HomeCOMPUTERXML क्या है - What is XML in Hindi

XML क्या है – What is XML in Hindi

What is XML in Hindi: अगर आप XML लैंग्वेज हिंदी में सीखना चाहते है तो आपको यह आर्टिकल शुरू से अंत तक पूरा पढ़ना होगा, जिसमे हमने XML का फुल कोर्स हिंदी में दिया है। अगर आप नए है और प्रोग्रामिंग सीखना चाहते है तो आपको यह लेख शुरू से अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए, जिसमे हमने आपको हर एक XML कांसेप्ट हिंदी में प्रोग्राम के साथ बताई है। यहाँ पर हमने XML के कांसेप्ट बेसिक से लेकर एडवांस तक हिंदी में बताये है जो आपको समझने में काफी आसान है।

- Advertisement -

XML क्या है – What is XML in Hindi

XML एक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंडिपेंडेंट लैंग्वेज है ,जिसका उपयोग डाटा को फ्लो करने हेतु तथा डाटा को स्टोर करने हेतु किया जाता है। XML लैंग्वेज का फुल फॉर्म eXtensible Markup Language होता है। यह एक HTML लैंग्वेज जैसी है लेकिन इसमें हम टैग सेल्फ डिस्क्रिप्टिव बना सकते है।

  • XML(एक्स॰एम॰एल॰) का फुल फॉर्म एक्सटेंसिबल मार्कअप लैंग्वेज होता है।
  • XML लैंग्वेज HTML जैसी ही है लेकिन थोड़ी एडवांस है।
  • XML लैंग्वेज का उपयोग ज्यादातर डाटा को फ्लो करने और डाटा को स्टोर करने हेतु किया जाता है।
  • XML लैंग्वेज में हम स्वयं के टैग बना सकते है ,जो की हम HTML में नहीं कार सकते।

XML (एक्सएमएल) का उपयोग क्या है ?

  • XML लैंग्वेज का उपयोग ज्यादातर वेब डेवलोपमेंट में किया जाता है।
  • XML का खास उपयोग डाटा को फ्लो करना होता है।
  • XML के उपयोग से हम डाटा को प्रेजेंटेशन लेयर से अलग रख सकते है।

XML किस प्रकार से डेटा को प्रेजेंटेशन से अलग करता है ?

  1. जब भी हम XML का उपयोग करते है तो इसका काम केवल डाटा को फ्लो करना होता है इसके व्यतिरिक्त XML डाटा डिस्प्ले के बारे में कोई भी जानकारी नहीं रखता।
  2. XML में जो डाटा फ्लो किया जाता है उसका उपयोग आप अनेकबार और विभिन्न स्टारों पर डाटा डिस्प्ले के लिए कर सकते है।

XML और HTML के बीच का अंतर

XMLHTML
XML का फुल फॉर्म Extensible Markup लैंग्वेज होता है।HTML का फुल फॉर्म Hypertext Markup Language होता है।
XML लैंग्वेज का मुख्य हेतु डाटा को फ्लो करना है।HTML लैंग्वेज का मुख्य हेतु डाटा को डिस्प्ले करना है।
XML में हम खुद के टैग बना सकते है।HTML में हम खुद के टैग नहीं बना सकते।

XML ट्री क्या है ?

XML लैंग्वेज एक प्रकार की ट्री स्ट्रक्चर बनती है जो की एक पेड़ की तरह ही होता है ,जिसमे XML सिंटेक्स रुट(जड़) से शुरू होकर लीव्स(पत्तिया) तक जाता है।

- Advertisement -

कोई भी XML लैंग्वेज में लिखा गया प्रोग्राम डॉक्यूमेंट एक एलिमेंट ट्री को बनता है। जो की रुट से शुरू होकर लीव्स तक जाता है। और हर एलिमेंट के पास उसका चाइल्ड एलिमेंट होता है(लास्ट लीव्स को छोड़कर)।

XML लैंग्वेज का बेसिक सिंटेक्स

<root>
  <child>
    <subchild>.....</subchild>
  </child>
</root>

XML एलिमेंट्स क्या है ?

XML एलिमेंट वह वह वैल्यू होती है जो की XML टैग के अंदर लिखी जाती है। XML एलिमेंट हमेशा टैग शुरू होने के बाद और टैग के ख़तम होने के बिच में लिखा जाता है।

XML एलिमेंट का उदाहरण – स्ट्रिंग और नंबर वैल्यू के साथ

<color>Red</color>
<amount>11.1321</amount>

XML एलिमेंट का उदाहरण – empty वैल्यू के साथ

- Advertisement -
<color></color>

XML ऐट्रिब्यूट्स क्या है ?

XML एट्रिब्यूट बिलकुल HTML एट्रिब्यूट की तरह होता है। एट्रिब्यूट का उपयोग XML टैग से सम्बंधित डाटा रखने हेतु किया जाता है।

XML ऐट्रिब्यूट्स का उदाहरण

<student gender="male">

XML (एक्सएमएल) नेमस्पेस

XML नेमस्पेस का उपयोग नाम कनफ्लिक्ट से बचने के लिए किया जाता है ,जिसमे XML Namespaces ऐसे मेथड प्रोवाइड करता है नाम कनफ्लिक्ट से बचने में मदत करता है।

निचे दिए गए उदाहरण में XML डॉक्यूमेंट में HTML टेबल की इनफार्मेशन रखी है –

<table>
  <tr>
    <td>Car</td>
    <td>Bike</td>
  </tr>
</table>

निचे दिए गए उदाहरण में XML डॉक्यूमेंट में एक कार की इनफार्मेशन रखी है –

<table>
  <name>BMW</name>
  <price>80000</price>
  <average>120</average>
</table>

XML में हम प्रीफिक्स के उपयोग से नाम कनफ्लिक्ट सॉल्व कर सकते है

XML में हम प्रीफिक्स के उपयोग से नाम कनफ्लिक्ट कैसे सॉल्व कर सकते है उसका उदाहरण दिया गया है

<h:table>
  <h:tr>
    <h:td>Car</h:td>
    <h:td>Bike</h:td>
  </h:tr>
</h:table>

<f:table>
  <f:name>BMW</f:name>
  <f:price>80000</f:price>
  <f:average>120</f:average>
</f:table>

XML में डाटा डिस्प्ले करे

XML की किसी भी फाइल का डाटा HTML जैसा डिस्प्ले नहीं होता है ,XML फाइल का डाटा कही सरे ब्राउज़र में जैसे के तैसा ही डिस्प्ले होता है लेकिन कुछ ब्राउज़र में XML फाइल का डाटा डिप्लॉय करने में error दिखाया जाता है।

<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
 - <note>
       <to>Vishal</to>
       <from>Raj</from>
       <heading>Techyatri</heading>
       <body>Best Hindi Blog Techyatri</body>
   </note>

XML HttpRequest क्या है ?

आजकल के सभी आधुनिक ब्रोसेर्स में सर्वर से डेटा का अनुरोध करने के लिए XMLHttpRequest पहलेसेही होता है।

XMLHttpRequest object का उपयोग

  • वेबपेज को बिना री-लोड किये पेज को अपडेट कर सकते है
  • पेज लोड के बाद इसकी मदत से सर्वर से डाटा रिक्वेस्ट कर सकते है
  • पेज लोड के बाद इसकी मदत से सर्वर से डाटा रिसीव कर सकते है
  • बैकग्राउंड में डाटा सर्वर को सेंड कर सकते है

XML पार्सर क्या है ?

आजकल के सभी आधुनिक ब्रोसेर्स में Accessऔर Manipulate लिए parse पहलेसेही होता है।

  • XML DOM विविध प्रॉपर्टीज और मेथड प्रोवाइड करता है जो अक्सेस्सिंग और XML एडिटिंग में मदत करता है।
  • किसी भी XML डॉक्यूमेंट तक पहुंचे के लिए सबसे पहले XML DOM ऑब्जेक्ट में लोड करना होता है।
<!DOCTYPE html>
<html>
<body>

<p id="sample"></p>

<script>
var parser, xmlDoc;
var text = "<bookstore><book>" +
"<title>Gita</title>" +
"<author>The hindu book</author>" +
"<year>1891</year>" +
"</book></bookstore>";

parser = new DOMParser();
xmlDoc = parser.parseFromString(text,"text/xml");

document.getElementById("sample").innerHTML =
xmlDoc.getElementsByTagName("title")[0].childNodes[0].nodeValue;
</script>

</body>
</html>

XML डोम क्या है ?

XML DOM का उपयोग डॉक्यूमेंट अक्सेस्सिंग और मैनीपुलेशन के लिए स्टैण्डर्ड डिफाइन करने के लिए किया जाता है। यह XML डॉक्यूमेंट को ट्री स्ट्रक्चर प्रेजेंट करता है।

HTML DOM क्या है ?

HTML DOM की मदत से HTML से सभी एलिमेंट को एक्सेस कर सकते है

निचे दिए गए उदाहरण में id की मदत से HTML एलिमेंट को बदला गया है

<!DOCTYPE html>
<html>
<body>

<h1 id="sample">This is a Heading</h1>

<button type="button"
onclick="document.getElementById('sample').innerHTML = 'techyatri.com'">Click Me!
</button>

</body>
</html>

XML DOM क्या है ?

XML DOM की मदत से XML से सभी एलिमेंट को एक्सेस कर सकते है



<!DOCTYPE html>
<html>
<body>

<p id="sample"></p>

<script>
var parser, xmlDoc;
var text = "<bookstore><book>" +
"<title>Gita</title>" +
"<author>The hindu book</author>" +
"<year>1891</year>" +
"</book></bookstore>";

parser = new DOMParser();
xmlDoc = parser.parseFromString(text,"text/xml");

document.getElementById("sample").innerHTML =
xmlDoc.getElementsByTagName("title")[0].childNodes[0].nodeValue;
</script>

</body>
</html>
  • XPath यह XSLT स्टैण्डर्ड में मेजर एलिमेंट है।
  • XPath का उपयोग डाक्यूमेंट्स में एलिमेंट और एट्रिब्यूट के मदत से नेविगेट करने के लिए किया जाता है।

XML और XPath क्या है ?

  • XPath का उपयोग XML डाक्यूमेंट्स को नेविगेट करने के लिए किया जाता है इसमें पाथ एक्सप्रेशंस का उपयोग होता है।
  • XPath XML डाक्यूमेंट्स के कुछ पार्ट्स को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।
  • XPath स्टैण्डर्ड फंक्शन की लाइब्रेरी रखता है।

डिस्प्लेयिंग XML विथ XSLT

  • जैसे HTML में CSS का उपयोग किया जाता है ,ठीक वैसे ही XML में XSLT का उपयोग स्टाइल देने के लिए किया जाता है।
  • XSLT (eXtensible Stylesheet Language Transformations) यह XML के लिए एक स्टाइल शिट है।
  • XSLT में XPath का उपयोग करके XML डॉक्यूमेंट में इनफार्मेशन फंड की जाती है।

XSLT का उदाहरण

XML Sheet

<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<flowers>

<rose>
<name>रेड Rose</name>
<price>$11.91</price>
</rose>

<rose>
<name>वाइट Rose</name>
<price>$7.11</price>
</rose>

</flowers>

XSLT Stylesheet

<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<html xsl:version="1.0" xmlns:xsl="http://www.w3.org/1999/XSL/Transform">
<body style="font-family:Arial;font-size:12pt;background-color:#EEEEEE">
<xsl:for-each select="flowers/rose">
  <div style="background-color:teal;color:white;padding:4px">
    <span style="font-weight:bold"><xsl:value-of select="name"/> - </span>
    <xsl:value-of select="price"/>
    </div>
</xsl:for-each>
</body>
</html>

XQuery क्या है और XML के साथ उपयोग

  • XQuery एक लैंग्वेज है जो मुख्यतः XML डाटा को query करने के लिए इस्तेमाल कि जाती है।
  • XQuery का उपयोग XML के लिए किया जाता है जो की SQL डेटाबेस से सम्बंधित हो।
  • अगर आपको SQL पता है तो आप यह समजे की जैसे SQL डेटाबेस के लिए है ठीक उसी तरह से XQuery भी XML के लिए है।
  • XQuery query को लगभग सभी प्रसिद्द डेटाबेस सपोर्ट करते है।

XLink और XPointer का XML में उपयोग

  • XLink का मुख्य उपयोग XML डॉक्यूमेंट में हाइपरलिंक क्रिएट करना है।
  • अगर आप किसी भी XML एलिमेंट में XLink का उपयोग करते है तो वह हाइपरलिंक जैसा ही वर्तन करने लगता है।

XLink का सिंटेक्स

<element xmlns:xlink="any-link">

XLink का उदाहरण

<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<homepages xmlns:xlink="http://techyatri.com/">
  <homepage xlink:type="simple" xlink:href="http://techyatri.com/">Click</homepage>
  <homepage xlink:type="simple" xlink:href="https://techyatri.com/coding-kya-hai/">Hindi Coding</homepage>
</homepages>

XLink के एट्रिब्यूट

एट्रिब्यूटवैल्यू
xlink:hrefकोई भी URL जिसे लिंक करना है
xlink:actuateइसका उपयोग यह दर्शाने के लिए किया जाता है की लिंक को कनेक्ट रिसोर्स को कब पढ़ा या फिर दिखाया गया है
xlink:showयह दर्शाता है की दी गयी लिंक कहा पर ले जाकर ओपन करनी है और इसका डिफ़ॉल्ट वैल्यू “replace” होता है
xlink:typeयह लिंक के प्रकार को दर्शाता है

XML Validator क्या है ?

XML validator का उपयोग खास करके XML लैंग्वेज के सिंटेक्स चेक करने के लिए किया जाता है।

Well Formed XML Documents किसे कहा जाता है

  • XML डॉक्यूमेंट में एक रुट होना ही चाहिए
  • XML एलिमेंट में एक क्लोजिंग टैग होना जरुरी है
  • XML टैग केस सेंसेटिव होते है ,इसीलिए आपको केस का ध्यान रखना है
  • XML एलिमेंट्स को ठीक से नेस्टेड करना भी अतिआवश्यक है
  • XML एट्रिब्यूट में जो भी वैल्यू देते है वह कोटेड होनी चाहिए

XML Validator क्यों आवश्यक है ?

  • अगर आपके XML डॉक्यूमेंट में कोई भी एरर है तो यह आपके एप्लीकेशन को स्टॉप कर सकता है
  • HTML के ब्राउज़र XML में आने वाले एरर दिखाने में सक्षम होते है

XML DTD क्या है ?

  • DTD का अर्थ होता है “Document Type Definition”
  • DTD किसी भी XML डॉक्यूमेंट का स्ट्रक्चर, लीगल एलिमेंट और एट्रिब्यूट दर्शाता है

Valid XML Documents किसे कहा जाता है ?

जो भी XML डॉक्युमेंट “Well Formed” और DTD के रूल के अनुसार बना है तो उसे Valid XML Documents कहा जाता है।

Valid XML Document का उदाहरण

<!DOCTYPE note
[
<!ELEMENT note (to,from,heading,body)>
<!ELEMENT to (#PCDATA)>
<!ELEMENT from (#PCDATA)>
<!ELEMENT heading (#PCDATA)>
<!ELEMENT body (#PCDATA)>
]>

DTD का उपयोग कब किया जाता है ?

  • अगर आप DTD का उपयोग करते है तो आप यह वेरीफाई कर सकते है की बहरी दुनिया से आने वाला डाटा वैलिड है
  • अगर स्वतंत्र लोगों का समूह डाटा interchanging के लिए DTD स्टैण्डर्ड इस्तेमाल करने के लिए सहमत हो
  • अगर आप आपके खुद के डाटा को वेरीफाई करना चाहते है तब भी आप DTD का उपयोग कर सकते है

DTD का उपयोग कब नहीं किया जाना चाहिए ?

  • अगर XML में DTD की आवश्यकता न हो
  • अगर आप XML केवल सीखने या फिर टेस्ट करने के लिए या फिर छोटी XML पे काम कर रहे है तो आपको DTD का उपयोग करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है

XML स्कीमा क्या है ?

  • XML स्कीमा XML डॉक्यूमेंट का स्ट्रक्चर दर्शाता है जैसे की DTD दर्शाता है
  • अगर XML डॉक्यूमेंट करेक्ट सिंटेक्स में है तो उसे “Well Formed” XML कहा जाता है
  • आप XML स्कीमा को DTD का XML-based अल्टरनेटिव भी समाज सकते है
  • XML schema एक DTD से भी अधिक शक्तिशाली माना जाता है
  • XML स्कीमा को XML में लिखा जाता है
  • XML स्कीमा डाटा टाइप को सपोर्ट करता है
  • XML स्कीमा नेमस्पेस को सपोर्ट करता है

सर्वर के साथ XML

कोई भी XML की फाइल बिलकुल HTML फाइल जैसे ही प्लेन टेक्स्ट फाइल होती होती है, किसी भी स्टैण्डर्ड सर्वर के माध्यम से XML को जेनरेट या फिर स्टोर किया जा सकता है।

XML फाइल्स को सर्वर पर स्टोर कैसे करे ?

अगर आपको पता है की HTML फाइल को सर्वर पर कैसे स्टोर करते है तो आपको बस वैसे ही फाइल को सर्वर पर अपलोड कर देना है।

अगर आपको नहीं पता तो आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते है –

Step 1: कोई भी टेक्स्ट एडिटर को ओपन करे और निचे दिया गया कोड उसमे कॉपी करे या फिर दूसरा कोई भी कोड जो आपको चाहिए वह डाले

<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<note>
  <from>techyatri</from>
  <to>hindiblog</to>
  <message>top hindi blog</message>
</note>

Step 2: अब आपको यह फाइल filename.xml से सेव करनी है

Step 3: सेव की गयी फाइल को सर्वर के उस लोकेशन पर डालनी है जहा पर आप उसे रखना चाहते है

इस प्रकार से आप सर्वर पर अपने xml डॉक्यूमेंट को रख सकते है।

XML से सम्बंधित FAQ

XML का उपयोग क्या है ?

XML का उपयोग डाटा को फ्लो करने हेतु तथा डाटा को स्टोर करने हेतु किया जाता है

xml full form in hindi ?

XML लैंग्वेज का फुल फॉर्म eXtensible Markup Language होता है।

क्मल(XML) फुल फॉर्म

क्मल(XML) का फुल फॉर्म eXtensible Markup Language होता है।

XML की खोज किसने और कब की ?

XML की खोज February 10, 1998 को Tim Bray ने की है।

अंतिम शब्द

आशा करता हु की आपको XML क्या है यह हिंदी में अच्छे प्रकार से समज आया होगा। यहाँ पर हमने XML लैंग्वेज को बेसिक से लेकर एडवांस तक पूरी जानकारी हिंदी में उदाहरण के साथ समजी है। यह XML का हिंदी में एक पूरा कोर्स है जिसे कोई भी आसानी से सिख सकता है। अगर आपके मन में कोई भी शंका हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हो.

- Advertisement -

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending Stories