How to Download ROPOSO Video Without Watermark in Hindi

How to Download ROPOSO Video Without Watermark : Roposo Video बिना Watermark के कैसे Download करे?- हेलो दोस्तों जैसे कि आप सब जानते हैं कि, Tik Tok एप पूरे इंडिया में सबसे Favourite App माना जाता था। लेकिन जब से भारत सरकार ने इसको Ban कर दिया है, तब से जितने भी Tik Tok App चलाने वाले लोग हैं, उन सब लोगों को ठीक उसी तरह की एक Application की जरूरत थी और लोगों की इस जरूरत को Roposo एप्लीकेशन ने पूरा कर दिया है।

- Advertisement -

Tik Tok App के बारे में तो आप सब लोग जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप लोग यह जानते हैं कि जब से टिक टॉक पर बैन कर दिया गया है, तब से रोपोसो एप्लीकेशन ने टिक टॉक एप की जगह ले ली है। पहले तो रोपोसो एप्लीकेशन सिर्फ एक मनी मेकिंग(Money Making) एप्लीकेशन था, जिससे लोग पैसा कमाते थे। लेकिन अब यह एप्लीकेशन वीडियो भी बना सकता है।

रोपोसो एप्लीकेशन बिल्कुल tik tok एप्लीकेशन के जैसे ही काम करता है। उसके साथ साथ अच्छी बात यह है कि roposo में वीडियो बनाने के अलावा आप पैसे भी कमा सकते हैं। इससे भी अच्छी बात यह है कि, यह एक भारतीय एप्लीकेशन है। जो कि Tik Tok App की तरह काम करता है। टिक टॉक एप चाइना का था, लेकिन टिक टोक एप की तरह ही काम करने वाला रोपोसो एप एक भारतीय ऐप है।

- Advertisement -

बहुत लोग रोपोसो एप्लीकेशन पर वीडियो बनाकर उसे डाउनलोड करके रखना चाहते हैं। लेकिन रोपोसो(Roposo) से वीडियो डाउनलोड करने पर उसमें वाटर मार्क(Water Mark) आ जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप Roposo Video बिना Watermark के कैसे Download करे?

How to Download ROPOSO Video Without Watermark – Roposo Video बिना Watermark के कैसे Download करे?

रोपोसो एप्लीकेशन(Roposo Application) से बिना Watermark के video download करने के लिए हम आपको दो तरीकों के बारे में बताएंगे। आपको जो भी Method अच्छा लगे, आप उस तरीके को अपना कर रोपोसो से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। बिना वाटर मार्क के रोपोसो से वीडियो डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपके मोबाइल में रोपोसो एप होना पड़ेगा। आइए सबसे पहले हम यह जानते हैं कि, आप कैसे Roposo App पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। रोपोसो पर अकाउंट बनाना बहुत आसान होता है।

आइए अब जानते हैं कि, आप Roposo Video बिना Watermark के कैसे Download करे? जैसा कि हमने पहले ही बताया कि हम आपको दो तरीकों के बारे में बताएंगे

आइए जानते हैं पहले तरीके के बारे में –

1. Water Mark Manager App

Step:-1 इसके लिए सबसे पहले आपको रोपोसो ऐप में जाना होगा। उसमें जाकर आप देख पाएंगे कि, आपको जो भी वीडियो डाउनलोड करना है उस वीडियो के साइड में एक छोटा सा डाउनलोड का ऑप्शन है। आपको Simply उस ऑप्शन पर क्लिक करके उस वीडियो को डाउनलोड कर लेना है।

- Advertisement -

Step:-2 अब आपको गूगल प्ले स्टोर(Google Play Store) में जाना होगा। उसमें से आपको एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा, जिसका नाम है वाटर पार्क मैनेजर(Water Mark Manager)। आपको बस उस ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है।

Step:-3 अब आपको वाटर मार्क मैनेजर ऐप में जाना होगा। उसमें जाने के बाद वो एप लोडिंग होने के लिए थोड़ा टाइम लेगा फिर ओपन होते ही उसमें ऐड शो करेगा। आपको ऐड को क्लोज कर देना है। उसके बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। सेलेक्ट वीडियो(Select Video), सेलेक्ट इमेज(Select Image), और माई गैलरी(My Gallary)।

Step:-4 आपको सिलेक्ट वीडियो(Select Video) के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको दो Options मिलेंगे, रिमूव वाटर मार्क(Remove Water Mark) और ऐड वाटर मार्क(Add Water Mark)। आपको रिमूव वाटर मार्क(Remove Water Mark) पर क्लिक करना है।

Step:-5 रिमूव वाटर मार्क(Remove Water Mark) पर क्लिक करते ही आपके पास कुछ ऑप्शन्स आएंगे, आप को गैलरी के ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर आपको गैलरी में जाकर जिस वीडियो को आपने रोपोसो से डाउनलोड किया है, उस वीडियो को निकालना है। उसमें आपको Crop का ऑप्शन आएगा। आपको अपने हिसाब से वाटर मार्क को हटाकर वीडियो को Crop कर लेना है।

Step:-6 Crop करने के बाद ऊपर सेव का Option आएगा। आपको अब सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आप देख सकते हैं, कि उसमें परसेंट के हिसाब से वीडियो सेव होगा और फिर ऊपर एक राइट का मार्क(√) आएगा। आपको उस राइट(√) पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपका वाटर मार्क क्रॉप(Water Mark Crop) किया हुआ वीडियो आपके गैलरी में जाकर सेव हो जाएगा।

2. Roposo Video Download Link

Step:-1 सबसे पहले आपको रोपोसो ऐप(Roposo App) में जाना होगा। उसमें जाने के बाद आपको जो वीडियो डाउनलोड करना है, आपको उस वीडियो के कमेंट बॉक्स(Comment Box) में क्लिक करना होगा।

Step:-2 उसमें क्लिक करने के बाद आपको शेयर का ऑप्शन मिलेगा। आपको शेयर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उस पर क्लिक करते ही आपको लिंक कॉपी(Link Copy) करने वाला ऑप्शन मिलेगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करके उस वीडियो के लिंक को कॉपी(Copy) कर लेना है।

Step:-3 उस पर क्लिक करते ही उस वीडियो का लिंक कॉपी हो जाएगा। उसके बाद आपको रोपोसो एप्लीकेशन से बाहर आ जाना है। बाहर आकर किसी भी गूगल ब्राउज़र में जाकर Simply सर्च करना है रोपोसो वीडियो डाउनलोडिंग(Roposo Video Downloading)। ऐसा लिखते ही एक page खुल जायेगा और सबसे ऊपर “Roposo Video Downloaded Experts PHP” लिखा हुआ आएगा। आपको उस पर क्लिक करना है।

Step:-4 जबआप जब उस पर क्लिक करेंगे तो वह जल्दी ओपन नहीं होगा वह लोड होने के लिए थोड़ा टाइम लेगा। लेकिन आप उस पर जब एक दो बार क्लिक करेंगे तो वह ओपन हो जाएगा । उसमें आपको थोड़ा सा नीचे जाते ही उसमें ब्लैंक जगह आएगा। आपको उस ब्लैंक जगह में कॉपी किया हुआ लिंक पेस्ट करना होगा ।

Step:-5 आपने जो लिंक कॉपी किया है उसे पेस्ट करने के लिए, उस ब्लैंक जगह पर Simply थोड़ी देर उंगली से दबाकर रखते ही पेस्ट का ऑप्शन आएगा। आपको पेस्ट पर क्लिक कर देना है। पेस्ट दबाते ही आपका लिंक वहां पर पेस्ट हो जाएगा। पेस्ट करने के बाद साइड में जो डाउनलोड का ऑप्शन आएगा, उस पर आपको क्लिक करना है।

Step:-6 उसके बाद थोड़ा नीचे वो वीडियो दो तीन जगह लाइन से लिखा हुआ आएगा। आपको कोई भी एक सेलेक्ट कर लेना है। ऐसा करते ही वीडियो शो करेगा आपको उस वीडियो के नीचे Three Dots (•••) का ऑप्शन देखने को मिलेगा आपको Three Dots (•••) के ऑप्शन पर क्लिक करते ही फिर से डाउनलोड का ऑप्शन दिखाएगा। आपको उस डाउनलोड पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही वह वीडियो डाउनलोड हो जाएगा। और उस डाउनलोड किए हुए वीडियो में जो वाटर मार्क(Water Mark) है वह हट जाएगा।

Roposo App पर अकाउंट कैसे बनाए?

Step:- 1 दोस्तों! सबसे पहले आपको प्ले स्टोर(Play Store) में जाकर रोपोसो एप(Roposo App) को डाउनलोड कर लेना है। ध्यान रहे कि, आप गूगल के अलावा और किसी जगह से रोपोसो एप्लीकेशन सर्च करके डाउनलोड ना करें। क्योंकि बहुत सारी फेक वेबसाइट्स होते हैं, जिससे वे लोग रोपोसो के नाम से कोइ दुसरी फेक एप्लीकेशन(Fake App) लोगों से डाउनलोड करवा लेते है और इसके जड़िये वे, लोगों से उनका मोबाइल का डाटा चुराते रहते है। इसीलिए आप ध्यान से ओरिजिनल रोपोसो एप्लीकेशन को ही डाउनलोड करें।

Step:- 2 अब आपको उसमें अपना अकाउंट बनाना होगा। उसके लिए आपने अपने मोबाइल में जो रोपोसो ऐप को इंस्टॉल किया हैं, उसे ओपन कीजिए। उसमें आपका मोबाइल नंबर मांगेगा, जिससे आपका रोपोसो एप में साइन अप किया जाएगा। इसमें आप अपना भारतीय मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए। क्योंकि यह एक भारतीय एप्लीकेशन है, जो सिर्फ भारत में काम करेगी। ध्यान दीजिए, अगर हम इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करेंगे, तो हमारे मोबाइल का डाटा हमारे देश में ही रहेगा। किसी दूसरे देश में हमारा डाटा लीक(Leak) नहीं होगा।

Step:-3 उसके बाद आपसे OTP मांगा जायेगा,जो आपके मोबाइल नंबर पर आएगा। तो आपको वो ओटीपी Enter करना होगा। दोस्तों, अगर आपने जिस मोबाइल में रोपोसो ऐप को इंस्टॉल किया है, उसी मोबाइल में आपका नंबर है, तो आपके मोबाइल में जो ओटीपी जाएगा उसमें वो ओटीपी अपने आप भी दर्ज हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है, कि आपको उसमें ओटीपी डालना ना पड़े। उसके बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।

Srep:-4 ओटीपी(OTP) डालने के बाद आपका एप्लीकेशन स्टार्ट हो जाएगा। अब आपको उसमें अपना नाम अपनी प्रोफाइल पिक्चर और अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। जब आप यह सब डाल देंगे, तो आपको अपना यूजरनेम(Username) डालना होगा। ध्यान रहे यूजरनेम यूनिक(Unique) होना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है, कि आप जो यूजरनेम डाल रहे हैं, वह पहले से ही किसी ने डाल रखा हो। तो आपको अपने यूजर नेम में कुछ Changes करके डालने होंगे। उसमें आपको अपना जेंडर(Gender) और बाकी जो कुछ भी डिटेल आप से मांगा जाएगा, उन सभी Details को Feel करके ऊपर Save के बटन पर क्लिक कर देना है। अगर कोई Detail आपके पास उपलब्ध नहीं है, तो आप उस जगह को ब्लैंक ही रहने दें।

अंतिम शब्द

यह था How to Download ROPOSO Video Without Watermark Or Roposo Video बिना Watermark के कैसे Download करे? तो देखा आपने, कितना सरल है बिना वाटर मार्क के रोपोसे एप से वीडियो डाउनलोड करना। आप इन तरीकों को जरूर आजमाइए। अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर पूछिए। साथ ही, हमारे द्वारा जानकारी आपको कैसी लगी यह भी हमें कमेंट करके जरूर बताये और इस (Roposo Video बिना Watermark के कैसे Download करे) आर्टिकल को like और शेयर करना बिल्कुल भी न भूले।

Read More –

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending Stories