Home Blog Page 25

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – पैसे कमाने के २० आसान ऑनलाइन तरीके हिंदी में

3

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए: दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए आज के समय में काफी सारे ऐसे लोग है स्टूडेंट है जो की बेरोजगार है वह पैसे तो कमाना चाहते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जाते हैं और साथ ही उन्हें सही तरीके से गाइडलाइन भी नहीं मिलती ! वैसे तो ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीको से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है ऑनलाइन पैसे कमाना तो आसान है , लेकिन पैसे कमाने वाले तरीके को ढूंढ़ना ज्यादा मुश्किल है ! आपने कई बार यूट्यूब और गूगल में सर्च किया होगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जाते हैं लेकिन आपको सही तरीके की गाइडलाइन नहीं मिली होगी . इसी लिए हम आज आपके लिए ले कर आये है ऑनलाइन पैसे कमाने के 20 तरीके . २० ऐसे आयडिया जिनसे की आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते है वह भी अपना कुछ समय दे कर दोस्तों इन आयडियाज को चाहे तो पार्ट टाइम भी कर सकते हो और फूल टाइम भी कर सकते हो .

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?

यह सभी income ideas महिलाओ के लिए भी है और पुरुषो के लिए भी . इन आयडियाज से पैसे कमाने के लिए आपके पास कम से कम एक एंड्राइड फोन होने की आवश्यकता है . दोस्तों अगर आप इन आयडियाज को सही तरीके से फॉलो करते हो तो आप भी इन आयडियाज की मदत से लाखो रुपये कमा सकते है . तो चलिए शुरू करते है !

1. Affiliate Marketing

जब बात ऑनलाइन पैसे कमाने की आती है तो एफिलिएट मार्केटिंग का नाम जरूर आता है क्योंकि यह ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे पॉपुलर तरीको में से एक है ! लगभग सभी छोटे – बड़े इन्फ्लुएंसर bloggers , youtubers और Digital marketers एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाते है !

एफिलिएट मार्केटिंग एक ऐसा ऑनलाइन प्रोग्राम होता है जिसमे आप किसी कंपनी / ब्रांड के प्रोडक्ट्स को आप आपके ऑडियंस प्लेटफार्म द्वारा प्रमोट करते है जैसे blog/website , youtube channel , App , Social media etc .जिसके बदले आपको कुछ कमिशन मिलता है .

यह पैसे कमाने का एक आसान और low-risk करियर साबित हो सकता है जिसे आप जीरो इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते है और अगर आप एफिलिएट मार्केटिंग में थोड़ा इन्वेस्टमेंट करते है तो इससे बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है लेकिन इसे शुरुआत में फ्री से ही स्टार्ट करें !

बढ़ते हुए इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या देखकर आजकल लगभग सभी कम्पनिया अपना प्रोडक्ट या सर्विस ऑनलाइन बेचने का प्रयास करती है इसलिए बहुत सारी कम्पनीज ने अपना अपना एफिलिएट प्रोग्राम लांच कर दिया है जिससे उनके प्रोडक्ट्स ज्यादा बिक सके !

अमेज़न फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी इ-कॉमर्स कम्पनीज के एफिलिएट प्रोग्राम्स आपको देखने को मिल जायेंगे जिनको आप ज्वाइन कर सकते है और इनके एफिलिएट लिंक्स को प्रमोट करके पैसे कमा सकते है .

इंटरनेट पर आपको सिर्फ इ कॉमर्स के ही नहीं बल्कि दूसरे भी और अलग अलग इंडस्ट्रीज के एफिलिएट प्रोग्राम्स देखने को मिलते है जैसे वेब-होस्टिंग , ऑनलाइन कोर्सेस etc. जिनको आप ज्वाइन करके पैसे कमा सकते है .

2. Blogging

अगर आपको किसी चीज का नॉलेज है और आपको लिखने का शौक है तो आपके लिए ब्लॉग्गिंग एक बहुत अच्छा करियर साबित हो सकता है जिसमे आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते है .

ब्लॉग्गिंग करने के लिए आपको एक वेबसाइट की जरुरत होती है जो की आप वर्डप्रेस या ब्लॉगर जैसे प्लेटफार्म की मदत आसानी से बना सकते है . यूट्यूब और इंटरनेट पर आपको इसके बारे में बहुत सारी जानकारी फ्री में मिल जाएगी की कैसे आप आपने खुद का ब्लॉग बना सकते है .

ब्लॉग बनाने के बाद आपको उसपर आर्टिकल्स लिखते जाना है . आप उसी विषय पर अपना ब्लॉग बनाये जिसमे आपको रूचि हो और जिस विषय के बारे में आप फ्यूचर में ज्यादा से ज्यादा लिख सकते हो . आप किसी भी केटेगरी में अपना ब्लॉग बना सकते है जैसे टेक्नोलॉजी ,हेल्थ ,स्पोर्ट्स ,कुकिंग etc .

यदि आप अपने ब्लॉग पर लगातार उपयोगी जानकारिया शेयर करते है तो बहुत जल्द आपके ब्लॉग पर लोग विजिट करेंगे और आपका ट्रैफिक बढ़ता जायेगा .

जब आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आना शुरू हो जायेगा तब आप गूगल एडसेंस द्वारा आपके ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते है जिससे आपके ब्लॉग पर गूगल की तरफ से विज्ञापन आएंगे जिसके आपको पैसे मिलते है .

विज्ञापन यह ब्लॉग से पैसे कमाने का एक मात्र तरीका नहीं है इसके आलावा भी आप अपने ब्लॉग से कई तरीको से पैसे कमा सकते है जैसे एफिलिएट मार्केटिंग , गेस्ट पोस्ट , प्रमोशन करके की आप अपने ब्लॉग से पैसे कमा सकते है .

3. Youtube

यूट्यूब भी आज के समय में काफी ट्रेंडिंग में चल रहा है अगर आप यूट्यूब इस्तेमाल करते होंगे तो आपको पता ही होगा की ब्लॉग्गिंग की तरह ही यूट्यूब से भी पैसे कमाए जाते है !

यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको यूट्यूब पर अपना एक चैनल बनाना है उसके बाद वीडियोस अपलोड करते जाना है . किसी भी एक टॉपिक पर आप अपना यूट्यूब चैनल बनाये और उससे रेलेटेड वीडियोस को अपने चैनल पर अपलोड करते जाये .

अगर आपने अच्छे क्वालिटी और यूज़फूल वीडियोस बनाये है कुछ ही समय बाद आपके वीडियोस पर views आएंगे लोग आपका चैनल subscribe करेंगे . आपको आपके चैनल पर लगातार वीडियोस अपलोड करते जाना है .

यदि आप यूट्यूब से पैसे कामना चाहते है तो आपको गूगल ने जो यूट्यूब के लिए क्राइटेरिया रखा है उसको पूरा करना होता है . यूट्यूब का क्राइटेरिया यह है की आपके चैनल पर १ साल के अंदर कम से कम १००० सब्सक्राइबर्स और १०,००० views कम्पलीट होने चाहिए और साथ में ४००० घंटे का वाच-टाइम भी होना चाहिए .

अगर आपका चैनल इस क्राइटेरिया आता है तब आपका चैनल मोनेटाइज हो जाता है और आपके चैनल पर गूगल एडसेंस द्वारा विज्ञापन दिखाए जाते है जिससे आपको पैसे मिलते है .

यह क्राइटेरिया पूरा करना जितना मुश्किल लगता है उतना असल में यह मुश्किल नहीं है इसे आप आसानी से पूरा कर सकते है आप सिर्फ क्वालिटी वीडियोस बनाने का प्रयास करे बहुत जल्द आपका मोनेटाइज ऑन हो जायेगा और आप भी यूट्यूब से पैसे कमा सकते है .

अगर आपका चैनल मोनेटाइज नहीं भी हो पा रहा है तो आप यूट्यूब से दूसरे तरीको से भी पैसे कमा सकते है जैसे एफिलिएट मार्केटिंग , स्पॉन्सर वीडियोस etc .

4. Freelancing

दोस्तों फ्रीलांसिंग का मतलब होता है पैसे ले कर किसी कस्टमर को कोई सर्विस देना और ऐसी बहुत सी सर्विस है जो आप घर बैठे अपने कस्टमर को दे सकते हो . उदाहरण के तौर पर देखा जाये तो अगर आपको एडिटिंग करने का शौक हो तो आप उस शौक से पैसे भी कमा सकते है . आप किसी भी कम्पनी का लोगो बना सकते हो , किसी फेसबुक पेज का लोगो बना सकते हो , किसी फेमस इंस्टाग्राम चैनल का लोगो बना सकते हो !

एडिटिंग के अलावा अगर आपको लिखने का शौक है तो आप Data enrty का काम भी कर सकते हो . जिससे की आपको काफी अच्छा पैसा मिल जायेगा दोस्तों फ्रीलांसिंग के लिए ऐसी बहुत सी freelancing websites मिल जाती है . जिनपर आप अपना अकाउंट बना सकते हो और freelancing jobs कर सकते हो . उनमे से दो अच्छी वेबसाइट हम आपको बताते है पहली वेबसाइट है fiverr .com और दूसरी वेबसाइट है upwork .com !

इन दोनों sites पर जाकर आप अपना अकाउंट बना सकते हो . इन वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के बाद आपको आपके प्रोफाइल पर ध्यान देना होगा . कुछ दिन के लिए आपको कम रेट में काम करना होगा , काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा , अपने कस्टमर को खुश रखना होगा जिससे आपके प्रोफाइल की रेटिंग बढ़ेगी . और जैसे ही आपको अच्छी रेटिंग मिलना शुरू हो जाये आप अपनी प्राइज को धीरे धीरे बढ़ा सकते हो . अगर बात करे इसके इनकम की तो इसकी कोई लिमिट नहीं है . यह सब आपकी मेहनत पर निर्भर है !

5. Dropshipping

पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीको में ड्रॉपशिप्पिंग का भी नाम जोड़ा जाने लगा है यह सुनने में थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन यह एक बहुत आसान काम है जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है .

यह बिज़नेस इ कॉमर्स से जुड़ा हुआ है जिसमे आपको एक इ कॉमर्स प्लेटफार्म से कम प्राइस में प्रोडक्ट प्रोडक्ट्स खरीद कर दूसरे इ कॉमर्स प्लेटफार्म पर अपना मार्जिन लगाकर महंगे प्राइस में बेचने होते है .

अलीबाबा एक अच्छा प्लेटफार्म है जहा से आप सस्ती चीजे खरीद सकते है और उन्हें ऐमज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे इ कॉमर्स प्लेटफार्म पर बेच सकते है .

Note – यहाँ पर अलीबाबा का सिर्फ उदहारण दिया गया है इसके अलावा और भी बहुत ऐसे इ कॉमर्स प्लेटफार्म है जहा से आप सस्ते प्रोडक्ट्स खरीद सकते है !

6. Photography

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आप अपने शौक को आसानी से पैसो में बदल सकते है . इंटरनेट पर आप अपने फोटोग्राफी स्किल से लाखो रुपये कमा सकते हो .

इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी websites है जिनपर आप अपने फोटोज बेच सकते है . लेकिन फोटोज बेचकर पैसे कमाने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बोहोत जरुरी है . ऑनलाइन फोटोज बेचने से पहले निचे दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें .

  • जितना हो सके उतना Quality photos फोटोज निकालने का प्रयास करें .
  • हो सके तो DSLR जैसे प्रोफेशनल कैमरे से फोटोज ले जिससे क्वालिटी फोटोज आये .
  • फोटोज को अच्छे से एडिट करे .
  • online photos selling websites पर अपना अकाउंट बनाये और फोटोज अपलोड करें .

निचे कुछ websites दी है जहा पर आप अपने फोटोज बेच सकते हो –

  1. istock.com
  2. shutterstock.com
  3. imagesbazaar.com
  4. foap.com
  5. fotolia.com

7. Share Market

शेयर मार्किट यह एक प्रोफेशनल बिज़नेस है जिसे बहुत लोग करते है . शेयर मार्केटिंग में आपको कम्पनीज के शेयर खरीदने होते है और जब उन शेयर की प्राइस बढ़ जाती है तब उनको बेच देना होता है .

शेयर मार्केटिंग कैसे सुरु करने के लिए कुछ टिप्स –

  • शुरुआत करने के लिए सबसे पहले आपको एक demat account बनाना पड़ता है .
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको शेयर खरीदने और बेचने के बारे में सीखना है जिसके बारे में इंटरनेट पर आपको बहुत सारी फ्री इनफार्मेशन मिल जाएगी .
  • आपको ऐसा शेयर खरीदना है जिसकी प्राइस ज्यादा है और आप उसे फ्यूचर में ज्यादा प्राइस में बेच सके .
  • मार्किट में अगर आपके शेयर की प्राइस बढ़ जाती है जो आपने खरीद के रखा है तब उसे आपको बेच देना है .

Note – शेयर मार्किट एक रिस्की बिज़नेस है और यदि इसका पूरा नॉलेज हो तभी इसे करना सही है . अगर आपके पास कुछ अतिरिक्त पैसे है तो ही आप इसमें पैसे लगाए तो अच्छा है , क्योंकि आपने ख़रीदे हुए शेयर की प्राइस जब कम हो जाती है तब आपको इसमें नुकसान भी हो सकता है .

8. Reselling

अगर आपने कभी सोचा होगा की पैसे कैसे कमाए घर बैठे ? तो Reselling एक ऐसा बिज़नेस है जिसे आप घर बैठे कर सकते है .

अगर आप ऐसा इ-कॉमर्स बिज़नेस ढूंढ रहे है जो जीरो इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू किया जा सकता है और घर बैठे किया जा सकता है तो Reselling यह आपके लिए एक परफेक्ट बिज़नेस है !

बहुत सारे लोग जो है वो Reselling और Dropshipping को एक ही बिज़नेस मान लेते है लेकिन यह दोनों बिज़नेस बिलकुल अलग अलग है .

ड्रॉपशिप्पिंग में आपको किसी इ कॉमर्स प्लेटफार्म से सस्ते प्रोडक्ट खरीद कर किसी दूसरे इ कॉमर्स प्लेटफार्म पर ज्यादा भाव में बेचने पड़ते है ! लेकिन Reselling में ऐसा नहीं है यहाँ पर आपको कोई भी प्रोडक्ट खरीदना बिलकुल नहीं है यहाँ पर आपको सीधा अपना मर्जिंग लगाके कस्टमर को सामान बेचना होता है .

Reselling करना बेहद आसान काम है और काफी सारे लोग यह कर रहे है . यह काम आप अपने whatsapp , instagram , facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगो को टारगेट करके कर सकते है .

निचे दिए हुए कुछ Popular Reselling Apps है जिनकी मदत से आप Reselling कर सकते है –

  • GlowRoad
  • eBay
  • Meesho
  • LetGo
  • Cartlay

9. E-Commerce

यह इंटरनेट पर एक सबसे प्रचलित बिज़नेस में से एक है . इ कॉमर्स इंडस्ट्री दिन प्रति दिन बढ़ती चली जा रही है लोग ऑनलाइन शॉपिंग की ओर आकर्षित होते जा रहे है ओर भविष्य में यह इ कॉमर्स इंडस्ट्री बहुत ज्यादा आगे निकल जाएगी क्योंकि लोग धीरे धीरे ही सही लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग की ओर आकर्षित हो रहे है .

ज्यादातर लोग आजकल ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते है भारत के मुकाबले बाकि डेवलप देशों में जैसे America , Norway , Switzerland जैसे देशों में यह बिज़नेस पहले से ही काफी प्रसिद्ध है और वहाँ के लोग बेझिझक ऑनलाइन सामान खरीदते है .

जैसा की हम सबको पता है भारत एक Developing Country है और यहाँ के ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर विश्वास नहीं रखते है लेकिन Jio के आने के बाद काफी सारे लोग इंटरनेट से जुड़ चुके है और लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी कर रहे है .

इ कॉमर्स बिज़नेस शुरू करना आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि अभी तो इ कॉमर्स काफी डिमांड में चल ही रहा है लेकिन भविष्य में इसमें बहुत ज्यादा डिमांड बढ़ने वाली है .

इ कॉमर्स से पैसे कमाने के लिए आपको इ कॉमर्स पर सेलर बनकर आप पैसे कमा सकते है . किसी भी इ कॉमर्स प्लेटफार्म पर अपना एक सेलर अकाउंट बनाकर आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते है .

निचे दिए हुए कुछ प्रसिद्द इ कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स है जिनकी मदत से आप आपने सामान को ऑनलाइन बेच कर पैसे कमा सकते है –

  • Amazon
  • Flipkart
  • Snapdeal
  • Shopclues
  • myntra

10. Make Apps

जी हाँ दोस्तों आप अपने खुद के ऍप्स बनाकर भी पैसे कमा सकते हो . घबराने वाली कोई बात नहीं है दोस्तों हम आपको Whatsapp , Facebook , Pubg जैसी काम्प्लेक्स और मुश्लिक ऍप्स बनाने के लिए नहीं बोल रहे है .

आपको कुछ आसान से ऍप्स बनाकर प्लेस्टोर पर पब्लिश करने है जैसे हेल्थ टिप्स , योगा टिप्स , रैसिपी ऍप etc . जैसे सिंपल 15 – 20 pages के ऍप्स बना सकते है .

एंड्राइड ऍप्स बनाने के लिए Android studio यह गूगल के प्रोफ़ेशनल सॉफ्टवेयर टूल इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसमें ऍप्स बनाने के लिए आपको कोडिंग आना जरुरी होता है . अगर आपको कोडिंग के थोड़ा बोहोत नॉलेज है और आप थोड़े टेक्निकल बन्दे हो तो आप एंड्राइड स्टूडियो के साथ जा सकते है

अगर आपको कोडिंग के नॉलेज नहीं है और आप बिना कोडिंग के ऍप्स बनाना चाहते है तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते है – खुद का एंड्राइड ऐप बनाये बिना कोडिंग किये ! इंटरनेट पर बोहोत सारे ऐसी websites मौजूद है जिनपर आप बिना कोडिंग के आसानी से ऍप्स बना सकते है .

ऍप्स बनाने के बाद आप उन्हें Ads से मोनेटाइज कर सकते है जिससे आपके ऍप्स में गूगल द्वारा विज्ञापन दिखाए जायेंगे जिसके आपको पैसे मिलते है .

आप कोई भी आसान से ऍप्स बनाकर मोनेटाइज कर सकते है और उनसे पैसे कमा सकते है . लेकिन आपके बनाए हुए ऍप को ज्यादा downloads मिलना बहुत जरुरी है तभी आपका ऍप ज्यादा लोगों तक जायेगा और आप उससे पैसा कमा पाओगे .

प्लेस्टोर पर ऍप्स डालने के लिए आपको गूगल प्ले कंसोल पर एक डेवलपर अकाउंट खरीदना होता है जो आपको $२५ ( Rs 1827 के आसपास ) में मिलता है . यह अकाउंट आपको लाइफटाइम मिलता है इसके बाद आपको कोई पैसा पे नहीं करना पड़ता है और आप इसमें अनलिमिटेड ऍप्स गूगल प्लेस्टोर पर पब्लिश कर सकते है .

11. Website Designing

आजकल हर बिज़नेस और ब्रांड की अपनी एक खुद की वेबसाइट होती है मतलब आजकल हर कोई चाहता है अपनी खुद की वेबसाइट हो . अगर आपके पास थोड़ा बहुत भी कंप्यूटर से रिलेटेड टेक्निकल नॉलेज है तो आप आसानी से वेबसाइट डिजाइनिंग का काम कर सकते है .

अगर आपक इंटरनेट पर थोड़ा बहुत रिसर्च करेंगे तो आपको ऐसे कई सारे प्लेटफार्म / Website Builders मिलेंगे जहा पर आप बिना कोडिंग / प्रोग्रामिंग के वेबसाइट बना सकते है .

निचे हमने कुछ वेबसाइट बिल्डर्स के नाम बताये है जिनकी मदत से आप बिना कोडिंग के फ्री में वेबसाइट बना सकते है –

  • WordPress.org
  • Wix
  • Weebly
  • Site123
  • Webstarts.com
  • Mozello

यह सभी वेबसाइट बिल्डर्स फ्री है और यूज़ करने में भी बेहद आसान है , इनमे से मेरा फेवरेट WordPress.org है . काफी सारे फीचर्स आपको वर्डप्रेस में फ्री मिल जाते है .

सबसे पहले आपको इन वेबसाइट बिल्डर्स पर थोड़ी प्रैक्टिस करनी है , 3-4 वेबसाइट खुद से बनाकर देखें उसके बाद आप लोगों से वेबसाइट बनाने के लिए पूछ सकते है !

कोई भी सिंपल सी बिज़नेस वेबसाइट के लिए आप Rs 4000 से लेकर Rs 20,000 तक पैसा चार्ज कर सकते है वो depend करता है आप कैसी वेबसाइट बना रहे है .

12. Website flipping

वेबसाइट फ्लिप्पिंग भी ऑनलाइन पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है इसमें आपको सिर्फ वेबसाइट बनाकर उसे ऑनलाइन बेचना होता है , जब लोग आपकी वेबसाइट खरीदते है तो उसके बदले आपको पैसे मिलते है .

वेबसाइट फ्लिप्पिंग में Websites खरीदना और बेचना दोनों काम आप कर सकते है .

जैसा की हमने पहले बताया है की बिना कोडिंग के भी वेबसाइट बनाना काफी आसान काम है . अगर आपको websites बनाने के लिए क्लाइंट्स नहीं मिल रहे है , आप लोगों के लिए websites बनाना चाह रहे है लेकिन आपको लोग ही नहीं मिल रहे है जिनके लिए आप वेबसाइट बनाओ तो ऐसी कंडीशन में आप वेबसाइट फ्लिप्पिंग का काम कर सकते है .

वेबसाइट फ्लिप्पिंग में ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको थोड़ी एडवांस और क्रिएटिव आइडियाज के साथ websites बनाने की जरुरत होती है .

आप अपनी वेबसाइट Flippa पर अच्छे कीमत में बेच सकते है . Flippa एक काफी पॉपुलर वेबसाइट है वेबसाइट फ्लिप्पिंग के लिए , यहाँ पर काफी सारे लोग Websites खरीदने आते है .

13. Content Writing

अगर आपको लिखना पसंद है और आपको किसी चीज को अच्छे से लिखना आता है तो यह काम आप घर बैठे आसानी से कर सकते है और इससे पैसे कमा सकते है .

इंटरनेट पर हमेशा से ही content writers की बहुत कमी रहती है , कई सारी ऐसी Websites / Blogs है जिनके owners हमेशा से कंटेंट writers की तलाश में रहते है की कोई उनके वेबसाइट पर लिखे और उनका काम आसान करने में उनकी मदत करे .

आपको freelancing Websites पर कंटेंट राइटिंग के कई सारे काम आसानी से मिल जाते है . अगर आप थोड़ा सर्च करोगे तो आपको आसानी से कंटेंट राइटिंग का काम मिल जायेगा .

कंटेंट राइटिंग एक काफी सही काम है और इसमें पैसे भी अच्छे चार्ज किये जाते है , इस काम को आप किसी बड़े वेबसाइट से जुड़ कर फुल टाइम भी कर सकते है .

यह भी पढ़े – Article Writing से पैसे कैसे कमाए?

विशेष सुझाव – अगर आपको freelancing Websites पर कंटेंट राइटिंग का काम मिलने में दिक्कत आ रही है या काम नहीं मिल रहा है तब आप गूगल में थोड़ा सर्च करे और कुछ Websites / Blogs फाइंड करे और उनकी लिस्ट बनाये और डायरेक्ट Websites के ओनर्स से contact करके पूंछे आपको आसानी से काम मिल सकता है .

14. Domain flipping

वेबसाइट फ्लिप्पिंग की तरह ही आप डोमेन भी फ्लिप्पिंग कर सकते है . डोमेन फ्लिप्पिंग में आपको डोमेन खरीद कर बाद में उसे महंगे कीमत में बेचना होता है .

डोमेन फ्लिप्पिंग में आपको थोड़ा दिमाग लगाकर काम करना पड़ता है इसमें आपको ऐसे डोमेन खरीद कर रखने पड़ते है जो की यूनिक हो और भविष्य में आप उनको ज्यादा कीमत में बेच सको .

अच्छा डोमेन खरीदने के लिए हमेशा अपडेट रहे , दैनिक मामलों पर नजर बनाये रखे , देखते रहे की कोनसी चीजे इंटरनेट पर या दुनिया भर में वायरल हो रही है उसके हिसाब से सबसे पहले डोमेन रजिस्टर कर ले और बाद में उसे ज्यादा कीमत में बेचेअच्छा डोमेन खरीदने के लिए हमेशा अपडेट रहे , दैनिक मामलों पर नजर बनाये रखे , देखते रहे की कोनसी चीजे इंटरनेट पर या दुनिया भर में वायरल हो रही है उसके हिसाब से सबसे पहले डोमेन रजिस्टर कर ले और बाद में उसे ज्यादा कीमत में बेचे .

डोमेन खरीदने के लिए आप Godaddy , Namecheap , Bigrock , Hostsoch etc. वेबसाइट से domain खरीद सकते है , यह सभी Websites डोमेन खरीदने के लिए बेस्ट है .

आपने ख़रीदे हुए Domains बेचने के लिए Godaddy , Namecheap , Flippa etc. इन Websites का यूज़ कर सकते है .

ध्यान दें – किसी भी कंपनी का ट्रेडमार्क , रजिस्टर बिज़नेस , लीगल प्रॉपर्टी का डोमेन खरीदने की कोशिश ना करें .

15. E-books

अगर आपको किसी विषय में अच्छा नॉलेज है तो आप उस नॉलेज को लिखिए और उसकी एक इ बुक बनाइये .आपने बनाये हुए इ बुक से आप लाइफ टाइम पैसा कमा सकते है .

इ बुक लिखने के लिए आपको सिर्फ एक बार मेहनत करनी होगी बाद में आप इससे लाइफ टाइम काफी अच्छा पैसा कमा सकते है यह आपके लिए एक passive income source साबित हो सकता है .

इ बुक आप किसी भी टेक्स्ट एडिटर सॉफ्टवेयर में बना सकते है जैसे वर्डपैड , नोटपैड और ऑनलाइन भी कई सारी websites है जिनपर आप फ्री में ऑनलाइन इ बुक बना सकते है . इ बुक बनाने के बाद आप उसे अमेज़न किंडल जैसे इ बुक प्लेटफार्म पर बेच सकते है .

निचे हमने कुछ E-books publishing websites के नाम बताये है जिनपर आप अपना इ बुक पब्लिश कर सकते है –

  • Amazon kindle
  • Payhip
  • Blurb
  • Lulu

अगर आप इन Websites पर इ बुक्स नहीं बेचना चाहते तो आप instamojo की मदत से आपका इ बुक फेसबुक , इंस्टाग्राम,व्हाट्सएप्प और आपकी खुद की वेबसाइट पर भी बेच सकते है .

16. Video courses

अभी के समय में लोग पढ़ने के मुकाबले वीडियो देखकर सीखना ज्यादा पसंद करते है . और वीडियो कोर्सेस का डिमांड भविष्य में बहुत ज्यादा रहने वाला है .

अगर आपके पास कोई नॉलेज है तो आप उसकी एक वीडियो सीरीज बना सकते है और उसे ऑनलाइन बेच सकते है . आजकल कई सारे ऐसे लोग है जो ऑनलाइन वीडियो कोर्सेस खरीदते है .

वीडियो कोर्सेस को आप instamojo की मदत से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बिलकुल फ्री में बेच सकते है . आप यूट्यूब पर भी अपने वीडियो कोर्सेस बेच सकते है .

आप अपने वीडियो कोर्सेस बड़े और प्रोफेशनल वीडियो कोर्सेस प्लेटफॉर्म्स पर भी सेल कर सकते है जैसे Udemy , Skillshare , Podia , Teachable , Thinkific , Kajabi etc.

वीडियो कोर्सेस में हमेशा बहुत ज्यादा डिमांड रहती है इसलिए अगर आप वीडियोस बना सकते हो और कैमरे के सामने अपना नॉलेज शेयर कर सकते हो तब आप आसानी से यह काम कर सकते हो और इससे पैसे कमा सकते हो .

17. Social Media

हर व्यक्ति जिसके पास आज इंटरनेट है वह आजकल सोशल मीडिया जरूर यूज़ करता है . सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग रोजाना एक्टिव रहते है उन्ही लोगों को टारगेट करके आप सोशल मीडिया से पैसे कमा सकते है .

सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक , इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के कई सारे तरीके है लेकिन सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लिए सबसे जरुरी चीज है followers . अगर आपके पास followers ही नहीं होंगे तब सोशल मीडिया से पैसे कामना मुश्किल है . जितने ज्यादा आपके followers होंगे उतने ज्यादा आपके पैसे कमाने के चांस ज्यादा होते है .

दोस्तों followers के साथ साथ आपको अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डेली अपडेट रहने की भी जरुरत होती है और अपने followers के लिए कंटेंट पोस्ट करना जरुरी है .

सोशल मीडिया से आप निचे दिए हुए तरीकों से पैसे कमा सकते है –

  • Sell digital products – आप अपने खुद के प्रोडक्ट्स बनाकर इंस्टाग्राम ,फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बेच सकते है जैसे E-books ,Video courses etc.
  • Get sponsorship अगर आपके पास अच्छी संख्या में followers है तो आप किसी Company या Brand की Advertisement कर सकते है . जिसके बदले आप उस company या brand से पैसे चार्ज कर सकते है .
  • Affiliate marketing – आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एफिलिएट प्रोडक्ट प्रमोट कर सकते है जिसके बदले आपको कमीशन मिलता है .
  • Promote social media accounts – अगर आपके पास ज्यादा followers है तो आप दुसरो के सोशल मीडिया एकाउंट्स अपने अकाउंट से प्रमोट करके उनसे पैसे चार्ज कर सकते है .

18. E-mail Marketing

यह डिजिटल मार्केटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है . ईमेल मार्केटिंग पैसे कमाने का एक बेहतरीन तरीका है , इसमें आपको ईमेल सेंड करके लोगों को टारगेट करना होता है .

ईमेल मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए आपके पास e-mails की लिस्ट होना जरुरी होता है . आप आसानी से 500 – 1000 इमेल्स कलेक्ट करके उसकी एक लिस्ट बना सकते है और लोगों को टारगेट करके उनको डेली इ मेल भेज कर पैसे कमा सकते है .

निचे दिए हुए तरीकों से आप ईमेल मार्केटिंग से पैसे कमा सकते है –

  • Affiliate marketing – एफिलिएट प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना यह ईमेल मार्केटिंग से पैसे कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है इससे काफी लोग आपके इ मेल से प्रोडक्ट्स खरीद सकते है जिसका आपको कमीशन मिलता है .
  • Sale Digital Products – आप अपने खुद के प्रोडक्ट्स जैसे E-books ,Video courses etc . बनाकर उन्हें इमेल्स के माध्यम से प्रमोट कर सकते है . लोगों को इमेल्स भेज कर आप अपने डिजिटल प्रोडक्ट्स बेच सकते है .
  • Promote Websites/products – आप अपने ईमेल लिस्ट की मदत से दूसरों के ब्रांड्स , websites , blogs प्रमोट कर सकते है जिनके बदले आप उनसे पैसे चार्ज कर सकते है .

19. Video Editing

इंटरनेट पर जैसा की आपको पता है वीडियोस की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है . आज के टाइम में हर किसी का यूट्यूब पर अपना चैनल है हर कोई आजकल वीडियोस बना रहा है .

लोग रोजाना वीडियोस तो बना रहे है लेकिन एक क्वालिटी वीडियो बनाने के लिए उसको एडिट करना बहुत जरुरी होता है और इंटरनेट पर वीडियो एडिटर्स की फाफी ज्यादा कमी आपको देखने को मिलेंगी अगर आपको वीडियो एडिटिंग आती है तो अब आसानी से पैसे कमा सकते है .

यूट्यूब पर कई सारे ऐसे फेमस Youtubers है जिनको अपने वीडियोस एडिट करने का टाइम नहीं होता है ऐसे youtubers से आप कांटेक्ट कर सकते है जिनके वीडियोस एडिट करने के आप पैसे चार्ज कर सकते है . इसके अलावा वीडियो एडिटिंग का काम आपको फ्रीलांसिंग प्लेटफार्म पर आसानी से मिल जाइएगा .

अगर आपको वीडियो एडिटिंग नहीं आती है तो आप 15 – 20 दिन में आसानी से इंटरनेट से फ्री में ऑनलाइन वीडियो एडिटिंग सिख सकते है . 15 -20 दिन वीडियो एडिटिंग सिखने के लिए काफी है .

20. online tuition

अगर आपके पास किसी विषय का नॉलेज है तो आप ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाकर भी पैसे कमा सकते है . इंटरनेट पर काफी सारी ऐसी websites है जहां पर आप ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमा सकते है .

निचे कुछ websites के नाम दिए गए है जिनपर आप ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमा सकते है –

  • Ziyyara
  • Vip Kid
  • Tuitionindia
  • My tutor
  • Tutor.com

अगर आप इंटरनेट पर थोड़ा रिसर्च करते है तो आपको आसानी से फ्रीलांसिंग websites और जॉब्स की websites जैसे Naukri.com पर भी online tutoring जॉब्स मिल सकते है .

अतिरिक्त सुझाव

इस आर्टिकल में हमने देखा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जाते हैं . इंटरनेट पर आपको पैसे कमाने के कई सारे अलग अलग तरीके बताये जाते है जिनमे से ज्यादातर तरीकों में आपको धोखा होता है , इंटरनेट पर आजकल आपको फ्रॉड तरीके ज्यादा बताये जाते है लेकिन यहाँ पर हमने सिर्फ 20 ऐसे तरीके बताये है जो ऑनलाइन पैसे कमाने के बिलकुल प्रोफेशनल तरीके है और सही में काम करते है .

दोस्तों उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपके कुछ सवाल है तो कमेंट करके जरूर पूछे और यह यूज़फूल जानकारी आपके दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद !

अन्य पढ़े –

फ्री फायर से पैसे कैसे कमाए ? Free Fire Game Guide in Hindi

46
free fire se paise kaise kamaye

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है फ्री फायर से पैसे कैसे कमाए ? Free Fire गेम में कोनसी कोनसी चीजे है और आप एक प्रो प्लेयर किस तरह से बन सकते है . इसकी सम्पूर्ण गाइडलाइन आज हम आपको देने वाले है गेम तो सभी लोग खेलते है .

अपने मनोरंजन के लिए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो की मनोरंजन के साथ साथ गेमिंग को अपना करिअर भी बना लेते है free fire गेम से भी काफी लोगो ने अपना करियर बनाया है काफी सारे लोग इस गेम की मदत से अच्छे खासे पैसे कमा रहे है .

फ्री फायर से पैसे कैसे कमाए , अगर आप भी इस गेम से पैसे कमाना चाहते है तो आपको इस गेम के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है आपने देखा होगा यूट्यूब पर की जो लाइव स्ट्रीम करते है वह गेम को किस तरह से खेलते है

यदि आप भी इस गेम की मदत से पैसा कमाना चाहते है और एक प्रो प्लेयर बनना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके !

फ्री फायर क्या है (FREE FIRE INTRODUCTION IN HINDI)

तो दोस्तों यह बात २०१७ की तब तक एंड्रॉइड पर किसी ने भी ऑनलाइन मल्टीप्लयेर बेटल रॉयल गेम नहीं बनाया था पर बेटल रॉयल गेम PC और geming consoles के लिए अवेलेबल थे free fire गेम को GARENA कंपनीने बनाया है जिसका मुख्यालय सिंगापूर में है .

GARENA कम्पनी के फाउंडर FORREST LI को एक आयडिया आया वह ऑनलाइन मल्टीप्लयेर बेटल रॉयल गेमिंग इंडस्ट्री को मोबाइल में लाना चाहते थे जो की इसकी पहले किसी ने भी ट्राय नहीं किया था . और उन्हें पता चल गया था की फ्यूचर में इन्ही गेम्स का राज चलने वाला है तो इसके बाद इन्होने अपने टीम के साथ इस गेम पर काम करना शुरू कर दिया और नवंबर २०१७ में यह गेम बनकर तैयार हो गया !

वह एक ऐसा गेम बनाना चाहते थे जिसे की लोग अपने दोस्तों के साथ कनेक्ट हो सके और गेम खेल सके . और सबसे खास बात उन्होंने ध्यान में राखी वह है इस गेम की साइज FORREST LI चाहते थे की जिनके डिवाइज लो है वह भी यह गेम खेल सके जो लोग बड़े मोबाइल नहीं ले सकते वह भी यह गेम खेल सके .

इनकी इसी सोच ने GARENA FREE FIRE को इतना पॉपुलर बना दिया . क्योकि इतने कम साइज का गेम बनाना वो भी इतने अच्छे ग्राफिक्स के साथ . कोई छोटी बात नहीं थी . लेकिन उन्होंने यह कर दिखाया ! इसी लिए आज FREE FIRE इतना पॉपुलर गेम बन चूका है !

यह गेम सबसे पहले नेदरलैंड में रिलीज किया गया था उसके कुछ दिनों बाद ही इस गेम को इंडिया , ब्राज़ील , मैक्सिको और साउथ एशिया के लिए भी रिलीज़ कर दिया गया !

इस गेम ने आते ही एंड्रॉइड की दुनिया में तहलका मचा दिया और २०१८ में इसके इतने डाऊनलोड हो गए की फ्री फायर मोस्ट डाऊनलोड गेम की लिस्ट में ४ नंबर पर था और अब देखा जाये तो इस गेम के ५०० मिलियन प्लस डाऊनलोड है .

Free Fire game की साइज सिर्फ 544 MB है और इसकी रेटिंग भी बहुत अच्छी है यह गेम काम साइज में है इसीलिए ज्यादा लोग इसे खेलना पसंद करते है !

FREE FIRE गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए ?

Free Fire से पैसे कैसे कमाए ? दोस्तों आज हम आपको free fire game me paise kaise kamaye इसके दो तरीके बताने वाले है जिसकी मदत से आप फ्री फायर गेम से पैसे कमा सकते है और इसे अपना करियर भी बना सकते है फ्री फायर गेम खेल कर पैसे कमाने के यही सबसे पॉपुलर तरीके है जिसकी मदत से आप लाखो रुपये कमा सकते है .

आपने बहुत सी जगह पर देखा होगा सर्च किया होगा free fire game mein paise kaise kamaye लेकिन आपको हर बार फेक तरीके बताये गए होंगे लेकिन हम आपको फ्री फायर गेम से पैसे कमाने के बिकुल Real तरिके बताने वाले है . अगर आप इन तरीको को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करेंगे तो आप समझ जायेंगे फ्री फायर से पैसे कैसे कमाए ?

FREE FIRE LIVE STREAM की मदत से पैसे कमाए

दोस्तों Free Fire से पैसे कैसे कमाए ? आपने बहुत से बार यूट्यूब पर देखा होगा जो बड़े बड़े फ्री फायर गेम के प्लयेर होते है वह अक्सर यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग करते है और वह इससे काफी पैसे भी कमा रहे है और देखा जाये तो कई लोग ऐसे भी है जिन्हे गेम खेलने से ज्यादा देखने में मजा आता है . इसलिए वह अक्सर यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम देखते रहते है और कुछ लोग इन्ही की मदत से काफी सारे पैसे कमाते है अगर आप भी फ्री फायर गेम को अच्छी तरह से खेल लेते है !

तो आप भी यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग की मदत से पैसे कमा सकते है और अगर आपको FREE FIRE गेम खेलना नहीं आता तो कोई बात नहीं इस आर्टिकल में आपको FREE फायर की पूरी गाइडलिने मिलने वाली है जिसकी मदत से आप भी एक प्रो प्लेयर बन सकते है और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर पैसा कमा सकते है लेकिन याद रहे आपको लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 सब्स्क्राइबर होना आवश्यक है तो चलिए देखते है यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग किस तरह से की जाती है !

FREE FIRE LIVE STREAM कैसे करे और पैसे कमाए

  • सबसे पहले आपको प्लेस्टोर एक एप्लिकेशन डाऊनलोड करना है जिसका नाम है YT GAMING
  • उसके बाद आपके सारी इन्फॉर्मेशन भर देनी है
  • आपको उस चैनल से साइन अप करना है जिस चैनल से आप लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले है
  • साइन अप करने के बाद आपके सामने ‘ ^ ‘ इस तरह का आयकॉन आएगा आपको उसपर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे रिकॉर्ड और लाइव आपका लाइव पर क्लिक करना है
  • उसके बाद आपके सामने टिप्स आएगी उसे नेक्स्ट कर देना है
  • आपके समने सारे गेम आ जायेंगे आपको FREE FIRE को सिलेक्ट करना है
  • फिर आपको टाइटल और डिस्क्रिपशन ऐड कर लेना है और नेक्स्ट कर देना है
  • उसके बाद आपकी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी

FREE FIRE LIVE STREAM से पैसे कैसे मिलते है ?

दोस्तों अगर आप भी फ्री फायर गेम खलते होंगे तो आपको पता ही होगा की आप कैसे भी मैच खेलो १० से २० मिनिट तक तो चल ही जाता है अगर आप आखिर तक बचते है तो ४० मिनिट तक तो मैच चलेगा ही चलेगा . और आपका मैच अगर १० मिनिट से आगे चलता है . तो आप उस विडिओ में अनलिमिटेड adds लगा सकते है और अगर आप गेम अच्छा खेलते है तो आपका मैच देखने ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे और adds देखेंगे इसके बदले में आपको बहुत पैसे मिलेंगे आप जितने चाहे उतने ऐड ब्रेक लगा सकते है और अच्छी खासी अर्निंग कर सकते है !

और Free Fire से पैसे कैसे कमाए ? का दूर तरीका है सुपर चैट . दोस्तों आपने बहुत से बार देखा होगा जब प्लेयर्स गेम खेलते रहते तब उन्हें बिच बिच में मेसेज आते सुपर चैट के लोग सुपर चैट से उन्हें पैसे भेजते रहते है क्योकि वह प्रो प्लेयर होते है और वह बहुत अच्छा मैच खेलते है इसी लिए लोगो को उनका मैच देखना पसंद होता है और वह उन्हें सुपर चैट से पैसे देते है .

और दूसरा रीजन यह है सुपर चैट से पैसे देने का आप जब भी किसी गेमर को पैसे देते है तब आपका नाम कुछ समय के लिए उसकी स्क्रीन पर दिखाई देता है और कई सरे लोग इसी लिए पैसे देते है ताकि उनका फेवरेट गेमर उनका नाम ले इसीलिए आप भी अगर फ्री फायर गेम अच्छी तरह से खेल सकते है तो आप भी इस तरह की लाइव स्ट्रीम करके पैसे कमा सकते है !

FREE FIRE TOURNAMENT खेल कर पैसे कमाए

दोस्तों अगर आप भी फ्री फायर गेम अच्छी तरह से खेल लेते है तो यह आपके लिए मनोरंजन के साथ साथ पैसे कमाने का बहुत अच्छा जरिया है आप टूर्नामेंट खेल कर अच्छे पैसे कमा सकते है काफी सारे प्रो प्लैयर गेम खेलकर पैसे कमा रहे है आप भी इसके मदत से पैसे कमा सकते है आपको starwar.in वेबसाइट पर जा कर App download कर लेना है .

Star war app कैसे इस्तेमाल करते है ?

  • सबसे पहले लिंक से इस ऐप को डाऊनलोड कर ले .
  • उसके बाद ऐप को इंसटाल कर ओपन करे
  • ओपन करने के बाद आपको निचे तीन ऑप्शन दिखेंगे एक रुपये का एक गेम्स का एक प्रोफाइल का
  • आपको गेम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • आपके सामने बहुत से गेम आ जायेंगे आपको फ्री फायर सिलेक्ट करना है
  • सिलेक्ट करने के बाद सबसे ऊपर चार ऑप्शन आएंगे एक all का एक solo का एक duo का और एक squad का
  • आप जिस तरह की मैच खेलना चाहते वह आपको सिलेक्ट करना है और रिफ्रेश कर देना है
  • उसके बाद आपके सामने मैचेस आ जायेंगे अलग एंट्री फी और अलग प्राइज के
  • आपको कोई भी एक मैच सिलेक्ट कर जॉइन कर लेना है
  • फीज भरने के लिए आपको पेटीएम कुछ पैसे विड्रोल कर लेने है
  • उसके बाद आप मैच खेलकर पैसे जित सकते है

दोस्तों इस तरह से आप फ्री फायर टूर्नामेंट खेलकर पैसे कमा सकते है अगर आपके पास एंट्री फी भरने के लिए पैसे नहीं है तो आप रेफर करके भी पैसे कमा सकते है और उन पैसो को इंट्री फी के तौर पर भर सकते है आपको उसके लिए रुपये वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने दोस्तों को यह ऐप रेफर करना है अगर कोई आपके दिए गए लिंक से उस ऐप को डाऊनलोड करता है तो उसके बदले आपको पैसे मिलेंगे !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था फ्री फायर से पैसे कैसे कमाए ? और free fire game guide in hindi अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ताकि वह भी आपके साथ टूर्नामेंट में जुड़ सके और पैसे कमा सके अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

Read More –

अपने नाम का रिंगटोन कैसे बनाएं, जानिए सबसे आसान तरीका

1
Apne naam ka ringtone kaise banaye

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है की Apne naam ka ringtone kaise banaye अगर आप मोबाइल यूजर है तो आपको पता ही होगा की ringtone kya hoti hai !

जब आपके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का call आने पर जो म्यूजिक बजता है उसे ringtone कहा जाता है. आपके मोबाइल पर भी रिंगटोन जरूर लगा होगा !

आपने आपके दोस्त , रिश्तेदार या किसी भी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फ़ोन पर कॉल आने पर apne naam ka dj ringtone बजते हुए सुना होगा !

लेकिन क्या आप लोग यह जानते है की apne naam ka ringtone kaise banaya jata hai अगर नहीं जानते तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में जानकारी देने वाले है !

की mobile se apne naam ka ringtone kaise banaye तो अगर आप भी apne naam ka ringtone बनाना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े !

Apne naam ka ringtone kaise banaye ?

Apne naam ka ringtone kaise banaye music ke sath – दोस्तों बहुत से लोग ऐसे की जो आज भी jio phone का इस्तेमाल करते है और ज्यादा से ज्यादा लोग एंड्रॉइड फ़ोन का इस्तेमाल करते है तो आज हम आपको दोनों devise के बारे में जानकारी देने वाले है !

यानि की jio phone mein apne naam ka ringtone kaise banaye और android phone mein apne naam ki ringtone kaise banaye ?

दोस्तों आपको बता दे की अपने नाम की रिंगटोन बनाने के लिए इंटरनेट पर कई सारे apps और websites मौजूद है हम आपको दोनों के बारे में जानकारी देने वाले है !

1. Apne naam ka ringtone banane wala app

दोस्तों वैसे तो प्ले-स्टोर पर Apne naam ka ringtone banane wale apps कई सारे मौजूद है लेकिन बाकि aaps इस्तेमाल करना काफी कठिन है !

इसी लिए हम आपके लिए दो ऐसे apps ले कर आये है जिनका इस्तेमाल करना आसान भी है और आपको क्वालिटी भी अच्छी मिलती है तो चलिए देखते है की वह दो app कौनसे है !

  • FDMR
  • My Name Ringtone Maker

App 1. FDMR name ringone

दोस्तों FDMR name ringtone काफी लोकप्रिय एप्लिकेशन है जिसे इस्तेमाल करना और अपने नाम की रिंगटोन बनाना काफी आसान है !

इसके लिए सबसे पहले आपको इस app को डाऊनलोड कर ओपन करना है ओपन करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आ जायेंगे 1) make a ringtone और 2) search ringtones आपको दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है !

उसके बाद आपको search वाले tab में अपना नाम search करना है और निचे message सिलेक्ट करना है यानि कॉल आने पर कोनसे message के साथ आपका नाम लिया जाये उसके बाद आपको Create ringtone पर क्लिक करना है !

जैसे ही आप Create ringtone पर क्लिक करोगे वैसे ही आपके नाम का रिंगटोन बजना शुरू हो जायेगा और उसके ही साइड में आपको डाऊनलोड का बटन दिखाई देगा वहा से आप apne naam ki ringtone download karen !

App 2. My Name Ringtone Maker

इस एप्लिकेशन को आप आसानी से गूगल पालय-स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है और अपने नाम का hindi ringtone काफी आसानी से बना सकते है !

इसके लिए सबसे पहले आपको इस एप्लिकेशन को ओपन करना है ओपन करने के बाद Create ringtone वाले बटन पर क्लिक करना है !

उसके बाद आपको अपना नाम डालना है और play के बटन पर क्लिक करना है उसके बाद आपको आपके नाम की ringtone सुनाई देगी अगर आपको वह सही लगती है तो आपको save के बटन पर क्लिक करना है !

जैसे ही आप save के बटन पर क्लिक करेंगे आपकी ringtone save हो जाएगी उसके बाद आप उसे अपने मोबाइल में रिंगटोन के तौर पर set कर सकते है !

तो दोस्तों अगर आप भी apne naam ki ringtone banana चाहते है तो आप इन apps का इस्तेमाल करके apne naam की ringtone बना सकते है !

2. Apne naam ka ringtone banane wali website

इंटरनेट पर अपने नाम की रिंगटोन बनाने के लिए तो कई सारी वेबसाइट मौजूद है लेकिन उनमे से सबसे बेहतरीन वेबसाइट है prokerala.com !

आपको google पर सर्च करना है prokerala.com जैसे ही आप सर्च करोगे आपके सामने यह वेबसाइट खुल जाएगी आपको सर्च वाले सेक्शन में अपना नाम सर्च करना है !

नाम सर्च करने के बाद आपको ringtone play करनी है अगर आपको वह ringtone अच्छी लगती है तो आपको download के बटन पर क्लिक करना है आपकी रिंगटोन download हो जाएगी !

अगर आप अपने नाम की caller tune बनाना चाहते है और आपको नही पता की apne naam ki caller tune kaise banaye तो आप इस वेबसाइट की मदत से आसानी से अपने नाम की caller tune भी बना सकते है !

Jio Phone Users के लिए ringtone से जुडी जानकारी

दोस्तों जैसा की हमने आपको पहले भी बताया की जब से jio phone लॉन्च हुवा है तब से कई सारे लोग इस फ़ोन का इस्तेमाल कर रहे है !

और उनके मन में भी रिंगटोन से जुड़े कई सारे सवाल आते रहते है इसी लिए आज हम jio users के उन सारे सवालो के जवाब देने वाले है !

1. Jio phone me apne naam ka ringtone kaise banaye

सबसे पहले आपको अपने jio के browser में जाना है उसके बाद आपको search करना है FDMR name ringtone आपके सामने FDMR की वेबसाइट खुल जाएगी आपको वहा पर search ringtone वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है !

search ringtone वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको थोड़ा निचे स्क्रोल करना है वह पर आपको बड़े अक्षरों में लिखा हुवा दिखाई देगा की ” जिओ फ़ोन में डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे ” आपको वहा पर क्लिक करना है !

और वहा पर आपको अपना नाम सर्च करना है और जो रिंगटोन आपको पसंद आये उसपर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आपको निचे स्क्रॉल करना जहा पर आपको Download का बटन मिल जायेगा वहा से आप apne naam ka ringtone डाऊनलोड कर सकते है !

तो दोस्तों कुछ इस प्रकार से आप jio phone me name ringtone बना सकते है तो चलिए अब जानते है की बनाई गयी ringtone को सेट कैसे करे !

2. Jio Phone me ringtone kaise lagaye

दोस्तों अब आप यह जान गए की apne naam ka ka ringtone kaise banaye jio phone mein अब बारी आती है उस ringtone को अपने फ़ोन में set करने की !

इसके लिए आपको सबसे पहले jio phone की settings में जाना है setting में जाने के बाद Personalizatin ऑप्शन में जाना है !

Personalizatin ऑप्शन में जाने के बाद Sound वाले ऑप्शन में जाना है और tones पर क्लिक करना है जैसे ही आप tones पर क्लिक करते है आपको दूसरे नंबर पर Ringtones का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना है !

उसके बाद आपको अपने नाम की रिंगटोन को ढूंढ़ना है ringtone मिलने के बाद आपको select वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसे ही आप select पर क्लिक करेंगे आपकी ringtone set हो जाएगी !

3. Jio phone me caller tune kaise lagaye

दोस्तों अगर आप jio phone में अपने नाम की caller tune लगाना चाहते है और आपको नहीं पता की Jio phone me caller tune kaise lagate hai तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे !

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने jio phone में “56789” इस नंबर को save कर लेना है और number save करने के बाद message वाले ऑप्शन में जाना है !

message वाले ऑप्शन में जाने के बाद आपने जो नंबर नंबर save किया था उस नंबर पर “album name tunes” टाइप करके message सेंड कर देना है !

message सेंड करने के बाद जिओ की तरफ से reply आएगा उसमे आपको अलग-अलग नाम दिखाई देंगे उसके बाद आपको फिर से खुद का नाम टाइप करके message सेंड कर देना है !

आपको फिर से jio की तरफ से आपके नाम से जुड़े और भी नाम आएंगे आपका नाम जितने नंबर पर होगा वह नंबर टाइप करके आपको फिर से message सेंड करना है !

उसके बाद आपको जिओ की तरफ से message की क्या आप सभी callers के लिए यह caller tune रखना चाहते है तो आपको फिर से 1 type करके सेंड कर देना है जैसे ही आप मेसेज सेंड करेंगे आपकी अपने नाम वाली caller tune set हो जाएगी !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था Apne naam ka ringtone kaise banaye आशा करते है की आप समझ गए होंगे की apne naam ki ringtone kaise banai jati hai !

उम्मीद है आपको Apne naam ka ringtone kaise banaye यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे !

और साथ ही वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को भी ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे क्योकि हम ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल आपके लिए रोजाना लाते रहते है !

अगर आपको Apne naam ki ringtone kaise banaye इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

अपने नाम का सिग्नेचर कैसे करें – अपने नाम का डिजिटल सिग्नेचर कैसे करें

6
अपने नाम का सिग्नेचर

आज हम जानने वाले है की अपने नाम का सिग्नेचर कैसे करें ? ,जिसमे हम अपने खुद के नाम के सिग्नेचर करने के साथ ही सिग्नेचर स्टाइल फॉर माय नाम भी देखने वाले है जिससे की आप अपने सिग्नेचर को स्टाइल भी दे सकते हो।

आजकल के युग में सबकुछ डिजिटल हूँ चूका है ,ऐसे में ज्यादा लोग पेन का उपयोग करना भी भूल रहे है। यहाँ तक की आजकल बहुत से लोग सिग्नेचर करने के लिए भी डिजिटल माध्यम को अपनाने लगे है।

हम इसी के बारे में देखने वाले है की आखिर यह डिजिटल सिग्नेचर क्या होता है? और किस प्रकार से आप अपने नाम का डिजिटल सिग्नेचर कर सकते हो ? यह सब जानकारी विस्तार से स्टेप बाय स्टेप देखने वाले है। लेकिन इससे पहले हम डिजिटल सिग्नेचर क्या होता है ? यह जानते है।

डिजिटल सिग्नेचर क्या होता है ?

डिजिटल सिग्नेचर एक ऐसा सिग्नेचर का प्रकार होता है जो की डिजिटल माध्यम और डिजिटल फॉर्मेट से ही किया जाता है,जिसमे कागज या पेन का उपयोग करने की बजाय डिजिटल माध्यमोंका उपयोग किया जाता है।

आसान भाषा में समझना चाहो तो डिजिटल सिग्नेचर में कागज या पेन का उपयोग नहीं किया जाता। यहाँ पर डिजिटल माध्यम से ही आपकी सिग्नेचर ली जाती है। डिजिटल सिग्नेचर लेने के भी कही माध्यम होते है ,लेकिन आज हम इनके बारे में चर्चा नहीं करने वाले। आज हम केवल यही जानते है की अआप किस प्रकार से अपने नाम का सिग्नेचर कर सकते है।

अपने नाम का सिग्नेचर कैसे करें – डिजिटल सिग्नेचर के मेथड

अब हम स्टेप बाय स्टेप देखने वाले है की किस प्रकार आप अपने नाम का डिजिटल सिग्नेचर कर सकते हो। जिसमे हम मोबाइल ऍप की मदत से सिग्नेचर बनाने वाले है। अब हम स्टेप बाय स्टेप देखने वाले है की किस प्रकार आप अपने नाम का डिजिटल सिग्नेचर कर सकते हो। जिसमे हम अलग-अलग मेथड की मदत से अपने नाम का डिजिटल सिग्नेचर बनाने वाले है।

1. मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपने नाम का सिग्नेचर

इस मेथड से अपने नाम का सिग्नेचर बनाने के लिए आपको निचे दिए गए सभी स्टेप्स ध्यान से फॉलो करने है ,जिसकी मदत से आप अपना डिजिटल सिग्नेचर बना सकते हो।

Step 1: प्ले स्टोर से Digital Signature ऍप को डाउनलोड और इनस्टॉल करे

आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से Digital Signature ऍप को डाउनलोड और इनस्टॉल कर लेना है। जिसकी डाउनलोड और इनस्टॉल की पद्धति अन्य ऍप जैसी ही होने वाली है।

Step 2: ऍप को ओपन करे और परमिशन को Allow करे

जैसे ही आप ऍप को ओपन करते हो आपको एक परमिशन के बारे में पूछा जायेगा ,आपको उसे Allow कर देना है।

signature banaye step 2

Step 3: Make Signature पर क्लिक करे और सिग्नेचर बनाये

अब आपके सामने कुछ ऑप्शन खुल जायेंगे ,जिसमे से आपको Make Signature पर क्लिक करना है, जिससे की आप सिग्नेचर कर कर पाओ। जैसे ही आप सिग्नेचर पर क्लिक करते हो आपके सामने एक सफ़ेद बोर्ड खुल जायेगा जिसपर आपको अपनी ऊँगली के माध्यम से आपकी सिग्नेचर करनी है।

signature banaye step 3

Step 4: सिग्नेचर को सेव करे और शेयर करे

आपको अब क्रिएट की हुई सिग्नेचर को सेव करना है जिसके लिए आपको सबसे निचे वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है। साइज़ ही आप उसपर क्लिक करते हो आपके सामने एक मैसेज आएगा जिसे आपको OK कर देना है।

signature banaye step 4

अब आपको बैक आना है ,जैसे ही आप बैक आते हो आपके सामने फिरसे होम पेज दिखने लगेगा अब इस बार आपको Signatures Gallery पर क्लिक करना है। आपको अंदर तो फोल्डर दिखेंगे –

signature banaye step 4.1
  • Signature With Transparent Background
  • Signature On Picture/Forms

आपको इनमे से पहले वाला Signature With Transparent Background पर क्लिक करना है। जहा पर आपको अपनी सिग्नेचर दिखेंगी। अब आपको अपनी सिग्नेचर पर क्लिक करना है ,जैसे ही आप क्लिक करते हो आपको अपनी सिग्नेचर बड़ी दिखने लगेगी और उसीके साथ शेयर का ऑप्शन भी दिखेगा। आपको उस शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना है और सिग्नेचर को शेयर करना है।

signature banaye step 4.2

तो यह थी जानकारी जिसकी मदत से आप अपने मोबाइल से अपने नाम का सिग्नेचर कर सकते हो और उसे आप किसी भी फॉर्म पर लगा सकते हो।

2. वेबसाइट के माध्यम से अपने नाम का सिग्नेचर

अगर आपके फ़ोन में स्पेस कम है या फिर आप कंप्यूटर या लैपटॉप यूजर है तो आप ऑनलाइन फ्री वेबसाइट के माध्यम से भी अपने नाम का सिग्नेचर कर सकते हो।

Step 1: Online Signature के वेबसाइट पर जाये

सबसे पहले निचे दिए गए वेबसाइट पर जाये ,जिसके लिए निचे दिए बटन पर क्लिक करे,जिससे आप ऑनलाइन सिग्नेचर बनाने वाली वेबसाइट पर चले जायेंगे।

Step 2: Draw Signature पर क्लिक करे

सिग्नेचर बनाने वाली वेबसाइट पर पहुँचते ही आपके सामने कुछ निचे दिया गया है वैसा ही स्क्रीन खुल जायेगा। अब आपको उसमे से किसी एक ऑप्शन को क्लिक करना होगा। हम अब Draw Signature पर क्लिक करते है, अगर आप चाहो तो Type signature पर भी अपनी सिग्नेचर बना सकते हो।

online signature banaye step 2

Step 3: अपनी सिग्नेचर बनाये

अगर आपने Draw Signature पर क्लिक किया है तो आपको सिग्नेचर ऊँगली या माउस से ड्रा करनी है और अगर आपने Type Signature पर क्लिक किया है तो आपको आपका नाम टाइप करना है। हमने Draw Signature सेलेक्ट किया था तो हम अब सिग्नेचर को Draw करते है।

online signature banaye step 3

Step 4: सिग्नेचर को सेव करे करे

अब बारी आती है आपकी बनायीं गयी सिग्नेचर को सेव करने की ,लेकिन इससे पहले अगर आप सिग्नेचर का कलर बदलना चाहते हो तो आप निचे दिए गए किसी भी एक कलर को सेलेक्ट कर सकते हो। अब सिग्नेचर को सेव यानि डाउनलोड करने के लिए आपको सेव पर क्लिक करना है।

online signature banaye step 4

Step 5: बैकग्राउंड सेलेक्ट करे

इस स्टेप में आपको सिग्नेचर का बैकग्राउंड कैसा रखना है ? इसकी पुष्टि करनी है। यहाँ पर आपके सबने एक टॉगल बटन दिखेगा जिस पर लिखा होगा Transparent background अब अगर आप सफ़ेद बैकग्राउंड रखना चाहते हो तो आपको कुछ नहीं करना। बस सीधे DOWNLOAD पर क्लिक कर देना है। इसके विपरीत अगर आप बैकग्राउंड हटाना चाहते हो मतलब ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड रखना चाहते हो तो उस बटन को ों कर देना है और DOWNLOAD पर क्लिक करना है।

online signature banaye step 5

तो दोस्तों इस प्रकार हमने जाना की कैसे हम मोबाइल ऍप और ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपने नाम का सिग्नेचर बना सकते है ,जो की काफी आसान से स्टेप करने से ही हो जाता है। जिसमे हमने अच्छे से समझने के लिए फोटो/स्क्रीनशॉट की भी मदत ली है।

अंतिम शब्द

आशा करता हु की आपको अब पता चल गया होगा की किस प्रकार हम अपने नाम का सिग्नेचर बना सकते है। डिजिटल सिग्नेचर क्या होता है और इसे किस प्रकार कोई भी अपने मोबाइल से भी बना सकता है। अगर आप ऍप से नहीं बनाना चाहते तो किस प्रकार से आप ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से भी अपने नाम का सिग्नेचर बना सकते हो यह हमने स्टेप बाय स्टेप जाना। अगर आपके मन कोई भी शंका हो तो आप कमेंट में पूछ सकते है। धन्यवाद !

अन्य पढ़े –

HTTP और HTTPS का पूरा नाम क्या है | HTTP/HTTPS Meaning In Hindi

2
HTTP/HTTPS का पूरा नाम

हम जब भी URL डालते है उसमे हमे HTTP या HTTPS देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है की HTTP और HTTPS का पूरा नाम क्या है ? या फिर एचटीटीपी(HTTP) का फुल फॉर्म क्या है ?

तो आज आपको इन सवालों के जवान मिलने वाले है। इस लेख में हम केवल HTTP या HTTPS का पूरा नाम या फुल फॉर्म ही नहीं जानेंगे ,इसी के साथ-साथ इनकी पूरी जानकारी भी उदहारण के साथ लेने वाले है।

आपको निचे पूरी जानकारी मिल जाएगी जिसमे इनका अर्थ , उपयोग और भी जानकारी विस्तार से देने वाले है। तो अब हम समय न गवाते हुए जानकारी लेते है।

HTTP का पूरा नाम/Full Form क्या है ?

HTTP का पूरा नाम है हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (Hyper Text transfer Protocol) जिसका उपयोग URL के शुरुवात में किया जाता है। HTTP एक डाटा कम्युनिकेशन में उपयोग किया जाने वाला एक प्रोटोकॉल है ,जो एक एप्लीकेशन प्रोटोकॉल है। जिसका उपयोग WWW (World Wide Web) में डाटा कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है।

HTTP kya hai

HTTP ब्राउज़र स्टैण्डर्ड के साथ-साथ क्लाइंट को इंटरनेट पर जानकारी आदान-प्रदान करने की सुविधा देता है। इंटरनेट पर उपलब्ध लग-भाग सभी वेबसाइट जानकारी सेंड या रिसीव करने के लिए HTTP का ही उपयोग करते है। HTTP प्रोटोकॉल एप्लीकेशन लेयर पर काम करता है। और यह प्रोटोकॉल क्लाइंट-सर्वर मॉडल पर काम करता है।

आप किसी भी वेब पेज में जो भी हाइपर लिंक्स देखते है वह सभी URL ही होते है जिसपर क्लिक करते ही आप किसी वेब पेज पर जम्प होते है। कहा जाये तो पूरा वेब ही URL पर काम करता है। जिसमे लगने वाले लगभग सभी रिसोर्स URL के माध्यम से ही आदान-प्रदान किये जाते है।

HTTP कैसे काम करता है ?

हमने अब HTTP के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। अब हम जानते है की HTTP कैसे काम करता है। इसकी भी जानकारी हम विस्तार से लेने वाले है। जिसमे हम निचे दी गयी डायग्राम का सहारा लेकर समझने वाले है।

जैसे की ऊपर दिखाए गए डायग्राम में आप देख सकते है क्लाइंट साइड में मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस कनेक्ट है जो सीधे HTTP से सर्वर साइड से कम्युनिकेशन करते है। जिसमे वर्किंग कुछ इस प्रकार होती है-

Client – क्लाइंट साइड में ब्राउज़र होता है जो की मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में चलाया जाता है। क्लाइंट को यूजर साइड भी कहा जाता है जो सर्वर को ब्राउज़र के माध्यम से रिक्वेस्ट भेजता है। लेकिन वह रिक्वेस्ट सीधे सर्वर पर नहीं जाती तो वह पहले HTTP के पास जाती है फिर HTTP प्रोटोकॉल सर्वर के पास रिक्वेस्ट को भेजता है।

HTTP – यह एक कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल होता है जो क्लाइंट और सर्वर के बिच में कम्युनिकेशन करता है। यह डाटा ट्रांसफर के लिए उपयोग में लाया जाता है।

Server – सर्वर क्लाइंट की रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करता है और डाटा पर ऑपरेशन करने के बाद फिरसे से क्लाइंट को डाटा रेस्पोंस के रूप में भेजता है।

HTTPS का पूरा नाम/Full Form क्या है ?

HTTPS का पूरा नाम है हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर (Hyper Text Transfer Protocol Secure) जिसका उपयोग URL के शुरुवात में किया जाता है। HTTPS एक डाटा कम्युनिकेशन में उपयोग किया जाने वाला एक प्रोटोकॉल है ,जो एक एप्लीकेशन प्रोटोकॉल है। जिसका उपयोग WWW (World Wide Web) में डाटा कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है।

HTTPS kya hai

यह प्रोटोकॉल HTTPS से ज्यादा सिक्योर है। जिसका उपयोग पेमेंट से सम्बंधित वेबसाइट में किया जाता है। उदहारण के लिए देखा जाये तो बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट।

HTTPS प्रोटोकॉल OSI मॉडल के ट्रांसपोर्ट लेयर पर काम करता है। जो लेयर सिक्योरिटी के लिए जनि जाती है। जहा पर सिक्योरिटी से सम्बंधित कार्य किये जाते है।

वेबसाइट में HTTPS लगाने के लिए आपको SSL सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। जिसका यह अर्थ होता है की आपकी वेबसाइट यूजर से जो इनपुट लेने वाली है वह सुरक्षित है।

HTTPS कैसे काम करता है ?

हमने अब HTTPS के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। अब हम जानते है की HTTPS कैसे काम करता है। इसकी भी जानकारी हम विस्तार से लेने वाले है। जिसमे हम निचे दी गयी डायग्राम का सहारा लेकर समझने वाले है।

HTTPS working in hindi

जैसे की ऊपर दिखाए गए डायग्राम में आप देख सकते है क्लाइंट साइड में मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस कनेक्ट है जो सीधे HTTPS से सर्वर साइड से कम्युनिकेशन करते है। जिसमे वर्किंग कुछ इस प्रकार होती है-

Client – HTTPS की भी कार्यपद्धति HTTPS के समान ही है। क्लाइंट साइड में ब्राउज़र होता है जो की मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में चलाया जाता है। क्लाइंट को यूजर साइड भी कहा जाता है जो सर्वर को ब्राउज़र के माध्यम से रिक्वेस्ट भेजता है। लेकिन वह रिक्वेस्ट सीधे सर्वर पर नहीं जाती तो वह पहले HTTPS के पास जाती है फिर HTTPS प्रोटोकॉल सर्वर के पास रिक्वेस्ट को भेजता है।

HTTPS – यह एक कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल होता है जो क्लाइंट और सर्वर के बिच में कम्युनिकेशन करता है। यह डाटा ट्रांसफर के लिए उपयोग में लाया जाता है। जो की ट्रांसपोर्ट लेयर पर मौजूद रहता है।

Server – सर्वर क्लाइंट की रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करता है और डाटा पर ऑपरेशन करने के बाद फिरसे से क्लाइंट को डाटा रेस्पोंस के रूप में भेजता है। सर्वर साइड भी बिलकुल एचटीटीपी के सामान ही कार्य करती है ,लेकिन रिक्वेस्ट और रेस्पॉन्स अधिक सिक्योर रहता है।

तो अब हमने HTTP और HTTPS के बारे में पूरी जानकारी ली है जिसमे हमने जानकारी के साथ-साथ HTTP और HTTPS की कार्यपद्धति भी विस्तार से देखि है।

HTTP और HTTPS प्रोटोकॉल में क्या अंतर है ?

HTTPHTTPS
HTTP का पूरा नाम है हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (Hyper Text Transfer Protocol)HTTPS का पूरा नाम है हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर (Hyper Text Transfer Protocol Secure)
यह HTTPS से कम सिक्योर प्रोटोकॉल माना जाता है।यह HTTP से ज्यादा सिक्योर प्रोटोकॉल माना जाता है।
HTTP प्रोटोकॉल http:// से शुरू होता है।HTTPS प्रोटोकॉल http:// से शुरू होता है।
HTTP प्रोटोकॉल ऐसी वेबसाइट के लिए किया जाता है ,जिसमे शेयर की जनि वाली इनफार्मेशन ज्यादा सिक्योरिटी से सम्बंधित नहीं होती। उदहारण – ब्लॉग वेबसाइटHTTPS प्रोटोकॉल ऐसी वेबसाइट के लिए किया जाता है ,जिसमे शेयर की जनि वाली इनफार्मेशन ज्यादा सिक्योरिटी से सम्बंधित होती है। उदहारण – बैंक वेबसाइट
HTTP प्रोटोकॉल एप्लीकेशन लेयर पर काम करता है।HTTPS प्रोटोकॉल ट्रांसपोर्ट लेयर पर काम करता है।
HTTP प्रोटोकॉल वाली वेबसाइट में SSL सर्टिफिकेट का उपयोग नहीं होता।HTTPS प्रोटोकॉल वाली वेबसाइट में SSL सर्टिफिकेट का होता है।
HTTP प्रोटोकॉल वाली वेबसाइट में एन्क्रिप्शन नहीं किया जाता।HTTPS प्रोटोकॉल वाली वेबसाइट में एन्क्रिप्शन किया जाता है।
HTTP प्रोटोकॉल वाली वेबसाइट का स्पीड ज्यादा होता है ,क्योंकि इसमें एन्क्रिप्शन नहीं किया जाता।HTTPS प्रोटोकॉल वाली वेबसाइट का कम होता है ,क्योंकि इसमें एन्क्रिप्शन किया जाता है।
HTTP प्रोटोकॉल 80 पोर्ट नंबर को डिफ़ॉल्ट इस्तेमाल करता है।HTTPS प्रोटोकॉल 443 पोर्ट नंबर को डिफ़ॉल्ट इस्तेमाल करता है।

अंतिम शब्द

दोस्तों में आशा करता हु की आपको HTTP का पूरा नाम क्या है ? और HTTPS और HTTP में क्या अंतर होता है ,यह जानकारी पसंद आयी होगी। इसकी साथ-साथ हमने HTPP और HTTPS की कार्यपद्धति के बारे में भी जानकारी ली है। अगर आपके मन में HTTP या HTTPS से सम्बंधित या कीसी भी टेक्निकल टॉपिक से सम्बंधित सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकते है। धन्यवाद !

मोबाइल में बायोडाटा कैसे बनाये | How To Make Biodata On Mobile

3
mobile me biodata kaise banaye

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है और आप डिजिटल बायोडाटा बनान चाहते है तो चिंता की कोई बात नहीं आप मोबाइल बायोडाटा बना सकते है। यह बायोडाटा आपको टूल के माध्यम से ,मोबाइल ऍप और वेबसाइट के माध्यम से बनाने है।

आपको कई बार शादी के लिए बायोडाटा बनाने की सोचते है और आपको चिंता होती है की मोबाइल से बायोडाटा कैसे बनेगा? मोबाइल से बायोडाटा किन-किन माध्यम से बनाया जाता है ? इसकी पूरी जानकारी हम शुद्ध हिंदी में लेने वाले है।

हम मोबाइल से बायोडाटा बनाने के लिए निचे दिए गए कुछ प्रमुख साधनों का उपयोग करेंगे। और स्टेप बाय स्टेप देखेंगे की मोबाइल से बायोडाटा कैसे बनाया जाता है

Mobile Se Biodata बनाने के माध्यम

हम अब मोबाइल से बायोडाटा बनाने के सभी माध्यम विस्तार से जानेंगे और उनके लिए कोनसे स्टेप उपयुक्त है,उन सभी स्टेप्स की जानकारी भी लेंगे। अगर आप एक अच्छा सा बायोडाटा अपने मोबाइल से ही बनाना चाहते हो तो लेख को अंत पढ़िए और स्टेप्स को अचूकता से करे।

1. Website से बायोडाटा बनाये

मोबाइल से बायोडाटा बनाने में हम सबसे पहले वेबसाइट से बायोडाटा बनाना सीखते है। जिसके लिए आपको निचे दिए गए सभी स्टेप ध्यान पूर्वक फॉलो करने है। जिसके बाद आपका एक सुन्दर बायोडाटा बनकर तैयार होने वाला है।

Step 1: वेबसाइट पर जाये

सबसे पहले आपको निचे दिए गए बटन पर क्लिक करना है जो आपको बायोडाटा बनाने वाली वेबसाइट पर जायेगा।

Step 2: बायोडाटा की भाषा चुने

अब आपके सामने बायोडाटा बनाने वाली वेबसाइट खुलकर इमेज दिखाई गयी है वैसी दिखने लगेगी। जिसपर आएको अपनी भाषा सेलेक्ट करनी है। में आपको हिंदी भाषा सेलेक्ट करके बायोडाटा बनाना समझाने वाला हु। इसीलिए मैंने हिंदी सेलेक्ट की है।

online biodata maker

Step 3: बायोडाटा के फॉर्म को पूरा भरे

अब आपको निचे दिया गया फॉर्म अच्छे से भर लेना है। अगर आपने हिंदी भाषा का चयन किया था तो आपको हिंदी में फॉर्म भरना होगा यह दिखने में अच्छा लगने वाला है। अगर आप इंग्लिश में ही भरना चाहते है तो कोई बात नहीं।

टिप : जिस फील्ड के पास * बना हुआ है उसे आप रिक्त नहीं छोड़ सकते। बाकि के फील्ड आप रिक्त छोड़ सकते है अगर आप चाहे तो। लेकिन सभी फिलेद भरने से बायोडाटा अच्छा बनेगा।

हिंदी में शब्द आप मोबाइल के ही कीबोर्ड से टाइप कर सकते है। लेकिन आपके पास हिंदी कीबोर्ड नहीं है तो आप इस वेबसाइट से हिंदी शब्द टाइप करके कॉपी पेस्ट कर सकते हो।

Step 4: बायोडाटा का फॉर्मेट चुने

पहले की स्टेप में आपने फॉर्म पूरा भर लिया होगा। अब इस स्टेप में आपको निचे दिया गया कोई भी एक बायोडाटा का फॉर्मेट सेलेक्ट कर लेना है जो आपको अच्छा लगे।

जैसे की मैंने निचे दिए गए इमेज में एक अच्छा सा फॉर्मेट सेलेक्ट किया है ,जो मुझे अच्छा लगा।

Biodata template

Step 5: बायोडाटा का कलर चुने

जैसे ही आप किसी फॉर्मेट को चुनकर उसपर क्लिक करते है तो आपके सामने इमेज जैसे दिखाया है वैसा पेज खुल जायेगा। अब आप अगर चाहे तो कलर को भी चेंज कर सकते हो जैसे की इमेज में दिखाया है। और अब आपको Print Biodata बटन पर क्लिक करना है।

save or print biodata

Step 6: बायोडाटा मोबाइल में सेव करे

इस स्टेप में जैसे ही आप Print Biodata Button पर क्लिक करते हो आपके सामने नीची दिया गया पेज खुल जायेगा। जहा पर आप बायोडाटा को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में अपने मोबाइल में सेव कर सकते हो। और अगर प्रिंटर मोबाइल से जुड़ा हुआ है तो सीधा प्रिंट भी कर सकते हो।

final step biodata

टिप : ऊपर इमेज में दिखाया गया लेआउट आपके डिवाइस के हिसाब से बदल भी सकता है। लेकिन सेव की प्रोसेस समान ही रहेगी।

यह थी पूरी स्टेप बाय स्टेप मोबाइल से बायोडाटा बनाने की प्रोसेस जिसमे हमने वेबसाइट के माध्यम से बायोडाटा बनाया है।

2. मोबाइल ऍप से बायोडाटा बनाये

मोबाइल से बायोडाटा बनाने में हम अब मोबाइल ऍप से बायोडाटा बनाना सीखते है। जिसके लिए आपको निचे दिए गए सभी स्टेप ध्यान पूर्वक फॉलो करने है। जिसके बाद आपका एक सुन्दर बायोडाटा बनकर तैयार होने वाला है।

Step 1: प्ले स्टोर से Bio Data Maker ऍप को इनस्टॉल करे

आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना है। आप निचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सीधा प्ले स्टोर पर उस ऍप तक चले जायेंगे, इसी लिए निचे दिए गए बटन पर क्लिक करे।

अब आपके पास यह ऍप इनस्टॉल हो गया होगा। जैसे ऍप अच्छे से इनस्टॉल हो जाये तब आपको निचे दिया गया स्टेप करना है।

Step 2: ऍप को ओपन करे और फॉर्म को पूरा भरे

अब आपको इनस्टॉल किया गया ऍप अपने डिवाइस/मोबाइल/टैबलेट में ओपन कर लेना है। जैसे ही आप ऍप को ओपन करते हो आपके सामने कुछ ऐसा स्क्रीन दिख जायेगा। जहा पर आपको प्लस पर क्लिक करना है। जैसे ही आप प्लस के बटन पर क्लिक करते हो आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा।

create new biodata

जैसा मैंने निचे इमेज में दिखाया है ,जो की एक जानकारी लेने वाला फॉर्म है। अब आपको फॉर्म में सभ जानकारी भर देनी है। ऊपर आपको भाषा चुनने का भी ऑप्शन दिया है जिससे आपको अपनी भाषा चुन लेनी है। सबसे ऊपर जो + का बटन दिख रहा है वह से आप इमेज भी लगा सकते हो लेकिन यह ऑप्शनल है।

biodata maker app form

Step 3: बायोडाटा सेव करे

फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको सेव बटन पर क्लिक कर देना है जिससे बायोडाटा आपके लोकल डिवाइस में सेव हो सके।

save biodata

Step 4: बायोडाटा का डिज़ाइन चुने और क्रिएट करे

जैसे ही आप सेव के बटन पर क्लिक करते हो आपके सामने निचे दिया गया 1 नंबर का स्क्रीन ओपन हो जायेगा। जिसमे आपको Create पर क्लिक करना है। और उसके बाद आपके सामने 2 नंबर वाला स्क्रीन ओपन हो जायेगा ,जिससे आपको बायोडाटा के लिए डिज़ाइन चुनना है।

biodata template choose

Step 5: फ़िल्टर करे या नेक्स्ट करे

आपका बायोडाटा अब बनकर तैयार हो चूका है। लेकिन आप चाहो तो उसे निचे इमेज स्क्रीन 1 में जैसे दिखाया वैसा फ़िल्टर कर सकते हो। जिसमे आप कुछ फील्ड को काम या ज्यादा कर सकते हो। फाइनल होने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है जैसे की निचे इमेज के स्क्रीन २ में दिखाया गया है।

Biodata Filters

Step 6: बायोडाटा को सेव और शेयर करे

जैसे की निचे इमेज में दिखाया गया है। आप बायोडाटा को व्हॉट्स ऍप या अन्य शेयरिंग ऍप के माध्यम से शेयर कर सकते हो। या फिर अगर आप चाहो तो बायोडाटा को मोबाइल में डाउनलोड भी कर के रख सकते हो। आप बायोडाटा को इमेज और PDF फॉर्मेट में शेयर और सेव कर सकते हो।

share biodata and download

दोस्तों यह था हमारा दूसरा वाला प्रोसेस जिसमे हम ऍप के माध्यम से मोबाइल से बायोडाटा बना सकते है। जिसमे आपको मैंने काफी आसान स्टेप बताये है।

3. Google Docs से बायोडाटा बनाये

अगर आप किसी भी एंड्राइड अप्प या वेबसाइट से बायोडाटा बनाये है तो आपको पेहसे ही बना हुआ टेम्पलेट मिल जाता है। जहा पर आपको बस अपनी जानकारी फील करनी होती है और बायोडाटा बन जाता है। लेकिन कही बार हमे उसका डिज़ाइन पसंद नहीं आता या फिर आपको कुछ अलग फील्ड भी उसमे आवश्यक होते है ,ऐसे में आप Google Docs से अपने मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप जैसा ही बायोडाटा बना सकते हो। जिसमे आपको खुद से ही डिज़ाइन करना होगा, जिसके लिए आपको वर्डपैड की थोड़ी बहुत जानकारी होनी आवश्यक है।

Step 1: Google Docs की वेबसाइट पर जाये

सबसे पहले आपको निचे दिए गए बटन ‘Google Docs’ पर क्लिक करना है जो आपको गूगल डॉक्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर ले जायेगा।

Step 2: Google Docs ऍप को डाउनलोड करे

जैसे ही आप ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करते हो आपके सामने यह वेबसाइट खुल जाएगी जिसमे आपको ‘Download Google Docs’ पर क्लिक करना है ,जिससे आप प्ले स्टोर पर जायेंगे।

biodata step 1

अब आपके सामने गूगल डॉक्स का ऍप दिखने लगेगा ,इसे बस आपको इनस्टॉल कर लेना है।

Step 3: Google Docs ऍप Open करे

इनस्टॉल किये हुए ऍप को अब ओपन करना है। जसी ही आप ऍप को ओपन करते हो आपके सामने कुछ इस प्रकार का स्क्रीन आएगा जिसे अगर आप चाहे तो स्लाइड करके पूरा पढ़ सकते हो या फिर स्किप कर सकते हो।

biodata step 3

Step 4: नया पेज क्रिएट करे

अब आपको बायोडाटा बनाने के लिए नया पेज क्रिएट करना है जिसके लिए आपको ‘+’ के बटन पर क्लिक करना है ,जैसा की निचे स्क्रीन शॉट में दिखाया है।

biodata step 4

अब जैसे ही आप ‘+’ पर क्लिक करते हो आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे जिसमे पहला है ‘Choose Template’ और दूसरा है ‘New Document’ अगर अआप टेम्पलेट का उपयोग करना चाहते है तो आप टेम्पलेट पर क्लिक कर सकते हो ,लेकिन अब हम ‘New Document’ से करने वाले है।

Step 5: बायोडाटा लिखे

इस स्टेप में आपको बायोडाटा लिखना है जैसे की आप स्क्रीन 1 में देख सकते हो की आपके सामने पूरी ब्लेंक/रिक्त स्क्रीन आयेगी जिसमे आपको आपने बायोडाटा लिखना है। मैंने स्क्रीन 2 में एक मेरा सैंपल बायोडाटा लिखा है।

biodata step 5

अगर आपको ‘google docs’ में कैसे लिखते है पता नहीं तो आपके लिए मैंने निचे एक बायोडाटा का फॉर्मेट तैयार किया है आप उसे यहाँ से कॉपी करके ऍप में पेस्ट कर सकते हो।

Step 6: बायोडाटा सेव और डाउनलोड करे

इस स्टेप तक आपका बायोडाटा हिंदी में बनकर तैयार हो चूका है ,अब आपको उसे डाउनलोड करना है। जिसके लिए आपको बस स्क्रीन शॉट 1 में दिखाया है वैसे ही टिक पर क्लिक कर देना है और मोबाइल का बैक बटन दबाना है।

biodata step 6

ऐसा करने पर आप स्क्रीन 2 में पहुँच जायेंगे जहा पर आपको 3 डॉट पर क्लिक करना है जिससे की डाउनलोड का ऑप्शन खुल जायेगा। जहा से आप बायोडाटा को शेयर , डोनलोड कर सकते हो।

biodata step 7

इस प्रकार सभी स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करके आप अपना खुद का बायोडाटा बना सकते हो जो आप शादी और अन्य जगह पर इस्तेमाल कर सकते हो।

हिंदी बायोडाटा फॉर्मेट (Biodata Format In Hindi)-

बायोडाटाbiodata avatar
नामअपना नाम लिखे
माता का नामअपने माता का नाम लिखे
पिता का नामअपने पिता का नाम लिखे
गोत्रअपना गोत्र लिखे
जन्म दिनांकअपना जन्म दिनांक लिखे
शिक्षाअपनी शिक्षा लिखे
व्यवसायअपना व्यवसाय लिखे
पिता का व्यवसायअपने पिता का व्यवसाय लिखे
वार्षिक आयअपनी वार्षिक आय लिखे
ऊंचाईअपनी ऊंचाई लिखे
रंगअपना रंग लिखे
नाना का नामअपने नाना का नाम लिखे
गौत्रअपना गौत्र लिखे
निवासीअपना जिला लिखे
सम्पूर्ण पताअपना सम्पूर्ण पता लिखे
परिवार के सदस्यों के नामअपने परिवार के सदस्यों के नाम लिखे
मोबाइल नंबरअपना मोबाइल नंबर लिखे

अंतिम शब्द

आशा करता हु दोस्तों की आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, जिसमे हमने सीखा की किस प्रकार हम मोबाइल से बायोडाटा बना सकते है। बायोडाटा बनाने के अनेक तरीके भी हमने इसमें देखे है, जिससे आप काफी आसानी से बायोडाटा बना सकते है। अगर आपको मन में कोई भी शंका है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। धन्यवाद !

Successful Youtuber कैसे बने – सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

4
Successful Youtuber Kaise Bane

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है successful Youtuber कैसे बने दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की आज के समय में विडिओ कॉन्टेंट की डिमांड काफी बढ़ चुकी है. लोग पढ़ने से ज्यादा देखने में काफी इंट्रेस्ट रखते है. वैसे ही विडिओ शेयर करने का एक जरिया है यूट्यूब. दोस्तों इस युग में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने यूट्यूब यह शब्द सुना ना हो !

हालही के समय में गूगल के बाद यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजिन है. हर व्यक्ति यूट्यूब का इस्तेमाल करता है. कुछ लोग यूट्यूब को मनोरंजन के तौर पर इस्तेमाल करते है तो कुछ लोग यूट्यूब के माध्यम से पैसे कमाते है. जिन्हे हम यूट्यूबर कहते है. आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय में जानकारी देने वाले है की आप एक सक्सेफुल यूट्यूबर कैसे बन सकते है. साथ ही हम आपको यूट्यूब का सम्पूर्ण इतिहास भी बताएँगे तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े !

यूट्यूब किस देश का है ? और किसने बनाया ?

दोस्तों जैसा की आप सब जानते है यूट्यूब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विडिओ सर्च इंजिन है. यूट्यूब अमेरिकन एप्लिकेशन है. जिसे तीन लोगो ने मिलकर बनाया है. यूट्यूब के फाउंडर है स्टीव चेन , चाड हर्ली और जावेद करीम इन तीनो ने मिलकर यूट्यूब को बनाया है. १४ फरवरी २००५ में इसे लॉन्च किया गया था तब यूट्यूब का इस्तेमाल काफी कम लोग करते थे !

लेकिन बदलते समय के अनुसार इसे धीरे धीरे लोगोंद्वारा काफी पसंद किया जाने लगा. और आज के समय में ५ बिलियन से भी अधिक लोग यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहे है. जब यूट्यूब की शुरवात की गयी तब इससे लोगो को अर्निग के लिए कोई भी ऑप्शन मौजूद नहीं था. लेकिन उसके दो साल बाद २००७ में यूट्यूब ने अपना यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम लॉन्च किया जिससे लोग यूट्यूब से पैसे कमाने लगे !

यूट्यूब की शुरवात कैसे हुई ?

दोस्तों यूट्यूब की शुरवात paypal के तीन एम्प्लॉय चाड हार्ली , जावेद करीम और स्टीव चेन ने २००५ में की. जब कॉन्टेंट और फोटो शेयरिंग के वेबसाइट का जमाना था. तब इन तीन्हो ने एक प्रॉब्लम नोटिस किया की लोग लॉन्ग विडिओ तो बना लेते है लेकिन उन्हें शेयर करने का तरीका किसे के भी पास नहीं था. तभी उन्हें एक आयडिया आया की क्यों न एक ऐसी वेबसाइट शुरू की जाये जिसपर लोग लॉन्ग विडिओ अपलोड कर सके !

पेपाल के लिए काम शुरू करने से पहले चाड हार्ली ने इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनिसलविनिया से डिजाइन सब्जेक्ट में डिग्री हासिल कर ली. जब की जावेद करीम और स्टीव चेन कंप्यूटर सायंस पढ़ रहे थे. इन तीन्हो ने पेपाल कंपनी जोइन कर ली. लेकिन उन तीन्हो का दिमाग इस चीज पर अटका हुवा था की वह विडिओ शेयरिंग साइट कैसे शुरू करे !

२००५ के वैलेंटाइन डे पर उन्होंने एक ट्रेडमार्क और लोगो रजिस्टर कर लिया यूट्यूब के नाम से. और अप्रैल से पब्लिकली अपलोड का ऑप्शन शुरू कर दिया. दिसम्बर २००५ में ही यूट्यूब एक ऑफिशियल एक कोरपुरेशसन बन गया था. यूट्यूब ने उनका पहला ऑफिस कैलिफोर्निया में शुरू किया था एक रेस्टोरेंट के ऊपर जो की काफी छोटा था !

अब २००६ में यूट्यूब के एम्प्लॉय भी बढ़ने लगे थे २००६ में यूटुब के पास ६५ एम्प्लॉय थे. ऑक्टोबर २००६ में गूगल ने यूट्यूब का दरवाजा खट-खटाया यूट्यूब को खरीदने के लिए. यह डील सक्सेसफुल भी रही लेकिन यूट्यूब ने एक शर्त रखी की उनके ६५ एम्प्लॉय गूगल के साथ काम करेंगे. गूगल ने भी उनकी सारी शर्ते मंजूर कर ली और ६.६५ बिलियन डॉलर में डील फाइनल कर ली !

आज के समय में यूट्यूब पर हर महीने करीब ७०० करोड़ घंटे के विडिओ देखे जाते है. और २००७ में यूट्यूब ने अपना यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम लॉन्च किया. जिससे आप यूट्यूब से पैसे कमा सके उसके बाद मार्च २००७ में गूगल ने यूट्यूब का नक्शा ही चेंज कर दिया. और उसका डिजाइन बदल दिया जो की लोगो को समझने के लिए काफी आसान हो गया था. और देखते ही देखते यूट्यूब एक लोकप्रिय एप्लिकेशन बन गया !

Successful Youtuber कैसे बने ?

दोस्तों हर कोई पैसे कमाना चाहता है. और उसके लिए यूट्यूब एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है. अगर आपने भी यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए कोई यूट्यूब चैनल खोला है. और उस चैनल पर कई सारे विडिओ भी अपलोड कर दिए है. लेकिन ऐसी क्या गलती होती है जिससे आपके विडिओ पर व्हिव नहीं आते. आपके सब्सक्राइबर नहीं बढ़ते. अब ऐसा क्या करे जिससे हम यूट्यूब में सक्सेसफुल हो जाये और घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सके !

तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएँगे जिससे आपका यूट्यूब चैनल ग्रो करने में मदत होगी, और आप एक सक्सेफुल यूट्यूबर बन सकेंगे. तो निचे दिए गए टिप्स को जरूर फॉलो करे !

1. वीडिओज़ को OPTIMIZE करे

दोस्तों यूट्यूबर पर विडिओ ऑप्टिमाइजेशन बहुत ही जरुरी है. अगर आपका कोई भी एक टिटोरियल चैनल है या फिर टेक चैनल है या फिर आप कोई ऐसा नॉलेज वाला कॉन्टेंट शेयर कर रहे जो लोग सर्च करते है. तो ऐसे में आपको वीडिओज़ को ऑप्टिमाइज़ करना बहुत जरुरी है. यही नहीं दोस्तों अगर आप एक बिगिनर हो और अभी अभी आपने नया चैनल स्टार्ट किया है तो ऐसे में विडिओ ऑप्टिमाइजेशन आपके चैनल के लिए बहुत ही जरुरी है !

क्योकि शुरवात में आपके चैनल को कोई नहीं जानता. और नहीं आपके पास कोई सब्सक्राइबर होते है. तो ऐसे में अगर आप कोई विडिओ अपलोड करते हो तो उसका नोटिफिकेशन किसी के भी पास नहीं जाता. तो उस विडिओ पर व्हिव लेने का और वॉच टाइम लेने का एक मात्र जरिया है ऑप्टिमाइजेशन. वैसे तो आप अपने वीडिओज़ को सोशल मिडिया साइड पर शेयर करके कुछ व्हिव तो ले सकते हो. लेकिन साथ ही आपको विडिओ ऑप्टिमिज़शन भी बहुत जरुरी है. जिससे आपको ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिलेगा. जो की किसी भी सर्च इंजिन के अल्गोरिदम के हिसाब से काफी जरुरी होता है !

तो अगर आपका विडिओ ऑप्टिमाइज़ होगा तो वह सर्च इंजिन में रैंक होगा सर्च इंजिन में रैंक होने से वह विडिओ उन लोगो को दिखेगा जिनको उसकी जरुरत है तो ऐसे में वह लोग आपका विडिओ पूरा देखेंगे जिससे की आपका वॉच टाइम बढ़ेगा दोस्तों यूट्यूब विडिओ को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए सबसे जरुरी चीज होती है कीवर्ड और टैग !

KEYWORD – अगर आप कोई भी विडिओ बनाते हो तो सबसे पहले आपको उस टॉपिक से रिलेटेड कीवर्ड्स को ढूंढ़ना है. यानि की लोग उसे किस तरह से सर्च करते है. कीवर्ड ढूंढ़ने के बाद आपको उन कीवर्ड्स को विडिओ के टाइटल और डिस्क्रिप्शन में डाल देना है. यहाँ पर यह जरूर प्रयास करे के वह कीवर्ड डिस्क्रिप्शन में २ से ३ बार इस्तेमाल हो. और हो सके तो अपने विडिओ का डिस्क्रिप्शन ३ से ४ लाइन में लिखे. और उसमे समझाए की आपका विडिओ किस प्रकार का है !

TAGS – दोस्तों विडिओ अपलोड करते समय आपको टैग्स का इस्तेमाल जरूर करना है. आपको कीवर्ड रिसर्च के साथ ही उस टॉपिक से जुड़े हुए टैग्स भी ढूंढ़ने है. ताकि आपका बनाया विडिओ किसी भी व्यक्ति को सजेशन में या फिर रेकमेंड में जरूर दिख जाये. ऐसा करने से आपका वॉच टाइम भी बढ़ेगा. और साथ आपके सब्स्क्रायबर भी बढ़ेंगे. और आप यूट्यूब के माध्यम से अच्छे खासे पैसे भी कमा पाएंगे !

जरूर पढ़े – Youtube SEO Guide in Hindi

2. Attractive Thumbnail

हम में से बहुत से लोग यही गलती करते है. हम में से सभी लोग वीडिओज़ को बनाने में चाहे उसमे अच्छी क्वालिटी हो इसमें लोग ज्यादा ध्यान देते है. जो की जरुरी है लेकिन उतना ही जरुरी होता है विडिओ का थंबनेल. थंबनेल बनाने में बहुत से लोग ध्यान नहीं देते. सोचते है की १ से २ मिनट में कोई सा भी थंबनेल बना लेंगे और उसके बाद हमारे विडिओ पर व्हिव आ जायेंगे. और हमारे सब्सक्राइबर बढ़ जायेंगे !

तो यहाँ पर आपको आपके थंबनेल पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए. भलेही उसे बनाने में आधे घंटे का वक्त लगे लेकिन थंबनेल ऐसा बनाये जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव हो , सिंपल हो क्लिकेबल हो यानि अगर कोई भी उसे एक बार देखे तो क्लिक जरूर करे. तभी आपको वॉच टाइम , व्हिव और सब्स्क्रायबर मिलेंगे !

अगर आप यूट्यूब पर किसी भी टॉपिक के सन्दर्भ में सर्च करते है, मान लीजिये आपने सर्च किया बेस्ट फोन्स तो आपके सामने बहुत से विडिओ आ जाते है. लेकिन आप उसी विडिओ पर क्लिक करते है जिसका थंबनेल अट्रैक्टिव हो. इसीसे आप अंदाजा लगा सकते है की विडिओ में थंबनेल कितना जरुरी हिस्सा होता है. इसी लिए आपको विडिओ अपलोड करते समय थंबनेल पर खास ध्यान देना बहुत जरुरी है !

3. Watch Time

दोस्तों यूट्यूब अल्गोरिदम के हिसाब से यूट्यूब में जो सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करता है वह है वॉच टाइम. मतलब आपका जो विडिओ है वह कितनी बार देखा गया है , कितनी देर तक देख रहे है , उसका वॉच टाइम क्या है. यह सबसे ज्यादा जरुरी होता है. इसी की वजह से आपका जो विडिओ है वह दूसरे वयक्ति को रिकमेंड होता है. या फिर आपका जो विडिओ है वह सर्च इंजिन में शो करता है. तो यहाँ पर वॉच टाइम का महत्व भी आपको ध्यान में रखना है !

तो इसी के चलते बहुत से लोग बहुत बड़ी गलती कर बैठते है. की शुरवात में उनके पास नहीं कोई व्हिव होते है और नहीं कोई सब्सक्राइबर होते है. और वह लोग शुरवात में ही लम्बे लम्बे विडिओ अपलोड कर देते है. जैसे ८ मिनट , ९ मिनट ऐसे लम्बे लम्बे विडिओ अपलोड कर देते है. जब की शुरवात में आपकी कोई पहचान नहीं होती , आपको कोई जानता नहीं तो ऐसे में एक नए यूजर के लिए आपके लम्बे विडिओ देखना काफी मुश्किल हो जाता है!

तो अगर आप एक नए यूट्यूबर है और आपका चैनल नया है तो कोशिश करे की शुरवात में विडिओ को शार्ट रखे. और मैक्सिमम विडिओ का लेंथ रखे ४ से ५ मिनट इससे ज्यादा ना रखे. क्योकि शुरवाती यूट्यूबर के जो लम्बे विडिओ होते है वह कोई भी देखना पसंद नहीं करता. इसीलिए शुरवात में छोटे विडिओ बनाये. और जैसे ही आपके सब्स्क्रायबर बढ़ जाते है और लोग आपको जानने लगते है उसके बाद आप चाहे उतना लम्बा विडिओ अपलोड कर सकते है !

4. Consistency & Quality

दोस्तों अगर आपको यूट्यूब में सच में सक्सेस होना है और आप अपने वीडिओज़ पर एक समय बाद हजारो लाखो व्हिव चाहते है तो यहाँ पर आपको अपने वीडिओज़ पर अपने चैनल पर Consistency और Quality को बरक़रार रखना बेहत ही जरुरी है. यहाँ पर बहुत से लोग स्टार्टिंग में चैनल बनाते है. वीडिओज़ अपलोड करते है. वह सोचते है की उनके वीडिओज़ पर हजारो व्हिव , उनके चैनल पर लाखो सब्स्क्राइबर बढ़ जायेंगे तो शुरवात में ऐसा बिलकुल नहीं होता !

आपको अपने चैनल पर कंसिस्टेंसी को बनाये रखना होगा. हर हप्ते एक विडिओ या दो विडिओ को अपलोड करते रहना पड़ेगा. एक टाइम टेबल बना लो और उसी के हिसाब से चलते रहो. उसी के साथ विडिओ में क्वालिटी भी उतना ही महत्वपूर्ण रोल प्ले करती है. तो हमेशा क्वालिटी वाले विडिओ अपलोड करने की कोशिश करे. और साथ विडिओ की वॉइस क्वालिटी भी अच्छी रखे. अगर आप यह सब चीजे करते है तो लोगो को भी आपके विडिओ देखने में मजा आएगा. और आपके सब्स्क्रायबर भी बढ़ेंगे !

5. Trust

दोस्तों अगर आपको यूट्यूब में सच में सक्सेस होना है और अच्छे खासे सब्स्क्रायबर पाने है तो यहाँ पर आपको अपने सब्स्क्रायबर के साथ ट्रस्ट बनाये रखना बहुत ही जरुरी है. ट्रस्ट बनाये रखे मतलब आप कभी भी अपने सब्स्क्रायबर को धोका ना दे. यानि की अपने विडिओ के द्वारा उन तक कोई भी गलत जानकारी ना पहुंचाए , कभी भी उन्हें ऐसी चीज ना बताये जिससे उन्हें नुकसान हो !

अगर मान लीजिये आपने कोई ऐसा विडिओ बनाया जो गलत जानकरी आपके सब्स्क्रायबर तक पहुंचा रहा हो. थंबनेल में कुछ और हो , टाइटल में कुछ और हो और अंदर कोई दूसरी इन्फॉर्मेशन हो तो ऐसे में आपके चैनल पर निगेटिव इफेक्ट पड़ेगा. और जो भी सब्सक्राइबर आपका विडिओ देखने आएंगे वह आपके विडिओ को डिस्लाइक करेंगे. और इसके आलावा वह चैनल को सब्स्क्राइब भी नहीं करेंगे !

और इसके आलावा वह आपके विडिओ पर निगेटिव कमेंट भी करेंगे. जिससे आप पूरी तरह से डिमोटिवेट हो जाओगे. तो कोशिश करे की हमेशा अपने सब्स्क्रायबर तक सही जानकारी पहुंचाए. उन्हें जो भी समस्या है उन समस्याओ का निवारण करे. और अपने फ्री टाइम में सभी कमेंट का जवाब भी जरूर दे. इससे आपके और आपके सब्स्क्रायबर के बिच में एक संबंध जुड़ जायेगा. उन्हें भी लगेगा की यह हमसे कनेक्ट है और वे हमेशा आपके चैनल को सपोर्ट करते रहेंगे !

youtube monetization criteria

  • १२ महीने के अंदर आपके सभी विडिओ को मिलाकर ४००० घंटे का वॉच टाइम होना अनिवार्य है .
  • आपके यूट्यूब चैनल पर १००० सब्सक्राइबर होना अनिवार्य है .
  • आपके पास एक ऐडसन अकाउंट होना आवश्यक है .
  • आपको यूट्यूब के सभी नियमो का पालन करना आवश्यक है .

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था successful Youtuber कैसे बने. उम्मीद है आपको हमारे बताये गए टिप्स अच्छे लगे होंगे और आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा. अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे. और साथ ही वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को भी ऑन कर दे. ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे. क्योकि हम यहाँ पर रोजाना ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल आपके लिए लाते रहते है. अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

यूट्यूब सब्सक्राइबर्स कैसे बढ़ाये 2023 के नए तरीके

29
youtube subscribers kaise badhaye

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में देखने वाले है Youtube Subscriber kaise badhaye जैसा की हम सब जानते है की यूट्यूब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजिन है.

करोडो लोग Youtube का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए या फिर कुछ नया सिखने के लिए करते है और बहुत से लोग यूट्यूब के माध्यम से लाखो रुपये कमाते है.

youtube से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले youtube criteria पूरा करना होता है जिसमे आपको १ साल के अंदर १००० subscribers , ४००० घंटे का watch time पूरा करना होता है.

youtube criteria को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होते है subscribers क्योकि जब आपके subscriber बढ़ेंगे तभी आपके वीडिओज़ व्हिव आएंगे और आपका वाच टाइम भी पूरा होगा.

इसी लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बातएंगे की Youtube par apne subscriber kaise badhaye. और साथ ही हम आपको youtube से जुडी और भी जानकारी देंगे इसी लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े.

Youtube Subscriber Kaise Badhaye ?

How to increase youtube subscribers (In Hindi) – दोस्तों जैसा की हमने आपको पहले भी बताया की youtube से पैसे कमाने के लिए और youtube criteria पूरा करने के लिए सबसे जरुरी चीज होती है subscribers.

इसी लिए हम आपको free youtube subscribers fast grow करने के लिए कुछ ऐसे tricks बताएँगे जिससे आपके रियल subscriber बढ़ेंगे.

  • quality content
  • attractive intro
  • attractive thumbnail
  • youtube title and description
  • using hashtags on youtube

1. quality content अपलोड करे

किसी भी वीडियो को देखने से पहले लोग उस विडिओ की content quality देखते है. हम खुद का उदाहरण ले सकते की हम जब youtube पर कोई भी विडिओ देखते है तो सबसे पहले हम विडिओ का content देखते है और साथ ही देखते है विडिओ की quality.

इसी लिए आपको अच्छे-अच्छे content ढूंढ़कर उनपर विडिओ बनाने है और अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करने है. उदाहरण के लिए आप आशीष चंचलानी के विडिओ देख सकते है वह अपने चैनल पर यूनीक और quality content पोस्ट करते है इसी लिए वे भारत के दूसरे नंबर के सबसे बड़े यूटूबर है.

जब आप अपने चैनल पर quality content अपलोड करोगे तो आपके विडिओ पर ज्यादा से ज्यादा व्हीव्ज आएंगे और आपकी वीडिओज़ धीरे-धीरे व्हायरल होने लगेगी जिसका फायदा आपको subscribers बढ़ने में होगा.

2. अपने channel के लिए attractive intro बनाये

आपको अपने चैनल का एक attractive intro बनाना होगा इसके लिए आपको गूगल-प्ले स्टोर पर कई तरह के अलग-अलग एप्लिकेशन मिल जायेंगे जिनके इस्तेमाल से आप एक अच्छा और attractive intro बना सकते है.

आपने जितने भी बड़े-बड़े youtube channel देखे होंगे उनके अपने attractive intro होते है जिसके कारण वीडियो और भी ज्यादा अच्छा और attractive लगता है.

intro बनाने के बाद आपको उसकी एक जगह स्थिर करनी यानि की intro कब दिखाना है आप विडिओ की शुरुवात में या फिर विडिओ के बारे में थोड़ी जानकारी देने के बाद intro लगा सकते है जिससे आपका विडिओ प्रोफेशनल लगेगा और लोग आपके youtube channel subscribe भी करेंगे.

3. विडिओ पर attractive thumbnail लगाए

attractive thumbnail का आपके विडिओ व्हीव्ज पर और आपके subscribers पर बहुत बड़ा effect होता है क्योकि बहुत से लोग सिर्फ विडिओ का thumbnail देख कर ही विडिओ देखने आते है.

अगर लोग thumbnail देख कर विडिओ देखने आते है और आपके द्वारा बनाया गया content उन्हें पसंद आता है तो वे आपके चैनल को subscribe जरूर करते है इसी लिए quality content के साथ ही attractive youtube thumbnail भी बेहत जरुरी है.

आप thumbnail बनाने के लिए youtube thumbnail maker या फिर किसी भी अन्य app या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते है. google play store पर thumbnail बनाने के लिए कई सारे एप्लिकेशन मौजूद है.

4. videos के लिए अच्छा title और description लिखे

दोस्तों videos के लिए एक अच्छा title और description बेहत जरुरी होता आपको title डालते समय keyword research करनी है यानि की जिस topic पर आपने विडिओ बनाया है उस topic को लोग किस तरह से search करते है.

इंटरनेट पर कई सारे ऐसे free keyword research tool मौजूद है जिनका इस्तेमाल आप एक अच्छा title ढूंढ़ने के लिए कर सकते है. उदाहरण के लिए keywordtool.io यह एक free keyword research tool है.

title के लिए एक अच्छा keyword मिलने के बाद आपको अच्छा description लिखना है description में आप videos दिखाई जाने वाली जानकारी को short में लिख सकते है जिससे आपके free youtube subscribers daily बढ़ेंगे.

5. hashtags का इस्तेमाल करे

आपने youtube पर बहुत बार देखा होगा आप जब किसी भी टॉपिक से समंधित विडिओ सर्च करते है तो कम subscriber वाले और कम views वाले विडिओ आपको टॉप पर दिखाई देते है तो यह कैसे होता है ?

यह होता है hashtags की वजह से. और जाहिर सी बात है अगर आपका विडिओ टॉप पर आता है तो आपके views भी बढ़ेंगे और subscribers बढ़ेंगे.

तो अगर आप अपने youtube subscribers बढ़ाना चाहते है तो आपको अपने videos में ज्यादा से ज्यादा hashtags का इस्तेमाल करना है.

टिप – अगर आप free youtube subscribers hack करने के लिए किसी गलत रास्तें का या फिर free youtube subscribers hack generator का उपयोग करते है तो आपका youtube channel ban भी हो सकता है .

YouTube channel ko grow kaise kare

  • videos अपलोड करते समय योग्य title डाले यानि keyword research करके ही अपने video के लिए title डाले.
  • अगर आपने एक बार youtube channel बना लिया तो आपको उस चैनल पर डेली विडिओ अपलोड करने है जिससे की आपके subscriber बढ़ने की संभावना होती है.
  • विडिओ के लिए अच्छा thumbnail बनाये जिससे आपके विडिओ पर ज्यादा से ज्यादा व्हीव्ज आते है और आपका वॉच टाइम भी बढ़ता है.
  • आपको अपने चैनल के सेटिंग्स को सही तरीके से manage करना है जिससे आपके subscribers को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.
  • विडिओ के डिस्क्रिप्शन में content से जुडी जानकारी और tags डाले.
  • अपने चैनल को ठीक तरीके से manage करने के लिए YouTube Studio इस एप्लिकेशन का इस्तेमाल करे.

यह कुछ तरीके आपके YouTube channel को grow करने में मदत करेंगे आपको इन तरीको को जरूर फॉलो करना चाहिए.

How to get 1000 subscriber on youtube in hindi

दोस्तों जब हम अपना नया YouTube चैनल शुरू करते है तो हमें जरूरत होती है १००० subscriber पूरा करने की और हम सभी चाहते है की free YouTube subscriber fast gain हो जाये.

लेकिन शुरवाती समय में यह एक नए youtuber के लिए काफी कठिन काम होता है अगर आप एक beginner है तो आपके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है की अपने चैनल को या videos share करे.

आप विडिओ शेयर करने के लिए whatsapp , facebook , instagram जैसे सोसाइल मिडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते है और लोगो को अपने चैनल को subscribe करने के लिए invite कर सकते है.

लोगो द्वारा पूछे जाने वाले YouTube से जुड़े अन्य सवाल

दोस्तों अभी हमने आपको बताया Youtube subscriber kaise badhaye 2023 के नए तरीके. लेकिन इसके आलावा भी लोगो द्वारा काफी सारे सवाल पूछे जाते है उन सवालो के जवाब देने की हमने कोशिश की है.

लोगो द्वारा पूछे जाने वाले

  • YouTube par views kaise badhaye
  • YouTube channel ko famous kaise kare
  • YouTube par watch time kaise badhaye
  • YouTube channel ke about me kya likhe

1. YouTube par views kaise badhaye in hindi

YouTube चैनल के व्हीव्ज बढ़ाने के लिए सबसे जरुरी और महत्वपूर्ण चीज होती है quality content. अगर आप अच्छे वीडिओज़ बनाते है तो वह विडिओ व्हायरल होने की के काफी ज्यादा chances होते है.

अगर आप एक अच्छा quality content बनाते है तो लोग आपके वीडिओज़ को पसंद भी करते है और ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करते है जिसके कारण और भी ज्यादा लोगो तक आपके वीडिओज़ पहुंचते है और आपके वीडिओज़ पर व्हीव्ज बढ़ते है.

2. YouTube channel ko famous kaise kare

अगर आप अपने चैनल को फेमस करना चाहते है तो आपको अपने चैनल का प्रमोशन करना होगा जिसके लिए आप facebook add रन कर सकते है.

इसी के साथ अन्य किसी पॉपुलर youtuber के चैनल पर जाकर अपने चैनल का प्रमोशन कर सकते है जिसके लिए आपको शुरुवाती समय में थोड़े बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत होगी.

लेकिन जब आपका यूट्यूब चैनल एक बार famous हो जाता है तो आप उसी के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना सकते है और लाखो रुपये भी कमा सकते है.

3. YouTube par watch time kaise badhaye

YouTube पर watch time बढ़ाने के लिए आपको कुछ ऐसा करना होगा जो किसी ने न किया हो यानि की आपको यूनिक content पर विडिओ बनाने है आपका content जितना यूनिक होगा उतना ही ज्यादा आपका विडिओ व्हायरल होगा.

इसी के साथ आपको विडिओ बनाने के लिए अच्छे स्मार्ट फ़ोन का या फिर dslr कैमरे का उपयोग करना होगा जिससे की आपके विडिओ की quality अच्छी आएगी और लोग आपके वीडिओज़ को पूरा देखेंगे जिससे आपका watch time बढ़ेगा.

4. YouTube channel ke about me kya likhe

बहुत से लोग अपना YouTube channel बना तो लेते है लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता की YouTube channel ke about me kya likhe तो आपको बता दे की यूट्यूब चैनल का about लिखना काफी आसान होता है !

आपका चैनल जिस टॉपिक पर है उस टॉपिक से जुडी जानकारी आपको अपने youtube chanal के about में लिखनी है.

उदाहरण के लिए अगर मान ले की आपका चैनल technology topic पर है तो आप लिख सकते है की – इस चैनल पर आपको टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी वीडिओज़ देखने मिलेंगे इसी लिए चैनल को अभी subscribe करे !

कुछ इस तरह से आप अपने youtube chanal के about में जानकारी लिख सकते है जिससे की आपके व्हीवर को पता चलेगा की आपका चैनल किस संदर्भ में है !

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह था Youtube Subscriber kaise badhaye आशा करते है आप समझ गए होंगे की youtube par subscriber kaise badhaye और उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा !

अगर आपको Youtube Subscriber kaise badhaye यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को ऑन कर दे !

ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे क्योकि हम ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल आपके लिए रोजाना लाते रहते है अगर आपको youtube subscriber kaise badhaye इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है !

PDF File कैसे बनाये | How to Make PDF in Hindi

1
pdf file kaise banaye

क्या आप जानना चाहते है की PDF File Kaise Banaye? तो आप बिलकुल सही जगह पर आएं है क्योंकि आज में आपको “PDF File कैसे बनाते हैं” इसके बारे में A-Z जानकारी देने वाला हूँ !

दोस्तों कंप्यूटर , लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन के इस ज़माने में आपने PDF File का उपयोग कभी न कभी तो जरूर किया होगा लेकिन क्या आपने यह जानने की कभी कोशिश की है की PDF File कैसे बनाते हैं?

PDF File बनाना वैसे तो इतना मुश्किल काम नहीं है लेकिन फिर भी कई लोगों को इसे बनाने में समस्याएं आती है इसलिए मैंने सोचा की क्यों न इस विषय पर एक पूरा विस्तृत आर्टिकल लिखू वो भी आसान हिंदी भाषा में जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ पाएं .

इस आर्टिकल में मैं आपको PDF फाइल बनाने के अलग अलग तरीके बताऊंगा जैसे – Mobile Me PDF File Kaise Banaye , Computer Me PDF File Kaise Banaye , Laptop Me PDF File Kaise Banaye , Offline PDF File Kaise Banaye और Online PDF File Kaise Banaye आदि .

पीडीएफ फाइल बनाने से पहले आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है की PDF File आखिर क्या होती है इसलिए बिना समय बर्बाद किये शुरू करते है इस आर्टिकल को .

PDF File क्या होती है (What is PDF File)

PDF का पूरा नाम Portable Document Format होता है जिसका हिंदी अर्थ ‘पोर्टेबल दस्तावेज़ प्रारूप’ होता है , यह आईएसओ 32000 के रूप में मानकीकृत, एडोब द्वारा 1993 में विकसित एक फ़ाइल प्रारूप है, जिसमें एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर, हार्डवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम से स्वतंत्र तरीके से पाठ स्वरूपण और छवियों सहित दस्तावेज़ प्रस्तुत किए जाते हैं.

PDF फाइल का .pdf फाइल एक्सटेंशन होता है जिसका मतलब होता है Portable Document Format File और इस फाइल का ज्यादातर इस्तेमाल read-only documents को वितरित करने के लिए होता है मतलब की PDF File में ऐसा डाटा स्टोर किया जाता है जिसे हम बदलते नहीं है सिर्फ पढ़ सकते है .

दरअसल PDF Files बहुत काम की चीज है , इसमें हम Text के साथ Images भी स्टोर कर सकते है . यदि हमे किसी को बहुत सारे Documents भेजने होते है तो उनको बार बार भेजने में दिक्कत आती है इसलिए ऐसे हालात में हम सभी documents को PDF File में कन्वर्ट कर सकते है जिससे File का साइज भी कम होता है और उसे भेजना भी आसान हो जाता है .

PDF का Full Form क्या होता है?

PDF का फुलफॉर्म Portable Document Format होता है और इस फाइल का एक्सटेंशन .pdf होता है PDF को सबसे पहले Adobe ने बनाया था .

PDF File कैसे बनाये (How to Make PDF File)

PDF फाइल अनेक तरीकों से बनायीं जा सकती ही इसलिए यहाँपर मैं आपको उन सभी Online और Offline तरीकों के बारे में बताऊंगा जिनसे हम PDF फाइल बना सकते है .

1. ऑनलाइन PDF फाइल कैसे बनायें ?

पीडीएफ फाइल बनाने का यह सबसे आसान और सबसे प्रसिद्द तरीका है इसलिए सबसे पहले हम इसी तरीके के बारे में जानेंगे . आजकल इंटरनेट पर आपको PDF File बनाने वाली दर्जनों Websites मिल जाती है जो इस्तेमाल करने में भी काफी आसान होती है इन websites से आप 2 से 3 मिनट में ही Online PDF File बना सकते है और उसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते है .

जैसा की मैंने आपको बताया की इंटरनेट पर PDF Converter वाली आपको दर्जनों Websites मिल जाती है लेकिन यहाँ पर मैं आपको जिस Online PDF Converter Website के बारे में बताने जा रहा हु उसका नाम है ‘freepdfconvert.com’ यह काफी कमल की वेबसाइट है जिसका उपयोग कर आप मिनटों में PDF फाइल बना सकते है

तो चलिए जानते है freepdfconvert.com वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन PDF फाइल कैसे बनायें ?

  1. 1. सबसे पहले अपने इंटरनेट ब्राउज़र में जाकर freepdfconvert.com इस वेबसाइट को ओपन करें .
  2. अब आपको CHOOSE FILE का एक ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करे
  3. जिन फाइल्स को आप PDF में Convert करना चाहते है उन्हें Select करें
  4. फाइल्स Select करने के बाद अब Create PDF वाले बटन पर क्लिक करे
  5. अब आपको एक Download का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कर अपनी PDF Download कर लें .

तो दोस्तों इन 5 बेहद आसान Steps में ही आप अपनी PDF File Online बना सकते है !

Online PDF Converter Websites List

दोस्तों जैसा की मैंने आपको बताया की इंटरनेट पर आपको दर्जनों Online PDF Converter Websites मिल जाएगी जिनकी मदद से आप ऑनलाइन PDF बना सकते है .

अगर आपको freepdfconvert.com यह वेबसाइट पसंद नहीं आती है या फिर इसमें आपको कोई दिक्कत आती है तो परेशां होने की कोई जरुरत नहीं है यहाँ पर मई आपको कुछ प्रसिद्द Online PDF Converter Websites का List देने जा रहा हूँ .

  • smallpdf.com
  • ilovepdf.com
  • online2pdf.com
  • sodapdf.com
  • pdfonline.com
  • pdfpro.co
  • tools.pdf24.org/en/pdf-converter
  • primopdf.com

2. Google Drive से Pdf कैसे बनाये?

दोस्तों आप Google Drive की मदद से भी आसानी से PDF फाइल बना सकते है , यदि आप भी Google Drive से Pdf File बनाना चाहते है तो निचे बताई स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे .

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Google Drive ओपन करें
  • अब आपको एक + का आइकॉन दिखेगा उसपर क्लिक करे
  • आइकॉन पर क्लिक करने के बाद Scan ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब जिस Document का आप Pdf बनाना चाहते है उसका फोटो खीचें
  • फोटो खींचने के बाद आप उसे एडिट भी कर सकते है , और फोटो जोड़ने के लिए + के आइकॉन पर क्लिक करें इसके बाद Save वाले ऑप्शन पर क्लिक करे .
  • Save पर क्लिक करने के बाद आप PDF File का टाइटल Rename करके फिर Save पर क्लिक करें.
  • अब आपकी PDF File Pdf बनकर Google Drive में अपलोड होने लगेगी
  • जब PDF File अपलोड हो जाएगी तब थ्री डॉट पर क्लिक करके आप उसे डाउनलोड तथा Share कर सकते हैं.

अंतिम शब्द

दोस्तों उम्मीद है आपको हमारा PDF File कैसे बनाये | How to Make PDF in Hindi यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपकके मन में PDF File कैसे बनाये संबंधित कोई भी सवाल है तो कमेंट करके हमे जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें , धन्यवाद !

गूगल से वीडियो डाउनलोड कैसे करे | Video Download करने का तरीका

14
गूगल से वीडियो डाउनलोड कैसे करे

गूगल से वीडियो डाउनलोड कैसे करे: आजकल इंटरनेट पर सभी लोग वीडियोस देखना पसंद करते है लेकिन कभी कभी हम कोई वीडियो काफी अच्छी लगती है और हम उस वीडियो को डाउनलोड करने की सोचते है लेकिन गूगल पर कई बार हम वीडियोस तो देखते है लेकिन वहा पर वीडियो डाउनलोड करने का कोई भी ऑप्शन नहीं दिया होता है तो ऐसे में सवाल आता है की आखिर गूगल से वीडियो डाउनलोड कैसे करें?

अगर आपको भी यह समस्या आ रही है और आप भी गूगल से कोई वीडियो डाउनलोड करना चाहते है तो इस आर्टिकल को आप अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आपको गूगल से वीडियोस डाउनलोड करने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे ने बताने जा रहे है जिनकी सहायता से आप कोई भी वीडियो आसानी से डाउनलोड कर सकते है .

आज हम जिन वीडियोस डाउनलोड करने के तरीकों के बारे में बात करने वाले है उनसे आप इंटरनेट पर गूगल और यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के वीडियोस तो डाउनलोड कर ही सकते है और साथ में आप बाकि अन्य websites के वीडियोस भी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे .

गूगल से Video कैसे Download करे ?

दोस्तों आज के समय में गूगल से वीडियो डाउनलोड करना काफी आसान है क्योंकि आजके समय में इंटरनेट पर काफी सारे ऐसे फ्री Softwares, Apps और Websites मौजूद है जो सिर्फ कुछ मिनटों में है किसी भी वीडियो को डाउनलोड कर देते है .

आज हम आपको जिन गूगल से Video Download करने के तरीकों के बारे ने बताने जा रहे है उन सभी तरीकों से आप गूगल पर मौजूद वीडियोस को अपने laptop me , computer me , jio phone me और अपने किसी भी फ़ोन के gallery me आसानी से डाउनलोड कर सकते है .

कृपया ध्यान दें : इस आर्टिकल में बताई गयी जानकारी सिर्फ एजुकेशन उद्देश्य के लिए है इसलिए इंटरनेट पर किसी भी प्लेटफार्म से कोई भी वीडियो डाउनलोड करने से पहले उनकी Terms & Policy जरूर पढ़ लें . Google और YouTube जैसे कुछ प्रसिद्द प्लेटफॉर्म्स से वीडियो डाउनलोड करने के लिए तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन , सॉफ्टवेयर और वेबसाइट का उपयोग करना इनकी शर्तों के विरुद्ध है और Techyatri.com किसी भी प्लेटफार्म (Google , Youtube etc.) के terms & Policy उल्लंघन करने की सलाह या समर्थन नहीं करता है .

वेबसाइट से ऑनलाइन वीडियो डाउनलोड कैसे करे ?

दोस्तों Google से Videos को Download करने का यह सबसे आसान और प्रसिद्ध तरीका है क्योंकि इसमें आपको किसी भी प्रकार का एप या सॉफ्टवेयर को अपने सिस्टम पर डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होती है तो चलिए जानते है गूगल से वीडियो डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका .

1 . सबसे पहले आपको जो वीडियो डाउनलोड करना है उसका URL कॉपी करें .

2 . URL कॉपी करने के बाद अपने वेब ब्राउज़र में https://en.savefrom.net/ इस वेबसाइट को ओपन करें .

3 . वेबसाइट ओपन होने के बाद इसके सर्च बॉक्स में आपको वीडियो का URL पेस्ट कर देना है जो आपने कॉपी किया है और पेस्ट करने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें .

savefrom
Image source : https://en.savefrom.net/

4 . जैसे ही आप वीडियो का URL यहाँ पर पेस्ट करते है आपको निचे डाउनलोड का ऑप्शन नजर आएगा और जैसे ही आप डाउनलोड कर क्लिक करते है आपका वीडियो डाउनलोड हो जायेगा , यहाँ पर वीडियो डाउनलोड करने के लिए MP4 और WEBM जैसे अलग अलग फोर्मट्स चुनने का भी ऑप्शन मिलता है .

इस वेबसाइट की मदत से आप Youtube, facebook, Hoststar, discovery, Ditto TV, SonyLiv, Daily Motion आदि जैसे अलग अलग प्लेटफॉर्म्स के वीडियोस को आसानी से डाउनलोड कर सकते है .

कुछ अन्य Websites जिनसे आप ऑनलाइन वीडियोस डाउनलोड कर सकते है –

  • y2mate.com
  • yt1s.com
  • qdownloader.io
  • keepv.id

एंड्राइड एप से ऑनलाइन वीडियो डाउनलोड कैसे करे ?

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर है तो आपको गूगल प्लेस्टोरे पर कई प्रकार की Google Se Video Download karne Wali Apps मिल जाएगी . एप की सहायता से वीडियोस डाउनलोड करने का यह फायदा होता है की सबसे पहले तो आपको एक यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिल जाता है जिससे काम जल्दी हो जाता है और App की मदत से वीडियोस काफी तेजी से Fast Speed में Download होती है .

दोस्तों Video Downloader Apps को playstore से डाउनलोड करना काफी आसान है आपको बस playstore पर जा के “Video Downloader” या “Video Downloader App” सर्च करना है इसके बाद आपके सामने कई सारी अच्छी अच्छी Video Downloader Apps आएँगी जिनमे से आप कोई भी एक अच्छा वाला एप डाउनलोड कर सकते है .

video downloader app

कुछ बेस्ट Video Downloader Apps –

  • AVD Download Video Downloader
  • All Video Downloader
  • All Video Downloader
  • Video Downloader

PC Software से ऑनलाइन वीडियो डाउनलोड कैसे करे ?

अगर आप अपने कंप्यूटर / लैपटॉप पर गूगल से कोई वीडियो डाउनलोड करना चाहते है तो आप अपने PC में Video Downloader Software को भी डाउनलोड करके यूज़ कर सकते है .

PC के लिए वीडियो downloading वाले कई Softwares मौजूद है लेकिन हम आपको ClipGrab को यूज़ करने का सुझाव देंगे आपको बता दे ClipGrab एक फ्री Video Downloader Software है जिसकी सहायता से आप इंटरनेट से कोई भी वीडियो आसानी से डाउनलोड कर सकते है .

clipgrab

इस सॉफ्टवेयर में भी आपको वीडियो का URL कॉपी करके पेस्ट करना होता है और उसके बाद उस वीडियो को आप आसानी से अपने सिस्टम के gallery में किसी भी फोल्डर में डाउनलोड करके save कर सकते है .

Google Se Video Download Kaise Kare FAQ

गूगल से वीडियो कैसे डाउनलोड करे गैलरी में ?

सबसे पहले उस वीडियो पर जाएं जिसे आप गैलरी में Save करना चाहते हैं इसके बाद आपको लिंक शेयर करने के लिए शेयर विकल्प मिलेगा यहाँ पर आपको ”copy to clipboard” विकल्प चुनना है इसके बाद आपको उस लिंक को हमने बताये हुए Website / App में उसे पेस्ट करना होगा जिसमें आपको डाउनलोड का विकल्प मिलेगा, जो गैलरी में वीडियो डाउनलोड करेगा .

गूगल से वीडियो डाउनलोड कैसे करे जिओ फ़ोन में ?

सबसे पहले उस वीडियो का लिंक कॉपी करे जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है उसके बाद आपके जिओ फ़ोन के ब्राउज़र में जाकर https://en.savefrom.net/ इस वेबसाइट को ओपन कर उसके बाद जो URL आपने कॉपी किया था उसे यहाँ पर पेस्ट कर दें , पेस्ट करने के बाद आपके सामने वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प आ जायेगा जिसपर क्लिक कर के आप उस वीडियो को डाउनलोड कर सकते है जो आप अपने जिओ फ़ोन से डाउनलोड करना चाहते है .

गूगल से वीडियो कैसे डाउनलोड करे कंप्यूटर में ?

सबसे पहले अपने कंप्यूटर में ClipGrab सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें उसके बाद उस वीडियो का URL कॉपी करे जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है उसके बाद उस URL को ClipGrab सॉफ्टवेयर में पेस्ट करे आपका वीडियो आपके कंप्यूटर में आसानी से डाउनलोड हो जायेगा 

अंतिम शब्द

दोस्तों आज हमने सीखा गूगल से वीडियो डाउनलोड कैसे करे जिसमे हमने आपको ३ अलग अलग इंटरनेट से िदेओ डाउनलोड करने के तरीकों के बारे में बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अगर आपको इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं .

अन्य पढ़े –