Home Blog Page 32

GTA vice city mod apk download free for android (Leaked)

0
GTA vice city mod apk download

Grand Theft Auto (GTA) यह एक डेविड जोन्स और माइक डेली द्वारा बनाई गई एक्शन-एडवेंचर गेम्स की एक श्रृंखला है। इस गेम को रॉकस्टार गेम्स द्वारा पब्लिश किया गया है और इसका पहला रिलीज़ २८ नवंबर १९९७ को हुआ था।

GTA vice city mod apk download for android free apkpure obb – Vice City 1.12 APK

वाइस सिटी प्रतिष्ठित GTA गेम की एक और श्रृंखला है। प्रतिभागी पिछली शताब्दी के सुदूर 80 के दशक में जाएगा, जहाँ वह जो चाहे वह कर सकता है। बिल्कुल कोई प्रतिबंध नहीं है – यदि आप चाहें, तो अपनी पसंद की किसी भी कार पर ड्राइव करें और आपके सामने खुलने वाले मनोरम दृश्यों का आनंद लें, या यदि आप चाहें, तो कार्यों को पूरा करने के तरीके का चयन करें और रोमांच की तलाश में जाएं।

GTA vice city mod apk download 2022 Overview

GTA vice city mod apk download 2022 Overview

Game NameGrand Theft Auto: Vice City
DeveloperRockstar Games
Android7.0+
CategoryGaming
GenreAction  ➞  MOD
Size1.01 Gb
Last Updated11.08.2022
Last Version1.12

GTA vice city game Important Dates

The Important Dates related to the Grand Theft Auto: Vice City game Download Leaked Overview 2022 are given in the table below.

GTA vice city mod apk download Leaked 2022 Important Dates

Grand Theft Auto: Vice City Released Date (PlayStation 2)October 2002
Grand Theft Auto: Vice City Released Date (Windows)May 2003
Grand Theft Auto: Vice City Released Date (Xbox)October 2003
Grand Theft Auto: San Andreas Released DateOctober 2004
Grand Theft Auto: Vice City Stories Released DateOctober 2006

GTA vice city apk download Telegram Channel Link

GTA vice city mod apk download के नाम से Telegram groups भी बन चुके है जहा पर यह game online play के लिए लीक हो चुकी है, GTA vice city apk download Telegram Channel Link के बारे में कुछ जरुरी चीजे निचे बताई गयी है।

  • Grand Theft Auto: Vice City v1.12 के लिए कई सारे टेलीग्राम चैनल्स है जिनके नाम हम आपको नहीं बता सकते क्योंकि हम ऑनलाइन पायरेसी का समर्थन नहीं करते हैं।
  • Grand Theft Auto: Vice City MOD (Money/Mega Mod) v1.12 के Download वर्शन टेलीग्राम पर उपलब्ध कर दिया गया है। हालाँकि यह पायरेसी के श्रेणी में आता है लेकिन यह उपलब्ध है।
  • Grand Theft Auto: Vice City OBB v1.12 के भी टेलीग्राम पर अलग अलग संस्करणों में उपलब्ध है।

Techyatri.com से Download Grand Theft Auto: Vice City for android free करने के लिए धन्यवाद। अगर आपको यह लेख मददगार लगा हो तो कृपया इन पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करके हमारा समर्थन करें। हम आपको नवीनतम गेमों और GTA vice city श्रृंखला से अपडेट रखने का प्रयास करते हैं।

T Series का मालिक कौन है?

0
Who is the owner of T Series

T-series वैसे तो दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल है जिसको की 228 Million से भी ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है हम सभी भारतीयों के लिए यह बात बड़े गर्व की है क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल हमारे भारत देश का ही है जो कि t-series है।

टी सीरीज को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं हमें उम्मीद है कि आपके भी t-series को लेकर बहुत सारे सवाल होंगे तो आज हम आपके t-series को लेकर सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि टी सीरीज का मतलब क्या होता है और वर्तमान में t-series के मालिक कौन है टी सीरीज की शुरुआत कैसे हुई थी और इसकी स्थापना कब हुई थी और इसी के साथ-साथ हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि t-series 1 महीने में कितना कमाती है।

तो दोस्तों आप भी इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। तो आइए सबसे पहले बात करते हैं कि t-series का मतलब क्या होता है या t-series का क्या अर्थ है।

T Series का मतलब क्या होता है?

जैसा कि खबरों की माने तो “गुलशन कुमार” जिन्होंने t-series कंपनी की शुरुआत की थी या स्थापना की थी वह भगवान भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त थे। इसलिए t-series के पहले अक्षर ‘T’ का मतलब होता है “त्रिशूल” जो कि भगवान शंकर का शस्त्र है जिसे भगवान शंकर धारण किए हुए हैं। और वही ‘Series’ का हिंदी अर्थ होता है “श्रंखला” तो हम एक तरह से कह सकते हैं कि t-series का मतलब होता है “त्रिशूल श्रंखला”। तो दोस्तों अब हमें उम्मीद है कि आप यह जान गए होंगे कि t-series का मतलब क्या होता है।

वर्तमान में T series के मालिक कौन है?

Who is the owner of T Series

अगर हम वर्तमान में t-series के मालिक कौन है इसकी बात करें तो टी सीरीज कंपनी की स्थापना 11 जुलाई सन 1983 को गुलशन कुमार द्वारा की गई थी। और वर्तमान में इसके मालिक उनके बेटे “भूषण कुमार” हैं।

गुलशन कुमार जो की शुरुआत में दिल्ली में फलों के रस विक्रेता थे। विकीपीडिया के अनुसार गुलशन कुमार ने t-series की शुरुआत पायरेटेड बॉलीवुड गानों को बेचने के लिए की थी। लेकिन आज हम सभी लोग जानते हैं कि टी सीरीज भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाला यूट्यूब चैनल है जिस पर कि अभी के समय में 206,273,814,080 से अधिक व्यूज हैं।

टी सीरीज कंपनी क्या करती है?

वैसे तो सबको पता ही होगा कि t-series कंपनी क्या करती है लेकिन जिन लोगों को अभी तक पता नहीं है तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि t-series भारत की “संगीत रिकॉर्ड लेबल” और “फिल्म निर्माण” कंपनी है। जो कि मुख्य रूप से बॉलीवुड संगीत साउंडट्रेक और इंडी पॉप म्यूजिक के लिए जानी जाती है।

गुलशन कुमार की t-series भारत की सबसे बड़ी संगीत रिकॉर्ड लेबल कंपनी है जोकि भारतीय संगीत बाजार का 35 प्रतिशत हिस्सा है। और टी सीरीज के बाद सबसे ज्यादा देखे जाने वाली zee music और sony music india जैसी संगीत रिकॉर्ड लेबल कंपनियां है।

हमारे लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल हमारे भारत देश का है जोकि t-series है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कहने को यह एक फलों के रस विक्रेता गुलशन कुमार द्वारा स्थापित कंपनी है। जिसका की पूरी दुनिया भर की संगीत रिकॉर्ड लेबल कंपनियों में नाम है।

टी सीरीज 1 महीने में कितना कमाता है?

अगर हम टी सीरीज के यूट्यूब चैनल की 1 महीने की कमाई की बात करें या गुलशन कुमार द्वारा स्थापित टी सीरीज आज के वक्त एक महीने में कितना कमाती है तो कुछ प्रमुख रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूब की मदद से t-series लगभग 6, मिलियन डॉलर यानी कि लगभग ₹400000000 (40 करोड़) रूपये प्रति महीने कमाती है।

अगर हम t-series की कुल संपत्ति की बात करें तो t-series की कुल संपत्ति लगभग 721.55 मिलियन डॉलर है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि t-series संगीत रिकॉर्ड लेबल कंपनी है लेकिन इसी के साथ साथ टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर आने वाली बहुत सारी फिल्मों के ट्रेलर या टीजर भी लॉन्च किए जाते हैं।

टी सीरीज को प्रतिदिन कितने व्यू मिलते हैं?

अगर हम इसके बारे में बात करें कि t-series को प्रतिदिन कितने व्यूज मिलते हैं तो हमने आपको पहले ही बता दिया है कि t-series के यूट्यूब चैनल पर आज के समय में 206,273,814,080 से भी अधिक व्यूज है अगर हम t-series के यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन आने वाले व्यूज की बात करें या प्रतिदिन कितने लोग t-series के यूट्यूब चैनल को देखते हैं इसकी बात करें तो socialblade.com के अनुसार 30 oct 2022 से 5 nov 2022 तक t-series यूट्यूब चैनल पर लगभग 60 करोड व्यूज हैं।

तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन कितने व्यूज आते होंगे तो इसके बारे में हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं कि टी सीरीज यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन कितने व्यूज आते हैं। 

Conclusion

इस आर्टिकल के माध्यम से आज हमने आपको यह बताया कि T-Series का मतलब क्या होता है, वर्तमान में t-series के मालिक कौन है, टी सीरीज कंपनी क्या करती है और इसी के साथ-साथ हमने आपको यह भी बताया कि t-series यूट्यूब चैनल से 1 महीने में कितना कमाता है तथा t-series यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन कितने व्यूज आते हैं तो अब हमें उम्मीद है कि आप इन सब चीजों के बारे में विस्तार से जान गए होंगे और आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे।

तो आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसी के साथ-साथ इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी मिल सके और ऐसी ही मजेदार साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई सभी खबरों को विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

Bluetooth से Internet Share कैसे करें?

0
How to share Internet with Bluetooth

हम सभी लोग आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल तो रोजाना करते ही हैं और कई बार ऐसा होता है कि हम लोग अपने इंटरनेट प्लान में मिलने वाले रोजाना डाटा को खत्म कर देते हैं ऐसे में या तो आप टॉप अप रिचार्ज कराते हैं जिससे कि आपको कुछ डाटा मिल जाता है और वही अगर आप अपने पैसे खर्च करना नहीं चाहते तो आप अपने किसी फैमिली मेंबर या दोस्त के मोबाइल के हॉटस्पॉट से अपना स्मार्ट फोन कनेक्ट करके इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन अगर आप अपने दोस्त के मोबाइल हॉटस्पॉट से अपना स्मार्टफोन कनेक्ट करके इंटरनेट चला रहे हैं तो आपके उस दोस्त को पता चल जाता है कि आप उसके फोन का डाटा इस्तेमाल कर रहे हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि आपका वह दोस्त आपके इंटरनेट यूसेज पर लिमिट लगा देता है जिससे कि आप उस लिमिट के ऊपर डाटा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

अगर आप इन सभी चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं और कोई ऐसा उपाय ढूंढ रहे हैं जिससे कि आप इंटरनेट का इस्तेमाल तो कर ही सके लेकिन आपके उस दोस्त को भी यह पता ना चले कि आप उसके स्मार्टफोन से इंटरनेट कनेक्ट करके चला रहे हैं। 

अगर आपका भी यह सवाल है कि “Bluetooth से Internet शेयर कैसे करें? “ या “Bluetooth Tethering क्या होता है?” तो आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं कि आप ब्लूटूथ की मदद से इंटरनेट को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं तो इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

तो आइए सबसे पहले बात करते हैं कि ब्लूटूथ टैथरिंग क्या होता है और यह आपके किस तरह से काम आ सकता है। 

Bluetooth Tethering क्या होता है?

Bluetooth tethering ब्लूटूथ का ही एक शानदार फीचर है। इस फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि आप ब्लूटूथ की मदद से भी बिल्कुल वाईफाई हॉटस्पॉट की तरह इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आप निश्चिंत रहिए क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही सिखाएंगे कि आप किस तरह से ब्लूटूथ की मदद से भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर हम ब्लूटूथ टैथरिंग की बात करें तो यह बिल्कुल वाईफाई और हॉटस्पॉट की तरह ही काम करता है जिस तरह से आप अपने किसी दोस्त के स्मार्ट फोन में हॉटस्पॉट को ऑन करते हैं और उसके बाद अपने स्मार्टफोन के वाईफाई को ऑन करके अपने दोस्त के हॉटस्पॉट से कनेक्ट करके इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं ठीक उसी प्रकार ब्लूटूथ टैथरिंग भी काम करता है।

तो आइए अब जानते हैं कि आप ब्लूटूथ टैथरिंग का इस्तेमाल करके किस तरह से अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट चला सकते हैं और आप जिस व्यक्ति के स्मार्टफोन से ब्लूटूथ टैथरिंग के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं उस व्यक्ति को यह पता भी नहीं चलेगा कि आप उसके स्मार्टफोन से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Bluetooth Tethering से Internet कैसे चलाएं?

Step 1: ब्लूटूथ टैथरिंग के जरिए अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाने के लिए सबसे पहले आपको उस व्यक्ति के स्मार्टफोन को ले लेना है जिससे कि आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाना चाहते हैं।

Step 2: अब आपको इस फोन की सेटिंग्स के ऑप्शन में जाकर ब्लूटूथ ऑप्शन को सर्च कर लेना है ब्लूटूथ ऑप्शन को सर्च करने के बाद अब आपको इसे ओपन कर लेना है।

Step 3: अपने स्मार्टफोन में ब्लूटूथ ऑप्शन को ओपन करने के बाद आपको अपने मोबाइल की स्क्रीन पर इस समय उन सभी डिवाइसेज के नाम दिख रहे होंगे जो कि पहले कभी इस डिवाइस के ब्लूटूथ से कनेक्टेड रहे होंगे।

Step 4: अब आपको अपने उस डिवाइस के नाम को देखना है जिसमें कि आप अपने दोस्त के स्मार्टफोन से इंटरनेट चलाना चाहते हैं अब आपको अपने स्मार्टफोन का नाम कहीं ना कहीं दिख रहा होगा।

Step 5: अब आपको आपके डिवाइस के नाम के आगे सेटिंग्स का आइकन दिख रहा होगा आपको उस सेटिंग्स के आइकन पर क्लिक कर देना है आइकन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी।

Step 6: अब आपको उस नई विंडो में “Internet Access” नाम के ऑप्शन के आगे टिक कर देना है या उसको ऑन कर देना है। और आपको अब इस स्मार्टफोन को रख देना है।

Step 7: इंटरनेट एक्सेस के ऑप्शन को ऑन करने के बाद अब आपको अपने उस स्मार्टफोन को ले लेना है जिसमें कि आप इंटरनेट एक्सेस करना चाहते हैं या इंटरनेट चलाना चाहते हैं।

Step 8: आपको अब उस स्मार्टफोन के ब्लूटूथ को ऑन कर कर देना है Bluetooth ऑन करने के बाद अब आपको एक बार अपने ब्लूटूथ को Refresh कर देना है।

Step 9: रिफ्रेश करने के बाद अब आपको उस स्मार्टफोन के नाम को देखना है जिसमें कि आपने Internet Access ऑप्शन को ऑन किया था अब आपको अपने स्मार्टफोन को उस स्मार्टफोन के साथ Pair कर देना है जिससे कि आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाना चाहते हैं।

अपने स्मार्टफोन को अपने दोस्त के स्मार्टफोन के साथ Pair करने के बाद अब आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट चला सकते हैं। और आपके दोस्त को यह पता भी नहीं चलेगा कि आप ब्लूटूथ के जरिए उसके स्मार्ट फोन के डाटा का यूज कर रहे हैं।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको यह बताया कि Bluetooth tethering क्या होता है? और आप इसका इस्तेमाल करके किस तरह से अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं तो अब हमें उम्मीद है कि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आज के हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह भी ब्लूटूथ के इस शानदार फीचर को इस्तेमाल कर सकें और ऐसी ही शानदार साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई खबरों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

Mi Pay क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

0
What is Mi Pay and what are its benefits

आज के समय में हर व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन यूपीआई एप्स के जरिए पेमेंट करता है और जाहिर सी बात है आप में से भी बहुत सारे लोग ऐसा करते होंगे। वैसे तो मार्केट में यूपीआई पेमेंट्स को करने के लिए बहुत सारे मोबाइल एप्स उपलब्ध है जैसे कि Phone Pe, Google Pay, Amazon Pay, WhatsApp Pay, Paytm आदि यह सभी पॉपुलर ऐप्स है जिन्हें कि हमारे भारत देश में रोजाना बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं।

वही Samsung और Xiomi जैसी बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अपने स्मार्टफोंस में अपनी UPI एप्स या सर्विसेज को भी देती हैं जोकि इनके मोबाइल्स में पहले से ही आते हैं इन पेमेंट एप्स को आपको डाउनलोड नहीं करना पड़ता जैसे कि Xiomi के स्मार्ट फोन में Mi Pay नाम का एक इनबिल्ट ऐप आता है और वही Samsung के स्मार्टफोंस में Samsung Pay Mini नाम का एक यूपीआई ऐप आता है जिसका इस्तेमाल करके भी आप कोई भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको Xiomi के Mi Pay के बारे में बताने वाले हैं बहुत सारे लोगों का यह सवाल रहता है कि Mi Pay क्या है? तथा Mi Pay इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं? और इसी के साथ साथ आप में से बहुत सारे लोगों का सवाल यह भी रहता है कि Mi Pay का इस्तेमाल कैसे करें? 

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके इन्हीं सवालों के जवाब विस्तार से देने वाले हैं तो अगर आप भी इन्हीं सब चीजों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

Mi Pay क्या है?

What is Mi Pay and what are its benefits

अगर हम Mi Pay की बात करें कि Mi Pay क्या है? तो हम आपको बता दें कि यह Xiomi की तरफ से आने वाली एक यूपीआई ऐप है या एक तरह से हम यह भी कह सकते हैं कि Mi Pay एक ऑनलाइन पेमेंट गेटवे है जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की मदद से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

Mi Pay भी ठीक उसी प्रकार काम करता है जैसे कि और सभी यूपीआई एप्स करते हैं Mi pay की मदद से भी आप अपने किसी भी प्रकार के बिल को ऑनलाइन भर सकते हैं जैसे कि Mobile Recharge, Dish Recharge, Electricity Bill, Broadband, Gas Bill आप इन सभी चीजों को Mi Pay ऐप की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

Mi Pay और कुछ नहीं बल्कि Xiomi की तरफ से आने वाली UPI app है जिसकी मदद से आप कोई भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि Mi Pay इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

Mi Pay को कैसे करें इस्तेमाल?

Mi Pay का इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है जिस तरह से आप और सभी यूपीआई एप्स में सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर Verify करते हैं और उसके बाद अपने बैंक अकाउंट वा क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड की डिटेल्स को भरकर एक यूपीआई आईडी क्रिएट करते हैं ठीक इसी प्रकार आप Mi Pay में अपना अकाउंट भी बना सकते हैं।

Mi Pay में अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने Mi Account से लॉगइन कर लेना है और आगे की प्रक्रिया में आपको अपने मोबाइल नंबर एवं बैंक अकाउंट की डिटेल्स को भरकर सबसे पहले अपना Mi Pay अकाउंट बना लेना है और इसी के साथ-साथ अपनी एक यूपीआई आईडी भी क्रिएट कर लेनी है।

यह सब चीज करने के बाद आप बेहद ही आसानी से किसी के साथ भी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। फिर चाहे वह ऑनलाइन पैसों का लेनदेन हो या फिर किसी भी प्रकार के Bills को भरना हो आप इसके इस्तेमाल से इन सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं।

Mi Pay इस्तेमाल करने के फायदे

अगर हम आपको Mi Pay के फायदों के बारे में बताएं तो वैसे देखा जाए तो इसके कोई अधिक फायदे नहीं है अगर आप Xiomi कंपनी के स्मार्टफोंस को यूज करते हैं जो कि एक Chinese कंपनी है हमारे हिसाब से बस आपको यह फायदा हो सकता है कि Mi Pay UPI शाओमी के स्मार्टफोंस में पहले से ही इंस्टॉल होता है तो आपको अलग से कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है आप उसकी मदद से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

हमारी सलाह आपके लिए यह रहेगी कि आप Mi Pay का इस्तेमाल ना ही करें तो आपके लिए अच्छा होगा क्योंकि आए दिन इन कंपनीज के डाटा लीक होने की खबरें आती रहती हैं तो हमारे हिसाब से इनके यूपीआई ऐप्स पर भी भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है आप Mi Pay की जगह पर और किसी यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आपको बता दें कि यह हमारा मानना है आपका मानना हमसे अलग भी हो सकता है तो Mi Pay का इस्तेमाल करना या न करना आपके ऊपर निर्भर करता है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Mi Pay के बारे में बताया की Mi Pay क्या है? तथा आप Mi Pay का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं और इसी के साथ-साथ हमने यह भी बात की कि एमआई पर इस्तेमाल करने के आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं तो अब हमें उम्मीद है कि आप इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जान गए होंगे।

हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आज के हमारे इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जोकि Xiomi कंपनी के स्मार्टफोन का यूज करते हैं ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके तथा ऐसी ही शानदार खबरों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

मोबाइल में ऐड कैसे बंद करें – How to Turn Off Ads in Mobile

0
How to Turn Off Ads in Mobile Hindi

अगर आप भी बार-बार मोबाइल फोन पर आने वाले विज्ञापनों या ऐड को देखते-देखते परेशान हो गए हैं और इन्हें बंद करने का कोई उपाय ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज हम इस आर्टिकल के माध्यम यह बताएंगे कि आप किस तरह से अपने मोबाइल फोन में आने वाले अनावश्यक विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं।

इसी के साथ-साथ आज हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि क्या आप सच में अपने स्मार्टफोन में आने वाले ads को ब्लॉक कर सकते हैं और अगर इनको ब्लॉक किया जा सकता है तो आप अपने स्मार्टफोन में इसे किस तरह से कर सकते हैं तो इन्हीं सब चीजों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

तो आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि आखिर फोन में बार-बार ऐड या विज्ञापन क्यों आते हैं।

फोन में बार बार ऐड क्यों आते हैं?

How to Turn Off Ads in Mobile Hindi

अगर आप भी एक बजट रेंज वाला स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी अपने स्मार्टफोन में कभी ना कभी विज्ञापन आते हुए तो देखे ही होंगे। और कभी कभी तो ऐसा होता है कि आप अपने स्मार्टफोन में बेहद ही जरूरी काम कर रहे होते हैं और उसी काम के बीच एक विज्ञापन आपके फोन की स्क्रीन पर आ जाता है। जिससे कि आपका जरूरी काम वहीं पर रुक जाता है।

तो अगर हम आपको इसके बारे में बताएं कि फोन में बार-बार ऐड क्यों आते हैं तो इसका एक जवाब यह है कि आपके स्मार्टफोन में इन विज्ञापनों को गूगल के द्वारा लगाया जाता है आपने जिस भी कंपनी का स्मार्टफोन खरीदा हुआ है वह कंपनी गूगल ऐड का इस्तेमाल करती हैं और आपको बार-बार विज्ञापन दिखाती हैं। इन सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को अपने फोन में ऐड दिखाने के पैसे मिलते हैं।

सबसे पहले तो यह सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां आपसे पैसे लेकर आपको फोन देती हैं और उसके बाद अपना प्रॉफिट बढ़ाने के लिए उनके द्वारा आपको बेचे गए स्मार्टफोंस पर बार-बार विज्ञापन दिखाती है जिनसे इनको भारी प्रॉफिट होता है। 

क्या फोन में बार बार आने वाले Ads को बंद किया जा सकता है?

अगर हम इसके बारे में एक शब्द में बताएं कि आप अपने फोन में बार बार आने वाले विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं या नहीं। तो इसका उत्तर है जी ‘हां’ आप बिल्कुल ऐसा कर सकते हैं आप अपने स्मार्टफोन में आने वाले विज्ञापनों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

हम आपको आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यही बताने वाले हैं कि “स्मार्टफोन में आने वाले विज्ञापनों को किस तरह से बंद किया जाता है?” तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

हम आपको सबसे सरल तरीका बताने वाले हैं जिससे कि आप स्मार्टफोन में आने वाले ads को बंद कर सकते हैं तो अब हमें उम्मीद है कि आपको आपके इस सवाल का तो जवाब मिल गया होगा कि आप अपने स्मार्टफोन में आने वाले विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं या नहीं।

फोन में आने वाले Ads को बंद करने का सबसे सरल तरीका

तो आइए चरणबद्ध तरीके से जानते हैं कि आप किस तरह से अपने स्मार्टफोन में आने वाले विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं।

Step 1: अपने स्मार्टफोन में बार बार आने वाले विज्ञापनों को बंद करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स में चले जाना है।

Step 2: सेटिंग्स में जाने के बाद अगर आपका सैमसंग का स्मार्टफोन है तो आपको सबसे पहले आने वाले कनेक्शंस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है connections के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।

Step 3: नई विंडो के खुलते ही आपको नीचे की ओर more connection settings नाम का ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 4: अगर आपके पास Samsung का स्मार्टफोन नहीं है किसी दूसरी कंपनी का स्मार्टफोन है तो आपको सेटिंग्स में दिए हुए सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करके private DNS नाम के ऑप्शन को सर्च कर लेना है। 

Step 5: अब आपको अपने फोन की स्क्रीन पर private DNS नाम का ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

Step 6: जब आप private DNS नाम के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो वह off होगा आपको private DNS provider hostname नाम के ऑप्शन को सिलेक्ट करके उसमें नीचे की तरफ डालकर उसको सेव कर देना है और सेव करते ही अब आप देखेंगे कि आपके स्मार्टफोन में जो विज्ञापन बार-बार दिखाए जाते थे अब उनकी संख्या काफी हद तक कम हो गई होगी या फिर अब आपके स्मार्टफोन में बिल्कुल भी विज्ञापन या ऐड नहीं दिख रहे होंगे।

अगर आप अपने private dns को ऊपर दिए हुए dns से चेंज कर देंगे तो अब आप अगर गूगल पर किसी वेबसाइट पर भी जाएंगे तो आपको उन वेबसाइट्स पर आने वाले विज्ञापन या ads देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि यह उन सभी विज्ञापनों को आपके स्मार्टफोन से ब्लॉक कर देता है। और इस तरह से आप अपने स्मार्टफोन में बार बार आने वाले विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं।

Conclusion

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको यह बताया कि आपके स्मार्टफोंस में विज्ञापन क्यों आते हैं और क्या आप सच में इन सभी विज्ञापनों को अपने स्मार्टफोन से बंद कर सकते हैं और बार बार आने वाले इन अनावश्यक विज्ञापनों को किस तरह से बंद किया जाता है। तो दोस्तों अब हमें उम्मीद है कि आपको इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी।

तो दोस्तों आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह भी अपने स्मार्टफोन में आने वाले अनावश्यक विज्ञापनों को आसानी से हटा सकें। और ऐसी ही मजेदार साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई हर खबर को विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

Whatsapp पर अपने आप गायब हो सकने वाला मैसेज कैसे भेजें?

0
How to send auto disappearing message on Whatsapp hindi

व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो हम सभी लोग रोजाना  करते ही हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप किसी व्यक्ति को कोई मैसेज या फोटो, वीडियो भेजते हैं लेकिन आप यह चाहते हैं कि जैसे ही वह व्यक्ति उस फोटो या वीडियो को देख ले वह उसके फोन से अपने आप डिलीट हो जाए या फिर वह व्यक्ति आपके भेजे गए उस मैसेज को एक ही बार देख पाए।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि व्हाट्सएप में गायब होने वाले संदेशों का मतलब या अर्थ क्या होता है और आप किसी दूसरे व्यक्ति को व्हाट्सएप पर किस तरह से गायब होने वाले मैसेजेस को भेज सकते हैं और अगर आप व्हाट्सएप के डिसअपीयरिंग मैसेज ऑप्शन को बंद करना चाहते हैं तो किस तरह से कर सकते हैं।

हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप किस तरह से व्हाट्सएप पर अपने आप गायब होने वाले मैसेजेस या disappearing messages को किस तरह से किसी दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं। तो अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं  तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

व्हाट्सएप में गायब होने वाले संदेशों का क्या अर्थ है?

व्हाट्सएप में गायब होने वाले संदेशों को disappearing messages कहते हैं जिसका मतलब यह होता है ” कि अगर आप इन मैसेजेस को किसी दूसरे व्यक्ति को भेजते हैं तो जितना समय बाद आप यह चाहेंगे कि आपके द्वारा भेजा गया वह मैसेज डिलीट हो जाए तो वह मैसेज इतने समय बाद अपने आप ही उस व्यक्ति के व्हाट्सएप में से डिलीट हो जाएगा।” तो अब हमें उम्मीद है कि आप यह समझ गए होंगे कि व्हाट्सएप में गायब होने वाले संदेशों का आखिर क्या अर्थ होता है।

दोस्तों अब कहीं ना कहीं आप यह सोच रहे होंगे कि अगर आप व्हाट्सएप के disappearing message फीचर को चालू कर लेते हैं तो आपके द्वारा भेजा गया वह मैसेज कितने समय बाद डिलीट हो जाएगा अगर हम व्हाट्सएप पर गायब होने वाले मैसेजेस के समय की बात करें कि आपके द्वारा भेजा गया मैसेज कितने समय बाद डिलीट होगा। 

यह आपके ऊपर निर्भर करता है व्हाट्सएप disappearing मैसेज में आपको 3 ऑप्शंस देखने को मिलते हैं आप 24 Hours, 7 days या 90 days की अवधि को चुन सकते हैं। आप जितना समय चुनेंगे उतने ही समय बाद आपके द्वारा भेजा गया मैसेज उस व्यक्ति के व्हाट्सएप से अपने आप डिलीट हो जाएगा या गायब हो जाएगा।

Whatsapp Disappearing Message कैसे भेजें?

व्हाट्सएप पर किसी भी दूसरे व्यक्ति को डिसअपीयरिंग मैसेज या अपने आप गायब होने वाले मैसेजेस को भेजने के लिए नीचे दिए हुए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

Step 1: व्हाट्सएप पर अपने आप गायब होने वाले मैसेजेस को किसी भी व्यक्ति को भेजने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप ऐप को ओपन कर ले।

Step 2: व्हाट्सएप ऐप को ओपन करने के बाद जिस भी व्यक्ति को आप अपने आप गायब होने वाले मैसेजेस को भेजना चाहते हैं या डिसअपीयरिंग मैसेजेस को भेजना चाहते हैं उस व्यक्ति की प्रोफाइल पर क्लिक कर दें।

Step 3: प्रोफाइल पर क्लिक करते ही आपके सामने वह सभी मैसेजेस खुल जाएंगे जो आपने उस व्यक्ति को भेजे होंगे या आपकी और उस व्यक्ति की चैट्स खुल जाएंगी।

Step 4: इसके बाद सबसे ऊपर उस व्यक्ति के नाम पर क्लिक करें ध्यान रहे आप उसकी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक ना करें केवल उसके नाम पर क्लिक करें।

Step 5: उस व्यक्ति के नाम पर क्लिक करते ही आपके स्मार्टफोन में एक विंडो खुल जाएगी जिसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन आपको दिख रहे होंगे। अब आपको स्क्रोल करते हुए नीचे की ओर चले जाना है।

Step 6: नीचे की ओर जाने के बाद अब आपको Encryption नाम के ऑप्शन के नीचे डिसअपीयरिंग मैसेजेस( disappearing messages) नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा।

Step 7: अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही अब आपके सामने समय अवधि आ गई होगी कि आप कितने समय बाद यह चाहते हैं कि आपके द्वारा भेजा गया मैसेज डिलीट हो जाए।

Step 8: इसके बाद अपने हिसाब से समय अवधि को चुन लें अगर आप यह चाहते हैं कि आपके द्वारा भेजा गया मैसेज 24 घंटे बाद डिलीट हो जाए तो इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें या फिर अन्य ऑप्शन पर क्लिक कर दें जितने समय बाद आप यह चाहते हैं कि आपके द्वारा भेजा गया मैसेज डिलीट हो जाए।

इस तरह से अब आपके फोन में गायब होने वाले मैसेजेस का फीचर ऑन हो जाएगा अब आप उस व्यक्ति को अपने आप गायब होने वाले मैसेजेस को भेज सकते हैं जिसको कि आपने चुना होगा। 

व्हाट्सएप पर गायब होने वाले संदेशों को कैसे बंद करें?

अगर आप गायब होने वाले मैसेजेस को अपने स्मार्टफोन में बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कर लेना है।

और जब आप डिसअपीयरिंग मैसेजेस नाम के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो वहां पर आपको Never नाम का एक ऑप्शन दिखेगा जिसका मतलब यह होता है कि आप गायब होने वाले मैसेजेस के फीचर को बंद करना चाहते हैं। जैसे ही आप ‘Never’ के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो अब आपके द्वारा भेजा गया कोई भी मैसेज अपने आप डिलीट नहीं होगा।

Conclusion

इस आर्टिकल के माध्यम से आज हमने आपको यह बताया कि व्हाट्सएप पर अपने आप गायब होने वाले संदेशों का क्या अर्थ होता है और आप अपने व्हाट्सएप में अपने आप गायब होने वाले मैसेजेस के फीचर को किस तरह से चालू कर सकते हैं और इसी के साथ साथ आज हमने आपको यह भी बताया कि आप इस फीचर को किस तरह से बंद कर सकते हैं।

हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उनको भी व्हाट्सएप के इस नए फीचर का पता चल सके और ऐसी ही शानदार साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई खबरों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ धन्यवाद!

बिना Seen किये WhatsApp Status कैसे देखे?

0
How to see WhatsApp Status without seeing it Hindi

अगर आप भी किसी और के व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए देखना चाहते हैं यानी कि उस दूसरे व्यक्ति को यह पता ना चले कि आपने उस व्यक्ति का स्टेटस सीन किया है या नहीं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने मोबाइल फोन में किसी दूसरे व्यक्ति के स्टेटस को देख सकते हैं और उस व्यक्ति को यह पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसका स्टेटस देखा है या नहीं। तो अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 तरीके बताने वाले हैं जिनके माध्यम से आप किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देख सकते हैं यानी कि उस व्यक्ति को पता नहीं चलेगा कि आपने उसका स्टेटस सीन किया है या नही।

क्या सच में बिना seen किये whatsapp status देखना संभव है?

How to see WhatsApp Status without seeing it Hindi

अगर हम इसके बारे में एक शब्द में कहें तो “हाँ” आप किसी दूसरे व्यक्ति के व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देख सकते हैं। तो दोस्तों ऑनलाइन आपको ऐसे बहुत सारे मोबाइल एप्स या फिर व्हाट्सएप के ही Clones देखने को मिल जाएंगे जो कि यह दावा करते हैं कि आप उनकी मदद से किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देख सकते हैं और इसी के साथ साथ वह ऐप्स यह भी दावा करते हैं कि आप उनकी मदद से किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उनमें से कुछ एप्स की मदद से आप ऐसा कर भी सकते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि आप उन एक्स्ट्रा फीचर्स को लेने के चक्कर में अपना बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं क्योंकि यह सभी थर्ड पार्टी एप्स आपके फोन के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आप से जुड़ी हुई सभी जानकारियों को इकट्ठा करते रहते हैं।

उन जानकारियों में कई बार आपकी ऐसी जानकारियां भी होती हैं जिन्हें कि आप और किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते जैसे कि आपकी बैंकिंग से संबंधित जानकारियां। और इनमें आपकी प्राइवेट फोटोस और वीडियोस भी हो सकती हैं। जिससे कि आपके डाटा के लीक होने की संभावनाएं बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती हैं।

जिससे आपको भविष्य में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है तो हमारी सलाह तो आपके लिए यही रहेगी कि ऐसे थर्ड पार्टी एप्स को अपने मोबाइल फोन में कभी भी इंस्टॉल ना करें। केवल व्हाट्सएप के असली ऐप का ही इस्तेमाल करें ताकि आपका डाटा सुरक्षित रहे।

बिना seen किये WhatsApp status देखने का पहला तरीका

किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देखने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

Step 1: किसी भी व्यक्ति के व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप के एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।

Step 2: अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करने के बाद ऊपर दिए हुए थ्री डॉट्स पर क्लिक कर लेना है थ्री डॉट्स पर क्लिक करते ही आपके सामने settings का ऑप्शन दिख रहा होगा।

Step 3: अब आपको सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने बहुत सारे ऑप्शंस आ जाएंगे। अब उन ऑप्शंस में से आपको Account नाम के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 4: account ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले नंबर पर privacy नाम का ऑप्शन दिख रहा होगा अब आपको प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 5: privacy पर क्लिक करते ही आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे उन ऑप्शंस में आपको Read Receipts नाम का ऑप्शन दिख रहा होगा जोकि enable होगा अब आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करके उसको disable कर देना है।

Note:- अगर आप रीड रिसिप्ट्स नाम के ऑप्शन को डिसएबल करते हैं तो आप “जिस भी व्यक्ति के व्हाट्सएप स्टेटस को सीन करेंगे तो उसको यह पता नहीं चलेगा कि आपने उसका स्टेटस देखा है” लेकिन “इसी के साथ साथ आप भी यह नहीं जान पाएंगे कि आपका व्हाट्सएप स्टेटस कौन-कौन लोगों ने देखा है” तो इस ऑप्शन को disable करने से पहले यह भी ध्यान में रखें।

रीड रिसिप्ट्स नाम के ऑप्शन को डिसएबल करने के बाद आपका काम खत्म हो जाएगा अब आप इसके बाद जिस किसी के भी स्टेटस को सीन करेंगे तो उस व्यक्ति को यह नहीं पता चलेगा कि आपने उस व्यक्ति का स्टेटस देखा है। तो यह हमारा पहला तरीका है जिसकी मदद से आप किसी के भी स्टेटस को बिना सीन किए हुए देख सकते हैं।

बिना seen किये WhatsApp status देखने का दूसरा तरीका

हमारे दूसरे तरीके की मदद से किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देखने के लिए आपका स्मार्टफोन Root होना जरूरी है अगर आपके पास रूटेड स्मार्टफोन नहीं है तो आपके स्मार्टफोन में यह तरीका काम नहीं करेगा।

Note: अगर आपका एक नया स्मार्टफोन है तो हम आपको बिल्कुल भी यह सुझाव नहीं देंगे कि आप अपने स्मार्टफोन को root करें क्योंकि ऐसा करने से आपके डिवाइस की वारंटी खत्म हो जाएगी तो अगर आपका स्मार्टफोन वारंटी में है तो अपने मोबाइल फ़ोन को root बिल्कुल ना करें।

इस तरीके की मदद से किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन की हुई देखने के लिए सबसे पहले आपको एक Whatsapp extension को डाउनलोड करना होता है जिसकी मदद से आप रीड रिसिप्ट ऑप्शन को डिसएबल कर सकते हैं और उसे डिसएबल करने के बाद आप किसी भी दूसरे व्यक्ति के Whatsapp status को बिना सीन किए हुए आसानी से देख सकते हैं।

Conclusion

हमें उम्मीद है कि आपको यह पता चल गया होगा कि किस तरह से किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को बिना सीन किए हुए देखा जा सकता है तो आपका हमारे इस आर्टिकल के बारे में क्या विचार है हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी मिल सके और ऐसी ही शानदार टेक्नोलॉजी एवं साइंस से जुड़ी हुई खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ धन्यवाद!

मोबाइल फोन नंबर को प्राइवेट कैसे करें। How to make mobile number private

0
How to make mobile number private hindi

गर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आप अपने मोबाइल नंबर को किस तरह से प्राइवेट कर सकते हैं या फिर अपना मोबाइल नंबर बिना दिखाई आप किसी को किस तरह से कॉल कर सकते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप अपने मोबाइल नंबर को बिना दिखाएं किसी दूसरे व्यक्ति को किस तरह से कॉल कर सकते हैं। और क्या वाकई में ऐसा करना संभव है या नहीं।

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए अपने फोन नंबर को प्राइवेट करना चाहते हैं ताकि आपके दोस्तों को आपका फोन नंबर दिखाई ना दे और आप उनके साथ मजाक कर सकें। तो अगर आप भी अपने मोबाइल नंबर को हाइड करके अपने दोस्तों के साथ कॉल करना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

तो इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए सबसे पहले आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

प्राइवेट नंबर का मतलब क्या होता है?

How to make mobile number private hindi

अपने मोबाइल फोन नंबर को हाइड कैसे करते हैं या अपने फोन नंबर को प्राइवेट कैसे किया जाता है इसके बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि प्राइवेट नंबर का मतलब क्या होता है। तो दोस्तों अगर हम प्राइवेट नंबर के हिंदी मतलब की बात करें तो इसका हिंदी में मतलब होता है “निजी संख्या”।

प्राइवेट नंबर एक ऐसा नंबर होता है जो कि साधारण मोबाइल फोन नंबरों से कुछ अलग होता है जैसे कि आपने कई बार देखा होगा कि कुछ कंपनियां या फिर बड़े-बड़े संस्थानों से जब आपको कोई कॉल आता है जैसे कि कस्टमर केयर से आपके पास कोई कॉल आता है।

तो वह नंबर हमारे साधारण नंबरों से कुछ अलग होता है ऐसे नंबरों को ही हम प्राइवेट नंबर कहते हैं जो कि साधारण नंबरों से कुछ भिन्न होते हैं अब आप यह सोच रहे होंगे कि क्या आप अपने मोबाइल नंबर को एक प्राइवेट नंबर में बदल सकते हैं और अगर हां तो किस प्रकार आप अपने साधारण नंबर को प्राइवेट नंबर में बदल सकते हैं।

तो आपके इन सभी सवालों के जवाब हम कुछ ही देर में देने वाले हैं इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए सबसे पहले आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा तभी आप इसके बारे में विस्तार से जान सकेंगे।

प्राइवेट नंबर किसके पास होता है?

अब आपके मन में कहीं ना कहीं यह भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह प्राइवेट नंबर किसके पास होते हैं तो जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कुछ बड़ी-बड़ी कंपनियां और संस्थान इनका उपयोग करते हैं और इसी के साथ साथ देश के बड़े VVIP लोग, राजनेता, Film stars, आदि सभी लोग प्राइवेट नंबर का उपयोग करते हैं।

इन नंबरों की खास बात यह होती है कि आप अपने साधारण नंबर से कभी भी प्राइवेट नंबर पर कॉल नहीं कर सकते लेकिन वह लोग जिनके पास प्राइवेट नंबर होता है वह किसी भी व्यक्ति को आसानी से अपने प्राइवेट नंबर के द्वारा कॉल कर सकते हैं। 

अपने मोबाइल फोन नंबर को इस तरह करें हाइड

अब बात करते हैं कि आप किस तरह से अपने मोबाइल फोन नंबर को हाइड कर सकते हैं या आप अपना नंबर बिना दिखाई किसी भी व्यक्ति को किस तरह से कॉल कर सकते हैं।

तो अपने मोबाइल नंबर को बिना दिखाएं आप किसी भी व्यक्ति को दो तरह से कॉल कर सकते हैं हम आपको उन दो तरीकों के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताने वाले हैं तो आइए आप जानते हैं कि आप किस तरह से अपने मोबाइल फोन नंबर को प्राइवेट नंबर में बदल सकते हैं।

अपने फोन नंबर को हाइड करने का पहला तरीका

Step 1: अपने मोबाइल फोन नंबर को प्राइवेट नंबर में बदलने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन के डायलर को ओपन कर लेना है।

Step 2: फोन के डायलर को ओपन करने के बाद आपको ऊपर की ओर दिए गए 3 डॉट्स के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। थ्री डॉट्स पर क्लिक करने के बाद आपको Supplementary Services या advance call setting में चले जाना है।

Step 3: एडवांस कॉल सेटिंग या सप्लीमेंट्री सर्विसेज में जाने के बाद आपको show your caller ID नाम का एक ऑप्शन दिख रहा होगा।

Step 4: इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको network default सेटिंग को बदलकर never पर क्लिक कर देना है और इस तरह से आप अपने साधारण मोबाइल नंबर को प्राइवेट नंबर में बदल सकते हैं।

दोस्तों बहुत सारी यूट्यूब वीडियोस या वेबसाइट्स में ऊपर दिया हुआ तरीका बताया जाता है जिससे कि आप अपने मोबाइल फोन नंबर को प्राइवेट नंबर में बदल सकते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि यह तरीका भारत में तो बिल्कुल भी काम नहीं करता। 

जितना कि हमें जानकारी है इस तरीके से आप जिस भी व्यक्ति को कॉल करेंगे उस व्यक्ति को आपका असली नंबर ही दिखाई देगा।

अपने फोन नंबर को हाइड करने का दूसरा तरीका

हम आपको पहले ही बता देते हैं कि दोस्तों इस तरीके की मदद से आप अपने साधारण नंबर को प्राइवेट नंबर में तो नहीं बदल सकते लेकिन इस तरीके की मदद से आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं एक 2 मिनट तक आप बिल्कुल फ्री में अपने दोस्तों को बिना नंबर दिखाए उनको कॉल कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लेना है और वहां पर  इंटरनेट कॉलिंग सर्च कर लेना है अब आपको बहुत सारी ऐसी वेबसाइट्स दिख रही होंगी जिनकी मदद से आप फ्री में 1 से 2 मिनट तक किसी को भी बिना अपना असली नंबर दिखाए कॉल कर सकते हैं।

और यह तरीका ही एकमात्र ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप किसी को भी फ्री में अपना बिना नंबर दिखाए कॉल कर सकते हैं। तो दोस्तों अब हमें उम्मीद है कि आप इसके बारे में जान गए होंगे कि आप किसी दूसरे व्यक्ति को बिना नंबर दिखाए किस तरह से कॉल कर सकते हैं।

Conclusion

तो दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताया कि प्राइवेट नंबर क्या होता है और इसका कौन लोग इस्तेमाल करते हैं और इसी के साथ-साथ हमने आपको यह भी बताया कि आप किसी दूसरे व्यक्ति को किस तरह से अपना असली नंबर बिना दिखाये कॉल कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया है हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। तो दोस्तों ऐसी ही शानदार जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

5G SIM Card कैसे ख़रीदे | How to Buy 5G SIM in Hindi

0
How to Buy 5G SIM in Hindi

जब से इंडिया में 5G लॉन्च हुआ है तभी से लोग 5G सुविधाओं को यूज़ करने के लिए उतावले हो रहे हैं और लोगों के मन में 5G को लेकर बहुत सारे सवाल है तो अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 5जी सुविधाओं से संबंधित आपके सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं तो अगर आप भी 5G के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यह बताने वाले हैं कि आप अपने 4G मोबाइल फोन में 5G सिम चला सकते हैं या नहीं और क्या आपको 5G की सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए नई सिम की जरूरत होगी या नहीं और इसी के साथ-साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आप किस तरह से पता कर सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड है या नहीं।

How to Buy 5G SIM in Hindi

क्या आप 4G मोबाइल में 5G सिम चला सकते हैं?

अगर हम इसके बारे में बात करें कि आप अपने 4G मोबाइल में 5G सिम चला सकते हैं या नहीं तो इसका एक शब्द में उत्तर है जी ‘नहीं’ आप अपने 4G स्मार्टफोन में 5G सिम नहीं चला सकते या आप अपने 4G स्मार्टफोन में  5G सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

आप 5G की सुविधाओं का इस्तेमाल भारत में तभी कर सकते हैं जब आपके पास एक 5G इनेबल स्मार्टफोन हो अगर आपके पास 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन नहीं है तो आप किसी भी परिस्थिति में 5G का इस्तेमाल नहीं कर सकते जबसे 5G इंडिया में लॉन्च हुआ है तब से बहुत सारी अफवाह देखने को मिल रही है।

जिनमें कि आपको बताया जा रहा है कि आप किस तरह से अपने 4G स्मार्टफोन में 5G सिम चला सकते हैं तो हमारी सलाह यही है कि आप ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें क्योंकि ऐसा कोई भी तरीका नहीं है जिससे कि आप अपने 4G स्मार्टफोन में 5G का आनंद ले सके।

क्या आपको 5G के लिए सिम बदलनी पड़ेगी?

तो जबसे 5G लॉन्च हुआ है तब से बहुत सारे लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या हमको 5G यूज करने के लिए नया सिम कार्ड चाहिए। तो दोस्तों अगर हम आपको इसके बारे में बताएं तो जी नहीं आपको अपने सिम कार्ड को बदलने की कोई जरूरत नहीं है।

आप अपने 4G सिमकार्ड की मदद से ही 5G का मजा ले सकते हैं आपको 5जी सिम लेने की कोई जरूरत नहीं है अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो आप उसी स्मार्ट फोन में अपनी 4G सिम को डाल ले चाहे वह सिम jio की हो airtel की हो या फिर vodafone-idea की।

आप अपने 4जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करके ही 5जी की सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं बशर्ते कि आपके पास एक 5G इनेबल स्मार्टफोन होना चाहिए। हम इस आर्टिकल में आपको आगे यह भी बताएंगे कि आप किस तरह से पता कर सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन 5G इनेबल है या नहीं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

इन शहरों में आप कर सकते हैं 5G सुविधाओं  का इस्तेमाल

बात कर लेते हैं कि आप किन-किन शहरों में आज की तारीख में 5जी की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:-

अगर आप Jio के यूजर हैं तो आप इन चार शहरों में कर सकते हैं 5G का इस्तेमाल।

  • Delhi
  • Kolkata
  • Varanasi
  • Chennai

अगर आपके पास airtel का सिम कार्ड है तो आप नीचे दिए गए इन सभी शहरों में एयरटेल की 5G सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • Delhi
  • Mumbai
  • Chennai
  • Bengaluru
  • Hyderabad
  • Siliguri
  • Nagpur
  • Varanasi 

ऊपर दिए गए सभी शहरों में आप 5जी सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं इस वक्त आपको 5G इस्तेमाल करने का कोई भी पैसा नहीं देना होगा क्योंकि अभी यह सभी कंपनियां अपने वेलकम ऑफर के तहत आपको 4G के प्लान के साथ ही 5G की सुविधाओं को इस्तेमाल करने का मौका दे रही है।

कई बार ऐसा होता है कि आप इन शहरों में होने के बावजूद भी 5G की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाते तो आप पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड है या नहीं अगर आपका स्मार्टफोन 5G इनेबल है तो इसके साथ-साथ यह भी देख लें कि आप इन सभी शहरों के जिस एरिया में है वहां पर 5G की सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं। 

कैसे पता करें कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट है या नहीं

आइए अब बात करते हैं कि अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो आप किस तरह से पता कर सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड है या नहीं।

Step 1: यह जानने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में चले जाना है सेटिंग के ऑप्शन में जाने के बाद आपको ऊपर दिए गए सर्च बार पर क्लिक कर देना है।

Step 2: सर्च बार पर क्लिक करने के बाद आपको mobile networks नाम का ऑप्शन सर्च कर लेना है अब आपको यह ऑप्शन नीचे कहीं ना कहीं दिख रहा होगा अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 3: अब आपको network mode नाम का एक ऑप्शन अपनी स्क्रीन पर देख रहा होगा उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी।

Step 4: अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शंस देख रहे होंगे अगर उन ऑप्शंस में आपको 5G/4G(LTE)/3G/2G नाम का ऑप्शन दिख रहा है तो आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ताकि आप 5जी सर्विस इसका इस्तेमाल कर पाए।

अगर आपके फोन में यह ऑप्शन नहीं आ रहा है तो इसका मतलब यह है कि अभी आपका 5G फोन 5G सपोर्टेड नहीं है जब कभी भी आपके स्मार्टफोन में अपडेट आएगी तब आपका स्मार्टफोन भी 5G को सपोर्ट करने लगेगा। तो अपने स्मार्टफोन को अप टू डेट जरूर रखें।

Conclusion

हमें उम्मीद है कि हमने आपके 5G से सम्बंधित सभी सवालों के जवाब विस्तार से दे दिए हैं आज का हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उनको भी 5जी से संबंधित जानकारी मिल सके और ऐसी ही शानदार साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई खबरों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।

मोबाइल बैलेंस ट्रांसफर कैसे करे | All Sim Balance Transfer Code

0
how to transfer mobile balance hindi

अगर आप भी अपनी सिम के बैलेंस को किसी कारण से दूसरी सिम में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं कि आप अपनी सिम के बैलेंस को किसी दूसरी सिम में किस तरह से ट्रांसफर कर सकते हैं चाहे आपकी सिम वोडाफोन आईडिया की हो जिओ की हो एयरटेल की हो या फिर बीएसएनएल की ही क्यों ना हो।

और इसके साथ साथ आज हम आपको इन सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के कोड भी बताने वाले हैं जिनसे कि आप अपनी सिम कार्ड के बैलेंस को किसी दूसरी सिम कार्ड में भेज सकते हैं।

इसके साथ साथ यह भी बताने वाले हैं कि क्या सच में 2022 में आप ऐसा कर सकते हैं या फिर नहीं अगर आप भी इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इसके बारे में अच्छी तरह से बता सकें तो आइए अब बात करते हैं उन कोड की जिनकी मदद से आप अपनी किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर की सिम का बैलेंस अपनी दूसरी सिम में ट्रांसफर कर सकते हैं।

हम सभी सिम कार्ड के बैलेंस ट्रांसफर कोड को जाने से पहले एक सिम से किसी दूसरी सिम में बैलेंस ट्रांसफर करने के कुछ नियम होते हैं उनकी बात कर लेते हैं तो आइए देखते हैं कि वह कौन-कौन से नियम है जिनको ध्यान में रखकर आपको अपने सिम कार्ड के बैलेंस को ट्रांसफर करना है।

अपनी सिम से दूसरी सिम में बैलेंस ट्रांसफर करने के नियम

how to transfer mobile balance hindi

अपनी सिम से दूसरी सिम में बैलेंस ट्रांसफर करने के नियमों की बात करें तो इसके कुछ नियम है जो कि इस प्रकार हैं:-

Rule 1: अपनी सिम से किसी दूसरी सिम में बैलेंस ट्रांसफर करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप जिस टेलीकॉम ऑपरेटर की सिम से दूसरी सिम में बैलेंस को ट्रांसफर करना चाहते हैं वह दूसरी सिम भी उसी टेलीकॉम ऑपरेटर की होनी चाहिए।

अगर साधारण भाषा में कहें तो आप वोडाफोन आइडिया की सिम कार्ड से किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर यानी कि बीएसएनएल या जिओ इन सभी को ट्रांसफर नहीं कर सकते। जो कि बैलेंस ट्रांसफर करने का पहला नियम है।

Rule 2: अगर आप अपनी सिम से किसी दूसरी सिम में बैलेंस ट्रांसफर करते हैं तो उसका कुछ चार्ज होता है जो कि आपको देना पड़ता है अगर हम उस चार्ज की बात करें तो अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर्स का चार्ज अलग अलग होता है तो आप पहले यह देख लें कि आपका टेलीकॉम ऑपरेटर आपसे कितना चार्ज लेता है।

Rule 3: एक सिम से दूसरी सिम में बैलेंस ट्रांसफर करने के कुछ नियम होते हैं जैसे कि आप vodafone-idea में न्यूनतम ₹5 से लेकर अधिकतम ₹30 तक किसी दूसरे सिम कार्ड पर ट्रांसफर कर सकते हैं। तो इन नियमों को ध्यान में रखकर आप अपने सिम कार्ड से किसी दूसरे सिम कार्ड में बैलेंस को ट्रांसफर करें।

तो आइए अब बात करते हैं सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के उन सभी कोडो की जिनकी मदद से आप अपनी सिम कार्ड के बैलेंस को किसी दूसरी सिम कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Vodafone से Vodafone बैलेंस ट्रांसफर कोड

अगर आपके पास वोडाफोन की सिम है तो आप नीचे दिए गए कोड की मदद से अपनी सिम से किसी दूसरी सिम में बैलेंस को ट्रांसफर कर सकते हैं।

*131*Amount*Receiver’s Mobile Number#

Airtel से Airtel बैलेंस ट्रांसफर कोड

अगर आप एक एयरटेल यूजर हैं और अगर आप एयरटेल से एयरटेल बैलेंस ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए यूएसएसडी कोड की मदद से बैलेंस को एक सिम से दूसरे सिम में ट्रांसफर कर सकते हैं।

*141#

Reliance से Reliance बैलेंस ट्रांसफर कोड

अगर आप रिलायंस की सिम कार्ड को यूज करते हैं तो आप अपनी सिम कार्ड से किसी दूसरे रिलायंस की सिम कार्ड में बैलेंस को ट्रांसफर करने के लिए नीचे दिए गए कोड को इस्तेमाल कर सकते हैं।

*312*3#

Bsnl से Bsnl बैलेंस ट्रांसफर कोड

अगर आपके पास बीएसएनल की सिम है या आप बीएसएनएल सिम कार्ड के यूजर है तो आप नीचे दिए गए कोडो पर s.m.s. भेज कर अपना बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं।

53733 या फिर 53738

क्या 2022 में अपनी सिम का बैलेंस ट्रांसफर करना संभव है?

अगर हम इसके बारे में बात करें कि क्या सच में 2022 में ऐसा करना संभव है कि आप अपने सिम कार्ड के बैलेंस को किसी दूसरे सिम कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं तो अगर हम आपके सवाल का एक शब्द में उत्तर दें तो जी नहीं पहले आप ऐसा कर सकते थे यह बात 2015-16 की है जब आप ऐसा कर सकते थे।

तो अब आप कहेंगे कि क्या हमारे ऊपर बताए हुए बैलेंस ट्रांसफर कोड गलत है तो जी नहीं ऐसा नहीं है यह कोड सही हैं। यह सभी कोड 2G के दौर में कार्य किया करते थे जब आप अपने 2G मोबाइल फोन में टॉपअप रिचार्ज कराया करते थे। 

आज 2022 में आप ऐसा नहीं कर सकते अब आप कहेंगे कि हम ऐसा अब क्यों नहीं कर सकते तो हम आपको इसके बारे में बताएं तो हमने एयरटेल के सिम कार्ड से किसी दूसरे एयरटेल के सिम कार्ड में बैलेंस ट्रांसफर करने की कोशिश की थी लेकिन हमको बाद में पता चला कि यह सुविधा एयरटेल द्वारा बंद कर दी गई है जो कि आज 2022 में काम नहीं करती।

तो जैसा हमने पाया है कि आप 2022 में ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि लगभग सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपनी बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधाओं को बंद कर दिया है।

Conclusion

हमें उम्मीद है कि आप यह जान गए होंगे कि एक सिम से किसी दूसरी सिम में बैलेंस को किस तरह से ट्रांसफर किया जाता है और सभी सिम कार्ड का बैलेंस ट्रांसफर कोड क्या है क्या हम 2022 में अपनी सिम कार्ड के बैलेंस को किसी दूसरे सिम कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। तो हमने आपके इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से दे दिए हैं।

उम्मीद है कि आपको इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और ऐसी ही शानदार जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techyatri.com के साथ।