Home Blog Page 81

10 New Advanced Tech Gadgets 2022 in Hindi

3
10 New Advanced Tech Gadgets 2022 in Hindi

दोस्तों आज के आर्टिकल में हम देखने वाले है १० न्यू एडवांस टेक्नोलॉजी गैजेट्स 2022 इन हिंदी . दोस्तों १० गैजेट्स की इस सीरीज में आज होने वाले है कुछ ऐसे गैजेट्स जो की खास तौर पर फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए बनाये गए है . आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स बताएँगे जो की आपको सच में चौका देंगे . दोस्तों बदलते समय के अनुसार हमारी टेक्नोलॉजी भी और एडवांस होती जा रही है !

इसी के चलते नए नए गैजेट्स का अविष्कार होते रहता है . ऐसे गैजेट्स जो की इंसानो का काम और भी आसान बना दे . आज हम आपको ऐसे ही कुछ १० गैजेट्स के बारे में बताने वाले है . जो की आने वाले समय में इंसानो का काम और भी आसान कर देंगे . तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े क्योकि यह आर्टिकल आपको ऐसे ही १० एडवांस गैजेट्स के साथ आपका परिचय करने वाला है . तो चलिए शुरू करते है !

1. DRONE GUN

दोस्तों आज कल ड्रोन्स अलग-अलग कामो के लिए इस्तेमाल किये जाते है . कभी कभी इनका इस्तेमाल विडिओग्राफ़ी या फोटोग्राफी और कभी कभी यह ड्रोन एक स्पाय की तरह आपके पीछे पीछे चल सकते है . यानि की इनका इस्तेमाल किसी पर नजर रखने के लिए भी किया जा सकता है . तो दोस्तों अगर हम बात करे तो बहुत से ऐसे एरियाज होते है जहा पर नो फ्लाई जोन होता है . जैसे की हर देश की सिमा पर . लेकिन कई देश वहापर ड्रोन छोड़ देते है आप पर नजर रखने के लिए . तो ऐसे कठिन समय में अगर उस ड्रोन को पकड़ना होगा तो हमारी फौज इस गन का इस्तेमाल करती है !

दोस्तों यह एक ऐसी गन होती है जो की ड्रोन की फ्रीक्वेंसी को आसानी से कंट्रोल कर सकती है . इस गन का काम होता है उस ड्रोन को सही सलामत जमीन पर लैंड कराना . ताकि जासूस के बारे में पता चल सके . दोस्तों इस गैजेट का इस्तेमाल हमारी फौज करती है. क्योकि हमारी देश की सिमा ”नो फ्लाई जोन” होती है . और वहा पर किसी भी चीज को उड़ाना प्रतिबंधित होता है . लेकिन अगर कोई देश जासूसी करने के लिए हमारी सिमा में कोई ड्रोन उडाता है तो इस गैजेट की मदत से उसे पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सकता है. तो दोस्तों यह भी एक बहुत एडवांस और फायदेमंद गैजेट्स है हमारे देश की सुरक्षा के लिए !

2. MUTRICS GB-30

दोस्तों अगर आप गेमिंग लवर है और आप अपने मोबाइल फोन पर गेम्स खेलते है तो यह गैजेट आपके लिए है . दोस्तों गेमिंग करते समय दो चीजे काफी ज्यादा इम्पॉर्टन्ट होती है . एक तो आपके लिए साउंड का एक्सपीरियंस बहुत ज्यादा जरुरी होता है जिससे की गेम खेलने में मजा आता है . और दूसरी चीज है आपके आँखों की सिक्युरिटी . दोस्तों इन दो चीजों के लिए आप इस्तेमाल कर सकते है इस गैजेट्स का . दिखने में तो यह नॉर्मल ग्लासेस की तरह ही होते है !

जो की बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगते है . लेकिन यह एक तरीके के ओपन ईयर स्पीकर होते है . जो की डिरेक्ट आवाज आपके कानो तक भेजते है . इस गैजेट्स को कुछ इस तरीके का बनाया गया है जिससे की आपको तो इसकी आवाज क्लियर सुनाई देगी . लेकिन अगर आपके बगल में बैठा व्यक्ति इसे सुनना चाहे तो वह उसे नहीं सुन सकता . इस गैजेट को आपकी आँखों की प्रोटेक्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है . यह गैजेट मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाले किरनो से आपकी आँखों की रक्षा करता है . तो अगर आप अपना ज्यादा समय अपने मोबाइल फोन के साथ बिताते है तो आपको यह गैजेट जरूर इस्तेमाल करना चाहिए !

3. LOCKLY SECURE PRO

दोस्तों अगर देखा जाये तो हम घरो में इस्तेमाल करते है नॉर्मल लॉकिंग मैकेनिजम का . लेकिन उनके साथ एक दिक्कत होती है . अगर आप उन्हें ओपन करना चाहे तो उसके लिए आपको चाबी की जरूरत होती है . और अगर आप घर पर नहीं है और कोई मेहमान आपके घर आ जाये और वह आपको फोन करता है की वह आपके घर पर है . तो आपको ऑफिस से या काम से घर आना पड़ता है अपने घर को खोलने के लिए . तो ऐसे समय में काफी ज्यादा मुश्किल हो जाती है . दोस्तों यह एक ऐसा गैजेट यानि ऐसा लॉक है जिसे आपको अपने घर के दरवाजे पर लगाना होगा !

और आप इसे पूरी तरीके से अपने मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते है . इसमें आपको लॉकिंग मैकेनिजम के नाम पर पासवर्ड सिक्युरिटी के ऑप्शन मिल जाते है . जिससे की आप कही से भी अपने मोबाइल फोन के मदत से टेम्पररी कोड जनरेट करके अपने घर आये हुए मेहमान को सेंड कर सकते है . और जैसे ही आपका दरवाजा ओपन या क्लोज होगा यह आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेज देगा . इसी के साथ इस गैजेट में बायोमैट्रिक सिक्युरिटी के भी ऑप्शन होते है . अगर आप चाहे तो इसे फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर के भी अनलॉक कर सकते है . तो दोस्तों यह भी एक बहुत ही कमाल का गैजेट है 2022 का आप चाहे तो इसे अपने घर के लिए इस्तेमाल कर सकते है !

4. HIMO FOLDING BIKE

दोस्तों हमारा फ्यूचर एक तरीके इ-बाइक्स का है . आज के समय में बहुत से लोग इ-बाइक खरीदना पसंद कर रहे है . इसकी वजह यह होती है की इससे पॉल्यूशन भी नहीं होता और साथ ही साथ आपके पेट्रोल डीजल का भी खर्चा बच जाता है . तो अगर आप भी चाहते है कोई इ-बाइक खरीदना जो की साइज में काफी छोटी हो तो आप इस गैजेट को जरूर ट्राय कर सकते है . दोस्तों सबसे पहले बात करते है इसके साइज की जो की इसका सबसे खास पॉइंट है !

यह बाइक आप फोल्ड भी कर सकते है . यह फोल्ड करने के बाद इतनी छोटी हो जाती है की आप इसे अपने बैगपैक में ले जा सकते है . लेकिन अगर हम बात करे इसके पर्फोमन्स की तो यह यक़ीनन आपको चौका देगी . दोस्तों आप इसे सिंगल चार्ज पर ३० किलोमीटर की रेंज में कही पर भी ले जा सकते है . और इसकी मैक्जिमम स्पीड ८० किलोमीटर प्रति घंटे की होती है . और इसका चार्जिंग टाइम लगभग ४ से ६ घंटे का होता है . अगर आप भी कोई इ-बाइक खरीदना चाहते है तो आप इस गैजेट को जरूर ट्राय कीजिये !

5. PRINKER S

दोस्तों हम में से बहुत से लोग ऐसे होते है जो की टैटू बहुत ज्यादा पसंद करते है . टैटू बनाने के लिए वह अक्सर शॉप पर जाया करते है . लेकिन अगर आप चाहते की आप यह काम घर पर बैठ कर ही कर सके और अपने पैसे बचा सके . तो आप इस गैजेट की मदत से ऐसा कर सकते है . यह एक ऐसा गैजेट है जिसका इस्तेमाल किया जाता है टैटू बनाने के लिए !

अब आप सोच रहे होंगे की यह काम तो काफी मुश्किल होता है . लेकिन अगर आप यह गैजेट इस्तेमाल करते है तो टैटू बनाना भी बहुत आसान काम है . इस गैजेट के साथ आपको एक ऐप सपोर्ट भी दिया जाता है . जिस ऐप में अलग अलग प्रकार की डिजाइन रहेगी इसी के साथ अगर आप अपनी बनाई हुई डिजाइन से टैटू बनाना चाहते है तो वह भी आप आसानी से ड्रॉ करके बना सकते है !

डिजाइन सिलेक्ट करने के बाद इस गैजेट को स्टार्ट कर आपको जिस किसी जगह टैटू बनाना है . वह पर इसे घुमाना है आपका टैटू अपने आप छप जायेगा . आप कलर टैटू भी बना सकते है अगर आप चाहे तो इसे सोलुशन लगाके आसानी से निकाल भी सकते है . तो अगर आप भी टैटू निकलने के शौकीन है तो आप इस गैजेट की मदत से अपना मनपसंद टैटू घर पर ही बना सकते है !

6. MISA

दोस्तों आने वाले समय में हमें ऐसे बहुत से स्मार्ट रोबोट देखने मिल जायेगे . जो की अलग-अलग कामो को करने के लिए बनाये गए है . लेकिन अगर हम बात करे मीसा रोबोट की तो यह एक छोटा टॉय होता ह. जिसका इस्तेमाल बच्चे कर सकते है . जो की उसके साथ खेलने के साथ साथ उनकी लर्निंग करने में भी मदत करेगा . लेकिन इसके यूजेस सिर्फ यह तक ही सिमित नहीं है !

इसमें एक छोटासा कैमरा भी लगा होता है . जो की आपके घर की देख-रेख करने का भी काम करता है. यानि की आप ऑफिस में है या घर से कई बहार है तो आप इसे इनपुट दे कर अपने घर की पेट्रोलोइँग कर सकते है . इस रोबोट का सर यानि उसके फेस पर स्क्रीन लगी होती है . जो की अपने आप में एक कंप्यूटर का काम करती है . आप उसे मोबाइल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है . जिससे की बच्चे अपनी पढाई कर सकते है . यह भी बच्चो के लिए एक बहुत अच्छा गैजेट है

7. FITT 360

दोस्तों अगर आप कही घूमने जा रहे है . या फिर आप किसी ऐसी जगह जा रहे है जहा के व्हिव आप शेयर करना चाहते है . अपने फॅमिली फ्रेंड से तो आप इस्तेमाल कर सकते है इस तरह के गैजेट्स को . दोस्तों अगर हम फोटोग्राफी के लिए नॉर्मल कॅमेरे का इस्तेमाल करते है तो वह एक फिक्स फ्रेम पर ही काम करता है . यानि की आप उससे लिमिटेड जगह की ही फोटो खिंच सकते है . लेकिन यह गैजेट आपकी ३६० डिग्री में विडिओग्राफी या फोटोग्राफी कर सकता है !

दिखने में यह गैजेट एक निक बैंड की तरह लगता है . जिसे की आपको इसे अपने गले में पहना होता है. लेकिन इसका कैमरा बहुत ही अच्छा होता है . इसमें चार कॅमेरे लगे होते है जो की अलग अलग डिरेक्शन में काम करते है . और अगर इसकी फुटेज को आप स्क्रीन पर देखेंगे तो आपको पूरा एक फ्रेम दिखाई देगा ३६० डिग्री के एंगल पर . तो अगर आप भी अपने टूर का विडिओ बनाना पसंद करते है तो यह गैजेट आपके लिए काफी फायदेमंद होगा !

8. FINDSTER HOME PET TRACKER

दोस्तों पेट्स के खोने की बाते आपने अक्सर लोगो से सुनी होगी . क्योकि बहुत से लोग पेट्स को रखना पसंद करते है लेकिन उनकी प्रॉब्लम यह होती है की वे उनका ध्यान ठीक से नहीं रख पाते . क्योकि उन्हें ऑफिस या काम पर जाना पड़ता है . आपके बहार जाने के बाद कई बार आपका पेट भी घर से बहार चला जाता है . कई बार वह घर पर वापस आता है लेकिन कई बार वह घर पर वापस नहीं आता . अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप ट्राय कर सकते है इस तरह के जीपीएस ट्रैकर का !

इस ट्रैकर को आपको बस आपके पेट के गले में बांध देना होता है . जो की बिलकुल छोटा होता है और उस ट्रैकर को आपके मोबाइल के साथ कनेक्ट करना होता है . जब आपका पेट रेंज से बहार जाने लगता है तब आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन आ जाता है . साथ ही आप इस ट्रैकर की मदत से उस लोकेशन को आइडेंटिफाई भी कर सकते है . और आसानी से अपने पेट को ढूंढ सकते है अगर आपके पास भी कोई पेट है तो आप इस गैजेट का इस्तेमाल कर सकते है !

9. LILY CAMERA DRONE

दोस्तों आपने बहुत से कैमरा ड्रोन देखे होंगे . लेकिन अगर आप एक ऐसा कैमरा ड्रोन चाहते है जिसका इस्तेमाल आप रक एक्शन कैमरा ड्रोन की तरह कर सके तो यह गैजेट आपके लिए है . इसमें आपको बहुत ही एडवांस फीचर्स देखने मिलते है . इसमें आप फुल hd क्वालिटी की विडिओ रिकॉर्ड कर सकते है . आपने अक्सर देखा होगा की ड्रोन को चलने के लिए रिमोट की जरुरत पड़ती है . लेकिन इस ड्रोन में आपको फॉलो मि फीचर मिलता है मतलब यह ड्रोन अपने आप आपको फॉलो करता है !

आपको घडी जैसा एक ट्रैकर मिलता है . आपको बस उसे हात में पहनना होता है उसके बाद ड्रोन को स्टार्ट कर हवा में फेक देना होता है . उसके बाद आप जहा भी जाओगे यह ड्रोन रिकॉर्ड करते हुए आपके पीछे पीछे आएगा . और आप जब चाहो तब उसे फॉलो मि वाले रिमोट से निचे भी ला सकते है . यह वाटरप्रूफ ड्रोन होता है जिसे आप पानी में भी इस्तेमाल कर सकते है !

10. SOLAR PAPER

दोस्तों सोलर एनर्जी को फ्यूचर के एनर्जी का सोर्स कहा जाता है . क्योकि इसकी कोई लिमिटेशंस नहीं होती. अगर आप भी एक ऐसा मोबाइल फोन चार्जर चाहते है जो की सोलर एनर्जी पर काम करे तो यह गैजेट आपके लिए काफी कमाल का रहेगा . वैसे तो आप एमरजेंसी सोर्स के तौर पर पावर बैंक का इस्तेमाल तो कर सकते है . लेकिन कही न कही उनकी अपनी एक लिमिटेशन होती है . लेकिन अगर आपके पास यह सोलर पेपर है तो आप कही भी अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर पाएंगे !

और इसकी कोई लिमिटेशन भी नहीं होती . वैसे यह साइज में भी काफी छोटा होता है . और साथ ही आप इसमें मल्टिपल पैनल को ऐड कर इसकी पावर को भी बढ़ा सकते है . तो यह गैजेट पॉवरबैंक की तुलना में तो काफी मजेदार है . और आपको इसे चार्ज भी नहीं करना पड़ता . यह सूरज की रोशनी से अपने आप चार्ज भी हो जाता है , और आपके मोबाइल को जल्द से जल्द चार्ज कर देता है . तो यह भी कमाल का गैजेट है 2022 का !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह थे 10 New Advanced Tech Gadgets 2022 in Hindi . उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा . अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे. ताकि वह भी नए गैजेट के बारे में जान सके . और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर दे . ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . क्योकि हम इसी तरह के टेक्नोलॉजी संबंधित आर्टिकल लाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद् !

हाइपरलूप मीनिंग इन हिंदी – क्या है हाइपर लूप ?

1
Hyper Loop in Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में देखेंगे हाइपरलूप मीनिंग इन हिंदी . आखिर यह हाइपरलूप टेक्नोलॉजी है क्या . अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे है तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े . दोस्तों आज के इस सुपर फ़ास्ट लाइफ में टाइम की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गयी है . और टाइम को ट्रैफिक जैम जैसे समस्या से बचाने के लिए नए नए साधनो की खोज की जा रही है . तभी तो हम बैल गाड़ी से बुलेट ट्रेन तक का सफर तय कर पाए है !

और इससे भी आगे निकल जाने वाले टेक्नोलॉजी का नाम है हाइपरलूप . यह हाइपरलूप टेक्नोलॉजी बहुत ही नयी और रोमांचक है . इसके बारे में जानने के बाद आप सोचने लगेंगे की वाकई में आप बहुत ही जल्द एक हाइपरलूप ट्रेन में बैठ पाएंगे . जो की बुलेट ट्रेन के स्पीड को भी मात दे देगा . तो चलिए जानते है हाइपरलूप मीनिंग इन हिंदी और आखिर यह हाइपरलूप टेक्नोलॉजी है क्या !

हाइपरलूप क्या है – What is Hyper Loop ?

हाइपरलूप एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो की रेगुलर वीकल्स में आने वाली दो ऐसी मेजर प्रोब्लेम्स को दूर करती है जिनसे वीकल्स की स्पीड बहुत कम हो जाती है . और यह प्रॉब्लम है फ्रिक्शन्स और एयर रेजिस्टेंस. इस टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने से फ्रिक्शन्स और एयर रेजिस्टेंस की प्रॉब्लम दूर होने से सुपर फ़ास्ट स्पीड हासिल की जा सकती है . हाइपरलूप में एक लम्बी वैक्यूम ट्यूब होती है . और कैप्सूल जैसे कम्पार्टमेंट होते है !

जिन्हे पॉट कहा जाता है . यह पॉट वैक्यूम ट्यूब के अंदर हाइ स्पीड से चलते है . इन ट्यूब को लूप कहा जाता है . और क्योकि इस टेक्नोलॉजी में ट्रांसपोर्ट लूप में ही होता है . इसी लिए इस टेक्नोलॉजी को हायपरलूप नाम दिया गया है . जो की सफर के दौरान समय भी बचाता है और आपको ट्रैफिक जैसी समस्याओ का सामना भी नहीं करना पड़ता . इसी लिए इस टेक्नोलॉजी को सभी देशो के लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है . तो चलिए जानते है की हाइपरलूप टेक्नोलॉजी काम कैसे करती है !

हाइपरलूप टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है ?

आप एक जगह से दूसरी जगह सफर कर सके इसके लिए एक पॉइंट से लेकर दूसरे पॉइंट तक एक बहुत लम्बी ट्यूब इस्तेमाल की जाती है . इस ट्यूब में छोटे छोटे पॉट्स इंडिविजुअल ट्रैवल करते है . और इन पॉट्स में बैठ कर आप एक जगह से दूसरी जगह पहुंच पाते है . यह पॉट्स बिलकुल ट्रेन की तरह होते है हायपरलूप में दो तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है !

चुंबकीय उत्तोलन और एयर प्रेशर . इनकी मदत से पॉट और ट्यूब के बिच में फ्रिक्शन नहीं होता जिससे पॉट की स्पीड इतनी फ़ास्ट हो जाती है . की मैगनेट ट्रेन के स्पीड को भी बहुत पीछे छोड़ देती है . और आप यह सुनकर चौक जायेंगे की हाइपरलूप टेक्नोलॉजी में स्पीड ७६० mph याने की १२०० किलोमीटर प्रति घंटे की होती है . व्याक्युम ट्यूब में चलने वाले इस पॉट पर दो फोर्सेस लगते है !

मैग्नेटिक फ़ोर्सऔर एयर फ़ोर्स जो ना केवल पॉट को वैक्यूम ट्यूब में आगे बढ़ाते है बल्कि हवा में भी उठा देते है . हायपर लूप को आप इस तरीके से भी समज सकते है . जैसे की मैगनेट ट्रेन मैगनेट के सहारे अपने ट्रैक पर चलती है . जिससे ट्रेन और पटरी के बिच फिक्शन कम होता है . जिससे उसकी स्पीड काफी ज्यादा बढ़ जाती है . और हायपरलूप एक ऐसी एडवांस मैगनेट ट्रेन है जिसे व्याक्युम ट्यूब में चलाया जायेगा और जिसकी रफ़्तार हवाई जहाज से भी तेज होगी !

हायपरलूप की खोज किसने की ?

दोस्तों आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा की हमें इस टेक्नोलॉजी से किसने परिचित करवाया. आखिर कौन है वह व्यक्ति जिसके दिमाग यह कमाल का इनोवेटिव आयडिया आया . तो दोस्तों हाइपरलूप का यह आयडिया लगभग २०० साल पुराना है . क्योकि १७९९ में ब्रिटिश इन्वेंटर जॉर्ज मेढ़रस्ट ने ट्रंसपोर्टस्ट्रेशन सिस्टम के तौर पर एक एयर प्रोपरशन ट्यूब का पेटेंट करवाया था !

और उसके इतने साल बाद २०१३ में टेस्ला मोटर और स्पेस एक्स के सीईओ एलोन मस्क ने हाइपरलूप का डिजाइन पेश किया . उनके इस आयडिया और डिजाइन को पुरे विश्व में अच्छा प्रतिसाद मिला . एलोन मस्क का कहना है की हाइपरलूप पॉट्स, ट्रेन से ज्यादा फ़ास्ट होंगे . कार से ज्यादा सेफ होंगे . और एयर क्राफ्ट की तुलना में पर्यावरण को कम नुकसान पहुचायेंगे !

एलोन मस्क का यह आयडिया एक ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी है . इसका मतलब यह हुवा की Hyperloop बनाने की तकनीक एलोन मस्क ने सबके साथ शेयर की है . ताकि हाइपरलूप बनाने का काम प्रोग्रेसिव रहे और जल्दी से जल्दी हाइपरलूप दुनिया के सामने आ सके . उसीका का नतीजा यह है की आज बहुत सारी कम्पनीज हाइपरलूप बनाने में जुट हाई है . तो बहुत ही जल्दी बहुत सारे हाइपरलूप हमारे सामने होंगे . तो चलिए अब जानते है की कब तक हायपरलूप हमारे सामने होंगे !

हाइपरलूप सर्विस कहाँ और कब शुरू होगी ?

दोस्तों ऐसी अनोखी और समय की बचत करने वाली टेक्नोलॉजी अगर आ रही हो तो सभी को इस चीज की उत्सुकता जरूर होगी . यह टेक्नोलॉजी कब आएगी तो दोस्तों हाइपरलूप टेक्नोलॉजी का बेसिक आयडिया भलेही काफी साल पहले सामने आ चूका था . लेकिन अभी इस टेक्नोलॉजी पर काम जारी है . और माना जा रहा है की २०२१ तक हाइपरलूप सबके सामने आ जायेगा !

अगर हालही में देखा जाये तो हाइपरलूप के कई सारे रुट डिसाइट हुए जैसे . की न्यूयॉर्क टू वाशिंगटन डीसी , पुने टू मुंबई , कांसस सिटी टू सॅंट लुइस , ब्राटिस लावा टू ब्रनो और विजयवाडा टू अमरावती . कुछ इस प्रकार के रूट्स पर हाइपरलूप का काम शुरू है . और आने वाले कुछ समय में हम सभी इस हाइपरलूप में बैठ कर सफर कर सकते है !

हाइपरलूप टेक्नोलॉजी के फायदे

1. हाइपरलूप टेक्नोलॉजी की मदत से हम घंटो का सफर मिनटों में तय कर सकते है यानि की इसकी मदत से समय की बचत होगी .

2. हाइपरलूप पॉट्स ( हाइपरलूप तकनीक द्वारा बनाई गयी ट्रेन ) बाकि ट्रेन की तरह बिच-बिच में नहीं रूकती यानि की आप जल्दी से डायरेक्ट लोकेशन पर पहुंच जाते हो जिससे की समय की बचत होती है .

3. इससे किसी भी प्रकार का पॉलुशन नहीं होगा जिससकी मदत से पर्यावरण की भी रक्षा होगी और हम आरामदाइ सफर भी कर पाएंगे .

4. हाइपरलूप ट्रेन के दाम भी बुलेट ट्रेन जैसे रखे जाने वाले है जिससे की हमें कम दाम ज्यादा सुविधा मिलने वाली है .

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह थी हाइपरलूप टेक्नोलॉजी और हाइपरलूप मीनिंग इन हिंदी . उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा . अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे . ताकि वह भी इस नयी टेक्नोलॉजी के बारे में जान सके . और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . क्योकि हम इसी तरह के टेक्नोलॉजी संबंधित आर्टिकल लाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

स्टेल्थ टेक्नॉलजी क्या है ? स्टेल्थ टेक्नॉलजी के फायदे

0
stealth technology in hindi

दोस्तों आज के आर्टिकल में हम देखने वाले है स्टेल्थ टेक्नॉलजी क्या है ? और इसका किस प्रकार उपयोग किया जाता है . दोस्तों समय के अनुसार देश को अपने युद्ध नीतियों को भी बदलना पड़ता है . हर देश अपने आपको ताकतवर बनाने में लगा रहता है . उसीसे कई अलग अलग तकनीकों का जन्म होता है . स्टेल्थ टेक्नोलॉजी भी उसी का एक हिस्सा है . जिसे की युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया जाता है . तो चलिए जानते है की इसे किस देश द्वारा विकसित किया गया और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है !

स्टेल्थ टेक्नॉलजी क्या है – What is stealth technology

दोस्तों स्टेल्थ टेक्नोलॉजी एक युद्ध की टेक्नोलॉजी है जिसे की फाइटर जेट में इस्तेमाल किया जाता है . दोस्तों अगर कोई भी साधारण फाइटर जेट अगर किसी देश की सिमा को पार करता है तो रडार की माध्यम से उस देश को तुरंत पता चल जाता है . की कोई प्लेन उसके देश की सिमा को पार कर अंदर आया है . और वह देश तुरंत ही उस प्लेन को मार गिराता है !

इसलिए इस तकनीक की खोज की गयी . Stealth Technology का मतलब एक ऐसा प्लेन जो की रडार पर विजुअल न हो और उसके मौजूदगी का अहसास कम से कम हो . अगर यह प्लेन किसी भी देश की सिमा को पार करता है तो उस देश को उसके बारे में बिकुल पता नहीं लगता क्योकि यह टेक्नोलॉजी जेट से निकलने वाले तरंगो को रडार तक नहीं पहुँचने देती !

उन्हें अलग अलग दिशा में भेज देती है यह अगर यह प्लेन किसी भी देश की सिमा को पार करता है तो उस प्लेन की लोकेशन और आवाज भी किसी तक नहीं पहुँच पति क्योकि इस प्लेन को खास तरीके के मटेरियल से तैयार किया जाता है जिससे की यह प्लेन से निकलने वाले तरंगो को रडार तक नहीं पहुँचने देता और उन्हें अलग अलग दिशा में भेज देता है !

स्टेल्थ टेक्नोलॉजी का जन्म कब हुवा

यह बात है दशक १९९० की अमेरिका और इराक में कुवैत के अवैद कब्जे को लेकर जबरदस्त तनाव था युद्ध की पूरी सम्भावना हो चुकी थी . तारिक १७ जनवरी १९९१ अमेरिका का एक एयरक्राफ्ट सारे डिफेन्स और रडार को चकमा दे कर इराक की सिमा पार कर अंदर घुस गया . जिसके मौजूदगी का अहसास किसी को नहीं था . रडार भी उसे कैच नहीं कर पाया और उसने अंदर घुसकर कुवैत में तैनात चौकी पर एक बम गिराया !

और इस बम धमाके के बाद एक नए शब्द का जन्म हुवा जिसे हम सब स्टेल्थ टेक्नोलॉजी के नाम से जानते है . दोस्तों अगर अभी के समय में देखा जाये तो तो स्टेल्थ टेक्नोलॉजी को काउंट करने के लिए नए राडार की खोज भी शुरू हो चुकी है . लेकिन हालही के समय में ऐसा कोई रडार नहीं है जो की स्टेल्थ टेक्नोलॉजी को पकड़ सके . लेकिन आने वाले समय में ऐसे रडार भी बन कर तैयार हो जायेंगे जो की इसकी फ्रीक्वेंसी को कैच सके . क्योकि कई सारे विकसित देश इसके खोज में लगे हुए है !

स्टेल्थ टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है ?

दोस्तों इस टेक्नोलॉजी में सबसे पहली चीज आती है जेट की डिजाइन . जो की कठिन और जोमेट्रिकल डिजाइन होती है . जिससे की रडार एनर्जी को दूसरी दिशा में डाइवर्ट कर देता है . इसके इंजिन में सुपर सॉनिक स्पीड से हवा को गुजरने के बजाय सब सॉनिक स्पीड में हवा को कम प्रेस किया जाता है . जिससे सॉनिक वॉल्यूम जनरेट न हो और आवज से जेट पकड़ में ना आए !

आपने कई बार देखा होगा साधारण जेट में बॉम और गन्स लगे होते है . जो की आसानी से देखे जा सकते है क्योकि वह ऊपर ही लगे होते है . जिसके कारन यह रडार एनर्जी को रिफ्लेक्ट करते है . और तुरंत जेट को पकड़ा जा सकता है . इसलिए इस टेक्नोलॉजी में एक ऐसा सिस्टम होता है जो वेपन्स की डिलेवरी करता है और वेज को तुरंत बंद कर देता है . लेकिन यह एक बार में केवल एक ही बॉम को डिलेवर करता है जिससे की यह रडार की नजर में नहीं आता !

स्टेल्थ टेक्नोलॉजी के फायदे

1. इस टेक्नोलॉजी से बना जेट आवाज काफी कम करता है जिससे अगर किसी भी दूसरे देश में घुसना हो तो यह आसानी से घुस सकता है बिना आवाज किए .

2. यह जेट रडार से निकलने वाले किरनो को दूसरी दिशा में भेज देता है जिससे की किरने वापिस रडार तक नहीं पहुँच पाती और इसके मौजूदगी का अहसास किसी को नहीं होता .

3. इस जेट में वेपन्स के लिए इनबिल्ट सुविधा होती है जो की बॉम को डिलेवर करने के तुरंत बाद बाकि वेपन्स को अंदर छुपा लेता है जिससे वह रडार की पकड़ में नहीं आता .

4. यह जेट कही से भी उड़ान भर सकता है अगर इसे ५० मीटर का भी रन वे मिलता है तो यह उड़ान भर सकता है जिससे की यह अगर कई पार भी फस जाये तो आसानी से निकल सकता है .

स्टेल्थ टेक्नोलॉजी की मेंटेनेंस स्थिति

दोस्तों यह टेक्नोलॉजी जितनी इस्तेमाल करने में लाभदायक और उपयोगमंद है उतनी ही महंगी भी है. इसके प्रति घंटे की उड़ान मेंटेनेंस की कॉस्ट काफी ज्यादा है . कोई भी देश पूरी की पूरी फ्लीट स्टेल्थ की नहीं रख सकता क्योकि स्टेल्थ की हर एक डिग्री इसके खर्चे को बहुत ही ज्यादा बढ़ा देती है . इसके हर एक शॉट के बाद इसके रेडिओ ऑब्जर्विंग मटेरियल के पार्टिकल टूट जाते है !

जिन्हे रिपेर करना होता है . हर शॉट के बाद इसे फिरसे पेंट करना पड़ता है . और हर शॉट के बाद इसके इंजन को पूरा निकाला जाता है . क्योकि इंजन के वाइब्रेशन को रोकने के लिए इंजन को खास फैब्रिक से लपेटा जाता है . जो की जेट के शॉट के टाइम जल जाता है . इसी लिए इसे हर शॉट के बाद बदलना पड़ता है . और इसके लिए काफी सारे अलग अलग हार्डवेयर की भी जरूरत होती है !

जिससे की इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट काफी ज्यादा बढ़ जाती है . उदाहरण के लिए F2o2 आयसा रडार में किसी भी ऑब्जेक्ट को पकड़ने के लिए दो हजार एलिमेंट लगे होते है . और हर एक एलिमेंट प्रति सेकंड अपनी फ्रीक्वेंसी दस हजार बार बदलता है . इसी से आप इसके कीमत का और मेंटेनेंस कॉस्ट का अंदाजा लगा सकते है . इसी लिए कोई देश अगर इसे खरीद भी ले तो इसे इस्तेमाल करने से पहले १० बार जरूर सोचेगा क्योकि इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट काफी ज्यादा है !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था स्टेल्थ टेक्नॉलजी क्या है ? स्टेल्थ टेक्नॉलजी के फायदे . उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा . अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे . और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर दे . ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस न करे . क्योकि हम यहाँ पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड जानकारी लाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

Zee5 ऍप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे

3
Zee5 App in Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है Zee5 ऍप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे दोस्तों यह एक मनोरंजन करने वाला एप्लिकेशन है इस ऍप में आपको बहुत से अलग अलग फीचर्स देखने मिलते है यह ऍप चलने में भी काफी स्मूथ है और अगर इसके यूजर्स की बात की जाये तो गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लिकेशन के १०० मिलियन से भी ज्यादा डाऊनलोड है !

इसी से आप अंदाज़ा लगा सकते है की यह ऍप कितना मनोरंजन करने वाला होगा तो दोस्तों आज हम इसी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देखने वाले है की आखिर zee5 ऍप है क्या इसे इस्तेमाल कैसे किया जाता है इसमें कोनसे अलग अलग फीचर्स है इसी विषय पर हम चर्चा करने वाले है तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े !

Zee5 ऍप क्या है ?

दोस्तों zee5 मनोरंजन करने वाला एक भारतीय एप्लिकेशन है . जिसे की Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज द्वारा 14 फरवरी 2018 को 12 भाषाओं में भारत में लॉन्च किया गया था . ZEE5 मोबाइल ऐप अन्य उपकरणों के साथ वेब, एंड्रॉइड, iOS, स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है . इस एप्लिकेशन में आप हर तरह के टीवी शो , वेबसिरिज, सीरियल, मूवीज, किड्स चैनल यह सभ देख सकते है !

इस एप्लिकेशन को आप १२ अलग अलग भाषावो में इस्तेमाल कर सकते है . फ्री के साथ-साथ आप इस एप्लिकेशन का प्रीमियम वर्जन भी खरीद सकते है . जिससे की आप इस एप्लिकेशन के और भी ज्यादा फीचर्स देख सकते है . आप इस एप्लिकेशन में अपने मनपसंद गाने भी सुन सकते है !

इसके साथ ही आपके टीवी में जो zee के चैनल होते है उन चैनल्स को आप अपने मोबाइल पर zee5 ऍप द्वारा लाइव देख सकते है . जिससे आप कही भी हो आप अपने मनपसंद मूवीज, सीरियल, वेबसिरिज कही से भी zee5 ऍप द्वारा अपने मोबाइल में देख सकते हो . मोबाइल के साथ ही इस एप्लिकेशन को आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में चला सकते हो !

zee5 लॉगइन

दोस्तों अगर आप भी इस एप्लिकेशन को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हो और आपको इस एप्लिकेशन में अकाउंट बनाना नहीं आता तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कारे !

1) जैसे ही आप इस एप्लिकेशन को डाऊनलोड कर ओपन करोगे वैसे ही यह ऍप आपसे परमिशन मांगेगा आपको परमिशन दे देनी है .

2) उसके बाद आपके सामने लैंग्वेज का ऑप्शन आएगा आपको अपनी लैंग्वेज सिलेक्ट कर लेनी है और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है .

3) बाद में आपको एक कंटेंट सिलेक्ट करना है यानि की आपको किस भाषा की मूवीज, सीरियल पसंद है वह सिलेक्ट कर आपको नेक्स्ट कर देना है .

4) उसके बाद आपको पूछा जायेगा की आप इस एप्लिकेशन का फ्री वर्जन इस्तेमाल करना चाहते या प्रीमियम आपको एक सिलेक्ट करना है और सिलेक्ट करके नेक्स्ट कर देना है .

5) बाद में आपके सामने ३ ऑप्शन आएंगे लॉगइन विथ गूगल, लॉगइन विथ फेसबुक और लॉगइन विथ ट्विटर आप चाहे तो इसे इ-मेल से भी लॉगइन कर सकते है आपको किसी एक प्लेटफार्म के साथ लॉग इन कर लेना है .

6) उसके बाद आपको रजिस्टर का ऑप्शन आएगा आपको अपना मोबाइल नंबर / इ-मेल आयडी और जन्म तिथि डालकर रजिस्टर कर देना है .

7) उसके बाद आपके मोबाइल नंबर / इ-मेल आयडी पर एक otp आएगा वह otp डालकर आपको नेक्स्ट करना है .

8) नेक्स्ट करने के बाद आपका zee5 अकाउंट एक्टिव हो जायेगा

Zee5 ऍप कैसे इस्तेमाल करे – फीचर्स

दोस्तों आप जैसे zee5 ऍप डाऊनलोड कर ओपन करते है वैसे ही आपके सामने सबसे पहले ऍप का होम पेज खुल जाता है आपको वहा बहुत सारी अलग अलग कैटगरी नजर आएगी उन कैटगरी को विस्तार से समझते है ताकि zee5 ऍप को इस्तेमाल करते समय आपको कोई भी समस्या ना हो !

होम – होम वाले ऑप्शन में आपको सभी कैटगरी के थोड़े थोड़े विडिओ दिखाई देंगे इस ऑप्शन में भी कई तरह की सब कैटगरी होती है . जैसे की zee5 पर ट्रेंडिंग विडिओ, zee5 टॉप २०, नए हिंदी एपिसोड ऐसी बहुत सी सब कैटगरी आपको इस ऑप्शन में देखने मिलती है !

और इन कैटगरी में जो विडिओ ट्रेंडिंग पर चल रहा है उन विडिओ को आपको दिखाया जाता है . अगर आपको उस कैटगरी के विडिओ देखने है तो आपको उसपर क्लिक करना है . क्लिक करने के बाद आपके सामने उस कटगरी से संबंधित सारे वीडिओज़ आ जायेंगे !

फिल्मे ( Movies ) – इस ऑप्शन में आपको सभी तरह की फिल्मे देखने मिलेगी इसमें भी अलग अलग प्रकार की कैटगरी होती है . जैसे ट्रेंडिंग फिल्मे, सत्य घटना पर आधारित फिल्मे इस तरह की कैटगरी आपको देखने मिलती है . आप चाहे तो अपने फेवरेट हीरो की मूवी भी देख सकते है . लेकिन इस ऑप्शन का इस्तेमाल आप सिर्फ प्रीमियम पैकेज में ही कर सकते है . अगर आप मूवीज देखना चाहते है तो आपको इस एप्लिकेशन का प्रीमियम वर्जन खरीदना होगा !

शोज ( Shows ) – इस ऑप्शन में जाकर आप अपनी मनपसंद सीरियल्स देख सकते है . इस ऑप्शन को इस्तेमाल करने के लिए आपको प्रीमियम पैकेज की जरूरत नहीं है . यह ऑप्शन आपको बिलकुल फ्री दिया गया है . इसमें भी आपको बहुत सी अलग अलग कैटगरी दिखाई देगी जैसे की ट्रेंडिंग पर कौनसे शो चल रहे है कोनसी सीरियल चल रही है . इस तरह की और भी बहुत सी कैटगरी आपको इस ऑप्शन में दिखाई देती है . आप जो चाहे वो सीरियल इस कैटगरी से देख सकते है !

समाचार ( News ) – इस ऑप्शन में खेल संबंधित, राजनीती संबंधित, बॉलीवुड संबंधित न्यूज़ देखने मिलते है . इस ऑप्शन में आपको एक खास तरह की कैटगरी दी गयी है जिसमे की आप अपने फेवरेट न्यूज़ चैनल लाइव देख सकते है . इस कैटगरी में टीवी पर आने वाले zee के सभी न्यूज़ चैनल मिलते है . आपने जो कोई लैंग्वेज सिलेक्ट की हो उस लैंग्वेज के चैनल आपको यहाँ मिलते है . यह ऑप्शन भी आपको बिकुल फ्री दिया गया है !

प्रीमियम ( Premium ) – इस ऑप्शन में आपको सभी प्रकार की फिल्मे, शॉर्ट फिल्म, सीरियल, वेबसिरिज, सॉन्ग्स यह सभी देख सकते है . इस ऑप्शन में आपको लगभग सारी फिल्मे मिल जाती है . आप चाहे तो इन सभी फिल्मो को सीरियल्स को डाऊनलोड भी कर सकते है . लेकिन इस ऑप्शन का लाभ उठाने के लिए आपको इसका प्रीमियम वर्जन खरीदना होगा . जो की महीने का या फिर एक साल का भी खरीद सकते है !

बच्चे ( Kids ) – इस ऑप्शन में आपको अलग अलग प्रकार के कार्टून्स देखने मिलते है . इस ऑप्शन को यूज करने के लिए आपको किसी भी प्रीमियम वर्जन की जरूरत नहीं है . आप इसे बिलकुल फ्री इस्तेमाल कर सकते है . यह ऑप्शन खास करके बच्चो के लिए दिया गया है ताकि बच्चे भी इस एप्लिकेशन को इस्तेमाल करे . इस ऑप्शन में भी आपको अलग अलग प्रकार कैटगरी देखने मिलत है . जैसे की टॉप २० कार्टून, बबलू डब्लू कार्टून इस तरह की और भी कही सारी कैटगरी आपको इस ऑप्शन में देखने मिलती है !

संगीत ( Music ) – इस ऑप्शन में जाकर आप अपने पसंदीदा गाने सुन सकते है . इस ऑप्शन में आपको आपको एक खास कैटगरी दी गयी है पॉपुलर आर्टिस्ट की . जिससे की आपको सभी सिंगर्स दिखाई देते है. जिससे की आप अपने फेवरेट सिंगर को सिलेक्ट कर उसके सभी गाने सुन सकते है . आपको इस ऑप्शन में और भी कई सारी कैटगरी दी जाती है जैसे की सॉन्ग्स ऑफ़ द ईयर, टॉप २० सॉन्ग्स इस तरह की कई कैटगरी मिल जाती है . आप जिस कैटगरी में सॉन्ग्स सुनना चाहते है उस कैटगरी में आप सॉन्ग सुन सकते है !

लाइव टीवी ( Live tv ) – इस ऑप्शन आप zee के सभी चैनल लाइव देख सकते है जैसे की म्यूजिक, न्यूज़, हिंदी मूवी, इंग्लिश एंटरटेनमेंट, इंग्लिश न्यूज़ इस प्रकार के सारे चैनल्स आप लाइव देख सकते है . यह भी आपको बिलकुल फ्री देखने मिलते है . इसके लिए आपको प्रीमियम वर्जन की जरूरत नहीं पड़ती आप कही पर भी रहो zee5 एप्लिकेशन की मदत से आप वह सारे चैनल लाइव देख सकते है !

डाउनलोड्स ( Downloads ) – आप जैसे ही zee5 ऍप को डाऊनलोड कर ओपन करते है आपको निचे डाऊनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा . उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके द्वारा डाऊनलोड किये गए शोज, मूवीज और वीडिओज़ आपको इस ऑप्शन में देखने मिलेंगे . अगर आप कोई भी शोज, मूवीज और वीडिओज़ डाऊनलोड करके रखते है तो आप इसे किसी भी समय बिना इंटरनेट के देख सकते है !

More – इस ऑप्शन में आपको अपनी प्रोफाइल दिखाई देगी जहा से आप अपनी प्रोफाइल को एडिट कर सकते है . उसी ऑप्शन में आपको सेटिंग का भी ऑप्शन मिल जाता है . जिसमे आपको इस ऍप से संबंधित सभी तरह की सेटिंग देखे देती है . यहाँ से आप इस ऐप्लिकेशन की लैंग्वेज भी चेंज कर सकते है . आप यहाँ से प्रीमियम वर्जन भी खरीद सकते है . आपको पहले नंबर पर ही ऑप्शन मिलेगा buy subscription का आप वहा पर जा कर zee5 का प्रीमियम वर्जन खरीद सकते है . जिससे की आपको और भी फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा !

तो दोस्तों कुछ इस तरह के फीचर्स आपको zee5 ऐप्लिकेशन में दिखाई देंगे आप चाहे तो इस ऍप का प्रीमियम वर्जन भी खरीद सकते है

Zee5 डाऊनलोड

दोस्तों आप इसे आसानी से गूगल प्ले-स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है . अगर आप इस ऐप्लिकेशन को बिना डाऊनलोड किये इस्तेमाल करना चाहते है तो आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट zee5.com पर जाकर भी यूज कर सकते है . आपको वहा पर भी अकाउंट बनाने के लिए सेम प्रोसेस करनी है !

अगर आप इस ऐप्लिकेशन की apk फाइल चाहते है तो वह भी आपको उस वेबसाइट पर मिल जाएगी . और अगर आप इसका ऍप यूज करना चाहते है तो आप आसानी से गूगल प्ले-स्टोर से इस ऐप्लिकेशन को डाऊनलोड कर सकते है !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था Zee5 ऍप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे . उम्मीद है आपको समझ आ गया होगा की आखिर यह ऐप्लिकेशन है क्या और कैसे इस्तेमाल करते है . उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे !

और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर दे . ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . क्योकि हम ऐसे ही टेक्नोलॉजी संबंधित आर्टिकल रोजाना लाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

चंद्रयान ३ कब लॉन्च होगा – चंद्रयान ३ की पूरी जानकारी हिंदी में

0
chandrayaan 3 in hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल हम देखने वाले है चंद्रयान ३ कब लॉन्च होगा . ७ सितंबर २०१९ रात के करीब २ बज रहे थे . और हर एक भारतवासी की नजर अपने टीवी स्क्रीन पर टिकी हुवी थी . आप समझ ही गए होंगे हम किसके बारे में बात कर रहे है . जी हा दोस्तों चंद्रयान २ के बारे में . चंद्रयान २ चन्द्रमाँ के साऊथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला मिशन बनने वाला था !

हर भारत वासी इस समय गर्व को महसूस कर रहा था और उस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा था. इस्रो का विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग करने ही वाला था की सतह से करीब २.१ किलो मीटर दुरी पर वह अपने रस्ते से भटक गया, और ऑर्बिटर से उसका सम्पर्क टूट गया . जो कुछ भी हुवा उस घटना के बाद सबके मन में एक ही सवाल था की इस्त्रो चंद्र माँ पर फिर कब लैंडिंग करेगा . मतलब हमारा चंद्रयान ३ मिशन कब लॉन्च होने वाला है . तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले है . इसी लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े तो चलिए देखते है चंद्रयान ३ कब लॉन्च होगा !

चंद्रयान – ३ लॉन्च डेट

दोस्तों हम सभी भारत वासी बेसबरी से चंद्रयान ३ का इंतजार कर रहे है . हम सभी चाहते है की इस्त्रो जल्द से जल्द इस मिशन को लॉन्च करे . और हम सभी गर्व से यह कह सके की भारत ने ही सबसे पहले चन्द्रमा के साऊथ पोल पर लैंड किया है . वैसे तो इस्रो ने यह मिशन २०२४ में शेडूल किया है . लेकिन हालही में आ रही कुछ मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस्रो ने इसे नवंबर 2020 में ही लॉन्च करने का प्लान कर लिया है !

और आने वाले कुछ दिनों में खुद इस्रो के हेड के सीवन इसकी घोषना कर सकते है . अगर देखा जाये तो इस्रो चंद्रयान ३ को कुछ खास तरीके से तैयार कर रही है . और इसका बजट भी चंद्रयान २ से ज्यादा है. ताकि इसमें और भी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सके और पिछली बार जो गलतिया हुई वह दोबारा ना हो . इसीलिए इसे खास तरीके से तैयार किया जा रहा है . तो चलिए जानते है की Chandrayaan-3 की तैयारी किस प्रकार शुरू है और हमारी अंतरिक्ष एजेंसी इस्रो का चंद्रयान ३ पर क्या कहना है !

चंद्रयान ३ मिशन कैसा होगा – चंद्रयान ३ फीचर्स

दोस्तों अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंद्रयान ३ मिशन एक रोबोटिक स्पेस मिशन होने जा रहा है. इस मिशन में मुख्य रूप से एक यूनर रोवर और एक लैंडर मौजूद होगा जो की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा . भारतीय स्पेस एजंसी इस्रो और जापानी स्पेस एजेंसी जाक्सा इस मिशन पर साथ मिलकर काम करने जा रहे है !

जिसके अंतर्गत जापानी स्पेस एजेंसी जाक्सा इसके h3 लॉन्च वेकल और रोवर को डिजाइन करने जा रहा है. वही भारतीय स्पेस एजेंसी इस्रो को इसके लैंडर को डिजाइन और डेवलप करने का काम सौपा गया है. काफी संभावना है की यह मिशन एक लैंडर रोवर मिशन होगा जिसमे एक इनबिल्ट लैबरोटरी भी मौजूद होगी !

यह लैंडर चन्द्रमा के साऊथ पोलर रीजन पर लैंड करेगा जिसके बाद यह वह मौजूद मिट्टी के सैंपल को इखट्टा करेगा और जाँच के लिए अपने इनबिल्ट लैबरोटरी तक भेजेगा . वही कुछ वैज्ञानिको का कहना है की यह एक ल्यूनर सैंपल रिटर्न मिशन भी हो सकता है !

जिसके अंतर्गत पहले लैंडर और रोवर चन्द्रमा के साऊथ पोलर रीजन पर लैंड कर वह मौजूद मिट्टी और चट्टानों के सैंपल को इखट्टा कर उसे एक स्पेशल स्पेसक्राफ्ट में स्टोर करेंगे . यह स्पेस क्राफ्ट सैंपल के साथ वापस धरती के सफर के लिए रवाना होगा !

इसका मुख्य मकसद धरती पर मौजूद वैज्ञानिक को चन्द्रमा के साऊथ पोलर रीजन के मिट्टी के सैंपल मोहय्या कराना होगा . ताकि वैज्ञानिक इन सैंपल का अध्ययन कर इसके साऊथ पोलर रीजन के बारे में और भी अच्छे तरीके से जान सके

चंद्रयान ३ मिशन पर इस्रो का क्या कहना है ?

भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने आखिरी एक क्रैश के महीनों बाद, तीसरे चंद्र मिशन की योजना की घोषणा की है भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि चंद्रयान -3 मानव रहित मिशन पर काम सुचारू रूप से चल रहा है उन्होंने कहा कि देश 2020 में मिशन शुरू करने का लक्ष्य बना रहा है !

लेकिन यह 2021 तक “फैल सकता है यदि यह सफल रहा, तो यह भारत को चंद्रमा पर एक नरम लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश बना देगा, और कम लागत वाली अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपनी साख को बढ़ाएगा !

श्री सिवन ने कहा कि नया मिशन उसी क्षेत्र में उतरेगा, और “अपने पूर्ववर्ती की तरह एक लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा नए उपकरण की कीमत कुछ 35m डॉलर निर्धारित की गई है, जबकि मिशन की पूरी लागत काफी अधिक होना तय है !

अंतरिक्ष विभाग के कनिष्ठ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि नया मिशन “काफी किफायती” होगा टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया, ऑर्बिटर पहले से ही है इसलिए हम लागत में कटौती करने जा रहे हैं चंद्रमा पर एक मानवरहित मिशन की योजना कम लागत वाली अंतरिक्ष शक्ति बनने की भारत की व्यापक महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा है !

श्री सिवन ने कहा कि भारत ने 2020 में कम से कम 25 अंतरिक्ष मिशन शुरू करने की योजना बनाई है . जो की भारत देश के लिए और भर्त वासियो के लिए काफी गर्व की बात है !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था चंद्रयान ३ कब लॉन्च होगा . उम्मीद है आपको चंद्रयान ३ के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी की चंद्रयान ३ किस प्रकार होगा और उसके फीचर्स क्या होंगे . अगर आप इसके बारे और भी कुछ पूछना चाहते है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है !

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ताकि वह भी इस मिशन के बारे में जान सके . और वेबसाइट के नोटिफिकेशन को ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . क्योकि इसी तरह की टेक्नोलॉजी संबंधित जानकारी लाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद् !

एंड्राइड स्टूडियो क्या है और क्या है इसकी विशेषताएं?

7
Android Studio in Hindi

एंड्राइड , यह दुनिया की सबसे सफल और लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम्स में से एक है ! Android दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली OS है , लेकिन क्या आपको पता है की हम जो एंड्राइड ऍप्स इस्तेमाल करते है वह एंड्राइड ऍप्स कैसे बनाये जाते है ? तो ज्यादातर Android Apps जो हम रोजाना इस्तेमाल करते है वह एंड्राइड स्टूडियो ही बनायीं जाती है . इस लेख में हम जानेंगे Android Studio के बारे में की आखिर ” एंड्राइड स्टूडियो क्या है” और इसका इतिहास , फीचर्स , विशेषताओं के बारे में आप इस आर्टिकल के साथ बने रहिये .

दोस्तों आजकल हर कोई अपनी खुद की एंड्राइड एप्लीकेशन बनाने की सोचता है और इंटरनेट पर ऐसे websites भी है जो की 10 – 15 मिनट में आपको ऍप बनाकर देती है जहा पर आपको कुछ ज्यादा हार्डवर्क भी नहीं करना होता है . लेकिन ऐसी websites पर आप बहुत ही साधारण सी और कम फ़ंक्शनैलिटी वाली ऍप्स बना सकते है जो हर कोई बिना टेक्निकल नॉलेज के भी आसानी से बना लेता है .

यदि आपके पास कोई नया आईडिया आया है जिसपर आप ऍप बनाना चाह रहे है तो आप ऐसे websites से अपना ऍप नहीं बना सकते है , ऐसे में आपको एंड्राइड स्टूडियो पर ही ऍप बनाना चाहिए . जितने भी बड़े बड़े एंड्राइड ऍप्स है जैसे Whatsapp , Paytm , Hike ,Telegram etc . यह सब भी एंड्राइड स्टूडियो से ही बने हुए है , और अगर आप भी ऐसे ऍप्स बनाना चाह रहे है तो आपको एंड्राइड स्टूडियो सीखना पड़ेगा जहा से आप जैसा चाहोगे वैसा ऍप अपनी मर्जी से बना सकते हो .

एंड्राइड स्टूडियो क्या है – What is Android Studio in Hindi

एंड्रॉइड स्टूडियो गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आधिकारिक एकीकृत development environment है , जिसे JetBrains के IntelliJ IDEA सॉफ़्टवेयर पर बनाया गया है और विशेष रूप से एंड्रॉइड डेवलपमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है , यह विंडोज , IOS और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है .

यह गूगल द्वारा एंड्राइड डेवलपमेंट के लिए बनाया हुआ एक ओपन सोर्स आधिकारिक सॉफ्टवेयर है जो की बिलकुल फ्री है . जबकि यह गूगल का प्रोडक्ट है इसलिए एंड्राइड स्टूडियो को आप एक सिक्योर IDE भी मान सकते है .

अगर आप app development के लिए एक परफेक्ट सॉफ्टवेयर ढूंढ़ रहे है तो , एंड्राइड ऍप डेवलपमेंट के लिए Android Studio सबसे बेस्ट और official सॉफ्टवेयर है जिसकी मदत से आप प्रोफेशनल Android Apps बना सकते है .

एंड्राइड स्टूडियो का इतिहास – History of Android Studio in Hindi

गूगल ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम , 23 September 2008 को लांच कर दिया था लेकिन उस वक़्त एंड्राइड ऍप्स डेवलपमेंट के लिए Eclipse Android Development Tools (ADT) का इस्तेमाल किया जाता था , जिसमे Java प्रोग्रामिंग से ऍप्स बनाये जाते थे .

दोस्तों अगर आपको नहीं पता Eclipse क्या है तो आपको बता दू की यह जावा प्रोग्रामिंग डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जानेवाला एक काफी पुराना और लोकप्रिय IDE है जो की 7 November 2001 को एक्लिप्स फाउंडेशन द्वारा रिलीज़ किया गया था , एंड्राइड स्टूडियो आने से पहले शुरुआत में सभी एंड्राइड ऍप्स इसमें ही बनाये जाते थे और अभी भी इसमें एंड्राइड ऍप्स बनते है लेकिन काफी कम .

लेकिन कुछ समय बाद गूगल ने अपना खुद का एक एंड्राइड ऍप्स डेवलपमेंट सॉफ्टवेयर (IDE) बनाने पर विचार किया और आख़िरकार गूगल ने 16 मई 2013 को एंड्राइड स्टूडियो की घोषणा की जो की एंड्राइड डेवलपमेंट के किये एक काफी पावरफुल और ऑफिसियल सॉफ्टवेयर था , जिसमे काफी सारे एडवांस फीचर्स दिए गए जिसकी दुनियाभर के एंड्राइड डेवेलपर्स को काफी जरुरत थी .

Google I/O conference में लांच किया गया यह पावरफुल IDE का शुरूआती version , 0.1 था जो की बीटा टेस्टिंग के पहले का version था , बाद में जून 2014 को इसका बीटा version लांच किया गया जो था Android Studio 0.8 और यह स्टेबल version नहीं था . लगबघ 7 महीने बाद दिसंबर 2014 को इसका पहला Stable version लांच किया गया जिसका नाम था Android Studio 1.0

Android Studio Versions History

VersionsRelease Date
1.0December 2014
1.1February 2015
1.2April 2015
1.3July 2015
1.4September 2015
1.5November 2015
2.0April 2016
2.1April 2016
2.2September 2016
2.3March 2017
3.0October 2017
3.1March 2018
3.2September 2018
3.3January 2019
3.4April 2019
3.5August 2019
3.6February 2020
4.0May 2020

एंड्राइड स्टूडियो की विशेषताएं – Features of Android Studio in Hindi

यदि हम एंड्राइड स्टूडियो के फीचर्स की बाते करें तो इसमें काफी आसान और कमाल के फीचर्स मिलते है अगर आप कोई प्रोफेशनल एंड्राइड ऍप डेवलपर भी नहीं है तब भी आप इससे छोटे छोटे बेसिक ऍप्स बना सकते है , क्योंकि यह सॉफ्टवेयर काफी यूजर फ्रेंडली है .

A rich layout editor

एंड्राइड स्टूडियो का जो लेआउट एडिटर है वह काफी यूजर फ़्रेंडली दिया गया है ! जिसमे आप UI components को डायरेक्ट drag-and-drop कर के ऍप डिज़ाइन कर सकते है इसके लिए आपको एक्स्ट्रा कोडिंग करने की आवश्यकता नहीं होगी .

एंड्राइड स्टूडियो में आप TextView , EditText , Button , ImageButton , ToggleButton , CheckBox , RadioButton जैसे कम्पोनेंट्स बिना कोडिंग के डायरेक्ट ड्रैग करके इस्तेमाल कर सकते है .

Gradle-based build support

दरअसल Gradle किसी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट IDE में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ऑटोमेशन टूल होता है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोसेस पर नियंत्रण करता है . Gradle की मदत से एंड्राइड स्टूडियो में ऍप बनाने में ज्यादा प्रोब्लेम्स नहीं आते है और छोटी से छोटी मिस्टेक भी हममे तुरंत पता लग जाती है .

एंड्राइड स्टूडियो में Gradle tool दिया हुआ है और यह पूरा IDE ऍप डेवलपमेंट से लेकर ऍप पब्लिशिंग तक Gradle पर काम करता है .

Support for building Android Wear apps

जी हाँ दोस्तों आप एंड्राइड स्टूडियो में स्मार्ट वॉचेस के लिए भी ऍप्स बना सकते है क्योंकि इसमें दिया गया है Android Wear apps का भी फीचर जिसमे आप स्मार्टवॉचेस के लिए भी ऍप्स बना सकते है .

स्मार्टवॉचेस के लिए ऍप्स आप उसी तरीके से बना सकते है जैसे स्मार्टफ़ोन्स के बनाते है बस यहाँ पर स्क्रीन साइज अलग होती है बाकि सब चीजे वैसी ही रहेगी .

Instant App Run

यह एंड्राइड स्टूडियो का एक काफी शानदार फीचर जिसमे आप अपना ऍप किसी भी समय लाइव Run करके देख सकते है .

इंस्टेंट रन में आप अगर ऍप में changes भी करते है तो आपको वह तुरंत दिखाई देते है , इसके लिए आपको बार बार apk install करने की आवश्यकता नहीं है .

Support KOTLIN

दोस्तों अगर आपको नहीं पता होगा तो KOTLIN को एंड्राइड डेवलपमेंट की आधिकारिक लैंग्वेज घोषित कर दिया है जबकि शुरुआत से एंड्राइड ऍप्स Java लैंग्वेज में बनाये जाते थे और अब भी बनते है ! एंड्राइड स्टूडियो में आप जावा के साथ साथ KOTLIN प्रोग्रामिंग से भी ऍप्स बना सकते है क्योंकि एंड्राइड स्टूडियो कोटलिन को सपोर्ट करता है .

Fast Emulator

एमुलेटर यह Android Apps टेस्ट करने के लिए बनाया हुआ एक वर्चुअल डिवाइस है , जो बिलकुल आपके फिजिकल एंड्राइड डिवाइस की तरह आउटपुट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर ही दिखा देता है .

इस से आप अपने हिसाब से अलग अलग डिवाइस पर अपना ऍप टेस्ट कर सकते है जैसे , एंड्राइड सेल फ़ोन , टेबलेट etc . और यह बिलकुल आके फिजिकल डिवाइस की तरह ही काम करता है .

एंड्राइड स्टूडियो के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ

जैसा की आपको पता है की एंड्राइड स्टूडियो एक काफी पावरफुल IDE है वैसे ही इसके लिए कुछ खास system requirements की आवश्यकता होती है .

यदि आप आप अपने कंप्यूटर / लैपटॉप में बिना किसी दिक्कत के एंड्राइड स्टूडियो को चलाना चाहते है तो आपके सिस्टम में कम से कम 8 GB RAM होना चाहिए और इससे ज्यादा RAM है तो बहुत बढ़िया !

लेकिन अगर आप 4 GB RAM के साथ एंड्राइड स्टूडियो चलाना चाह रहे हो तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है . यह 4 GB पर भी काम करेगा लेकिन बहुत Slow गति से , इसलिए अगर आपका सिस्टम 4 GB पर है तो आप इसे upgrade कर लें .

एंड्राइड स्टूडियो से ऍप्स बनाने का क्या फायदा है ?

दोस्तों जैसा की हमे पता है की एंड्राइड स्टूडियो के अलावा भी बहुत सारे तरीके है जिनसे हम मिनटों में ऍप्स बना सकते है लेकिन एंड्राइड स्टूडियो से ऍप्स बनाने के बहुत सारे खास benefits है .

  • Android Studio में आप जैसा चाहे वैसा ऍप बना बना सकते है .
  • Android Studio में ऍप के 100 % मालिक आप होते है , जबकि किसी भी थर्ड पार्टी ऍप बनाने वाली वेबसाइट में उस ऍप के Rights उस वेबसाइट के पास होते है .
  • drag & drop की मदद से कोई भी आम इंसान एंड्राइड स्टूडियो में ऍप डिज़ाइन कर सकता है .
  • Live Emulator की मदद से आसानी से ऍप टेस्टिंग किया जा सकता है .


दोस्तों इस लेख में हमने एंड्राइड स्टूडियो के बारे में जानने की कोशिश की है एंड्राइड स्टूडियो क्या है और इसके फीचर , बेनिफिट्स , इतिहास के बारे में अगर आपको एंड्राइड स्टूडियो के बारे में और भी कुछ जानना है तो कमेंट करके जरूर बताये , धन्यवाद !

Pubg Lite Tips 2022 in Hindi

2
pubg lite tips and tricks 2020 in hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है pubg lite tips 2022 in hindi. दोस्तों आपने कई ऐसे प्रो प्लेयर देखे होंगे जो की किसी को भी गेम में टिकने नहीं देते . अगर वह अकेले भी खेल रहे हो और उनके सामने पूरी ४ लोगो की स्क्वाड भी आ जाए तो भी वह उन्हें मार देते है . आखिर वे प्लेयर इतना अच्छा कैसे खेल लेते है, उनके पास कोनसे ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स होते है . इन्ही के बारे में हम आज चर्चा करने वाले है !

हम भी आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक्स एंड ट्रिप्स बताएँगे जिसकी मदत से आप भी एक प्रो प्लेयर बन सकते है. और अच्छे अच्छे प्रो प्लेयर्स के साथ फाइट ले सकते है . हम आपको कुछ ऐसी सेटिंग भी बताएँगे जिसकी मदत से आप pubg लाइट गेम को और भी अच्छे तरीके से खेल सकते है . तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े क्योकि आज का आर्टिकल आपको pubg लाइट गेम में प्रो प्लेयर जरूर बनाएगा !

pubg लाइट में प्रो प्लेयर कैसे बने – प्रो टिप्स

दोस्तों अगर आप भी pubg मोबाइल लाइट में प्रो प्लेयर बनना चाहते हो तो निचे आपको कुछ टिप्स दी गई है उन टिप्स को अपने गेम प्ले में जरूर इस्तेमाल करे अगर आप इन टिप्स को अपने गेम प्ले में इस्तेमाल करते है तो आप एक प्रो प्लेयर जरूर बनोगे !

1) दोस्तों प्रो प्लेयर बनने के लिए आपको सबसे पहले गेम के मैप को समझना होगा . फायरिंग की आवाज किस दिशा से आ रही है वह आपको समझना होगा . दोस्तों जब भी आप pubg मोबाइल लाइट गेम खेलते हो आपको राइट साइड में एक मैप दिखाई देता है . आपको सबसे पहले उस मैप को पढ़ना सीखना होगा. आपको उस मैप में एक वाइट डॉट से दर्शाया जाता है !

और आप जिस दिशा में जाहे रहे होते है उस दिशा में उस व्हाइट डॉट से हल्का सा प्रकश निकलता है. उससे आपको यह समज आ जाता है की आपको किस दिशा में जाना है . और जिस दिशा से फायरिंग की आवाज आती है उस दिशा में आपको जाना है . अगर एनिमि आपके ज्यादा करीब आता है तो आपको उसके फूट स्टेप सुनाई देते है . आपको मैप में देख कर पता चलता है की एनिमि किस दिशा से आ रहे है !

2) दोस्तों प्रो प्लेयर बनने का दूसरा रूल यह है की आपको एनिमि से डर कर नहीं भागना है . आपके सामने पूरी ४ लोगो की स्क्वाड ही क्यों न हो आपको उनके साथ लढना है . अगर आप उनसे दूर भागते है तो कभी प्रो प्लेयर नहीं बन पाओगे !

3) आपको आपके मूवमेंट फ़ास्ट करने होंगे मतलब आप जब भी किसी एनिमि को मार रहे हो तो आपको एक जगह पर खड़ा रहकर उसे नहीं मरना है आपको अपनी जगह बदल कर मारना है . और जब भी आप किसी एनिमि को दूर से मारते है और अगर आप उसे नहीं मार पते तो आपको तुरंत अपना लोकेशन चेंज कर लेना है . ताकि अगर उस एनिमि के पास स्नाइपर हो तो वह आपको ना मार पाए !

> PUBG जैसे ऑफलाइन गेम्स कोनसे है ?

4) दोस्तों आपको समय से पहले ज़ोन में पहुंचना है . अगर आप सबसे पहले ज़ोन में पहुँचते है तो बाद में आने वाले एनिमिज को आप आसानी से मार सकते हो . क्योकि वह ज़ोन से आते आते ही आधे डैमेज होते है आप बस २ या तीन बुलेट में ही एनिमिज को मार सकते है . इसीलिए आपको सबसे पहले ज़ोन पहुंचना है!

5) दोस्तों आपको गेम खेलते समय कभी भी खुली जगह पर नहीं रुकना है . आपको हमेशा किसी घर में रुकना है . अगर आप कभी भी खुले में रुक जाते है तो आपको हमेशा किसी भी चीज की कवर लेनी है जैसे की पेड़ या दीवार के पीछे आपको कवर लेना है . और आपको हमेशा अपने साथ में एक गाड़ी रखनी है. एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए हमेशा गाड़ी का ही यूज करना है !

6) और आखरी प्रो टिप्स यह है की आपको हमेशा अपने साथ में एक अच्छे डैमेज वाली गन और एक स्नाइपर रखनी है . और जिसके लिए आपके पास 4x या 6x स्कोप होना चाहिए ताकि आप दूर के एनिमी को और पास वाले एनिमि को आसानी से मार सकते है . यह टिप्स सबसे जरुरी है !

Pubg लाइट प्रो प्लेयर सेटिंग – इन हिंदी

सेटिंग का नामकिस प्रकार होनी चाहिए
Aim AssistHeavy
Blocked sight WarningEnable
Bolt-Action Rifle & Crossbow
Firing Mode
Tap
Shotgun Firing ModeTap
Peek & FireEnable
Peek OptionsTap to lean
Peek & Open ScopeEnable
Scope ModeTap
Display left-side fire buttonAlways on
GyroscopeClose
Auto-open doorsEnable
Healing PromptEnable
Allow others to see your resultsEnable
Basic settings

दोस्तों आईएनएस सेटिंग को करने के लिए आपको pubg लाइट की सेटिंग में जाना है . वहा पर पहले नंबर पर ही ऑप्शन आता है . बेसिक सेटिंग यह सेटिंग आपको बिलकुल दिए गए तरीके से करनी है . अगर आप इन सेटिंग को अच्छे से कर लेते है तो आप गेम और भी अच्छी तरीके से खेल सकते है !

pubg में ज्यादा किल कैसे करे

दोस्तों अगर आप pubg लाइट में ज्यादा से ज्यादा किल करना चाहते हो तो आपको पहले गेम्स के कंट्रोल को सीखना होगा . अगर आप अपनी मूवमेंट फ़ास्ट कर लेते हो तो आप आसानी से किसी भी एनिमि को मार सकते हो . दूसरी बात यह है की आपके पास ज्यादा डैमेज वाली गन होनी चाहिए, लेवल २ या ३ का हेलमेट और वेस्ट होनी चाहिए . ताकि जब भी आप किसी एनिमि पर राश करो तो आप ज्यादा डैमेज ना हो और वह एनिमि आपसे पहले मर जाये !

आपके पास एक स्नाइपर गन और 4x या 6x स्कोप होना चाहिए जिसकी मदत से आप दूर से भी एनिमि का किल ले सकते हो . अगर आप ज्यादा से ज्यादा किल लेना चाहते हो तो आपको एक ही जगह पर नहीं रुकना है . मान लीजिये अगर आपने किसी स्क्वॉड को मार दिया मरने के बाद आपको वही पर नहीं रुकना है आपको तुरंत दूसरी जगह पर जाना है !

जहा से भी फायरिंग की आवाज आये आपको वहा पर जाकर उन एनिमि के साथ लड़ना है . अगर आप ऐसा करते है तो ही आप pubg लाइट गेम में ज्यादा से ज्यादा किल ले सकते हो . आपको खुद के पास एक गाड़ी जरूर रखनी है . ताकि अगर दूर से भी फायरिंग की आवाज आये तो जल्द से जल्द वहा पहुँच कर एनिमि को मार कर किल ले सको !

pubg लाइट में सर्वर कैसे चेंज करे

दोस्तों अगर आप pubg मोबाइल गेम खेलते है तो आपको आसानी से सर्वर चेंज करने का ऑप्शन pubg मोबाइल के होम स्क्रीन पर ही मिल जाता है . लेकिन अगर आप pubg मोबाइल लाइट खेलते है तो आपने बहुत सी जगह पर ढूंढा होगा लेकिन सर्वर चेंज करने का ऑप्शन आपको कई नहीं मिला होगा . तो चलिए देखते है की सर्वर किस तरह से चेंज कर सकते है !

आपको pubg लाइट के होम पेज पर निचे इनव्हाइट फ्रेंड का ऑप्शन दिखेगा उसी के राइट साइड में आपको एक मेसेज का ऑप्शन दिखेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है . क्लिक करने के बाद आपको दूसरे नंबर पर फ्लैग का ऑप्शन दिखेगा आपको उसपर क्लिक करना है . क्लिक करने के बाद आपको बहुत सी टीम्स दिखाई देगी और आपके सामने ज्वाइन का ऑप्शन आएगा !

और हर एक टीम के ऊपर आपको उसका सर्वर दिखाई देगा आपको यूरोप के सर्वर की टीम ढूंढ़नी है जैसे ही आपको यूरोप सर्वर की टीम दिखे आपको ज्वाइन पर क्लिक करना है . क्लिक करने के बाद आप उस टीम में एंटर हो जाओगे . एंटर होने के बाद आपको उस टीम से बहार निकल जाना है जैसे आप बहार निकलोगे आपका सर्वर चेंज हो जायेगा . फिर आप उस सर्वर में सोलो, डुओ और स्क्वॉड कोई भी मैच खेल सकते है !

pubg लाइट में फाल्कन कैसे अनलॉक करे

दोस्तों फाल्कन यानि की pubg मोबाइल लाइट में जो कबूतर होता है उसे आप bc देकर खरीद सकते है . इसके आलावा आपके पास दूसरा कोई भी ऑप्शन नहीं है . इस फाल्कन को खरीदने का आप इसे सिर्फ bc देकर ही खरीद सकते है . चलिए अब जानते है की इसे किस प्रकार खरीद सकते है . आप जैसे ही pubg मोबाइल लाइट गेम को ओपन करोगे आप उस गेम के होम पेज पर पहुँच जाओगे . आपको राइट साइड में एक शॉप का ऑप्शन नजर आएगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है !

क्लिक करने के बाद treasures वाले ऑप्शन पर जाना है . उस ऑप्शन में जाने के बाद आपको फाल्कन दिखाई देगा उसके निचे उसकी प्राइज आपको दिखाई देगी यानि के आप इसे कितने bc में खरीद सकते है . अगर अभी के इसके प्राइज की बात की जाये तो आप इसे ६०० bc में खरीद सकते है . आपको बीएस निचे दिए गए bc पर क्लिक कर ओके कर देना है . आपका फाल्कन अनलॉक हो जायेगा . उसके बाद आप अपने गेम प्ले में भी इसे अपने साथ देख सकते है !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था pubg lite tips 2022 in hindi. उम्मीद आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप इस आर्टिकल की मदत से अपने गेम में सुधार ला सकते है . अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे . और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

PUBG मोबाइल लाइट से पैसे कैसे कमाए?

10
pubg mobile lite se paise kaise kamaye

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है pubg मोबाइल लाइट से पैसे कैसे कमाए दोस्तों शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने pubg गेम का नाम ना सुना हो pubg मोबाइल लाइट pubg मोबाइल गेम का ही लाइट व्हर्जन है जो की आपको pubg मोबाइल गेम के लगभग आधे साइज में मिलता है !

pubg मोबाइल का लाइट व्हर्जन इसलिए बनाया गया क्योकि बहुत से लोगो के पास कम रैम के फोन होते है इसलिए वह pubg मोबाइल गेम नहीं खेल पाते इसलिए इस गेम का लाइट व्हर्जन बनाया गया है अगर इस गेम की साइज की बात की जाये तो आपको यह ४५६ mb में मिलता है !

दोस्तों क्या आप जानते है pubg मोबाइल लाइट से पैसे भी कमाए जा सकते है दोस्तों आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जो pubg गेम खेलकर लाखो रुपये कमा रहे है और आराम की जिंदगी जी रहे है अगर आप भी pubg मोबाइल लाइट से पैसे कमाना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े क्योकि हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने वाले है जिससे की आप कम रैम वाले मोबाइल में भी pubg मोबाइल लाइट गेम खेल कर पैसे कमा सकते है तो चलिए शुरू करते है !

pubg मोबाइल लाइट से पैसे कमाने वाले ऐप

दोस्तों हम आज आपको 2 ऐसे एप्लिकेशन बताने वाले है जिसमे आप pubg लाइट टूर्नामेंट खेलकर पैसे कमा सकते है . आपने बहुत सी जगह पर pubg लाइट गेम के लिए टूर्नामेंट एप्लिकेशन ढूंढ़ने की कोशिश की होगी . लेकिन अगर आपको अच्छा एप्लिकेशन नहीं मिला तो आज हम आपको 2 ऐसे ही एप्लिकेशन के बारे में बताएँगे जिससे की आप pubg मोबाइल लाइट गेम की टूर्नामेंट खेलकर पैसे कमा सकते है . और आप इन ऐप्स को उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हो तो चलिए दोस्तों देखते है की वह ऐप कोनसे है

> PUBG से पैसे कैसे कमाए ? pubg game guide in hindi

1. Gamerz Pocket

दोस्तों Gamerz Pocket एक बहुत ही अच्छा pubg लाइट टूर्नामेंट का एप्लिकेशन है . जिसमे आप pubg लाइट के साथ pubg मोबाइल गेम की भी टूर्नामेंट खेल सकते है . इस एप्लिकेशन में आप कुछ फीज दे कर हिस्सा ले सकते है . और टूर्नामेंट जितने पर अपने पेटीएम् अकाउंट पर पैसे भेज सकते है . अगर आप भी pubg मोबाइल लाइट गेम अच्छे से खेल लेते है तो इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले कर आप भी बहुत सारे पैसे कमा सकते है . तो चलिए दोस्तों देखते है की इस एप्लिकेशन पर अपना अकाउंट बनाकर टूर्नामेंट में हिस्सा कैसे ले . इस एप्लिकेशन को आप GamerzPocket.com वेबसाइट पर जाकर डाऊनलोड कर सकते है !

Gamerz Pocket पर अकाउंट कैसे बनाए

1. दोस्तों आप जैसे ही इस एप्लिकेशन को डाऊनलोड कर ओपन करोगे आपके सामने me का ऑप्शन आएगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है .

2. क्लिक करने के बाद आपको दूसरे नंबर पर एक ऑप्शन दिखेगा रजिस्टर का आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है .

3. उसके बाद आपको यूजर नेम, मोबाइल नंबर, खुद का नाम और पासवर्ड का ऑप्शन मिल जायेगा वह सब इन्फॉर्मेशन डाल कर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है .

4. रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद आपको फिरसे लॉगइन करना होगा आपने रजिस्टर करते समय ज यूजर नेम और पासवर्ड डाला है वह डालकर आपको लॉगइन कर लेना है .

5. जैसे ही आप लॉगइन कर लोगे उसके बाद आप टूर्नामेंट खेल सकते हो .

टूर्नामेंट में हिस्सा कैसे ले

दोस्तों आप जैसे ही लॉगइन करोगे आपके सामने pubg मोबाइल लाइट के सभी टूर्नामेंट आ जायेंगे जैसे की हम उदाहरण के लिए एक टूर्नामेंट लेते है जिसमे सबसे ऊपर आपको टाइम बताया जायेगा की टूर्नामेंट कब शुरू होने वाला है . उसके बाद आपको निचे एंट्री फी दिखेगी उसके साइड में आपको पर कील के पैसे दिखाए जायेंगे की आपको एक एनिमि मारने पर कितने पैसे मिलेंगे !

उसके बाद आपको विनिंग प्राइज दिखेगा यानि आपको मैच जितने पर कितने पैसे मिलेंगे . निचे आपको गेम के टाइप दिखाया जायेगा की आपको किस टाइप में खेलना है सोलो, डुओ या स्कॉड . उसके निचे आपको एक ज्वाइन का ऑप्शन मिलेगा अगर यह टूर्नामेंट खेलना चाहते है तो आपको ज्वाइन के बटन पर क्लिक कर देना है . क्लिक करने के बाद आपको मैच शुरू होने के ५ मिनट पहले रूम id और पासवर्ड दिया जायेगा . जिसे डालकर आप pubg मोबाइल लाइट की टूर्नामेंट खेल सकते है और ढेर सारे पैसे कमा सकते है !

2. Star War

दोस्तों हमारा जो दूसरा एप्लिकेशन है वह है स्टार वॉर यह भी टूर्नामेंट खेलने के लिए एक बहुत भरोसेमंद और अच्छा एप्लिकेशन है . जिसमे आप मैच जितने पर पेटीएम् से अपने पैसे ले सकते हो . इस एप्लिकेशन में भी आपको कम फीज के साथ ज्यादा प्राइज दिया जाता है !

आप इस एप्लिकेशन में pubg मोबाइल लाइट के साथ ही pubg मोबाइल गेम के टूर्नामेंट भी खेल सकते है. साथ ही आपको और भी बहुत से गेम इस एप्लिकेशन में देखने मिलेंगे स्टार वॉर एप्लिकेशन को उनकी ऑफिशियल वेबसाइट starwar.in से डाऊनलोड कर सकते है . तो चलिए देखते है स्टार वॉर एप्लिकेशन में अपना अकाउंट कैसे बनाये और टूर्नामेंट में हिस्सा कैसे ले !

Star War पर अकाउंट कैसे बनाए

1. दोस्तों आप जैसे ही स्टार वॉर एप्लिकेशन को डाऊनलोड कर ओपन करोगे आपके सामने साइन अप का ऑप्शन आ जायेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक का देना है .

2. जैसे ही आप क्लिक करोगे आपके सामने क्रिएट नई अकाउंट का पेज खुल जायेगा वह पर आपको अपना यूजर नेम, इ मेल id, पासवर्ड और मोबाइल नंबर डालकर रिक्वेस्ट otp पर क्लिक कर देना है .

3. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक otp भेजा जायेगा आपको वह otp डालकर कन्फर्म कर देना है .

4. कन्फर्म करने के बाद आपका स्टार वॉर अकाउंट एक्टिवेट हो जायेगा और आप टूर्नामेंट खेल सकते हो .

टूर्नामेंट में हिस्सा कैसे ले

दोस्तों यह भी कमाल का एप्लिकेशन है टूर्नामेंट खेल कर पैसे कमाने के लिए . जैसे ही आप इस एप्लिकेशन को खोलोगे आपके सामने इस एप्लिकेशन का होम पेज खुल जायेगा . वहा पर आपको देखने मिलेगा की कोनसे कोनसे गेम के टूर्नामेंट होने वाले है . अगर आप pubg मोबाइल लाइट का टूर्नामेंट खेलना चाहते है तो आपको निचे दिखाया जायेगा की फ़िलहाल इसके कितने टूर्नामेंट होने वाले है !

और आपको अगर उन टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना है तो आपको बस उसपर क्लिक कर देना है . क्लिक करते ही आपके सामने सारी डिटेल आ जाएगी जैसे की गेम का टाइप कोनसा है, सोलो या स्क्वाड, पर कील पर कितने रुपये मिलेंगे, विनिंग प्राइज कितना होगा इस तरह की सारी इन्फॉर्मेशन आपके सामने आ जाएगी . आप जिस टूर्नामेंट में चाहो उस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हो !

आपको बस ज्वाइन पर क्लिक कर देना है . उसके बाद मैच शुरू होने से पहले आपको रूम id और पासवर्ड सेंड कर दिया जायेगा . और इस एप्लिकेशन में आपको पैसे कमाने का और एक तरीका दिया गया है रेफर एंड अर्न का . अगर आपके पास एंट्री फी के लिए पैसे नहीं है तो आप किसी भी दोस्त को यह ऐप रेफर कर पैसे कमा सकते हो . और उन पैसो से टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हो . विनिंग प्राइज से जीते हुए पैसो को आप आप अपने पेटीएम् अकाउंट पर भी भेज सकते हो !

तो दोस्तों यह थे pubg मोबाइल लाइट से पैसे कमाने वाले ऐप आप किसी भी ऐप को डाऊनलोड कर pubg मोबाइल लाइट से पैसे कमा सकते है अब pubg मोबाइल लाइट से पैसे कैसे कमाए का दूसरा तरीका देखते है !

PUBG लाइट लाइव स्ट्रीमिंग से पैसे कैसे कमाए

दोस्तों आपने बहुत सी बार यूट्यूब पर pubg मोबाइल गेम की लाइव स्ट्रीमिंग तो देखि ही होगी जहा पर बड़े बड़े यूट्यूबर्स pubg मोबाइल की लाइव स्ट्रीम करते है . और लाखो रुपये कमाते है . लोगो को pubg गेम खेलने से ज्यादा देखने में मजा आता है . इसी लिए काफी सारे लोग यूट्यूब पर अपने फेवरेट गेमर की लाइव स्ट्रीम देखते है !

लेकिन क्या आपने कभी यूट्यूब पर pubg मोबाइल लाइट की लाइव स्ट्रीम देखि है नहीं ना . तो यह आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है जिससे की आप भी pubg मोबाइल लाइट गेम खेल कर लाखो रुपये कमा सकते है . आपको बस यूट्यूब पर pubg मोबाइल लाइट से रिलेटेड एक चैनल ओपन करना है और आपको बस उसपर pubg लाइट की ही लाइव स्ट्रीम करनी है !

क्योकि जितने सारे यूट्यूबर्स है वह सब pubg मोबाइल की लाइव स्ट्रीम करते है . pubg लाइट की लाइव स्ट्रीम कोई नहीं करता . इसी लिए आप भी लाइव pubg मोबाइल लाइट की लाइव स्ट्रीम शुरू कर सकते है. क्योकि इसमें कॉम्पिटिशन भी लो है और लोगो को भी कुछ नया देखने मिलेगा . तो चलिए दोस्तों जानते है की pubg मोबाइल लाइट लाइव स्ट्रीम कैसे करे !

PUBG मोबाइल लाइट की लाइव स्ट्रीम कैसे करे

दोस्तों अगर आप अच्छी क़्वालिटी में pubg मोबाइल लाइट की लाइव स्ट्रीम करना चाहते है तो आपको इसके लिए एक एप्लिकेशन की जरुरत पड़ेगी . जिसका नाम है du recorder आपको यह एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा इस एप्लिकेशन को आप du recorder की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर डाऊनलोड कर सकते है !

डाऊनलोड कर ओपन करने के बाद आपको लाइव के ऑप्शन में जाना है . जहाँपर आपको निचे और एक लाइव का आइकॉन दिखेगा आपको उसपर क्लिक करना है . क्लिक करते ही आपके सामने बहुत से सोशल मिडिया प्लेटफार्म आ जायेंगे जैसे की फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आपको यूट्यूब सिलेक्ट कर लेना है !

सिलेक्ट करने के बाद आप जिस भी चैनल से लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते उस चैनल को लॉग इन कर लेना है . लॉगइन करने के बाद आपको अपने स्ट्रीमिंग का टायटल, डिस्क्रिप्शन और कैटगरी सिलेक्ट करनी है . कैटगरी में जा कर आपको pubg मोबाइल लाइट गेम को सिलेक्ट करना है !

सिलेक्ट करने के बाद आपको start के बटन पर क्लिक कर देना है क्लिक करते है आपकी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी . अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है तो आप और भी अच्छी तरह से लाइव स्ट्रीम कर सकते है . और अगर आपके पास कंप्यूटर, लैपटॉप नहीं है तो आप इस ट्रिक का उपयोग करके लाइव स्ट्रीम कर सकते है . चलिए अब देखते है की आपको लाइव स्ट्रीम से किस प्रकार पैसे मिलते है !

लाइव स्ट्रीम से पैसे कैसे मिलते है

दोस्तों आपने बहुत सी बार देखा होगा जब यूट्यूबर्स लाइव स्ट्रीम करते है . तब उन्हें बिच बिच में सुपर चैट के मेसेज आते है . अब यह सुपर चैट होता क्या है वह जानते है . दोस्तों आप जब लाइव स्ट्रीम देखते हो तब आपने देखा होगा की यूट्यूबर्स अपने गेम स्क्रीन पर अपना पेटीएम् नंबर, फोन पे नंबर डालते है . अब वे यह नंबर क्यों डालते है तो इसके पीछे कारन यह है की उसके जरिये लॉग उनके बैंक अकाउंट में पैसे सेंड करते है अब आप यह सोच रहे होंगे की लोग उन्हें पैसे क्यों देते है !

तो दोस्तों बहुत से लोग पैसे इस लिए सेंड करते है ताकि उनका फेवरेट गेमर उनका नाम ले . आपने देखा होगा जब भी कोई पैसे सेंड करता है तो उसका नाम ३० से ४० सेकंड तक स्क्रीन पर रहता है और वह यूट्यूबर उस नाम को लेता है . तो लोगो को उसी में ख़ुशी मिलती है की उनके फेवरेट यूट्यूबर ने उनका नाम इसलिए कुछ लोग उन्हें पैसे सेंड करते है !

और दूसरा करना यह है की कुछ लोगो के गेमिंग के चैनल होते है लेकिन उनके फॉलोवर्स काफी कम होते है . इसलिए वह प्रमोशन के लिए उन्हें पैसे सेंड करते है . वे जब पैसे सेंड करते है तब यूट्यूबेर उनके चैनल का नाम लेता है और लोगो को पता चलता है की यह भी कोई गेमिंग चैनल है इसी लिए लोग उन्हें सुपर चैट सेंड करते है !

अगर आप चाहे तो आप भी अपने लाइव स्ट्रीम के दौरान अपना पेटीएम् नंबर स्क्रीन पर लगा सकते है . और पैसे कमा सकते है . अगर आपकी लाइव स्ट्रीमिंग और गेम खेलने का तरीका लोगो को पसंद आता है तो आपके सब्सक्राइबर भी बढ़ेंगे और आपकी इनकम भी बढ़ेगी !

यूट्यूब पर विडिओ अपलोड कर पैसे कमाए

दोस्तों आपने यह तो देखा की यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग कर पैसे कैसे कमाते है . अब जानते है की pubg मोबाइल लाइट गेम के विडिओ यूट्यूब पर अपलोड कर पैसे कैसे कमाए . दोस्तों आप अपना यूट्यूब चैनल बनाकर उसपर pubg लाइट के विडिओ अपलोड कर पैसे कमा सकते है !

आपको बस रोज अपने गेम को रिकॉर्ड कर एक विडिओ बनानी है . और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर देना है . आपको बस अच्छी अच्छी विडिओ ही अपलोड करनी है ऐसी विडिओ जिसमे आपने चिकन डिनर किया हो और आपके ज्यादा से ज्यादा किल हो . ताकि वह विडिओ लोगो को पसंद आ सके और आपको तो यूट्यूब का क्राइटेरिया तो पता ही है !

की आपके चैनल पर १००० सब्सक्राइबर, ४००० घंटे का वॉच टाइम और १०००० व्हिव होने चाहिए तभी आपका चैनल मॉनिटाइज हो सकता है . और तभी आप विडिओ अपलोड कर पैसे कमा सकते है . आपको बस रोज अच्छे अच्छे pubg लाइट के वीडिओज़ डालने है . आपके चैनल पर अपने आप सब्सक्राइबर बढते रहेंगे यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है pubg मोबाइल लाइट से पैसे कमाने का !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था pubg मोबाइल लाइट से पैसे कैसे कमाए . उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा . अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे.और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन करदे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . क्योकि हम ऐसे ही Useful आर्टिकल आप तक पहुँचाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

सेल्फ ड्राइविंग कार क्या है और सेल्फ ड्राइविंग कार लेवल्स

0
self driving car in hindi

आज हम देखने वाले है की सेल्फ ड्राइविंग कार क्या है ? जिसे लोक ड्राइवर लेस कार भी कहते है और सेल्फ ड्राइविंग कार के लेवल्स कोनसे है? इंसान पुराने ज़माने से लेकर अबतक कार्स को खुद ही चलता आ रहा है . लेकिन अब ऐसी भी कार आ चुकी है जिन्हे किसी भी ड्राइवर की आवश्यकता नहीं होती, जिन्हे हम सेल्फ ड्राइविंग कार भी कहते है .

मशीन हमेशा से ही काम करने के मामले में इंसान से काफी आगे रहा है. यह कार भी कुछ इसी तरह से काम करने वाली है. पुरे विश्व में कार एक्सीडेंट एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है. इसके अनेक कारन हो सकते है .जैसे परिस्थिति का सटीक अंदाजा न होना ,नशा करके कार चलना, कार चलाते समय नींद आना इसके आलावा और भी बहुत सी समस्याएं है. लेकिन यही काम अगर एक मशीन करे तो कैसा रहेगा ? इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेल्फ ड्राइविंग कार का अविष्कार किया गया. तो अब हम विस्तार से जानते है की सेल्फ ड्राइविंग कार क्या है और सेल्फ ड्राइविंग कार लेवल्स कोनसे है.

सेल्फ ड्राइविंग कार क्या है ?

यह एक ऐसी कार होती है जो स्वयं ही बिना ड्राइवर के चलती है. जिसे लोक ड्राइवर लेस कार भी कहते है. जिसमे विभिन्न प्रकार के सेंसर, कैमरा, रडार और अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है. बहुत सारी ऐसी कंपनिया है जो सेल्फ ड्राइविंग कार का सफल परिक्षण कर रही है. जिसमे प्रमुख नाम है google , BMW, फोर्ड, टेस्ला इत्यादि.आपके लिए गर्व की बात यह है की भारत में भी इस कार का निर्माण टाटा मोटर्स कर रही है.

यह सेल्फ ड्राइविंग कार एक ऐसी कार होती है जो स्वयं ही बिना ड्राइवर के चलती है. जिसमे विभिन्न प्रकार के सेंसर, कैमरा, रडार और अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है.

हम जब भी कोई कार चलाते है तो अपने आसपास देखते, रोड देखते है, ब्रेक कब दबाना है ? यह सबकुछ जो कार ड्राइवर करते है. इसी तरह सेल्फ ड्राइविंग कार को भी यह सब काम करना होता है. जो की अपने निर्णय एक ड्राइव्स की तरह ले सके.

सेल्फ ड्राइविंग कार काम कैसे करती है ?

सेल्फ ड्राइविंग कार एक ऐसी कार है जो बिना ड्राइवर के ही चलती है. लेकिन आपके मन में यह प्रश्न भी आवश्य आया होगा की यह आपने-आप काम कैसे करती है. इसी प्रश्न का उत्तर आपको यहाँ पर मिलने वाला है.

सबसे पहली बात तो यही है की सेल्फ ड्राइविंग भी उसी प्रणाली पर काम करती है जैसे असली इंसान गाड़ी चलाता है. जैसे की कार ड्राइवर अपनी आँखों से रास्ता देखता है और कार कण्ट्रोल करता है. ठीक उसी तरह यह कार भी अपने कैमरा की मदत से आसपास देखकर निर्णय लेती है. इसमें बहुत तरह के कैमरा और सेंसर्स होते है. कार ड्राइव्स जिस तरह से हॉर्न भी सुनता है उसी तरह के अलग-अलग सेंसर की मदत से सेल्फ ड्राइविंग कार असली ड्राइव्स वाली कार की तरह निर्णय लेती है.

सेल्फ ड्राइविंग कार चलाने के लिए सबसे पहले आपको GPS की मदत से सोर्स और डेस्टिनेशन चुनना होता है. यह करने के बाद कार आपको मैप पर अलग-अलग रास्ते दिखा देगी. अब आपको इसमें से कोई एक रास्ता चुनना होगा. तो यह आपको अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगी. लेकिन यह काम कैसे करेगी? इसमें कोनसी ऐसी टेक्नोलॉजी और सेंसर्स है जो इसे इतना स्मार्ट बनाते है. तो अब हम इन्हे भी विस्तार से जानने की कोशिश करते है.

सबसे पहली बात तो यही है की कार में बहुत से हाई क्वालिटी कैमरा लगे हुए है और बहुत सारे स्मार्ट सेंसर्स भी लगे हुए है. जो कार के आस-पास का वातावरण, रास्ते का मैप, रास्ते पर लगे अलग-अलग चिन्ह, कार के आस-पास कोनसी चीजें है? यह सब जानकारी हमेशा ही कार में लगे प्रोसेसर को भेजते रहते है. मिली हुई जानकारी के माध्यम से कार की कंप्यूटर सिस्टम अलग-अलग निर्णय लेकर पूरी कार को कंट्रोल करता है.

कार्यप्रणाली

Observe – आस-पास के क्षेत्र का निरिक्षण अलग-अलग सेंसर्स के माध्यम से किया जाता है, जिसमे कैमरा, सोनार, लिडार, रडार इस्त्यादी शामिल है.

Process – इस में सेंसर के माध्यम से जो डाटा आएगा उसे प्रोसेस किया जाता है. इसके लिए CPU, GPU उपयोग किया जाता है.

Decide – यहाँ पर निर्णय लिया जाता ही कार को क्या करना है. जिसमे स्टेरिंग घूमना, ब्रेक लगाना, हॉर्न बजाना इत्यादि शामिल है. यहाँ पर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाता है.

Execute – यहाँ पर कार लिए गए निर्णय पर काम करती है.

प्रमुखता से निचे दी गयी टेक्नोलॉजी और सेंसर है जो सेल्फ ड्राइविंग कार में प्रमुखता से उपयोग में लाये जाते है.

Radar Sensor

गाड़ी के जो दो बम्पर होते है एक आगे वाला और एक पीछे वाला उसमे दो-दो रडार सेंसर लगाए जाते है. रडार सेंसर के पास एक सेंडर होता है और एक रिसीवर होता है. अब सेंडर लाइट को छोड़ेगा और वह लाइट किसी भी चीज से टकराएगी और फिरसे पीछे की तरफ आएगी. अब काम आता है रिसीवर का ,रिसीवर अब वापस आये हुए लाइट की स्पीड कैलकुलेट करेगा और यह पता करेगा की कार से यह जिच कितने दुरी पर है. और उसी तरह से निर्णय लेगा की कार की स्पीड कितनी रखनी है और कहा पर ब्रेक या एक्सीलेटर दबाना है.

High Optic Camera

आपको तो पता ही है की ड्राइविंग के भी कुछ नियम होते है. जैसे की रोड के दाये-बाये और ऊपर कुछ चिन्ह लगे होते है. जो कुछ नियम दर्शाते है. यह चिन्ह मनुष्य को तो आसानी समज में आ जाते है लेकिन एक मशीन इन्हे कैसे समझेगी. इसी का समाधान निकलने के लिए High Optic Camera इसमें जोड़ दिया गया है. यह कैमरा सेल्फ ड्राइविंग कार के ऊपर वाले हिस्से में लगा होता है. यह रास्ते में आने वाले विभिन्न चिन्हो को देखता है और यह जानकारी कार के कंट्रोल सिस्टम को भेजता है. अब इसी जानकारी के आधार पर सेल्फ ड्राइविंग कार का कंप्यूटर सिस्टम योग्य निर्णय लेता है.जैसे की आगे गति रोधक होने के कारन गति पर नियंत्रण करना.

Lidar Sensor

इंसान जैसे आप-पास के क्षेत्र को 3D रूप में देखता है और ठीक से निर्णय लेता है. ठीक उसी प्रकार सेल्फ ड्राइविंग कार में भी किया गया है. इसमें Lidar Sensor गाड़ी के सबसे ऊपर लगाया गया है जहा पर साईरन लगाया जाता है. यह सेंसर कार के आस-पास वाले क्षेत्र की 3D इमेज बनता है और प्रोसेससर को भेजता है. जिससे प्रोसेसर यह पता कर लेता है की कार के आस-पास कोनसी चीजें मौजूद है और कार की स्पीड, ब्रेक कहा लगाना है? यह सब Lidar Sensor की मदत से ही हो पता है.

GPS

GPS तो आप सबको पता ही है जिसे हम Global positioning system भी कहते है. सेल्फ ड्राइविंग कार में जीपीएस कार के लिए रास्ता खोजने में सहायता करता है. जीपीएस के माध्यम से आप कार को चलाने के लिए सोर्स और डेस्टिनेशन दे सकते है. जीपीएस आपको अलग-अलग रास्ते दिखता है उससे आपको एक रास्ता चुनना होता है. कार को मनुष्य की तरह तो रास्ते पता नहीं होते ,तो रास्ता दिखने का सबसे मुख्य कार्य जीपीएस करता है.

इस कार के बारे में सबसे मजेदार बात तो यही है की जब कार का सिस्टम ठीक से काम न करता हो, तो कार अपने-आप ही आपको अलर्ट कर देती है की आप ड्राइविंग करे. अगर फिर भी आप ड्राइविंग नहीं करते तो ठीक समय में यह अपने-आप ही रोड के साइड में जाकर रुक जाएगी.

सेल्फ ड्राइविंग कार लेवल्स

सेल्फ ड्राइविंग कार के बारे में तो हमने जानकारी प्राप्त कर ली है. लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा की सभी सेल्फ ड्राइविंग कार एक जैसी नहीं होती है ,उनमे भी अलग-अलग लेवल्स होते है. तो अब हम जानने वाले है की सेल्फ ड्राइविंग कार के लेवल्स कोनसे है.

Level 0 – No Automation

इस लेवल में कोई भी ऑटोमेशन नहीं है. इसमें ड्राइवर को ही कार चलानी होती है. जो हम आज भी कर रहे है ,यही है लेवल जीरो जिसमे सबकुछ कार ड्राइवर को करना पड़ता है. जैसे की स्टेरिंग, ब्रेक, एक्सीलेटर इत्यादि सबकुछ ड्राइवर को ही करना पड़ता है.

Level 1- Driver Assistance

यह लेवल पूरी तरह से ऑटोमेटेड कार नहीं देता है. इसमें कार कुछ ही काम ऑटोमेटिकली करती है बाकि सब ड्राइवर को की करना होता है. इसमें स्पीड मेन्टेन करना, आटोमेटिक पार्किंग, डिस्टेंस मेन्टेन करना इत्यादि काम आटोमेटिक तरीके से होते है. लेकिन यह पूरी तरह से ड्राइवर लेस या सेल्फ ड्राइविंग कार नहीं है.

Level 2 – Partial Automated

इस लेवल में कार ऑटोमेशन प्रोवाइड किया जाता है, लेकिन यह पूरी तरह से सटीक नहीं है. टेस्ला कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग कार में ऑटो पायलट मोड दिया है जो की लेवल २ को पूरा करता है. लेवल २ में कार कुछ ही ड्राइविंग मोड में ऑटोमशन दे सकती है. इसमें कार ऑटोमेटिकली ड्राइव होती है लेकिन ड्राइवर को हमेशा तैयार रहना पड़ता है. अगर कोई समस्या आए जाये तो ड्राइवर को ही कार चलानी होती है. यह काफी जोखिम भरा हो सकता है.

Level 3 – Conditional Automation

लेवल ३ में कार सभी तरह के काम अपने-आप की करती है. इसमें आपको सेल्फ़ ड्राइविंग कार मिलती है, लेकिन फिर भी ड्राइवर का नियंत्रण भी होना जरुरी है. अगर कार का सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा तो कार आपको वार्निंग देती है की आप कार का कंट्रोल लेकर कार चलाये. यह आपको थोड़े समय पहले ही वार्निंग दे देती है. अभीतक ऑडी कार में लेवल ३ ऑटोमेशन उपलब्ध है.

Level 4 -High Automation

यह लेवल काफी ज्यादा ऑटोमेशन प्रोवाइड करती. जिसमे लगभग-सभी काम कार ऑटोमेटिकली करेगी. इसमें सेल्फ ड्राइविंग कार खुद ही ड्राइव होगी, ब्रेक, एक्सीलेटर, हॉर्न इसके आलावा सभी काम अपने-आप ही करेगी. लेकिन इसमें भी एक समस्या है की यह केवल कुछ ड्राइविंग मोड पर ही काम कर सकती है. इसमें एक खास बात यह भी है की, अगर कार की सिस्टम में कुछ समस्या आती है तो कार आपको अलर्ट करेगी की आप कंट्रोल ले. फिर भी अगर आप कंट्रोल नहीं लेते, तो कार सुरक्षित सड़क के किनारे जाकर रुक जाएगी.

Level 5 – Full Automation

यह लेवल सेल्फ ड्राइविंग कार का अंतिम लेवल है जो कार को पूरी तरह से ड्राइवर लेस बनाता है. जिसमे ड्राइवर की आवश्यकता ही नहीं होगी. जिसमे स्टेयरिंग शायद नहीं भी होगा. यह कार लगभग सभी ड्राइविंग मोड में काम कार सकती है. इस कार में आप अपने काम कार सकते है बिना चिंता किये. यह आपको सभी तरह की सुरक्षा भी देने वाली है. लेकिन यह कार अभीतक बनी नहीं है. गूगल और अन्य कुछ कंपनीया है जो लेवल ४ और लेवल ५ पर काम कार रही है.

लेकिन मुख्य बात यही है की हम अबतक लेवल २ पर ही काम कार रहे है. कुछ कंपनी अगले लेवल पर भी काम कर रही है ,लेकिन अभीतक लेवल २ तक ऐसी सफलता मिली है की हम ऑटोमेशन सिस्टम कार में ला सके.

उम्मीद है की आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी. आपको इसमें सेल्फ ड्राइविंग कार क्या है ?,सेल्फ ड्राइविंग कार काम कैसे करती है ?,सेल्फ ड्राइविंग कार लेवल्स के बारे में बहुत कुछ सिखने को मिला है. अगर आपके मन में ड्राइवर लेस कार या सेल्फ ड्राइविंग कार के बारे में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करे.
धन्यवाद !

पब्लिक ऐप क्या है ? और क्या है इसके फीचर्स

7
Public App in Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है पब्लिक ऐप क्या है ? और क्या है इसके फीचर्स . दोस्तों आपने पब्लिक ऐप का नाम तो जरूर सुना होगा लेकिन अगर आपको नहीं पता की पब्लिक एप्लिकेशन है क्या . तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े . दोस्तों पब्लिक ऐप एक न्यूज़ का ऐप है जो की आपके शहर में या आपके जिले में घटने वाली हर एक घटना आप तक पहुंचता है !

आप भी इस एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट बनाकर न्यूज़ अपलोड कर सकते है . फिलहाल तो इस एप्लीकेशन में अर्निंग का कोई भी ऑप्शन नहीं दिया गया है . लेकिन आने वाले समय में अर्निंग का ऑप्शन भी आ सकता है . इसी लिए आप अगर अभी से इस ऐप पर प्रोफाइल बनाकर अपने फॉलोवर्स बढ़ा लेते हो तो भविष्य में इसका लाभ आपको जरूर होगा . तो आइये जानते है पब्लिक ऐप क्या है ? पब्लिक ऐप कैसे यूज करे !

पब्लिक ऐप क्या है – What is Public App in Hindi

पब्‍लिक एप एक भारतीय न्‍यूज और मैंगजीन बेस ऐप है जिसे Azhar Iqubal और उनके 2 साथी Deepit Purkayastha और Anunay Arunav ने बनाया है यह एप आपको आपके लोकेशन बेस न्‍यूज provide कराता है जिसमें आप अपने आस पास की खबरें देख सकते हैं और पढ़ सकते हैं .

यह न्यूज़ लोगो द्वारा अपलोड की जाती है अगर आप भी इस एप्लिकेशन में अपने शहर की कोई न्यूज़ अपलोड करना चाहते है तो इस ऐप पर अकाउंट बनाकर आप भी न्यूज़ अपलोड कर सकते है . अगर आपको आपके शहर की कोई भी न्यूज़ सबसे पहले देखना चाहते है और आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है तो आप अपने मोबाइल पर ही न्यूज़ देख सकते है !

आपको बस पब्लिक ऐप पर अकाउंट बनाना है . आप आसानी से इसे गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है . और दोस्तों अगर बात करे इसके डाउनलोड्स की तो गूगल प्ले स्टोर पर इसके १० मिलियन से भी ज्यादा डाऊनलोड है . यानि की १ करोड़ से ज्यादा लोग इस एप्लिकेशन इस्तेमाल कर रहे है . और इसकी रेटिंग की अगर बात की जाये तो इस एप्लिकेशन को लोगो द्वारा ४४ रेटिंग दी गयी है . जो की एक बहुत बड़ी बात है . चलिए अब बात करते है पब्लिक ऐप पर अकाउंट कैसे बनाये !

पब्लिक एप डाउनलोड कैसे करें और अकाउंट कैसे बनाये

दोस्तों अगर आप भी इस एप्लिकेशन पर न्यूज़ अपलोड करना चाहते है तो आपको इस एप्लिकेशन पर अकाउंट बनाना अनिवार्य है . अगर आप भी पब्लिक ऐप पर अकाउंट बनाना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो किरिये !

1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से पब्लिक एप्लीकेशन को डाऊनलोड कर लेना है

2. डाऊनलोड कर ओपन करने के बाद आपके सामने लॉगइन के दो ऑप्शन आ जायेंगे पहला साइन इन विथ फेसबुक और दूसरा साइन इन विथ गूगल आप दोनों में से किसी एक साथ लॉगइन कर सकते है

3. जैसे ही आप साइन इन करते है आपको अपना लोकेशन सेट करना होता है उसके लिए आपसे परमिशन मांगी जाती है आपको परमिशन दे देनी है

4. परमिशन देने के बाद वह आपसे पूछते है की aapki लोकेशन सही है या नहीं अगर सही होगी तो आपको हां के बटन पर क्लिक कर देना है

5. जैसे ही आप हां के बटन पर क्लिक करोंगे आपका पब्लिक ऐप अकाउंट एक्टिव हो जायेगा .

पब्लिक ऐप कैसे यूज करे – फीचर्स

दोस्तों पब्लिक ऐप इस्तेमाल करने में काफी आसान है कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है तो चलिए इसके हर एक ऑप्शन को विस्तार से समझे है

होम – दोस्तों आप जैसे ही पब्लिक ऐप को डाऊनलोड कर ओपन करते है वैसे आपके सामने इस ऐप का होम पेज खुल जाता है होम पेज पर आपकोआपके डिस्ट्रिक में या आपके शहर में होने वाली हर एक घटना हर एक न्यूज़ दिखाई देती है आप ऊपर या निचे की तरफ स्लाइड करके न्यूज़ को बदल सकते है आपको इस ऑप्शन में आपको सिर्फ आपके आसपास घटने वाली न्यूज़ दिखाई देगी !

आपको सबसे ऊपर जिस व्यक्ति ने विडिओ अपलोड की है उसका नाम दिखाई देगा आप चाहे तो उस नाम पर क्लिक कर उस व्यक्ति की प्रोफाइल देख सकते है और चाहे तो उस व्यक्ति को फॉलो भी कर सकते है अगर आपने उस व्यक्ति को फॉलो किया तो आने वाले समय में उस व्यक्ति द्वारा अपलोड की गयी हर एक विडिओ आप तक पहुँच जाएगी !

डिस्कवर – दोस्तों डिस्कवर वाले ऑप्शन में आपको ४ तरह की कैटगरीज मिल जाएगी . पहली तो कोरोना वायरस की जिसमे की आप कोरोना से रिलेटेड खबरे देख सकते है . दूसरी कैटगरी आपको मिलेगी ट्रेंडिंग विडिओ की इस कैटगरी में आपको जो न्यूज़ ट्रेंडिंग पर चल रही है !

यानि की जिस न्यूज़ को लोगो द्वारा सबसे ज्यादा लाइक किया जा रहा है उस तरह की न्यूज़ आपको इस कैटगरी में देखने मिलेगी . तीसरी कैटगरी है पॉपुलर यूजर्स इस कैटगरी में आपको फेमस न्यूज़ चैनल देखने मिलेंगे . और न्यूज़ चैनल के साथ साथ जिन लोगो को ज्यादा फॉलोवर्स है वह यूजर्स भी आपको इस कैटगरी में देखने मिलेंगे !

चौथी कैटगरी है लोकप्रिय हैशटैग्स दोस्तों इस कैटगरी में आपको लोगो द्वारा ज्यादा से ज्यादा सर्च किये गए हैशटैग नजर आएंगे . अगर आप उस हैशटैग सी संबधित विडिओ देखना चाहते है तो आपको बस उस हैशटैग पर क्लिक करना है . आपके सामने उससे संबंधित सारे वीडिओज़ आ जायेंगे . अगर आप किसी यूजर को सर्च करना चाहते तो आप इसे ऑप्शन से सर्च कर सकते है !

विडिओ अपलोड – दोस्तों अगर आपके इलाके में या आपके शहर में कोई घटना घटती है और आपको उसकी विडिओ बनानी है . तो आप इस ऐप से डाइरेक्टली विडिओ शूट कर सकते है . आपको बिच में एक प्लस का आइकॉन दिखेगा आपको उस आइकॉन पर क्लिक करना है !

जैसे ही आप क्लिक करोंगे वैसे ही आपके मोबाइल का कैमरा ऑन हो जायेगा . अगर आप लाइव विडिओ शूट करना चाहते है तो आपको बस बिच में दिए गए बटन को दबाये रखना है . आप जितनी देर तक इस बटन को दबाये रखेंगे उतनी देर आपकी विडिओ शूट होती रहेगी . और जैसे ही आप बटन को छोड़ दोगे आपकी विडिओ स्टॉप हो जाएगी !

और आप उसे डिरेक्ट्ली अपने अकाउंट पर अपलोड कर सकते है . अगर आपने पहले से ही कोई विडिओ बनाई हुई है और आप उसे अपलोड करना चाहते है तो भी आप इसी ऑप्शन से अपलोड कर सकते है !

नोटिफ़िकेशन – इस ऑप्शन में आपको सभी तरह के नोटिफ़िकेशन देखने मिलेंगे अगर कोई यूजर आपके शहर की कोई ब्रेकिंग न्यूज़ अपलोड करता है तो उसका नोटिफ़िकेशन आपको इस ऑप्शन में देखने मिलेगा . इसके साथ ही आपको किन लॉग ने फॉलो किया किन लोगो ने आपके विडिओ को लाइक किया शेयर किया इस तरह की नोटिफिकेशन भी आपको इस ऑप्शन में देखने मिलेंगे !

अगर आप नोटिफ़िकेशन द्वारा मिली गयी न्यूज़ पढ़ना चाहते है तो आपको बस उस न्यूज़ पर क्लिक करना और आप उस न्यूज़ तक पहुँच जाओगे . और अगर आप इन नोटिफिकेशन्स को डिलेट करना चाहते है तो डिलेट भी कर सकते है !

प्रोफाइल – इस ऑप्शन में आपको आपकी सारी जानकारी देखने मिलती है . जैसे की आपके फॉलोवर्स कितने है, आपकी फॉलोविंग कितनी है, आपके वीडिओज़ कितने है आपके हर एक विडिओ पर लाइक कितने है, आपको कितने लोगो ने टैग किया है . इस तरह की सारि इन्फॉर्मेशन आपको इस ऑप्शन में देखने मिलेगी . आप इस ऑप्शन से अपनी प्रोफाइल भी एडिट कर सकते है !

जैसे की आपका यूजर नेम, आपका बायो, आपका प्रोफाइल फोटो इस तरह की इन्फॉर्मेशन आप इस ऑप्शन से डाल सकते है . साथ ही आपको सेटिंग का ऑप्शन भी यही मिलेगा सेटिंग से आप अपनी भाषा बदल सकते है, आप ऐप के बारे में जानकारी ले सकते है . और आप चाहे तो अपने अकाउंट को लॉगआउट कर दूसरा अकाउंट भी ओपन कर सकते है !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था पब्लिक ऐप क्या है ? और क्या है इसके फीचर्स . उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा , अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे.और वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन करदे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे . क्योकि हम ऐसे ही Useful आर्टिकल आप तक पहुँचाते रहते है . अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !