसमें आप अपना नाम भी लिख सकते हैं अपना नाम डालने के बाद ओके पर क्लिक कर दें और इस तरह से आपका ओके क्रेडिट एप पर अकाउंट बन जाएगा इसके बाद आप इस ऐप की सभी सुविधाओं का आसानी से आनंद ले सकते हैं। इस ऐप के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें तो आइए अब बात करते हैं कि क्या ओके क्रेडिट एप सेफ है या नहीं।

क्या ओके क्रेडिट ऐप सेफ है?

दोस्तों अब आप कहेंगे कि क्या यह ऐप आपके बिजनेस के लिए सेफ है तो अगर हम इसकी सेफ्टी के बारे में बात करें तो यह ऐप आपसे आपका कोई भी सेंसेटिव डाटा नहीं लेता और जो डाटा लेता भी है तो इस ऐप के हिसाब से उस डाटा को बहुत ही सेफ और सिक्योर तरीके से रखा जाता है।

और आपके लिए हुए डाटा को किसी भी दूसरे के साथ साझा नहीं किया जाता। तो अब हमें उम्मीद है आप इसकी सेफ्टी के बारे में भी अब जान गए होंगे। अगर आप हमारे इस आर्टिकल को यहां तक पढ़ रहे हैं तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ओके क्रेडिट एप क्या है और आप इसे किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं तथा इसके साथ साथ यह एप सेफ है या नहीं इसके बारे में भी बात की तो अब हमें उम्मीद है कि आप इस आर्टिकल की मदद से ओके क्रेडिट एप के बारे में विस्तार से जान गए होंगे। इस जानकारी को अपने ऐसे दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो कि एक छोटी या बड़ी दुकान के मालिक हैं।

ऐसे ही शानदार एप्स रिव्यू तथा साइंस व टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई सभी खबरों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

Apple ने भारत में iPad मिनी और iPad Air 2022 की कीमतें बढ़ाईं

0
iPad mini and iPad Air Prices Hiked in India

iPad mini and iPad Air Prices Hiked in India: Apple ने हाल ही में 10th Gen iPad और नया iPad Pro को लांच किया वो भी बिना कोई बड़े बदलाव के जिसके कारण मौजूदा iPad मिनी और iPad Air की कीमतों में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। नीचे नई कीमतों के बारे में हमने बताया है वहां से जाँच करें।

iPad mini and iPad Air Prices Hiked in India

भारत में iPad मिनी और iPad एयर की कीमतों में बढ़ोतरी

iPad mini जो पिछले साल 2021 में लांच हुआ था उसकी 64GB+Wi-Fi मॉडल की कीमत अभी 49,900 रुपये है। और 6GB + LTE मॉडल अब 64,900 रुपये में बिक रहा है। वहीँ इसके 256GB+Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है जबकि 256GB+LTE वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।

यदि iPad Air 2022 मॉडल की बात करें तो इसके 64GB + वाई-फाई मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है, जिसकी लॉन्चिंग के वक़्त कीमत 54,900 रुपये थी। वहीँ iPad Air 2022 के 64GB+LTE मॉडल की कीमत 74,900 रुपये है और 256GB+Wi-Fi मॉडल की कीमत 74,900 रुपये है और 256GB+सेलुलर मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है।

iPad 10th जनरेशन की अगर बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत 44,900 रुपये से शुरू होती है वहीँ नए आईपैड प्रो की कीमत 81,900 रुपये है। यदि आप नए iPad (10th Generation) को खरीदने की सोच रहे है तो आपको बता दें की Apple.in पर यह लाइव हैं और एचडीएफसी बैंक या अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का उपयोग करने पर आप 7,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

यदि आप iPad को अमेज़न इंडिया या फिर फ्लिपकार्ट के से खरीदना चाहते है तो भी आप डिस्काउंट पर इसे खरीदकर पैसे बचा सकते है। आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 51,990 रुपये है जबकि आईपैड मिनी की शुरुआती कीमत 46,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर iPad Air की शुरुआती कीमत 54,900 रुपये और iPad मिनी की 46,900 रुपये है।

iPad मिनी 5G, एक 8.3-इंच ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन, एक A15 बायोनिक चिपसेट, टच आईडी सपोर्ट, एक USB टाइप-C पोर्ट और बहुत कुछ के साथ आता है वहीँ दूसरी ओर IPad Air में M1 चिप, सेंटर स्टेज के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा, सेकेंड-जेन Apple पेंसिल, और बहुत कुछ मिलता है।

भारत में iPad की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ, iPads अब मिड-रेंज सेगमेंट में नहीं आते हैं, लेकिन सुरक्षित रूप से अपर मिड से हाई-एंड ब्रैकेट का हिस्सा हैं। तो, क्या आप अभी भी उच्च कीमत के बावजूद iPads के लिए जाएंगे? नीचे कमैंट्स में आप हमें अपने विचारों से अवगत कराएं।

(Tramadol)

फेसबुक से मोबाइल फ़ोन नंबर कैसे हटाए?

0
how to remove mobile phone number from facebook

दोस्तों अगर आप भी एक फेसबुक यूजर हैं और फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपने अपने फेसबुक अकाउंट को बनाते समय या तो अपने फोन नंबर का यूज़ किया होगा या फिर अपनी ईमेल आईडी का यूज करके आपने अपने फेसबुक अकाउंट को क्रिएट किया होगा। लेकिन अब आप किसी कारण से अपने मोबाइल नंबर को अपनी फेसबुक आईडी से रिमूव करना चाहते हो।

तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताने वाले हैं कि आप अपनी फेसबुक आईडी से अपने मोबाइल नंबर को कैसे रिमूव कर सकते हैं और अगर आपको अपने फेसबुक अकाउंट से अपनी ईमेल आईडी को रिमूव करना है तो हम यह प्रक्रिया भी आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने फेसबुक अकाउंट से अपने ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर को रिमूव कर सकते हैं।

तो इसके बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा, तो विस्तार से इसके बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें!

तो दोस्तों आइए अब चरणबद्ध तरीके से बात करते हैं कि आप किस तरह से अपने फेसबुक अकाउंट से अपने फोन नंबर या जीमेल आईडी को रिमूव कर सकते है।

how to remove mobile phone number from facebook

फेसबुक से नंबर कैसे हटाए?

Step 1:- अपनी फेसबुक आईडी से अपने फोन नंबर को हटाने के लिए सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर या फिर अपने फेसबुक ऐप में अपनी उस फेसबुक की आईडी को लॉगइन कर लेना है जिसमें से आप अपने फोन नंबर को रिमूव करना चाहते हैं।

Step 2:- अपने फेसबुक अकाउंट को लोगिन करने के बाद आपको साइड में दी गई तीन लाइन पर क्लिक कर देना है।

Step 3:- दी हुई तीन लाइंस पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है अब आपको setting and privacy नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा। उस ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है।

Step 4:- इसके बाद आपको सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको personal information नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 5:- इसके बाद आपको contact info का ऑप्शन दिख रहा होगा आपको कॉन्टैक्ट इन्फो ऑप्शन पर क्लिक कर देना है इस पर क्लिक करते ही आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिख रहा होगा जिससे आपने इस अकाउंट को बनाया होगा।

Step 6:- अब आप ईमेल आईडी या फिर मोबाइल नंबर में से जिसको भी रिमूव करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर देना है अगर आपको अपना मोबाइल नंबर फेसबुक आईडी से रिमूव करना है तो आपको मोबाइल नंबर ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 7:- मोबाइल नंबर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे की तरफ Remove नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 8:- रिमूव ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे दी गई terms and conditions को उसके सामने दिए गए आयताकार बॉक्स पर क्लिक करके एक्सेप्ट कर लेना है।

Step 9:- इसके बाद आपको Remove number नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा उस पर क्लिक कर देना है और इसके बाद आपको अपने फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड को डाल देना है।

Step 10:- पासवर्ड डालने के बाद आपको Remove फ़ोन नाम के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

और इस तरह से आपके फेसबुक अकाउंट से आपका मोबाइल नंबर या फिर जीमेल आईडी जिसको भी आप रिमूव करना चाहते हैं वह रिमूव हो जाएगा।

अपना Facebook अकाउंट Gmail id से क्यों बनाना चाहिये?

दोस्तों बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होता है कि हम अपने फेसबुक अकाउंट को जीमेल आईडी से बनाएं या फिर अपने मोबाइल नंबर से हमने ऊपर आपको यह तो बता दिया कि आप अपने फेसबुक अकाउंट से जीमेल या फिर अपने फोन नंबर को कैसे रिमूव कर सकते हैं लेकिन अब अगर हम आपको इसके बारे में बताएं कि आपको जीमेल आईडी से अपना फेसबुक अकाउंट क्यों बनाना चाहिए।

दोस्तों आप लोगों ने आए दिन डाटा लीक की खबर तो सुनी ही होंगी बहुत सारी सिक्योरिटी के बाद भी यह सारी कम्पनियाँ अपने यूजर्स के डाटा को सिक्योर नहीं रख पाती और आपका वह डाटा आए दिन लीक होता रहता है तो इस कारण से हमारा सुझाव यह है कि आप अपनी फेसबुक अकाउंट या फिर किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट को अपने मोबाइल नंबर से ना बनाकर अपनी जीमेल आईडी से बनाएं जिससे कि आपका मोबाइल नंबर किसी भी थर्ड पर्सन के पास ना जाए और आपकी पर्सनल इनफॉरमेशन लीक ना हो। और आप भविष्य में किसी भी धोखाधड़ी के शिकार ना हो।

और फेसबुक ने भी अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके बारे में यही कहा है कि आप अपनी फेसबुक आईडी को मोबाइल नंबर से ना बनाकर अपनी जीमेल आईडी से बनाना चाहिए। तो अब हमें उम्मीद है कि आप इसके बारे में समझ गए होंगे कि आपको अपनी फेसबुक आईडी अपने मोबाइल नंबर से क्यों नहीं बनानी चाहिए 

Conclusion

तो दोस्तों अब हमें उम्मीद है कि आप लोग समझ गए होंगे कि आप किस तरह से अपने फेसबुक अकाउंट से अपने मोबाइल नंबर या फिर जीमेल आईडी को हटा सकते हैं अगर आपने हमारा यह आर्टिकल यहां तक पढ़ा है तो सबसे पहले आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर आपका और कोई सुझाव है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह बताया कि आप किस तरह से अपने फेसबुक अकाउंट से अपने मोबाइल नंबर को रिमूव कर सकते हैं और इसके साथ साथ हम ने यह भी बताया कि आप को अपने फेसबुक अकाउंट को जीमेल आईडी से क्यों बनाना चाहिए अब हमें उम्मीद है कि आप इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जान गए होंगे। तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह लोग भी इसके बारे में जान सकें।

Online Traffic Challan Pay कैसे करे?

0
Online Traffic Challan Pay Kaise Kare

दोस्तों कई बार हमारे द्वारा हेलमेट ना पहनने व जब हमारे वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं होते तो हमारे वाहन का चालान हो जाता है जिससे यह समस्या बढ़ जाती है कि अब चालान तो हो गया लेकिन उसे जमा कैसे किया जाए या फिर यह कैसे पता करें कि हमारा चालान हुआ है या नहीं कई बार हमें लगता है कि हमारे वाहन का चालान हो गया है लेकिन असलियत में ऐसा नहीं होता।

तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने वाले हैं कि अगर आपके वाहन का चालान हो गया है तो आप किस तरह से अपने वाहन के चालान को ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन की मदद से भर सकते हैं और हम इसी के साथ-साथ यह भी बात करने वाले हैं कि अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपके वाहन का चालान हुआ है या नहीं तो आप अपने वाहन के चालान का स्टेटस कैसे देख सकते हैं।

तो अगर आपको इन सभी सवालों के जवाब चाहिए तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके तो आइए अब बात करते हैं कि आप किस तरह से अपने वाहन के चालान को अपने फोन की मदद से ऑनलाइन घर पर बैठकर भर सकते हैं।

Online Traffic Challan Pay Kaise Kare

इन सिंपल Steps के जरिए करें अपने वाहन के चालान का भुगतान

Step 1:- अपने वाहन के चालन को मोबाइल फोन से भरने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन मैं क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लीजिए। और उसके बाद सर्च बॉक्स में टाइप कीजिए echallan.parivahan.gov.in और सबसे पहले आने वाली वेबसाइट पर क्लिक कर दीजिए। जो कि सरकार द्वारा चालान भरने की ऑफिशियल वेबसाइट है।

Step 2:- ई चालान की वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको तीन ऑप्शंस देखेंगे:-
Challan Number
Vehicle Number
DL(driving license) Number

इन तीनों में से जिसकी मदद से भी आप चालान भरना चाहते हैं उसके नंबर को डाल दीजिए चालान नंबर आप के कटे हुए चालान की स्लिप पर होता है तथा व्हीकल नंबर आपके वाहन के दस्तावेजों में आपको मिल जाएगा। और अगर आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से चालान को भरना चाहते हैं तो उसके नंबर को डाल दीजिए।

Step 3:- इस प्रक्रिया के बाद नीचे दिए गए captcha code को भरके उसके नीचे दिए गए get data ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।

Step 4:- गेट डाटा ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको आपके चालान का स्टेटस नीचे दिख जाएगा जिसके नाम से चालान कटा है व किस राज्य और किस समय चालान को काटा गया है आप यह सभी डिटेल्स वहां पर देख सकते हैं। और इसके साथ साथ चालान किन कारणों से कटा है और कितने का कटा है यह सभी चीजें आप प्रिंट चालान ऑप्शन पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Step 5:- अगर आपको अपने चालान को भरना है तो साइड में दिख रहे pay now ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद आपको कोई भी मोबाइल नंबर डालकर मोबाइल स्क्रीन पर देख रहे सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 6:- आपके उसी मोबाइल नंबर पर जो कि आपने अभी डाला है उसपर एक ओटीपी आएगा जिसको भर देना है और स्क्रीन पर आ रहे submit ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 7:- सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर next का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करते ही आपके चालान की सभी डिटेल्स आ जाएंगी और अब आपको नीचे दिए गए proceed with net payment ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है 

Step 8:- अब आपके सामने बहुत सारे पेमेंट ऑप्शंस आ जाएंगे अगर आप नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कीजिए या फिर अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड से अपने चालान को भरना चाहते हैं तो उसके ऑप्शन पर क्लिक कीजिए और यदि आप यूपीआई या फिर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से करना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कीजिए।

Step 9:- और अगर आप यूपीआई से पेमेंट करना चाहते हैं तो यूपीआई के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप जैसे ही पेमेंट करेंगे।

Step 10:- इसके बाद आपके सामने डाउनलोड चालान रिसिप्ट नाम का ऑप्शन आ जाएगा उस ऑप्शन पर क्लिक करके आप चालान की रिसिप्ट डाउनलोड कर सकते हैं और इस तरह से आप के ऑनलाइन चालान भरने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

क्यों नहीं करनी चाहिए अपने वाहन के चालन को भरने में देरी?

आप में से बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होगा कि अगर हम अपने चालान को भरने में देरी कर दे तो क्या होगा क्या हमारे ऊपर कोई कानूनी कार्यवाही हो सकती है तो आइए इसके बारे में भी बात कर लेते हैं।

अगर आप चालान भरने में देरी करते हैं तो ऐसे में आपके वाहन का चालान कोर्ट में चला जाएगा एक बार अगर आपका चालान कोर्ट में चला जाता है तो आपके पास अपने चालान को ऑनलाइन भरने का ऑप्शन भी नहीं रहता और अगर आपका चालान एक बार कोर्ट में चला जाता है तो आप के समय के साथ साथ आपका बहुत सारा पैसा भी उस में खर्च हो जाएगा। तो इसलिए हमारी सलाह तो आपके लिए यही है कि आपके वाहन का चालान होने के बाद आपको उस चालान को जल्द से जल्द भर देना चाहिए। तो हमें उम्मीद है आपको आपके इस सवाल का भी जवाब मिल गया होगा।

Conclusion

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से आज हमने आपको यह बताया कि आप अपने वाहन के चालान को ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन के जरिए किस प्रकार से भर सकते हैं और इसी के साथ साथ हमने आपके बहुत सारे सवालों के जवाब भी दे दिए हैं। तो अब हमें उम्मीद है कि आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी।

(https://thecenturionreport.com)

नन्दलाल का दुर्भाग्य | Nandlal Ka Durbhagya Story In Hindi

0
Nandlal Ka Durbhagya Story In Hindi

Nandlal Ka Durbhagya Story In Hindi- नन्दलाल बहुत गुस्से में था गणित की परीक्षा में मास्टर साहब ने उसे बहुत बड़ा अण्डा दिया 1 था। उसने एकदम ठीक लिखा था, ऐसी बात नहीं, मगर इस तरह अण्डा देना क्या उचित था? चाहे जैसा भी हो आखिर उसने पूरी कॉपी भर दी थी। उसके परिश्रम का क्या कोई मूल्य नहीं था? यह जो तीन अंकों का सवाल था, उसे तो उसने लगभग ठीक ही किया था, सिर्फ हिसाब में थोड़ी ग़लती से उत्तर नहीं मिल पाया था।

Nandlal Ka Durbhagya Story In Hindi

और यह जो दशमलव का सवाल था, उसे गुणा करने के बजाय उसने भाग दे दिया था, क्या सिर्फ इतनी-सी बात के लिए यह एक भी नम्बर का अधिकारी नहीं था? उस पर यह अन्याय कि मास्टर साहब ने यह बात कक्षा के लड़कों को भी बता दी। क्यों? जब एक बार हरिदास को अण्डा मिला था, तब तो यह बात सबको नहीं बताई गयी थी।

उसे इतिहास में सी में पच्चीस मिले थे, क्या यह बड़ी बात नहीं थी? वह सिर्फ गणित में कमजोर था, बस क्या इतनी-सी बात से ही उसे शर्मिन्दा होना चाहिए? हर कोई हर विषय में अच्छा हो इसका क्या अर्थ? खुद नेपोलियन बचपन में व्याकरण में अनाड़ी थे, तब ठीक था? मगर उसके ऐसे तर्कों से उसके साथी जरा भी प्रभावित नहीं हुए, बल्कि अध्यापकों के सामने इसे कहने पर उन पर भी उसके तर्कों का कोई असर हुआ हो, ऐसा नहीं लगा।

तब नन्दलाल ने कहा कि उसका भाग्य ही खराब है, ऐसा उसके साथ हमेशा ही होता रहता है। उस बार जब छुट्टियों के पहले उसके मोहल्ले में चेचक का प्रकोप हुआ था, तब घर के सभी ने, उसकी चपेट में आकर, बड़े मजे से स्कूल का नागा कर दिया, सिर्फ़ बेचारे नन्दलाल को ही प्रतिदिन नियम से स्कूल में हाजिरी लगानी पड़ी थी।

इसके बाद स्कूल में जैसे ही छुट्टियाँ शुरू हुई बस तभी उसे बुखार और चेचक ने चाँप लिया। उसकी आधी छुट्टियों का सत्यानाश हो गया। उस बार जब वह अपने मामा के यहाँ गया था, उसके ममेरे भाई घर में नहीं थे, वहाँ न जाने कहाँ के एक बददिमाग़ मौसाजी थे, जो उठते-बैठते डाँट-डपट करने के अलावा कुछ नहीं जानते थे।

इसके अलावा उस बार इतनी बारिश हुई थी कि नन्दलाल ढंग से बाहर खेल ही नहीं पाया, न कहीं घूम पाया। इसीलिए अगले साल जब घर के सभी लोग मामा के यहाँ गये तो वह नहीं गया। उस बार उसने सुना कि वहाँ बड़ा भारी मेला लगा था, किसी राजा के लाव-लश्कर के साथ पच्चीस हावी आये थे और चकित करनेवाली आतिशबाजी हुई थी।

नन्दलाल का छोटा भाई जब बार-बार बड़े उत्साह से उन्हीं सबका वर्णन करने लगा तो नन्दलाल ने उसे थप्पड़ मारकर कहा, “चुप, ज्यादा चकबक मत कर!” उसे बार-बार यही लग रहा था कि उस बार वह मामा के यहाँ जाकर ठगा गया था, इस बार न जाकर ठगा गया। उसके जैसा दुर्भाग्य और किसका होगा।

स्कूल में भी ठीक ऐसा ही होता था। गणित में वह कमजोर था, मगर उसी विषय में एकाधिक पुरस्कार दिये जाते थे। इतिहास और भूगोल उसे कण्ठस्थ रहता था, लेकिन इन विषयों में एक भी पुरस्कार नहीं था। संस्कृत में भी वह निहायत कच्चा नहीं था, धातु-विभक्ति-प्रत्यय वह फटाफट रट लेता था, कोशिश करने पर पाठ्य-पुस्तक और अर्थ-पुस्तिका को भी क्या चोट नहीं सकता? कक्षा में खुदीराम को थोड़ी-बहुत संस्कृत आती थी, लेकिन वह भी कितनी? अगर नन्दलाल चाहे तो क्या उसे हरा नहीं सकता? नन्द ने मन-ही-मन ठान लिया कि इस बार वह खुदीराम को देख लेगा।

उस छोकरे को इस वर्ष संस्कृत में पुरस्कार पाकर बड़ा घमण्ड हो गया। है, गणित में अण्डा पाने के कारण वह मुझपर व्यंग्य करने आया था। ठीक है इस बार देखा जाएगा। नन्दलाल ने किसी को बताए बिना उसी दिन से घर में जमकर संस्कृत की पढ़ाई शुरू कर दी। सुबह उठते ही वह ‘हसति हसतः हसन्ति’ से आरम्भ करता, रात में वह ‘अस्ति गोदावरी तीरे विशाल शाल्मली तरु’ ऊँघते हुए भी घोंटता रहता।

कक्षा के लड़कों को उसकी इस साधना के बारे में कुछ भी पता नहीं था। पण्डितजी जब कक्षा में प्रश्न पूछते, तब वह कभी-कभी उत्तर जानते हुए भी मौन रहकर अपना सिर खुजलाता रहता, यहाँ तक कि कभी जानबूझकर गलत उत्तर दे देता था, जिससे कि खुदीराम उसकी पढ़ाई की बात जानकर और ज्यादा मेहनत न करने लगे। उसके ग़लत उत्तरों पर खुदीराम बीच-बीच में उसका मजाक उड़ाता, मगर नन्दलाल कोई जवाब नहीं देता था, बल्कि खुदीराम के कभी-कभार गलत जवाब देने पर वह मन-ही-मन हँसता और सोचता, परीक्षा में ऐसी भूलें करने पर इस बार संस्कृत का पुरस्कार उसके हाथ से निकलना तय है।

उधर इतिहास की कक्षा में नन्दलाल का ध्यान कम रहने लगा। इतिहास और भूगोल में थोड़ा बहुत पढ़ने से ही वह पास हो जाएगा, इस बात से नन्दलाल आश्वस्त था। उसका सारा ध्यान संस्कृत की पढ़ाई पर था अर्थात् संस्कृत के पुरस्कार पर। एक दिन मास्टर साहब ने कहा, “क्यों नन्दलाल, आजकल घर में क्या जरा भी नहीं पढ़ते? हर विषय में तुम्हारी इस दुर्दशा का मतलब क्या है?” नन्दलाल यह कहते-कहते रुक गया, “मैं संस्कृत पढ़ता हूँ।

उसने अपने को संभालते हुए कहा, “जी संस्कृत-नहीं संस्कृत नहीं,” यह बात मुँह से निकलते ही वह घबरा गया। खुदीराम ने झट से कहा, “हाँ, संस्कृत तो इसे बिल्कुल नहीं आती।” यह सुनकर पूरी कक्षा हँसने लगी। नन्द थोड़ा असहज जरूर हुआ, लेकिन उसकी यह बात सोचकर जान में जान आयी कि भाग्य से उसके संस्कृत अध्ययन की बात किसी को पता नहीं चली।

देखते-देखते पूरा वर्ष बीत गया, परीक्षा सिर पर आ गयी। सभी अपनी पढ़ाई, परीक्षा और पुरस्कार की चर्चा कर रहे थे तभी किसी ने उससे पूछा, “क्यों नन्द, इस बार किस विषय में पुरस्कार ले रहे हो?” खुदीराम ने गर्दन हिलाकर नन्द की नक़ल करते हुए कहा, “जी संस्कृत। नहीं, संस्कृत नहीं।” सभी हँस पड़े।

नन्द भी खुद बड़े उत्साह से उनकी हँसी में शामिल हो गया। मन-ही-मन उसने सोचा, ‘दोस्त, तुम्हारे चेहरे पर यह हंसी अब ज़्यादा दिन नहीं रहनेवाली यथासमय परीक्षा शुरू हुई। यथासमय समाप्त भी हुई। परीक्षाफल जानने के लिए सभी बेहद उत्सुक थे। नन्द भी रोज जाकर नोटिस बोर्ड देख आता था कि संस्कृत पुरस्कार के लिए उसके नाम की कोई सूचना है कि नहीं।

इसके बाद एक दिन हेडमास्टर साहब कागजों का एक पुलिन्द लेकर उसकी कक्षा में आये आते ही उन्होंने बड़ी गम्भीरता से कहा, “इस बार एक-दो नये 1 पुरस्कार दिये जा रहे हैं और दूसरे विषयों में भी कुछ परिवर्तन हुए हैं।” यह कहने के बाद पुरस्कारों के नतीजे पढ़ने लगे। पता चला कि इतिहास विषय के लिए किसी ने चाँदी का एक मेडल दिया था। खुदीराम इतिहास में प्रथम आया था, इस बार यह मेडल उसे मिलेगा। संस्कृत में नन्द प्रथम आया था। खुदीराम द्वितीय। मगर उस चार संस्कृत में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया। था।

नन्द का चेहरा उस वक्त देखने लायक था। उसका मन कर रहा था कि वह दौड़कर खुदीराम को दो-चार पैसे जड़ दे यह किसे पता था कि इस बार इतिहास के लिए पुरस्कार दिया। जाएगा, मगर संस्कृत के लिए नहीं इतिहास में मेडल तो उसे अनायास ही मिल सकता था। मार उसकी इस तकलीफ को किसी ने नहीं समझा-सभी कहने लगे, “बिल्ली के भाग्य में ठींका टूट है। बिना पढ़े ही नन्दलाल को नम्बर मिल गये।” नन्द ने गहरी साँस लेकर कहा, “मेरा दुर्भाग्य

ऐसी ही अन्य प्रेरणादायक हिंदी कहानी के लिए क्लिक करें

यतिन की चप्पल | Yatin Ki Chappal Story In Hindi

0
Yatin Ki Chappal Story In Hindi

Yatin Ki Chappal Story In Hindi- यतिन के लिए नयी चप्पलें खरीदकर ले आने के बाद उसके पिता ने कहा, “इस बार अगर पहले की तरह इन्हें नष्ट किया तो फिर फटी चप्पलें ही पहननी होंगी। “यतिन को हर महीने एक नयी चप्पल की जरूरत पड़ती थी। उसकी धोती भी दो दिन बीतते-न-बीतते ही फट जाती थी। वह किसी भी चीज को ठीक से सँभालकर नहीं रख पाता था।

Yatin Ki Chappal Story In Hindi

उसकी सभी किताबों की जिल्दें फटी हुई थीं, कोई मुड़ी-तुड़ी थी, स्लेट में भी ऊपर से नीचे तक दरार थी। स्लेट की पेन्सिलें भी हमेशा उसके हाथों से गिरती रहती थीं, जिससे सभी के छोटे-छोटे टुकड़े हो गये थे। उसकी एक और बुरी आदत थी कि वह पेन्सिलों के पिछले हिस्से को चबाता रहता था। चबाते रहने के कारण पेन्सिल की लकड़ी बादाम के छिलके जैसी लगती थी। इसे देखकर एक दिन मास्टर साहब ने पूछा था, “तुम्हें घर में खाने के लिए भात नहीं मिलता?

नयी चप्पल पहनकर यतिन पहले दिन तो फट जाने के डर से खूब सावधान रहा। सीढ़ियों से धीरे-धीरे उतरता था, चौखट लाँघते समय कहीं ठोकर न लग जाए, इस भय से सतर्क रहता था। लेकिन बस इतना ही दो दिन बाद फिर वह अपने पुराने रूप में लौट आता चप्पल का मोह छोड़कर तेज़ी से सीढ़ियाँ उतरने आते-जाते हुए दिन में दस बार चौखट से टकराने का सिलसिला शुरू हो गया।

फलस्वरूप एक महीना बीतते-न-बीतते चप्पल के एक तरफ़ का हिस्सा थोड़ा खुल गया। माँ बोलीं, “अरे जरा मोची बुलवाकर इसकी सिलाई करवा ले, नहीं तो यह एकदम टूट जाएगी।” लेकिन मोची बुलाने की बात टलती रही। चप्पल का मुँह और खुलता गया।

मगर यतिन एक चीज़ का बहुत ध्यान रखता था। वह थी उसकी पतंग। जो पतंग उसे पसन्द आ जाती, उसे जोड़-जाड़कर जब तक सम्भव होता उसे टिकाए रखता। खेलने का उसका अधिकांश समय पलंग उड़ाने में ही बीतता इस आदत के कारण न जाने कितनी बार उसे डाँट भी सुननी पड़ती।

पतंग फट जाने पर वह रसोईघर में जाकर लेई के लिए उत्पात मचाने लगता। पतंग की दुम लगाने या डोर काटने के लिए कैंची की ज़रूरत पड़ने पर वह माँ की सिलाई का डिब्बा खँगाल डालता। पतंग उड़ाना शुरू करने पर फिर उसे खाने-पीने का भी होश नहीं रहता था। पेड़ पर चढ़ते वक्त उसकी नयी धोती काफ़ी फट गयी थी।

किताब रखकर चप्पल पहनते समय उसने देखा कि चप्पल इतनी फट गयी थी कि पहनना मुश्किल था। लेकिन सीढ़ियाँ उतरते समय उसे यह बात याद नहीं रही, वह दो-तीन सीढ़ियाँ लांघते हुए उतरने लगा। आखिरकार चप्पल का खुला हुआ मेह इतना ज़्यादा खुल गया कि वह सारे दाँत निकालकर चिढ़ाने लगी। वह जैसे ही आखिरी तीन सीढ़ियाँ लाँघते हुए कूदा, वैसे ही उसके पैरों के नीचे से जमीन सट से खिसक गयी और टूटी हुई चप्पल उसे बड़ी तेजी से शून्य में न जाने कहाँ ले भागी, जिसका पता-ठिकाना नहीं था।

भागते-भागते-भागते-भागते चप्पलें जब धर्मी, तब यतिन ने देखा कि वह किसी अनजाने देश में पहुँच गया था। वहाँ पर चारों तरफ़ अनेक मोची बैठे हुए थे। वे सब यतिन को देखकर उसके पास चले आये। इसके बाद उसके पैरों से फटे चप्पलों को निकालकर बड़े यत्न से झाड़ने लगे। उनमें एक जो सरदार जैसा था, उसने यतिन से कहा, “तुम तो बड़े दुष्ट लगते हो। इन चप्पलों का क्या हाल कर दिया? जरा देखो तो, कुछ और होता तो बेचारों के प्राण ही निकल गये होते।

यतिन का साहस तब तक थोड़ा लौट आया था। उसने कहा, “जूते-चप्पलों में भी जान होती है क्या?” मोथियों ने कहा, और नहीं तो क्या? तुम लोग शायद समझते होगे कि जब पैर में जूते पहनकर जोर से भागते हो, तब उन्हें दर्द नहीं होता। बहुत दर्द होता है। दर्द होने के कारण ही तो वे चर चर की आवाज़ करते हैं।

जब तुम पैरों में चप्पलें पहनकर तेजी से सीढ़ियों पर चढ़-उतर रहे थे और तुम्हारे पैरों के बोझ से एक चप्पल की बगल का हिस्सा फट गया था, तब क्या उसे दर्द नहीं हुआ था? बहुत दर्द हुआ था। इसीलिए यह तुम्हें हमारे पास ले आयी है। देशभर के सभी लड़कों की चीजों का दायित्व हम पर है। चीजों को ठीक से न सँभालने के लिए हम लोग उन्हें सजा देते हैं।

मोची ने यतिन के हाथ में टूटी चप्पल देकर कहा, “लो, अब इसे सिलो।” यतिन ने गुस्से में कहा, “मैं जूते नहीं सिलता यह काम मोची करते हैं।” मोची ने हँसते हुए कहा, “यह तुम्हारा देश नहीं है कि इनकार करने से काम चल जाएगा। इस सुए तारो को लो और सिलाई करो यतिन का गुस्सा तब तक कुछ कम हो गया था। उसे डर भी लगने लगा था। उसने कहा, “मुझे जूते सिलने नहीं आते।” मोची ने कहा, “मैं बताए देता हूँ, मगर सिलना तो तुम्हीं को पड़ेगा।

यतिन डर के मारे चप्पल सिलने बैठ गया। उसके हाथ में सुआ चुभ गया, गर्दन झुकाकर बैठने से गर्दन में दर्द होने लगा। बड़े कष्ट से यह दिनभर में सिर्फ एक चप्पल ही सिल पाया। तब उसने मोची से कहा, “अब दूसरी चप्पल कल सिलूँगा। इस वक़्त भूख लगी है।” मोची ने कहा, “यह क्या! काम पूरा न करने पर न तुम्हें खाना मिलेगा, न तुम्हें सोने दिया जाएगा।

एक चप्पल अभी भी सिलनी बाकी है। इसके बाद तुम्हें ढंग से चलना सीखना पड़ेगा, जिससे तुम और किसी जूते-चप्पल पर अत्याचार न कर सको। इसके बाद तुम्हें दर्जी के पास जाकर अपनी फटी धोती भी सिलनी पड़ेगी। इसके बाद देखा जाएगा कि तुमने अब तक और क्या-क्या चीजें बर्बाद की हैं।”

यतिन की आँखों में आँसू उमड़ आये वह रोता हुआ किसी तरह अपनी दूसरी चप्पल सिलने लगा। सौभाग्य से वह ज़्यादा नहीं टूटी थी। उसके बाद वे मोची उसे एक पाँच मतिले मकान के सामने ले गये। उस मकान की सीढ़ी नीचे से सीधे पाँचवीं मंजिल तक चली गयी थी। उन लोगों ने यतिन को सीढ़ी के नीचे खड़ा करके कहा, “जाओ, एकदम सीधे पाँचवीं मंजिल तक चढ़ो, फिर नीचे उतरो इतमीनान से एक-एक सीढ़ी पर चढ़ना, फिर इसी तरह धीरे-धीरे उतरना ।

यतिन पाँचवीं मंजिल तक सीढ़ियाँ नापता हुआ पहुँचा, फिर वहाँ से उतरा। नीचे आने पर मोचियों ने कहा, “ठीक नहीं हुआ। तुम तीन बार दो-दो सीढ़ी एक साथ चढ़ गये थे, पाँच बार र कूदे भी थे, दो बार तीन सीढ़ियों पर एक साथ छलाँग लगाई थी।…फिर से चढ़ो। याद रहे तुम्हें न कहीं उछलना है, न एक भी सीढ़ी लाँघनी है।

इतनी सीढ़ियाँ चढ़ने-उतरने से बेचारे यतिन के पैर दुखने लगे थे। वह इस बार धीरे-धीरे ऊपर चढ़ा, धीरे-धीरे ऊपर से नीचे उतरा। उन्होंने कहा, “हाँ, इस बार ठीक हुआ है। अब दर्जी के पास चलो। “यह कहकर वे उसे एक दूसरे मैदान में ले गये। वहाँ सिर्फ़ दर्जी ही थे, जो बैठे-बैठे कपड़े सिल रहे थे। यतिन को देखते ही उन्होंने पूछा, “तुमने क्या फाड़ डाला?” मोथियों ने कहा, “देखो, इसने अपनी नबी धोती कितनी बुरी तरह फाड़ी है।

सभी दर्जी सिर हिलाकर बोले, “बड़ा अन्याय है। बड़ा अन्याय है। इसे जल्दी से सिलो।” यतिन की अब इनकार करने की हिम्मत नहीं हुई। यह सुई-धागा लेकर फटी धोती सिलने बैठ गया। उसने अभी दो फन्दे डाले ही थे कि दर्जी चिल्लाने लगे, “इसे सिलाई कहते हैं? खोलो, खोलो।” वह बेचारा जितनी बार सिलता, उतनी बार वे कहते, “खोलो…खोलो “आखिरकार उसने रोते हुए कहा, “मुझे बहुत भूख लगी है।

एक बार घर पहुँचा दो, मैं फिर न कभी अपने कपड़े फाड़ेगा, न अपना छाता।” यह सुनकर दर्जी हँसते हुए बोले, “भूख लगी है? तो तुम्हारे खाने लायक चीजें तो हमारे पास बहुत हैं।” यह कहकर वे अपने कपड़ों में निशान लगानेवाली ढेर सारी पेन्सिलें ले आये। “तुम्हें तो पेन्सिल चवाना अच्छा लगता है लो इन्हें चबाकर भूख मिटाओ हमारे पास और कुछ नहीं है।

यह कहकर वे फिर से अपने काम में लग गये। थका-माँदा यतिन रोते-रोते ज़मीन पर लेट गया। तभी आसमान में सन्-सन् करके न जाने कैसी आवाज़ आयी और यतिन ने जिस पतंग को बड़े शौक से निष्पियाँ लगाकर दुरुस्त किया था वह आसमान में गोता लगाकर सीधे उसकी गोद में आकर गिर पड़ी। पतंग ने फुसफुसाकर उससे कहा, “तुमने मेरा ध्यान रखा था, इसलिए मैं तुम्हारी सहायता करने आयी हूँ तुम जल्दी से मेरी दुम पकड़ लो।

“यतिन ने ऐसा ही किया। पतंग उसे लेकर सर्र से आसमान में चली गयी। यह शब्द सुनकर सारे दर्जी अपनी बड़ी-बड़ी कैंचियाँ लेकर उसकी डोर काटने के लिए भागे। अचानक पतंग और यतिन एक-दूसरे से लिपटकर नीचे की ओर गिरने लगे। गिरते-गिरते जैसे ही यतिन का सिर जमीन से टकराया, वह अचानक तर से चौंक पड़ा। पतंग न जाने कहाँ गायब हो गयी? यतिन ने देखा, वह सीढ़ियों के नीचे पड़ा हुआ था और उसके सिर में जोर का दर्द हो रहा था।

कुछ दिनों की तकलीफ़ के बाद यतिन स्वस्थ हुआ उसकी माँ कहती, “बेचारा सीढ़ियों से गिरकर, इतना भुगतने के बाद मेरा लाल बड़ा कमजोर हो गया है न उसमें पहले जैसी फुर्ती रही, न वह उछलते-कूदते हुए चलता है। पहले जैसा कुछ भी नहीं वरना एक जोड़ी चप्पलें चार महीने चल पातीं? सच्ची बात तो यह है कि यतिन अभी तक उन मोचियों और दर्जियों को भुला नहीं पाया

ऐसी ही अन्य प्रेरणादायक हिंदी कहानी के लिए क्लिक करें