Home Blog Page 84

Latest Technologies of 2022 in Hindi

0
Latest Technologies of 2022 in Hindi

अगर आप जानना चाहते है ‘What are the latest technologies of 2022 in hindi’ ? तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है . IT Industry आज तेजी से बढ़ रही है , लोगों की आसानी के लिए नयी नयी टेक्नोलॉजीज विकसित की जाती है.

हजारो नई नयी टेक्नोलॉजीज लांच की जाती है , लेकिन समय के साथ वह पुरानी होती जाती है ! क्योंकि जिस तेजी से टेक्नोलॉजी फील्ड में changes होते है शायद ही उतने changes किसी और फील्ड में होते होंगे !

आज के इस टॉपिक में हम इसी विषय पर बात करेंगे ! IT Industry में कौन-कौनसी ऐसी Latest Technologies है जो की 2022 में बहुत ज्यादा popular है ! और इनका आगे क्या भविष्य रहने वाला है.इसी टॉपिक पर हम आपको hindi में जानकारी देने वाले है .

1. Artificial Intelligence (AI)

हाल ही के कुछ वर्षों में काफी चर्चा का विषय रहा है Artificial Intelligence (AI) ! आपको बता दूँ की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मशीनों में मानव बुद्धि के अनुकरण को संदर्भित करता है ! जो मनुष्यों की तरह सोचने और उनके कार्यों की नकल करने के लिए प्रोग्राम किए जाते हैं ! यह शब्द किसी भी मशीन पर भी लागू किया जा सकता है जो मानव मन से जुड़े लक्षणों जैसे कि सीखने और समस्या को सुलझाने में प्रदर्शित करता है।

परिभाषा – Artificial Intelligence

the theory and development of computer systems able to perform tasks normally requiring human intelligence, such as visual perception, speech recognition, decision-making, and translation between languages.

सीधी भाषा में आर्टिफिलिअल इंटेलिजेंस मतलब ? इंसानो की सोचने की क्षमता या निर्णय लेने की क्षमता किसी मशीन में डालना या किसी सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम में डालना

Normally इंसान आज तक computers को और मशीनो को कमांड देता आया है ! मतलब इंसान मशीन को जो कमांड देगा उसके हिसाब से मशीन काम करेगा ! लेकिन Artificial Intelligence में मशीन/कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर खुद Decide करेगा की उसे क्या करना है !

Latest Technologies of 2022 in Hindi

इस टेक्नोलॉजी पर दुनियाभर में काफी तेजी से काम किया जा रहा है ! इसका भविष्य बहुत ज्यादा bright रहने वाला है ! फ्यूचर में यह सबसे ज्यादा चलने वाली टेक्नोलॉजी बन सकती है

अगर आप कोई नयी टेक्नोलॉजी सिखने जा रहे है ? तो आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस जरूर सिख सकते है क्योंकि इसका फ्यूचर बहुत अच्छा रहने वाला है !

2. Machine Learning

मशीन लर्निंग AI का ही एक हिस्सा है ! मतलब कुछ लोग बोलते है की मशीन लर्निंग और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस दोनों same है ! लेकिन दोस्तों यह दोनों similar जरूर है लेकिन इन दोनों चीजों में Difference है !

मशीन लर्निंग में आपको कोई मशीन को सिखाना होता है ! जो अपने मशीन को सिखाया है उसी experience के सहारे वह मशीन फ्यूचर में काम करेगा !

चलो example से इस चीज को समझा जाये ! मान लीजिये एक कैमरा है उसको आपको सिखाना है की कैमरें के सामने वाली चीज Dog है ? मतलब कैमरा Identify करेगा सामने वाली चीज dog है या नहीं ! ऐसे कंडीशन में आप कैमरें के Algorithems में अलग अलग Dogs की Images अलग अलग Angles से सेट करोगे ! जब भी कोई dog कैमरें के सामने आएगा तो कैमरा उसे आसानी से पहचान लेगा क्योंकि आपने उसे सिखाया है ! अगर कैमरें के सामने Cat या फिर कोई और चीज आयी ? तो कैमरा उसे Identify नहीं कर पायेगा क्योंकि आपने उसे सिर्फ dogs Identify करना सिखाया है !

मतलब मशीन लर्निंग में आपको मशीन को चीजे सिखानी पड़ती है , जो आप सिखाओगे वो वही करेगा ! जबकि AI में ऐसा नहीं होता आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एक इंटेलिजेंट सिस्टम होती है ! इसलिए मशीन लर्निंग और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस दोनों अलग अलग चीजे है !

मशीन लर्निंग भी latest technologies में आती है ! इसका भी फ्यूचर बहुत अच्छा रहने वाला है यह टेक्नोलॉजी भी आपको जरूर सीखनी चाहिए !

3. Robotic Process Automation or RPA

Robotic Process Automation or RPA इंसानो जैसे ही tasks स्वचालित (Automation) करने की अनुमति देता है ! बहुत सारी कम्पनीज इस तकनीक का इस्तेमाल अपने डे-टू-डे Tasks को Automate करने के लिए करती है

इस टेक्नोलॉजी से आप किसी भी कंप्यूटर एप्लीकेशन को ऑटोमेट कर सकते है ! जैसे अगर आपको रोज अपने Clients को ईमेल भेजना होता है ? तो आप उस ईमेल को ऑटोमेट कर सकते हो ताकि वह ईमेल अपने आप clients के पास चले जाये

RPA आज के समय में बहुत जगह इस्तेमाल हो सकता है ! जैसे Travel Industry में इसका इस्तेमाल tickets booking के लिए हो सकता है ! Heath care industry में इसका इस्तेमाल patients के Registration और Billing के लिए हो सकता है ! और काफी जगह इस्तेमाल हो सकता है . यह काफी समय बचाता है और इससे काम का स्पीड बढ़ जाता है

RPA की डिमांड बहुत ज्यादा है इसलिए इसका फ्यूचर भविष्य में बहुत अच्छा रहेगा इसमें कोई दोहराईं नहीं है.

4. Edge Computing

Edge Computing यह Cloud Computing का ही एक Extension है ! क्लाउड कंप्यूटिंग एक बहुत बड़ा और एडवांस टॉपिक है इसके बारे में हम किसी और पोस्ट में डिटेल में जानेंगे !

फिर भी यहाँ पर में आपको कुछ बेसिक बता दूँ !क्लाउड कंप्यूटिंग एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँपर आप अपने data को स्टोर कर सकते है .

और यह हमे एक प्लेटफार्म भी provide करता है ! जहा पर हम अपना काम कर सकते है यह इंटरनेट के जरिये हमारे काम को मैनेज करता है .

लेकिन आज के समय में क्लाउड कंप्यूटिंग को भी Upgrade करने की जरुरत पद गयी है ! क्योंकि बड़ी बड़ी जो कंपनियां है ! जैसे Amazon , Microsoft Google . वह चाहती है की काम में जो LATENCY है वो कम हो जाये !

LATENCY मतलब आपने अगर ब्राउज़र पर कुछ Request किया ! तो request करने के बाद result आपको कितने देर बाद show होता है ? यह है आपका LATENCY !

आपने कोई इमेज पर क्लिक किया तो वह Complete शो होने में कितना टाइम लग रहा है ? यह है LATENCY !

लेकिन बड़ी बड़ी जो कंपनियां है वह चाह रही है की यह टाइम भी ना लगे मतलब request करने के तुरंत बाद रिजल्ट शो हो जाये !

ऐसा यह चाह रहे है ! तो इस लिमिटेशन को दूर करने के लिए Edge computing का इस्तेमाल किया जा रहा है!

Edge computing का भी डिमांड बहुत ज्यादा है ! इसलिए इसका फ्यूचर भविष्य में बहुत अच्छा रहेगा इसमें भी कोई दोहराईं नहीं है !

5. Virtual Reality and Augmented Reality

virtual reality एक ऐसी आभासी दुनिया है ! जिसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा बनाया जाता है! लेकिन आप इसका हिस्सा बन सकते है! virtual reality के अनुभव के लिए द्रिष्टि और ध्वनि का प्रयोग किया जाता है !

जिन गेम्स को अब तक आप अपने computers और mobile में ही खेलते आये है ! virtual रियलिटी के माध्यम से आप उनका हिस्सा बन सकते है ! या कमरे में बैठे बैठे आप अंतरिक्ष का सफर अनुभव कर सकते है , किसी कार को Drive कर सकते है

आसान शब्दों में कहे तो virtual reality मतलब ? जिसकी मदत से हम एक ऐसी दुनिया का अनुभव करते है ! जो उस टाइम और उस जगह बिलकुल मौजूद नहीं होता !

अगर बात करे Virtual रियलिटी की ? तो यह तकनीक भविष्य में काफी ज्यादा इस्तेमाल हो सकती है ! इसका डिमांड Future में बहुत ज्यादा रहने वाला है !

6. Blockchain

मोबाइल फ़ोन से आप सीधे अपने दोस्त से बात कर सकते है ! लेकिन इसी मोबाइल पर अगर आपको ऑनलाइन कुछ खरीदना हो ? तो आपको एक माध्यम की जरुरत पड़ती है ! जो सेलर को गॅरंटी देता है की आपने पैसे दे दिए है ! लेकिन क्या ये संभव है की सेलर और कस्टमर आपस में समझौता कर ले बिना किसी माध्यम के सहायता के ? Blockchain नामक एक नयी तकनीक ऐसा मुनकिन कर पा रही है

इसे (ब्लॉकचैन) को आप एक Distributed Database मान सकते है ! जो की एक कंप्यूटर पर नहीं बल्कि हजारों Computers पर प्रतिलिपित है !

ब्लॉकचैन का हर एक कंप्यूटर हर एक रिकॉर्ड के पुरे इतिहास का वर्णन रखता है ! इस सिस्टम में हर database गोपनीय रखा जाता है !

यह सिस्टम Fault Tolerant होती है ! यानि इस सिस्टम में कुछ कम्प्यूटर्स ख़राब भी हो जाते है तब भी यह सिस्टम सही से काम करता है

ब्लॉकचैन सिस्टम बहुत Secure होता है इसे आसानी से हैक नहीं किया जा सकता ! क्योंकि इसे हैक करने के लिए हैकर को एक साथ सभी कम्प्यूटर्स को हैक करना होगा ! जो की ब्लॉकचैन सिस्टम में हजारो या लाखों की तादाद में हो सकते है

यह तकनीक तेजी से इस्तेमाल की जा रही है साथ ही में फ्यूचर में इसका स्कोप और बढ़ सकता है

7. Internet of Things (IoT)

Internet of Things एक ऐसा प्लेटफार्म / टेक्नोलॉजी है ! जिसमे कोई भी devices मतलब कोई भी डिवाइस जिसमे इंटरनेट चलता है ? जिसको इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते है !

और जिसे बाकी IoT devices के साथ कनेक्ट कर सकते है ! इंटरनेट के जरिये उन्हें हम Internet of Things या IoT devices बोल सकते है !

इसे में बहुत सारी Devices जो की इंटरनेट से connected है वह आपस में Communicate कर सकती है ! आपस में बाते कर सकती है और एक दूसरे के data को import export कर सकते है ! मतलब यह Devices आपस में Syncronize कर सकते है

यह बहुत जगह पर इस्तेमाल की जा सकती है ! जैसे Smart home , smart city ,smart car ! और अन्य कई चीजों में Internet of Things का इस्तेमाल किया जा सकता है !

Internet of Things भी एक latest technology में से एक है जिसका फ्यूचर बहुत अच्छा रहने वाला है

8. Cybersecurity

यह आज के मॉर्डन टेक्नोलॉजी में बहुत important है ! Cybersecurity यह एक तकनीक है जो की हम इंटरनेट से जुड़े सॉफ्टवेयर हार्डवेयर या डाटा को साइबर अपराधियों (Hackers) से बचाने के लिए इस्तेमाल करते है !

जैसे जैसे टेक्नोलॉजी में नए नए अविष्कार हो रहे है ! वैसे ही साइबर क्राइम भी बहुत बढ़ रहा है ! इसे रोकने के लिए एथिकल हैकर्स की बहुत जरुरत होती है !

इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में Security एक बहुत जरुरी चीज है इसीलिए Cybersecurity का future भी बहुत ज्यादा अच्छा है

10 Best Online Work From Home Ideas in Hindi

5
work from home ideas in hindi

10 Best Online Work From Home Ideas in Hindi: नमस्कार दोस्तों 🙏 !! उम्मीद करता हु आप सभी अपने घरों में सेफ होंगे ! और हमारे देश में जो lockdown लगा है उसका पालन कर रहे होंगे ! कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंडिया के साथ साथ कई देश lockdown हो चुके है ! ऐसे में लगभग सभी लोग अपने जॉब्स और बिज़नेस छोड़ कर अपने अपने घरों में बैठे हुए है ! ऐसी स्थिति में माननीय प्रधानमंत्री और अन्य लोग एक ही अपील कर रहे है की stay home और वर्क फ्रॉम होम ! लेकिन कई लोगों के मन में सवाल है की आखिर Work From Home करें तो करें क्या ?

10 Best Online Work From Home Ideas in Hindi

आज के इस आर्टिकल में आपको पुरे 10 Online Work From Home बिज़नेस आइडियाज के बारे में बताने वाला हूँ Hindi में ! यदि आप इन आइडियाज को सही से इम्प्लीमेंट करते है ? तो आप आसानी से अपने घर में बैठे पैसे कमा सकते है !

work from home ideas in hindi

इन १० ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम आइडियाज की खास बात क्या है ?

  • इनमेसे कई आइडियाज इतनी सिंपल है की Student , Housewife और कोई भी व्यक्ति बड़े आसानी से कर सकता है !
  • यह सभी १० आइडियाज ऑनलाइन है !
  • यह सभी १० आइडियाज Work From Home है !
  • यह सब आइडियाज make money online पर बेस है
  • इन आइडियाज में आपको पैसे कमाने का कोई लिमिट नहीं है , इसमें अनलिमिटेड पैसा कमाया जा सकता है !
  • इसके लिए आपके पास लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होना जरुरी है

तो चलिए शुरू करते है 10 Best Online Work From Home Ideas in Hindi जिन्हे आप आज से ही और अभी से शुरू कर सकते है !

#1 Freelance Jobes

यदि आप किसी काम में एक्सपर्ट है ! या आपको कोई काम बड़े आसानी से कर सकते है ! तो आप फ्रीलांसर जॉब्स कर सकते है वो भी अपने घर बैठे !

अगर आप कंप्यूटर प्रोग्रामर है और आपको अच्छे से प्रोग्रामिंग करना आता है तो आप प्रोग्रामिंग वाले जॉब्स ऑनलाइन कर सकते है ! अगर आप कोई भी काम कर सकते है जैसे video editing , content writing , photography , drawing जैसे कई काम आप आपके योग्यता के अनुसार ऑनलाइन कर सकते है !

कई ऐसी Freelance websites है जहा पर आप अलग अलग और आपकी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन काम कर सकते है ! यहाँ आपको ऑनलाइन काम करने के लिए पैसा पे किया जाता है !

List Of Popular Freelance Websites :

  • Freelancer
  • Fiverr
  • Upwork
  • Truelancer
  • worknhire
  • MTruck

#2 Blogging

वैसे तो ब्लॉगिंग अपने आप में एक बहुत बड़ा फील्ड है ! जिसमे आपको किसी टॉपिक पर एक वेबसाइट बनाकर उसपर उससे रिलेटेड लिखना होता है ! जो लोग यह आर्टिकल पढ़ रहे है उनमेसे 60 % से ज्यादा लोगों को पता होगा की यह भी एक ब्लॉग है ! जी हाँ दोस्तों यह आर्टिकल आप TechYatri.com इस ब्लॉग पर पढ़ रहे है !

सीधे शब्दों में बताएं तो ब्लॉग्गिंग मतलब ऐसा कोई टॉपिक जिसके बारे में आपको Knowledge है और आप आपके knowledge को एक website के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते है !

फ्रीलांसिंग की तरह ही ब्लॉग्गिंग में भी आप अनलिमिटेड पैसा कमा सकते है ! यह depend करता है आपके काम के उप्पर और आपके क्रिएटिविटी के उप्पर

ब्लॉग कैसे बनायें

ब्लॉगिंग करने के लिए फ्री वाले बहुत methods इंटरनेट पर उपलब्ध है ! जैसे blogspot.com , wordpress.com यहाँ पर आप फ्री में अपना ब्लॉग बना सकते है ! लेकिन अगर आपको फ्री में ब्लॉग्गिंग करना है तो यहाँ पर आपको Subdomain पर ही काम करना पड़ेगा जैसे : techyatri.blogspot.com , techyatri.wordpress.com

यदि आप custom domain इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको थोड़ा खर्चा करना पड़ सकता है ! आपको डोमेन और webhosting खरीदना पड़ेगा जिससे आप आपका कस्टम डोमेन इस्तेमाल कर सकते है ! साथ ही में पूरी वेबसाइट का customization आपके पास आ जायेगा !

ब्लॉगिंग का टॉपिक कैसे choose करे

ब्लॉग बनाने के बाद आपको अपने इंट्रेस्ट के अनुसार टॉपिक choose करना है, वह टॉपिक कोई भी हो सकता है ! basically लोग कुछ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर ही ब्लॉग बनाते है . जैसे –

आप भी इनमे से किसी टॉपिक पर ब्लॉग बना सकते है या आपके पास कोई ऐसे यूनिक टॉपिक्स भी हो सकते है जिनपर आप ब्लॉग बना सकते है !

ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए ?

अब आपने ब्लॉग तो बना लिया लेकिन अब बात आती है ब्लॉग से पैसे कैसे कमाएं ? ब्लॉग से पैसे कमाने के मुख्य रूप से 4 तरीके होते है ! और भी तरीके हो सकते है लेकिन में जो 4 तरीके बता रहा हूँ वह सबसे प्रमुख तरीकों में से है !

इन चारों तरीकों से आप अपना ब्लॉग Monetize कर सकते है ! जिससे आप अनलिमिटेड पैसा कमा सकते है ! यह आपके वेबसाइट के ट्रैफिक पर depend करेगा की आपके वेबसाइट पर कितना ट्रैफिक आता है ! जितना ज्यादा आपके वेबसाइट पर ट्रैफिक आएगा उतना ज्यादा आपको इनकम होगा !

#3 Affiliate Marketing

एफिलिएट मार्केटिंग एक ऐसी मार्केटिंग व्यवस्था है जिसके द्वारा ऑनलाइन रिटेलर अपने रेफरल से उत्पन्न यातायात या बिक्री के लिए एक बाहरी वेबसाइट को कमीशन का भुगतान करता है

Affiliate Marketing , Blog/Website से  पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा तरीका है ! अगर कोई व्यक्ति किसी Affiliate Program को Join करता है और उनके Products अपने Blog या Website, Yotube Channel पर Promote करता है, तो उसे Affiliate Marketing करना कहते है।

ऐसी बहुत सारी Companies  है जिन्होंने अपना Affiliate Program Launch  किया हुआ है ! जिससे उनका Sell बढ़ सके जैसे Amazon Affiliate Program , Flifkart Affiliate ..etc  

#4 Youtube Channel

अगर आप यूट्यूब इस्तेमाल करते है , तो आपको जरूर पता होगा की यूट्यूब से भी पैसे कमाए जाते है ! यह आईडिया ब्लॉग्गिंग से कुछ Similar हो सकती है क्यूंकि आप यूट्यूब पर भी अपना नॉलेज लोगों के साथ शेयर कर सकते है , लेकिन Videos के माध्यम से !

यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले तो आपको उस टॉपिक पर एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा जिसमे आपको अच्छा नॉलेज हो और आपको उसमे इंट्रेस्ट हो ! आपको यूट्यूब पर वीडियोस पब्लिश करते जाना है , अगर आपके कंटेंट में सही में दम है ! तो सफल होने से आपको कोई नहीं रोक सकता !

यूट्यूब का टॉपिक कैसे choose करे

जैसे की मैंने पहले बताया था की यूट्यूब और ब्लॉग्गिंग में ज्यादा अंतर नहीं है ! ब्लॉग्गिंग में आपको text के माध्यम से चीजे शेयर की जाती है और यूट्यूब पर videos के माध्यम से !


यूट्यूब के लिए भी ब्लॉग्गिंग जैसे ही same टॉपिक्स पर लोग videos बनाते है , अगर आपके पास कुछ नया आईडिया है तो आप उसपर जरूर काम करें !

यूट्यूब पर यह कुछ ट्रेंडिंग टॉपिक्स है जो हमेशा ट्रेंडिंग में रहते है :

यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए ?

यूट्यूब से पैसे कमाने के मुख्य रूप से ब्लॉग्गिंग की तरह ही 4 तरीके होते है ! और भी तरीके हो सकते है लेकिन में जो 4 तरीके बता रहा हूँ वह सबसे प्रमुख तरीकों में से है !

इन चारों तरीकों से आप अपना YouTube Channel Monetize कर सकते है ! जिससे आप अनलिमिटेड पैसा कमा सकते है ! यह आपके Videos के Views पर depend करेगा की आपके Videos पर कितने Views आते है ! जितने ज्यादा आपके Videos पर Views आएंगे उतना ज्यादा आपको इनकम होगा !

#5 Instagram Influencer

इंस्टाग्राम एक सबसे तेजी से बढ़ता हुआ सोशल मीडिया प्लेटफार्म है , लगभग 40 करोड़ से ज्यादा users इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते है ! एक जमाना था जब सोशल मीडिया में फेसबुक का सिक्का चलता था ! लेकिन इंस्टाग्राम के जबरदस्त यूजर-इंटरफ़ेस और High-Quality फीचर्स की वजह से लोग इंस्टाग्राम की तरफ Attract हो रहे है ! फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले इंस्टाग्राम Users के बिच में बहुत पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है !

आपको यह जानकर हैरानी होगी की इंस्टाग्राम से भी पैसे कमाए जा सकते है ! आपको आपके इंट्रेस्ट के अनुसार कोई एक टॉपिक पर इंस्टाग्राम पर अच्छा सा पेज बनाना है , और उसपर अच्छे और High-Quality कंटेंट पोस्ट करने है !

आप किसी भी टॉपिक पर इंस्टाग्राम पेज बना सकते है जैसे Funny memes , amazing facts , technology , Jokes etc . यहाँ पर आप अपने प्रोफेशन से रिलेटेड किसी टॉपिक पर नॉलेज भी शेयर कर सकते है !

इंस्टाग्राम से आप कई तरीको से इनकम Generate कर सकते है जैसे :

  • Account Promotion
  • Affiliate Marketing
  • Brand Promotion

इसके आलावा आप अन्य तरीकों से भी पैसे इंस्टाग्राम से कमा सकते है ! अगर आप Work From Home करने की सोच रहे है तो Instagram Influencer एक बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है !

#6 Content Writer

Content writers की डिमांड हमेशा बहुत ज्यादा रहती है ! क्योंकि रोज हजारो websites दुनिया भर में बनती है ! ऐसे Website Owners हमेशा Content Writers की तलाश में रहते है , क्योंकि कोई भी वेबसाइट हो कंटेंट के बिना अधूरी ही रहती है !

बहुत सारे blogs Owners ऐसे भी है जो अपने ब्लॉग पर खुद आर्टिकल नहीं लिखते ! यह Blog Owners अपने ब्लॉग पर आर्टिकल्स लिखने के लिए Content Writers को Hire करते है !

उदाहरण के तौर पर यही आर्टिकल देखिये , 10 Best Online Work From Home Ideas in Hindi यह आर्टिकल 2000+ Words का है , यदि में यह आर्टिकल किसी Content Writer से लिखवाता तो वह मुझसे market Rate के हिसाब से 0.50 Paisa per word के हिसाब से चार्ज करता , मतलब इस हिसाब से वह मुझसे 200 words के आर्टिकल के लिए Rs 1000 charge करता !

और कोई भी Blogger अपने वेबसाइट पर 1000 से 1500+ Words का ही आर्टिकल लिखवाता है ! इससे आप अंदाजा लगा सकते है की कंटेंट राइटिंग से कितना पैसा कमाया जा सकता है !

अगर आप किसी टॉपिक पर एक्सपर्ट है और आप किसी विषय पर लिख सकते है तब आप Content Writer का काम बड़े आसानी से कर सकते है !

आप कंटेंट राइटिंग के जॉब्स Freelancer.com , Fiverr , Upwork , Trulancer जैसी फ्रीलांसिंग Websites से ले सकते है जिनके बारे में हमने शुरुआत में बात की थी !

#7 Data Entry

यह एक काफी प्रचलित जॉब है जो की Work From Home के लिए एक अच्छा Job है ! डाटा एंट्री की यह ख़ास बात है की , इस काम के लिए आपको किसीभी ख़ास Skill की जरुरत नहीं होती ! यह एक without any skill और without any investment जॉब है जिसमे आप Rs 10,000 से 20,000 per month आसानी से कमा सकते है !

  • जितना ज्यादा आपका टाइपिंग स्पीड होगा उतने ज्यादा पैसे आप Data Entry Job में कमा सकते है !
  • Data Entry में Form Filling और Email writing Or Reading जैसे काम हो सकते है !
  • यह जॉब्स आपको फ्रीलांसिंग Websites में मिल जायेंगे जिनकी जानकारी ऊपर दी गयी है !

#8 Online Photography Jobes

अगर आपको फोटोग्राफी का शोक है तो यह जॉब आपके लिए ही है ! क्योंकि आपने क्लिक किये हुए फोटोज आप बेच सकते हो और ऑनलाइन पैसा कमा सकते हो !

दोस्तों आप अपने फोटोज ShutterStock , Istockphoto जैसी Websites पर बेच सकते है ! अगर आपकी फोटोज की Quality अच्छी है तो आप एक फोटो से $1 से $100 तक कमा सकते है

ऑनलाइन फोटोग्राफी जॉब कैसे करे :

  • सबसे पहले तो आपको ShutterStock , istockphoto जैसी फोटो selling Websites पर Register करना है !
  • इन Websites पर आपने खींची हुयी फोटोज को अपलोड करना है !
  • फोटो अपलोड करने के बाद उसकी Details और Price डालें !

जब भी कोई व्यक्ति आपकी फोटोज देखेगा , अगर उसको आपकी फोटोज अच्छी लगी तो वह पैसे पे करके फोटोज खरीदेगा उसमे से कुछ % वेबसाइट कमिशन के तौर पर रख लेती है और 60% – 70% तक पैसा आपको मिल जाता है !

#9 Make Android Apps

वैसे देखा जाये तो Android apps बनाना एक Professional Task होता है , जो डेवेलपर्स/प्रोग्रामर्स लोग करते है , यह लोग आसानी से Android Apps बना सकते है क्योंकि इनके पास Technical Knowledge और Programming Skills होते है !

लेकिन आज के समय में इंटरनेट पर कई ऐसे ऑनलाइन Tools मौजूद है जिनकी मदत से आप आसानी से बिना कोडिंग किये Android apps बना सकते है ! आप appsgeyser , Andromo.com , BuildFire जैसे प्लेटफार्म पर फ्री में android और ios Apps बना सकते है !

कैसे करें :

  • सबसे पेहले आपको फ्री ऑनलाइन App maker टूल्स से App बनाना है ! आप कोई भी एक टूल का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – appsgeyser
  • App बनाने के बाद उसमे Ads लगाएं !
  • Google playstore या अन्य Apps Stores पर App पब्लिश करें !

कुछ समय बाद आपका App लोग डाउनलोड करेंगे , अगर आपका App और आपका कंटेंट अच्छा रहा तो बेशक आपके App के Downloads ज्यादा होंगे , और आपकी Earnings भी ज्यादा होगी !

#10 Video Editing

अगर आपको वीडियो एडिटिंग आती है तो आप Work From Home जैसी स्थिति में यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते है ! आप किसी के लिए वीडियो एडिटिंग का काम कर सकते है ! आप youtubers , TikTokers को Approach कर सकते है !

वीडियो एडिटिंग के लिए आपको कुछ Softwares पर जरूर कमांड होनी चाहिए जैसे Adobe Premier Pro , Final Cut Pro , अगर आपको अच्छे से एडिटिंग आती है तो आपको वीडियो एडिटिंग के काम आसानी से मि सकते है !

Conclusion

तो दोस्तों जैसे की हमने देखा की LockDown जैसी स्थिति में भी Work From Home Jobs किये जा सकते है और पैसे कमाए जा सकते है ! अगर कोई भी चीज इम्प्लीमेंट करने में आपको प्रॉब्लम आ रही है तो कमेंट करके जरूर बताएं ! Stay Home , Stay Safe and Work From Home जय हिन्द !!

Best social media post maker App – प्रोफेशनल सोशल मीडिया पोस्ट कैसे बनाये ?

11
Best Social Media Post Maker App

सोशल मीडिया का बढ़ता Use देखकर Facebook , Instagram जैसे Popular सोशल मीडिया platform पर हर कोई अपनी ब्रांडिंग और सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बना रहा है ! चाहे वो personal branding हो , या Business branding आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है ! लेकिन लोग हमेशा Confuse रहते है की Best social media post maker App कोनसा है ?

सोशल मीडिया पर Attractive और unique बनने के लिए social Media posts का काफी बड़ा योगदान होता है ! दोस्तों आपने भी सोशल मीडिया पर किसी बिज़नेस का advertisement देखा होगा ! आपने कभी सोचा है ? यह business advertisement इतने Clean और Attractive कैसे बनाते है ?

काफी सारे दोस्तों के मन में सवाल होते है की social Media posts kaise banaye ? क्या phone से professional social Media posts बना सकते है ? जी हाँ Friends आप अपने Android Phone से ही काफी अच्छी अच्छी और High Quality social Media Posts बना सकते है वो भी बिलकुल Free ! आज हम एक Best social media post maker App का Review करने वाले है

वैसे देखा जाये तो Playstore पर काफी सारे Applications है जिसमे हम सोशल मीडिया के लिए Posts बना सकते है ! लेकिन आज हम जिस Mobile App की बात कर रहे है उसका नाम है “social Media Post Maker” ! यह एक काफी शानदार Application है ! जिसमे आपको लगभग सारे फीचर्स मिल जाते है जिनकी मदत से आप अपने social Media के Posts बना सकते है !

अगर आपका फेसबुक, इंस्टाग्राम या कोई और सोशल मीडिया पर कोई Memes पेज है ! या कोई Motivation , jokes कोई भी Category का पेज है तो इस App की आपको बहुत ज्यादा जरुरत है ! इस App का use करके आप कोई भी Meme या Posts बना सकते है !

How to Download | यह App कैसे Download करे ?

यह एक काफी सिंपल Step है ! लेकिन आप लोगों को Download करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए बता रहा हूँ ! सबसे पहले तो आपको अपना Playstore open कर लेना है ! इसके बाद सर्च करना है – “social Media Post maker”

Best Social Media Post Maker App

इस Application को आपको अपने फ़ोन में Download कर लेना है !

Social Media Post maker कैसे Use करें ?

इस App को Download करके Open करने के बाद कुछ इस तरह Interface दिखेगा !

इस अप्प में आपको कई सारे फीचर्स मिलते है ! Add Image , Add Text , Graphics , shapes … जैसे basic फीचर्स के साथ ही कई Advance Features भी इस app में देखने को मिलते है ! जैसे इस app में आप अपने सोशल मीडिया posts को scheduled कर सकते है !

इसमें कई सारे Ready – Made टेम्पलेट्स आपको मिलते है जिनको Use करके आप काफी समय बचा सकते है और अपने social media post को एक Professional look दे सकते हो !

इसमें आपको हर Category के लिए Template मिल जायेगा , बस आपको उस Template को Choose करना है और उसको Edit करना है !

How To Make Custom Design Post ? Custom पोस्ट कैसे बनाये ?

अगर आप कुछ Custom Design इस्तेमाल करके post बनाना चाहते है (Without Template) तो निचे वाले “+” के button पर click करना है !

“+” पर क्लिक करते ही सारा customization आपके पास आएगा ! आप जैसा चाहे वैसे पोस्ट Edit कर सकते है !इस App में आपको customization में बहुत सारे Options मिलते है ! जिनकी मदत से आप बेहतरीन Posts Create कर सकते है !”+” पर क्लिक करते ही सारा customization आपके पास आएगा ! आप जैसा चाहे वैसे पोस्ट Edit कर सकते है !

इसमें लगभग सभी सोशल medias के Posts के Size दिए हुए है ! आपको बस Choose करना होता है की आपको किस Platform के लिए Post बनानी है !

यहाँ पर आपको Instagram post से लेकर Instagram Story तक सभी की Size मिलती है ! यहाँ से आप YouTube Videos के लिए Thumbnail भी बना सकते है !

facebook और अन्य सोशल मीडिया platforms के लिए भी इस App में अलग अलग Sizes मौजूद है !

Custum Size में post बनाने के लिए आपको Simply Custom Size पर Click करना है ! और साइज Enter करनी है अपनी मर्ज़ी से !

Features of Social Media Post Maker / सोशल मीडिया पोस्ट मेकर के फीचर्स

बाकि सब एडिटिंग Apps की तरह Social Media Post Maker App में भी सभी फीचर्स है , लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी फीचर्स है जो की काफी शानदार है ! यह फीचर्स आपके बहुत काम आ सकते है !

अगर आप Paid Promotion के लिए कोई पोस्ट बना रहे है ? तो यह App बहुत Usefull हो सकता है ! क्योंकि यह App आपके post को काफी प्रोफेशनल Looking बना सकता है !

अब बात करते इस App के Features के बारे में , क्या क्या फीचर्स है इस App में जो हमारे Editing Experience को काफी प्रोफेशनल और Simple बनाते है !

Add Text

Add Text यह एक कोई भी Editing Application का काफी Common Option होता है ! जिसकी मदत से हम कोई भी Text हमारे Content में Add कर सकते है ! यह फीचर इस App में भी मौजूद है ! जो की काफी बढ़िया और Important Feature है ! Text Add करने के बाद उसको हम Rotate कर सकते है इसके Rotation फीचर के साथ ! उसके बाद Text Size भी Increase और Decrease कर सकते है ! Text Color Change करने का फीचर भी इसमें है ! इसके बाद Text Fonts Change , Shadow ,Style ,Opacity ,Letter Spacing ,Vertical Spacing जैसे फीचर्स Text में मिलते है !

Add Image

यह भी एक एक Common option है ! यह फीचर भी लगभग सभी Editing Apps में होता है ! इसकी मदत से आप कोई External Image अपने Content में Add कर सकते हो !

Background

Background यह एक काफी Important फीचर होता है ! social media posts में Background बहुत बड़ा Role play करता है ! इस App में आप Transparent Background के साथ custom color background भी सेट कर सकते है ! इस App की खास बात यह है की इसमें आपको background के लिए पूरा background Store मिलता है जहा पर background Images का Collection होता है ! यहाँ पर आपको हर category के background मिल जाते है !

Graphics

किसी भी पोस्ट को Attractive Look देने के लिए Graphics Images बहुत जरुरी होती है ! लेकिन अगर आपके पास यह App है तो आपको Google से या कही से भी Images Download करने की जरुरत नहीं है ! क्योंकि social media post maker App me आपको ग्राफ़िक्स इमेजेज का Collection मिलता है जहा से आप images आपके Social media post में Add कर सकते है ! यहाँ पर लगभग सभी टाइप के Graphics मिलते है !

Shapes

अगर आप अपने पोस्ट में कोई Shapes Add करना चाहते है जैसे Circle , Triangle etc . तो यहाँ पर आपके लिए है Shapes का Collection जिसमे आपको अलग अलग shapes मिलते है ! यहाँ पर काफी Different और Stylish shapes मिलते है !

Text Arts

अगर आप Text Arts Add करना चाहते है! तो इस App में बहुत सारे Text Arts मिलते है ! जैसे Fastival Text Arts ,Birthday Text Arts etc .

Social Media Post Maker क्यों Use करें ?

जैसा की हमने पहले भी बताया है की Playstore पर हजारों ऐसी Apps मिल जाएगी ! लेकिन शायद किसी Free version App में आपको इतने फीचर मिलेंगे ! इस App की Size भी कम है और काफी Easy है Use करने में ! इस App में और भी फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे जैसे Social media post planner जिसमे आप अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को Scheduled कर सकते है ! Overall बात करें तो App काफी बढ़िया है ! Playstore पर इस App की रेटिंग 4.7 है ! जो की काफी अच्छी मानी जाती है !