Home Blog Page 69

Sandes App क्या है | Sandes App Review In Hindi

1
Sandes App क्या है

Sandes App के बारे में आपने जरूर सुना होगा क्योंकि इंटरनेट पर संदेस एप को लेकर काफी चर्चा चल रही है और Sandes App को Whatsapp के अल्टरनेटिव के रूप में भी देखा जा रहा है लेकिन क्या आप जानते है की संदेस ऐप क्या है आखिर क्या है और क्या वाकई संदेश ऐप में वो खूबियां है जिनसे यह Whatsapp जैसे प्रसिद्द मेस्सेंजिंग एप की जगह ले सकता है ?

दोस्तों आपको बता दूं की Sandes एक भारतीय एप है जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा लॉन्च किया गया है और इसका यूजर डेटा और सिक्यूरिटी whatsapp से कई गुना बेहतर है इसलिए शायद Sandes App आने वाले समय में भारत में Whatsapp की जगह ले सकता है आज के इस लेख में हम इसी विषय पर विस्तार से जानने वाले है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें .

Sandes App क्या है ?

Sandes App भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा लॉन्च किया गया एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जो इस समय लगभग सभी के लिए उपलब्ध है यह एप गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) का अपग्रेड है जिसे खास तौर पे सरकारी अधिकारीयों को Whatsapp जैसा मैसेंजिंग अनुभव देने के लिए विकसित किया गया था जिसे इस्तेमाल करने के लिए सरकारी ईमेल आयडी की जरुरत पड़ती थी हालाँकि यह एप अब सभी लोगों के लिए उपलब्ध करवा दिया है और कोई भी अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से Sandes App पर अपना अकाउंट बना सकता है .

संदेस एप में मोबाइल नंबर या ईमेल से साइन-अप करने के बाद यूजर इसमें किसी अन्य Sandes App यूजर को मैसेज भेज तथा प्राप्त कर सकता है , इस एप में यूजर नए ग्रुप्स बना सकता है और उनमे अपने दोस्तों को ऐड कर सकता है . संदेस एप के माध्यम से यूजर मीडिया फाइल्स की लेन-देन भी कर सकता है . यह Whatsapp की तरह ही एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप होने के कारण आपको इसमें लगबघ सभी फीचर्स Whatsapp जैसे ही देखने को मिलते है Sandes App में आप इंस्टेंट मैसेजिंग , वीडियो कॉल्स , ऑडियो कॉल्स और ग्रुप चाट भी कर सकते है और संदेस ऐप के डेवलपर का दावा है कि यह भी whatsapp जैसा एक एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड ऐप है .

संदेस एप में आपको वेरिफ़िएड प्रोफाइल एकाउंट्स भी देखने को मिल सकते है जबकि यह फीचर्स whatsapp में उपलब्ध नहीं है इसके आलावा आप Sandes App के माध्यम से 500 MB तक की वीडियोस और फोटोज शेयर कर सकते है जबकि Whatsapp में इसकी लिमिट काफी कम है और Sandes App में आपको चैटिंग का बैकअप लेने का ऑप्शन भी दिया गया है .

संदेस एप की विशेषताएं (Sandes App Features)

Sandes App यह एक सुरक्षित इंस्टेंट मेस्सेंजिंग एप है जो Whatsapp की तरह ही End to end encrypted है इस एप में आपको लगबघ वे सभी फीचर्स मिलते है जो एक इंस्टेंट मेस्सेंजिंग एप में होते है इस App में आप चैटिंग , वीडियो कॉलिंग , ऑडियो कॉलिंग और मल्टीमीडिया शेयरिंग कर सकते है .

संदेस एप जिसे Whatsapp के टक्कर का भारतीय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप माना जा रहा है लेकिन क्या यह सच में Whatsapp के टक्कर का एप है या Whatsapp भी बेहतर है ? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आईये एक नजर डालते है Sandes App के फीचर्स के ऊपर और जानते है की इसमें क्या क्या विशेषताएं है .

Broad Cast Messages

Broadcast का फीचर इस एप में यह एक कमाल का फीचर दिया गया है जो आमतौर पर आपको काफी कम इंस्टेंट मेस्सेंजिंग ऐप्स में देखने को मिलेगा , प्रसिद्द इंस्टेंट मेस्सेंजिंग एप Whatsapp में आपने यह फीचर जरूर देखा होगा और यूज़ भी किया होगा अगर आप नहीं जानते की Broadcast क्या होता है तो आपको यहाँ पर बता दूँ की ब्रॉडकास्ट फीचर आपको एक साथ कई संपर्कों को संदेश या मीडिया भेजने की अनुमति देता है .

Chat Bots

संदेस एप में आपको ChatBot का भी फीचर देखने को मिल सकता है आपको बता दूँ चैटबॉट एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सॉफ्टवेयर होता है जो मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से प्राकृतिक भाषा में उपयोगकर्ता के साथ वार्तालाप (या चैट) को अनुकरण कर सकता है .

Multimedia & File Sharing

Sandes App में यूजर इमेज, वीडियो , ऑडियो जैसे कई फोर्मट्स की मल्टीमीडिया फाइल्स को शेयर तथा प्राप्त कर सकते है यह भी संदेस एप का एक अच्छा फीचर है .

Message Styling

ये वाला फीचर संदेस एप में एक यूनिक फीचर लग रहा है इसमें आप Text Messages की स्टाइल्स को चेंज कर सकते है टेक्स्ट को इटैलिक , बोल्ड और अंडरलाइन के साथ साथ आप टेक्स्ट पर अलग अलग कलर भी अप्लाई कर सकते है . आमतौर पर आपको यह फीचर किसी भी इंस्टेंट मेस्सेंजिंग Apps में देखने को नहीं मिलेगा और यह फीचर Whatsapp पर भी उपलब्ध नहीं है .

Message Tagging

यह फीचर भी Sandes App का एक यूनिक फीचर है जिसमे आप मैसेज को टैग्स लगा सकते है इस एप में आपको Confidential , Priority और Auto Delete जैसे ३ अलग अलग प्रकार के टैग्स मिलते है जिन्हे आप किसी मैसेज को सेंड करते वक़्त मैसेज को लगा सकते है . यह भी संदेस एप का एक काफी यूनिक फीचर लगता है जो हमे Whatsapp जैसे बड़े मेस्सेंजिंग एप में देखने को नहीं मिलता है .

Group Chat

सन्देश एप में आप whatsapp की तरह ही ग्रुप बना सकते है और ग्रुप चैट कर सकते है इस एप में आप 50 मेंबर्स तक को ग्रुप में ऐड कर सकते है यहाँ पर आप whatsapp की तरह ही Multiple Groups बनाकर अपने दोस्तों को ऐड कर सकते है .

Contact Sync

अगर आप जानना चाहते है की आपके कांटेक्ट लिस्ट में कौन कौन Sandesh App का इस्तेमाल करते है तो आप यहाँ पर अपने फ़ोन-बुक को synchronised कर सकते है और contacts को ऐड कर सकते है क्योंकि इस एप में आपको Phone Book Synchronisation का भी फीचर दिया गया है और आप इसमें contacts को मैनेज भीकर सकते है .

Back Up & Restore

आपके Sandes App की रोजाना होने वाली चैटिंग और सभी डाटा आपके फ़ोन मेमोरी में स्टोर होता है लेकिन आप उसका क्लाउड बैकअप भी ले सकते है Sandes App में आप अपने Chattings और Data का Google Drive पर Backup ले सकते है और उसे Restore भी कर सकते है .

Sandes App Download कैसे करे ?

अगर आप एक एंड्राइड यूजर है तो आपने गूगल प्लेस्टोर पर Sandes App को खोजने की कोशिश की होगी लेकिन आपको यह App वहां पर नहीं मिला होगा क्योंकि Sandes App फ़िलहाल के लिए गूगल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है लेकिन आप इसे गवर्नमेंट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है , यदि आप एक IOS यूजर है तो आपको संदेस एप आपके Apple के Appstore पर मिल जायेगा .

क्या आपको Play Store पर यह ऐप नहीं मिल रहा है ? तो यहां Sandes App डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है .

Step 1 : सबसे पहले Sandes App को डाउनलोड करने के लिए www.gims.gov.in/dash/dlink इस वेबसाइट पर जाएँ .

Step 2 : वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहाँ पर २ ऑप्शन्स मिलते है Android और IOS आपको यहां अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार Sandes App को डाउनलोड बटन पर क्लिक कर के डाउनलोड कर लेना है .

Step 3 : संदेस एप डाउनलोड करने के बाद इसे अपने डिवाइस में इनस्टॉल कर लें .

Sandes App पर अकाउंट कैसे बनाये ?

  1. सबसे पहले संदेस एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके इनस्टॉल करें . इस लिंक से आप संदेस एप को डाउनलोड कर सकते है – www.gims.gov.in/dash/dlink
  2. एप ओपन होने के बाद आपको यहाँ पर अकाउंट बनाने के लिए २ Sign UP ऑप्शन्स मिलते है Mobile या Email इसमें से आप किसी एक के माध्यम से अकाउंट बना सकते है आपको यहाँ पर Mobile वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है .
  3. Mobile वाला ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आपको नेक्स्ट स्क्रीन पर आपका मोबाइल नंबर माँगा जायेगा जहापर आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करके Get OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है .
  4. Get OTP पर क्लिक करने के बाद आपने जो मोबाइल नंबर डाला है उसपर एक OTP आएगा जिसे आपको एंटर करके वेरीफाई करना होगा .
  5. OTP Verify करने के बाद नेक्स्ट स्क्रीन पर आपको अपना नाम एंटर करके Next बटन पर क्लिक करना है .
  6. अपना नाम एंटर करने के बाद अगली स्क्रीन पर आपको आना जेंडर चुन लेना है और Next बटन पर क्लिक करना है .
  7. आपको अगली स्क्रीन पर लोकेशन की परमिशन मांगी जाएगी अगर आप चाहो तो इसे ALLOW LOCATION पर क्लिक कर के परमिशन दे सकते है और इसे Skip भी कर सकते है .
  8. इसके बाद आपको संदेस एप लगबघ बन जायेगा और आखरी एक स्टेप में आपसे पूछा जायेगा की क्या आप अपने contacts को sync करना चाहते है या नहीं ? अगर आप contacts sync करते है तो आपके आपके contacts के वे users पता चलेंगे जो की संदेस एप को पहले से यूज़ कर रहे है .
  9. इस प्रकार से आपका Sandes App पर सफलतापूर्वक आकउंट क्रिएट हो जायेगा और आप अभी इसका इस्तेमाल कर सकते है .

Sandes App का इस्तेमाल कैसे करें ?

संदेस एप का इस्तेमाल करना काफी आसान है अगर आप Whatsapp को पहले यूज़ कर चुके है तो Sandes App को यूज़ करना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि संदेस का इंटरफ़ेस और फीचर्स कई हद तक Whatsapp जैसे ही है .

Sandes App को इस्तेमाल करने से पहले आपको सबसे पहले इसे अपने डिवाइस में इस्टॉल करके Sign Up करना होगा जिसका पूरा प्रोसेस हम अभी देख चुके है .

Sandes App ओपन करने के बाद आपको यहाँ पर कई सारे ऑप्शन्स देखने को मिल जाते है जैसे Chats , Groups , Contacts , Settings जिनको इस्तेमाल करना काफी आसान है .

Sandes App से मैसेज कैसे भेजे ?

Sandes App से मैसेज भेजना बहुत आसान है लेकिन अगर आपको संदेस एप से मैसेज भेजने में सामस्या आ रही है तो आप यह स्टेप्स फॉलो कर सकते है .

  1. सबसे पहले आपको संदेस एप के दाईं ओर निचे की तरफ + आइकॉन वाले बटन पर क्लिक करना है .
  2. जैसे ही आप + आइकॉन पर क्लिक करते है आपके सामने Contact List आ जाएगी , यहाँ से आपको कोई भी एक contact सेलेक्ट कर लेनाहै जिसे आप मैसेज सेंड करना चाहते है ! अगर आपको कांटेक्ट लिस्ट नजर नहीं मिलती है तो आप New Contact वाले ऑप्शन पर क्लिक करके मैन्युअल कांटेक्ट को ऐड कर सकते है .
  3. Contact सेलेक्ट करने के बाद आपको Message Body में जाकर मैसेज टाइप करना है और आप चाहो तो यहाँ से मीडिया फाइल्स भी मैसेज के साथ अटैच कर सकते है .
  4. मैसेज टाइप करने के बाद आपको सेंड वाले आइकॉन पर क्लिक कर देना है आपका मैसेज सेंड हो जायेगा .

Sandes App से Video और Audio कॉल कैसे करे ?

जिस प्रकार से संदेस एप में मैसेज भेजा जाता है ठीक उसी प्रकार हम संदेस एप से बड़े ही आसानी से वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते है . लेकिन आपको संदेस एप से Video Call और Audio Call करने में सामस्या आ रही है तो आप हमारी यह स्टेप्स फॉलो कर सकते है .

  1. सबसे पहले संदेस एप अपने डिवाइस में ओपन करने के बाद + वाले आइकॉन पर क्लिक करें .
  2. वाले आइकॉन पर क्लिक करने के बाद उस कांटेक्ट को चुने जिसे आप वीडियो / ऑडियो कॉल करना चाहते है .
  3. Contact को चुनने के बाद आपको ऊपर की तरफ Video और Audio वाले २ अलग अलग icons नजर आएंगे जिनपर क्लिक करके आप उस कांटेक्ट को वीडियो तथा ऑडियो कॉल कर सकते है .

Sandes App पर Group कैसे बनाये ?

संदेस एप में आपको ग्रुप चैटिंग का भी फीचर दिया गया है और आप इस एप में अपना ग्रुप बनाकर उसमे अपने दोस्तों को ऐड कर सकते है और ग्रुप चैट का आनंद ले सकते है , अगर आपको संदेस एप में ग्रुप बनाने में समस्या आ रही है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है .

  1. संदेस एप ओपन करने के बाद सबसे पहले + वाले ऑप्शन पर जाएँ .
  2. New Group का ऑप्शन चुने .
  3. ग्रुप मेंबर्स को सेलेक्ट करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें .
  4. Sandes App पर आपका ग्रुप बन जायेगा !

Sandes App पर मैसेज कैसे Broadcast करें ?

दोस्तों ब्रॉडकास्ट का मतलब होता है प्रसारित करना और संदेस एप में ब्रॉडकास्ट फीचर आपको एक साथ कई संपर्कों को संदेश या मीडिया भेजने की अनुमति देता है लेकिन अगर आपको संदेस एप में मैसेज को ब्रॉडक्स्ट करने में समस्या हो रही है तो आप यह स्टेप्स फॉलो कर सकते है .

  • सबसे पहले + वाले आइकॉन पर क्लिक करें .
  • + आइकॉन पर क्लिक करने के बाद New Broadcast पर क्लिक करे .
  • New Broadcast पर जाने के बाद कॉन्टेक्ट्स को सेलेक्ट करे जिन्हे आप ब्रॉडकास्ट मैसेज सेंड करना चाहते है उसके बाद नेक्स्ट वाले आइकॉन पर क्लिक करे .
  • Broadcast Group का नाम डालें .
  • Broadcast का डिस्क्रिप्शन डालें और नेक्स्ट वाले आइकॉन पर क्लिक करे .
  • आपका ब्रॉडकास्ट तैयार हो जायेगा .

Sandes App में Chat Bot से बात कैसे करे ?

इस एप में Chat Bot का एक कमल का फीचर दिया गया है जिससे आप कोई भी सवाल पूछ सकते है और ChatBot आपके सवाल का जवाब देता है अक्सर Chat Bot का फीचर ज्यादा मेस्सेंजिंग एप्स में देखने को नहीं मिलता है लेकिन आपने Hike messanger में इससे पहले Chat Bot का फीचर जरूर देखा होगा और अब संदेस एप में भी यह फीचर आपको मिलता है चैटबॉट एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सॉफ्टवेयर होता है जो मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से प्राकृतिक भाषा में उपयोगकर्ता के साथ वार्तालाप चैट कर सकता है .

यदि आप Sandes App में Chat Bot फीचर का इस्तेमाल करना चाहते है लेकिन आपको इसे एप्लीकेशन में Chat Bot का फीचर नहीं मिल रहा है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है .

  1. सबसे पहले अपने डिवाइस में संदेस एप को ओपन करे .
  2. ऊपर वाले 3 dots पर क्लिक करें जो सर्च बॉक्स के बिलकुल साइड में आपको दिख जायेंगे .
  3. 3 dots वाले आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको Info Service वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  4. Info Service पर क्लिक करने के बाद आपका Chat Bot ओपन हो जायेगा और आप इसे इस्तेमाल कर सकते है .

Sandes App FAQ’s In Hindi

Sandes App क्या है ?

संदेस एक सरकारी इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम है जिसे भारत के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है .

Sandes App किस देश का है ?

संदेस एक भारतीय Made In India इंस्टेंट मेस्सेंजिंग एप है जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है .

Sandes App का उपयोग कौन कर सकता है ?

इस एप का उपयोग सरकारी कर्मचारी अपने वैध मोबाइल नंबर / ईमेल आयडी के साथ इस ऐप का उपयोग कर सकता है और कोई सार्वजनिक उपयोगकर्ता भी इस ऐप का उपयोग करने में सक्षम हो सकता है .

क्या संदेस ऐप iPhone पर भी उपलब्ध है ?

हां, Sandes App एंड्रॉइड और IOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है .

मुझे संदेस एप्लिकेशन कहां से मिलेगा ?

Android उपयोगकर्ताओं के लिए , https://www.gims.gov.in/dash/dlink पर जाएं और Android टैब के नीचे वाले डाउनलोड बटन पर क्लिक करें .
IOS उपयोगकर्ताओं के लिए , https://www.gims.gov.in/dash/dlink पर जाएं और IOS टैब के नीचे वाले डाउनलोड बटन पर क्लिक करें , IOS उपयोगकर्ता इस एप को एप्पल के App Store से भी डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है .

संदेस ऐप कितने प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है ?

संदेस एप ३ प्लेटफॉर्म्स के लिए उपलब्ध है IOS , Android और Web

मैं संदेस एप्लिकेशन को कैसे अपडेट कर सकता हूं ?

Android और IOS दोनों उपयपगकर्ता https://www.gims.gov.in/dash/dlink इस लिंक पर जाकर संदेस एप को अपडेट कर सकते है .

Conclusion

इस लेख में हमने Sandes App के बारे में जानकारी प्राप्त की और देखा की Sandes App क्या है यह एप कुछ हद तक Whatsapp को टक्कर देने लायक जरूर है क्योंकि Sandes App में कुछ ऐसे भी फीचर्स दिए गए है जो Whatsapp में हमे नहीं मिलते है लेकिन अगर बात की जाये Sandes के यूजर इंटरफ़ेस और डिज़ाइन की तो Sandes App का यूजर इंटरफ़ेस Whatsapp से इतना अच्छा यूजर-फ्रेंडली और अट्रैक्टिव नहीं लगता है ऐसे में अगर कोई यूजर को Whatsapp से Sandes App पर शिफ्ट होने के लिए बोला जाये तो कोई भी Whatsapp यूजर अभी के समय में शायद ही Whatsapp को छोड़कर Sandes को Whatsapp के अल्टरनेटिव के तौर पर यूज़ करेगा .

अगर डेवलपर इस एप के डिज़ाइन और यूजर इंटरफ़ेस पर थोड़ा और काम करते है तो शायद यह एप भारत का अपना Whatsapp बन सकता है ! और जैसा की यह एप IOS के एप स्टोर पर आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया गया है वैसे ही गूगल प्लेस्टोर पर इस एप को आधिकारिक तौर प् लांच कर देने की बहुत ज्यादा जरुरत है क्योंकि भारत में IOS से ज्यादा Android Users की संख्या काफी ज्यादा है . यह एप फ़िलहाल एंड्राइड users के लिए सिर्फ गवर्नमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के कारण इस एप को डाउनलोड करने में काफी सारे Users को परेशानी भी हो रही है .

Sandes App की कुछ कमियों को नजर-अंदाज कर भी दिया जाये तो यह एप भारत में Whatsapp की जगह ले सकता है लेकिन सरकार द्वारा इसे और ज्यादा प्रमोट करने की जरुरत अभी के समय में लग रही है क्योंकि बहुत काम लोग अभी इसे एप के बारे में जानते है .

अगर आपको Sandes App के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल अगर आपके मन में है तो हमे कमेंट करके जरूर पूछें , धन्यवाद !

OYO Room Kaise Book Kare – Oyo रूम बुक करने के ३ आसान तरीके

2
OYO Room Kaise Book Kare

इस लेख में हम जानेंगे OYO Room Kaise Book Kare अगर आप अपने दोस्तों के साथ कही बाहर यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है और आपने अभीतक Room Book नहीं किया है तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे Oyo Room बुक करने के 3 आसान तरीकों के बारे में ! यहाँ पर हम 3 ऐसे आसान तरीकों के बारे में जानेंगे जिनकी सहायता से आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन से OYO Room बुक कर सकते है .

दोस्तों Oyo का मतलब (Full Form) होता है ‘On your own’ मतलब ‘स्वयं के बल पर’ और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती आतिथ्य श्रृंखला है .

Oyo एक भारतीय कंपनी है जो आपको सभी सुविधाओं, बजट और सेवाओं के साथ एक आरामदायक रहने का अनुभव प्रदान करता है ताकि आपका प्रवास आरामदाय हो इसलिए यात्रा के लिए बाहर जाने से पहले अपने कमरे को OYO के माध्यम से जरूर बुक करना चाहिए .

OYO Room Kaise Book Kare ?

किसी भी Hotel में OYO Room को Online माध्यम से Book करना काफी आसन होता है यहां हमारे द्वारा 3 सरल तरीके दिए गए हैं जिनके माध्यम से आप अपने OYO के कमरे आसानी से Online बुक कर सकते हैं .

1. वेबसाइट के माध्यम से OYO Room बुक करें

OYO Room बुक करने का यह सबसे पहला और आसान तरीका है , इसमें हम देखेंगे की OYO Rooms की आधिकारिक Website से OYO Room को कैसे बुक किया जाता है .

वेबसाइट से OYO Room बुक करने का फायदा यह होता है की आपको अपने डिवाइस में OYO का एप डाउनलोड नहीं करना होता है क्योंकि यह पूरा प्रोसेस आप अपने इंटरनेट ब्राउज़र से कर सकते है .

तो चलिए जानते है की Website Se Oyo Room Kaise Book Kare ?

1 . सबसे पहले OYO Rooms की आधिकारिक वेबसाइट www.oyorooms.com पर जाएँ .

2 . वेबसाइट पर जाने के बाद यहाँ पर सर्च बॉक्स में अपनी आवश्यकता के अनुसार होटल्स को सर्च करें .

3 . अपने ठहरने और मेहमानों की संख्या के लिए Dates को चुनिए और इसके बाद सर्च पर टैप करें .

4 . इसके बाद अपने स्थान, बजट और सुविधाओं के अनुसार होटल का चयन करें .

oyo room search

5 . होटल चुनने के बाद पेमेंट ऑप्शन में आपको नाम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर दर्ज करना होगा .

6 . यहाँ पर payment option में आप 2 तरीकों से भुगतान कर सकते है सबसे पहले तो आप रूम बुक करते समय ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है या होटल पर पोहोचने के बाद डायरेक्ट पेमेंट कर सकते है .

2. OYO Room App के माध्यम से OYO Room बुक करें

अगर आप मोबाइल से OYO Room बुक कर रहे है तो आप बेहतर एक्सपेरिएंस के लिए OYO Room के मोबाइल एप्लीकेशन का यूज़ कर सकते है और App की सहायता से OYO Room Book कर सकते है .

OYO Room App

तो चलिए जानते है की OYO App Se OYO Room Kaise Book Kare ?

1 . सबसे पहले OYO Room के आधिकारिक App को Google Playstore या Apple Appstore से डाउनलोड करे .

आप निचे वाले Download बटन पर क्लिक करके भी OYO Room के ऑफिसियल एप को डाउनलोड कर सकते है .

2 . OYO Room App इनस्टॉल करने के बाद OTP वेरिफिकेशन करके Sign in कर लें .

3 . Sign In करने के बाद उस क्षेत्र, स्थान या होटल को सर्च करे जिसमें आप रहना चाहते हैं .

4 . अपने ठहरने और मेहमानों की संख्या के लिए Dates को चुनिए और इसके बाद सर्च पर टैप करें .

5 . आपने जो सर्च किया है उसके आधार पर आपको कई होटल दिखाए जाएंगे उनमे से अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक होटल का चयन करें .

6 . Hotel चुनने के बाद Payment Option आएगा यहाँ पर payment option में आप 2 तरीकों से भुगतान कर सकते है सबसे पहले तो आप रूम बुक करते समय ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है या होटल पर पोहोचने के बाद डायरेक्ट पेमेंट कर सकते है .

3. OYO Rooms कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से OYO Room बुक करें

आप OYO Room के कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करके भी आसानी से Room बुक कर सकते है इसके लिए आपको सिर्फ OYO Room के प्रतिनिधि को कॉल करने और प्रतिनिधि को अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताने की आवश्यकता है जैसे कि जगह, बजट और दिनों की संख्या . इसके बाद OYO प्रतिनिधि आपको सबसे अच्छे सौदों का सुझाव दे सकता है और उसी के अनुसार आप अपनी बुकिंग कर सकते हैं .

यहाँ पर आपको बस OYO प्रतिनिधि को अपना ईमेल आईडी देना होगा ताकि वे आपके साथ बुकिंग डिटेल्स शेयर कर सकें, इसके बाद आपकी बुकिंग की पुष्टि हो जाने के बाद आपको एक OYO द्वारा एक एसएमएस मिलता है .

OYO Room FAQ

OYO Rooms क्या है ?

OYO Rooms जिसे OYO Hotels और Homes के नाम से भी जाना जाता है यह एक भारतीय आतिथ्य श्रृंखला है जो फ्रेंचाइज्ड होटल, घर और रहने की जगह है इसे 2013 में रितेश अग्रवाल द्वारा स्थापित किया गया था , OYO ने शुरू में मुख्य रूप से बजट होटल शामिल किए .

OYO Rooms के फाउंडर कौन है ?

रितेश अग्रवाल OYO Rooms के फाउंडर है , 2013 में OYO Rooms को रितेश अग्रवाल द्वारा स्थापित किया गया था .

OYO Rooms किस देश का है ?

OYO Rooms यह एक भारतीय आतिथ्य श्रृंखला जिसे २०१३ में रितेश अग्रवाल द्वारा स्थापित किया गया था इसलिए OYO Rooms यह एक भारतीय स्टार्टअप है .

क्या OYO Room सेफ है ?

जी हाँ OYO Rooms बिलकुल सुरक्षित है क्योंकि यह अपने ग्राहकों को सुरक्षित होटल रूम मुहैया करते है .

अंतिम शब्द

दोस्तों आज के इस लेख में हमने देखा OYO Room Kaise Book Kare जिसमे हमने आपको Oyo रूम बुक करने के ३ आसान तरीकों के बारे में बताया है अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो भी हमे कमेंट करके जरूर पूछें .

Josh (जोश) App क्या है | Josh App Review In Hindi

1
Josh App क्या है

Josh App पिछले कुछ दिनों से काफी ट्रेंडिंग में चल रहा है जब से TikTok को भारत में बैन कर दिया गया है तब से लगातार नए नए TikTok Alternative Apps भारत में लांच किये जा रहे है और Josh समेत अभी तक MX Takatak , Roposo जैसे प्रसिद्द भारतीय स्वदेशी Short Videos Apps लांच किये गए है जिन्हें लोगो द्वारा खूब पसंद किया जाता है .

अगर आप Josh App के बारे में नहीं जानते की Josh App क्या है और इसके फीचर्स क्या है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम Josh App का पूरा Review करने वाले है हिंदी में .

Josh App क्या है ?

Josh App एक भारतीय short video app है जहा पर आप अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के नवीनतम वीडियो देख सकते है और अपने स्वयं के वीडियो भी रिकॉर्ड करके अपलोड कर सकते है यहाँ पर आप मजेदार चैलेंजेज में भाग ले सकते है और एक स्टार भी बैन सकते है . जोश एक Made In India App है जिसपर आप ट्रेंडिंग और वायरल शार्ट वीडियोस को अपनी लैंग्वेज में देख सकते है और वीडियोस को अपनी लैंग्वेज में बना सकते है .

इस एप पर आप मजेदार ट्रेंडिंग और वायरल वीडियोस देख सकता है जैसे डांस , म्यूजिक , कॉमेडी , जोक्स , प्रैंक्स , चैलेंजेज , पेट , कुकिंग , बॉलीवुड , फैशन , व्हाट्सप्प स्टेटस , DIY , फनी , ग्लैमर , स्नेक वीडियो , क्यूट , और काफी सारे मस्त वीडियोस आप जोश पर देख सकते है .

Josh पर आप मजेदार म्यूजिक , Dialogue डबिंग और लिप-सिंक वीडियोस बना सकते है और Daily Challenges लेकर आकर्षक prizes जित सकते है . आप जोश के ब्यूटी कैमरा को यूज़ करके मजेदार शार्ट वीडियोस बना सकते है क्योंकि Josh App में आपको रियल-टाइम फिल्टर्स , स्पेशल इफेक्ट्स , फेस स्टिकेर्स , मेकअप कैमरा, एमोजिस जैसे कमाल के कैमरा फीचर्स दिए गए है .

आपको इस एप पर बड़े बड़े क्रिएटर्स और TikTok Stars के वीडियोस भी देखने को मिलते है क्योंकि TikTok बैन होने के बाद कई क्रिएटर्स जोश पर आ गए है .

जोश एप की विशेषताएं (Features Of Josh App)

Josh App एप इंडियन शार्ट वीडियो एप्लीकेशन है जिसमे आपको TikTok जैसे शार्ट वीडियो एप वाले कई फीचर्स देखने को मिलते है तो चलिए एक नजर डालते है Josh App के फीचर्स के ऊपर .

विभिन्न शैलियों के वीडियोस

Josh App पर आप ट्रेंडिंग , फनी और वायरल वीडियोस के साथ साथ अलग अलग प्रकार के वीडियोस देख सकते है जोश पर आप प्रैंक , जोक्स , डांस , म्यूजिक , कॉमेडी , चैलेंजेज , पेट , बॉलीवुड , कुकिंग , फैशन , व्हाट्सप्प स्टेटस , ग्लैमर , स्नेक वीडियो , क्यूट , DIY और टकाटक वीडियोस देख सकते है .

डेली चैलेंजेस

जोश पर आप विभिन्न दैनिक चुनौतियों को स्वीकार कर डायलाग डबिंग और लिप-सिंक्स जैसे मजेदार फनी म्यूजिक वीडियोस बनाकर पैसों का इनाम और हजारों followers जित सकते है . यहाँ पर क्रिएटर्स द्वारा अलग अलग चैलेंजेज दिए जाते है जिनपर आप हैशटैग्स के साथ शानदार वीडियोस पोस्ट कर सकते है जोश पर #SwagHai और #OhNo यह हैशटैग्स चैलेंजेज काफी प्रसिद्द है .

कमाल के वीडियो आसानी से शूट करें

Josh पर रियल-टाइम फिल्टर्स और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ साथ face stickers, मेकअप कैमरा, एमोजिस जैसे काफी कमाल के फीचर्स मिलते है जिसकारण आप इस एप पर कमाल के वीडियो आसानी से शूट कर सकते है और इसका कैमरा भी इस्तेमाल करने में बहुत आसान है .

डुएट वीडियोस (Duet Videos)

अगर आप Duet Videos बनाने के शौकीन है तो जोश आपके लिए एक सही प्लेटफार्म है क्योंकि यहाँ पर आप अपने दोस्तों के साथ या अपने पसंदीदा प्रसिद्द व्यक्ति या इन्फ्लुएंसर के साथ Duet Videos बना सकते है .

अच्छा म्यूजिक प्लेलिस्ट

आप जोश के अनलिमिटेड म्यूजिक और साउंड प्लेलिस्ट से अपने वीडियोस में शानदार म्यूजिक और डायलॉग्स ऐड कर सकते है और मजेदार वीडियोस बना सकते है .

अपनी भाषा का कंटेंट

जोश एप फ़िलहाल हिंदी और इंग्लिश के साथ साथ भारत की १२ भाषाओँ में उपलब्ध है इसलिए आप यहाँ पर विभिन्न भारतीय भाषाओँ में वीडियोस देख सकते है जैसे तमिल , तेलुगु , कन्नडा , मलयालम , मराठी , गुजराती , बांग्ला , ओरिया , पंजाबी और भोजपुरी .

सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स

इस एप्लीकेशन को कई प्रसिद्द शार्ट वीडियोस क्रिएटर्स , इन्फ्लुएंसर्स और प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा यूज़ किया जाता है इसलिए आप यहाँ पर अपने पसंदीदा क्रिएटर को फॉलो कर उसके वीडियोस देख सकते है .

आसानी से शेयरिंग

जोश एप से वीडियोस को आप आसानी से व्हाट्सप्प , फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से शेयर कर सकते है , इस एप के वीडियोस आप आसानी से अपने व्हाट्सप्प स्टेटस पर भी लगा सकते है .

Josh App डाउनलोड कैसे करें ?

Josh App को डाउनलोड करना काफी आसान है क्योंकि यह एप्लीकेशन प्लेस्टोरे और IOS स्टोर पर उपलब्ध है जहा से आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते है आप निचे वाली स्टेप्स को फॉलो करके भी जोश एप को आसानी से डाउनलोड कर सकते है .

1 . सबसे पहले अपने फ़ोन में प्लेस्टोर/एप स्टोर ओपन कर लें .

2 . प्लेस्टोर/एप स्टोर पर जाने के बाद सर्च बॉक्स में “Josh App” सर्च करें .

3 . Josh App सर्च करने के बाद सबसे आपके सामने Josh App का ऑफिसियल एप्लीकेशन आएगा जिसे आप इनस्टॉल बटन पर क्लिक करके अपने डिवाइस में इनस्टॉल कर सकते है .

आप निचे वाले डाउनलोड बटन्स का इस्तेमाल करके भी Josh App को डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है !

Josh App अकाउंट कैसे बनाये ?

जोश पर अकाउंट बनाना एक आसान प्रोसेस है Josh पर अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसे डाउनलोड करना होगाइस एप को डाउनलोड और इनस्टॉल करने के बाद आप निचे वाले स्टेप्स को फॉलो कर सकते है .

1 . सबसे पहले अपने डिवाइस में Josh App को ओपन करें .

2 . Josh App ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको लैंग्वेज सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है यहाँ पर आप अपनी कोई भी एक पसंदीदा भाषा को सिलेक्ट कर सकते है .

Josh App Languages

3 . भाषा चुनने के बाद आपके एप Guest Mode ने ओपन हो जायेगा और वीडियोस दिखना शुरू हो जायेंगे लेकिन आप यहाँ पर किसी भी वीडियो पर लिखे कमेंट नहीं कर सकते है या आप खुद वीडियोस नहीं बना सकते है क्योंकि आप अभी Guest Mode पर है .जोश एप को सही से यूज़ करने के लिए आपको यहाँ पर अकाउंट बनाना होगा .

जोश पर अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले निचे राइट साइड के प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर जाना है प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर जाने के बाद आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन हो जायेगा जहा पर आपको अपना मोबाइल नंबर माँगा जायेगा आपको यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर डालके Send OTP बटन पर क्लिक करना है .

josh app mobile number registration

4 . Send OTP बटन पर क्लिक क्लिक करने के बाद अगली स्क्रीन पर आपको OTP डालने के लिए बोला जायेगा आपने जो नंबर डाला था उसपर ६ डिजिट्स का एक OTP आएगा वो आपको यहाँ पर डालकर मोबाइल नंबर वेरीफाई करना है .

josh app otp verification

5 . OTP Verification होने के बाद आपका अकाउंट ओपन हो जायेगा लेकिन आपको एक डिफ़ॉल्ट username और डिफ़ॉल्ट प्रोफाइल पिक्चर दिया जायेगा जिसे आप चेंज कर सकते है इसे चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले प्रोफाइल में जाकर ऊपर वाले सेटिंग्स वाले आइकॉन पर क्लिक करना होगा .

settings in josh app

6 . सेटिंग आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको अगली स्क्रीन पर २ ऑप्शन्स नजर आएंगे Edit Profile और Share यहाँ पर आपको Edit Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है .

josh app edit profile

7 . Edit Profile पर क्लिक करने के बाद आपको प्रोफाइल एडिटिंग करने के ऑप्शन्स मिलेंगे यहाँ से आप अपना नाम , username , Bio और प्रोफाइल पिक्चर बदल सकते है और सभी डिटेल्स ठीक से भरने के बाद आपको ऊपर वाले save ऑप्शन पर क्लिक करना है .

josh app profile editing

जैसे ही आप save पर क्लिक करेंगे आपका जोश आकउंट बनकर तैयार हो जायेगा !

दोस्तों उम्मीद है आपको हमारा Josh App क्या है यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपको जोश एप के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और अगर आपको इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो हमे क्यूमेंट करके जरूर पूछें .

10 Best Music Player Android Apps In Hindi

0
Best Music Player Android Apps

Best Music Player Apps For Android In Hindi : दोस्तों आजकल मोबाइल में म्यूजिक सुनना किसे पसंद नहीं है ! अधिकतम स्मार्टफोन यूजर अपना ज्यादातर समय फ़ोन में Songs सुनने में बिताते है लेकिन अगर आप अपने स्मार्टफोन में एक अच्छा Music Player ही यूज़ नहीं कर रहे है तो आपका पूरा म्यूजिक एक्सपीरियंस ख़राब हो सकता है इसीलिए आज हम आपको 10 ऐसे Best Music Player Android Apps के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आपका म्यूजिक एक्सपीरियंस काफी खास हो सकता है .

एंड्राइड स्मार्टफोन्स के लिए आज के समय में गूगल प्ले म्यूजिक , Spotify जैसी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेस भी आपको देखने को मिलती है लेकिन अगर आपने खुद का म्यूजिक कलेक्शन अपने फ़ोन में ही बना रखा है तो इन ऑनलाइन ऍप्लिकेशन्स की कोई जरुरत नहीं होती है आपको बस एक अच्छे म्यूजिक प्लेयर की जरुरत होती है .

प्लेस्टोर पर आपको Music Player की हजारो एप्प्स आपको मिल जाएँगी लेकिन उनमे से ज्यादातर Apps बेकार है जिनको अपने स्मार्टफोन में इनस्टॉल करने कोई कोई मतलब नहीं लेकिन प्लेस्टोर पर कुछ ऐसी Best Free Music Player Apps उपलब्ध है जो वास्तव में बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर ऍप्लिकेशन्स है .

10 Best Music Player Android Apps (Hindi)

दोस्तों आपके मन में सवाल आ रहा होगा की सभी एंड्राइड स्मार्टफोन्स में एक डिफ़ॉल्ट म्यूजिक प्लेयर एप मौजूद होता है तो फिर दूसरा म्यूजिक प्लेयर एप क्यों इनस्टॉल करें ? तो दोस्तों आपको बता दूँ की अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में जो डिफ़ॉल्ट म्यूजिक प्लेयर एप होता है वो काफी सिंपल म्यूजिक प्लेयर एप होता है जिसमे वो सभी फीचर्स उपलब्ध नहीं होते है जो हमे चाहिए होते है .

कई बार हमे कुछ एडवांस्ड फीचर्स चाहिए होते है जो डिफ़ॉल्ट म्यूजिक प्लेयर में हमे नहीं मिलते है ऐसे में हमे कोई एक्सटर्नल म्यूजिक प्लेयर अपने स्मार्टफोन में इनस्टॉल करना पड़ता है आज हम कुछ ऐसे ही अच्छे फीचर्स वाले 10 Best Music Player Android Apps के बारे में बात करने वाले है जिन्हे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है .

1. AIMP

अगर आप एक बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर एप की तलाश में है तो आप AIMP का इस्तेमाल कर सकते है यह एक फ्री एप्लीकेशन है जिसमे आपको वो सभी फीचर्स मिलेंगे जो आपके डिफ़ॉल्ट म्यूजिक प्लेयर में होते है लेकिन AIMP में आपको कुछ एडवांस फीचर्स भी मिलते है जैसे UI Customization , जिसकी सहायता से आप अपने म्यूजिक प्लेयर का यूजर इंटरफ़ेस जैसे म्यूजिक प्लेयर की थीम और बाकि UI Element को आप इसमें चेंज कर सकते है .

AIMP

कई बार आपका डिफ़ॉल्ट म्यूजिक प्लेयर कुछ म्यूजिक फाइलों और एक्सटेंशन्स को सपोर्ट नहीं करता है लेकिन यह एप FLAC, MP3, MP4, जैसे कई एक्सटेंशन्स को सपोर्ट करता है , AIMP में आपको एक शानदार और एडवांस्ड नेविगेशन मेनू भी मिलता है .

AIMP में आप एक साउंड इफ़ेक्ट मैनेजर भी मिलता है जिससे आप म्यूजिक के इफ़ेक्ट भी चेंज कर सकते है और साथ में यहाँ पर आपको फुल Playlists Control का फीचर भी दिया गया है इस एप में आप प्लेलिस्ट्स को जैसे आप चाहोगे वैसा कंट्रोल कर सकते है .

2. Musicolet

Musicolet भी एक Best Free Music Player App है जिसमे आपको कम साइज में ही काफी ज्यादा फीचर्स मिलते है इस एप की साइज सिर्फ 4.9MB है लेकिन फिर भी इसमें फीचर्स काफी कमाल के है और इस एप की खास बात यह है की Musicolet एक भारतीय एप्लीकेशन है .

Musicolet के सिंपल डिज़ाइन के कारण अच्छा यूजर एक्सपेरिएंस मिलता है और इस एप की सबसे खास बात तो यही लगती है की कम साइज में भी आपको काफी ज्यादा फीचर्स मिलते है जो आपको बड़े बड़े साइज वाले एप्स में मिलते है . Musicolet में आपको विज्ञापनों का सामना भी नहीं करना पड़ता है क्योंकि यह एक Ads Free एप्लीकेशन है इसलिए अगर आप म्यूजिक सुनते वक़्त आने वाले विज्ञापनों से परेशान है तो आप Musicolet का इस्तेमाल जरूर करें .

यह एप आपसे इंटरनेट की कोई भी permissions नहीं लेता है क्योंकि यह पूरी तरह से एक ऑफलाइन म्यूजिक प्लेयर है इसके साथ इसमें आपको ऑडियो ऑडियो इक्वलाइज़र , ईरफ़ोन कंट्रोल , ऑडियो इफेक्ट्स जैसे कई अच्छे अच्छे फीचर्स मिलते है जो शायद ही आपको किसी फ्री म्यूजिक प्लेयर एप में देखने को मिलेंगे .

3. DoubleTwist Music Player

doubleTwist पावरफुल म्यूजिक प्लेयर ही नहीं बल्कि एक पॉडकास्ट मैनेजर भी है , यह भी एक फ़ास्ट और सिंपल यूजर इंटरफ़ेस वाला एक Best Music Player Android App है .

DoubleTwist Music Player

DoubleTwist एप्लीकेशन में बेसिक म्यूजिक प्लेयर फीचर्स जैसे म्यूजिक फिल्टर्स , ऑडियो कंट्रोल के साथ क्रोमेकास्ट और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट के भी फीचर्स मिलते है इस एप्लीकेशन में आपको AirSync , AirPlay और DLNA सपोर्ट भी मिलता है .

DoubleTwist के कुछ खास फीचर्स –

  • 10-band equalizer & SuperSound
  • Gapless playback
  • Album art search
  • Removal of ads in the podcast & radio screens.
  • Premium themes
  • Sleep timer

वैसे तो यह एक फ्री एप्लीकेशन है लेकिन इसके कई फीचर्स आपको इसके पेड वर्शन में देखने को मिलते है इसलिए अगर आप इसके ज्यादा फीचर्स को यूज़ करना चाहते है तो आप DoubleTwist का प्रीमियम वर्शन भी खरीद सकते है .

4. MediaMonkey

इस Music Player को आप एक म्यूजिक मैनेजर भी कह सकते है क्योंकि MediaMonkey में अलग अलग म्यूजिक कलेक्शन्स को मैनेज कर सकते है यहाँ पर आप म्यूजिक , क्लासिकल म्यूजिक, ऑडीओ-बुक्स , Podcasts और वीडियो को भी मैनेज कर सकते है .

MediaMonkey

या म्यूजिक प्लेयर गणों को बेहतर ढंग से सॉर्ट करने की क्षमता भी रखता है और MediaMonkey में आपको बाकि Music Players की तरह ही equalizer जैसे बेसिक फीचर्स मिलते है .

इस एप का एक यूनिक फीचर यह है की MediaMonkey में आप WIFI से अपने कंप्यूटर की म्यूजिक लाइब्रेरी अपने स्मार्टफोन से Sync कर सकते है यह एक नॉन टेक्निकल व्यक्ति के लिए थोड़ा कठिन फीचर हो सकता है लेकिन यही फीचर MediaMonkey बाकि Music Players से अलग और यूनिक बनाता है .

5. Oto Music

यह एक काफी यूजर-फ्रेंडली और अट्रैक्टिव Music Player है जिसकी साइज सिर्फ 5 MB है , इसका UI अट्रैक्टिव और यूजर-फ्रेंडली होने के कारण इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है .

Oto Music

Oto Music में भी आपको Chromecast और Android Auto सपोर्ट मिलता है साथ में यह एप्लीकेशन आपको गैप-लेस प्लेबैक , लाइट और डार्क थीम , टैग एडिटिंग, normal/sync lyrics सपोर्ट जैसे 5 Widgets में देखने को मिलता है.

यह एक फ्री एप्लीकेशन है हालाँकि इसका प्रीमियम वर्शन भी उपलब्ध है लेकिन इसके फ्री वाले फीचर्स भी काफी शानदार है और यह एप सिर्फ 5 MB का है जिससे आपके स्मार्टफोन का स्पेस भी बच जाता है .

6. Phonograph Music Player

Phonograph एक फ्री ओपन सोर्स और लाइट वेट Music Player एप्लीकेशन है जो दिखने में काफी सिंपल और क्लासिक लगता है , यह एप्लीकेशन इस्तेमाल करने में भी काफी आसानी है .

Phonograph Music Player

इस एप में अगर आप चाहो तो थीम भी चेंज कर सकते है लेकिन इसमें आपको ज्यादा अट्रैक्टिव थीम्स देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि यह एक Non Profit ओपन सोर्स एप है .

फोनोग्राफ एप उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो गाने सुनते वक़्त किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं चाहते , यह एप आसानी से कोई भी व्यक्ति यूज़ कर सकता है और इसमें Ads भी नहीं आते है .

7. Rocket Music Player

Rocket भी एक शानदार और अच्छे फीचर्स वाला Best Music Player Android App है इस म्यूजिक प्लेयर में भी बेसिक फीचर्स के साथ कुछ एडवांस फीचर्स देखने को मिलते है .

Rocket Music Player

इस एप में आपको 10-band EQ, embedded lyrics support, tag editing, Chromecast support, और Android Auto support जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते है . बाकि म्यूजिक प्लेयर Apps के मुकाबले Rocket Music Player का एंड्राइड ऑटो सपोर्ट Google Assistant के साथ काफी अच्छा काम करता है .

Rocket Music Player में आपको 30+ थीम्स मिलती है और इस आप में भी ogg, mp3, 3gp, mp4, m4a, alac, tta, ape, mpc, wav, flac, wv and wma जैसे कई फोर्मट्स सपोर्ट होते है .

8. Pulsar Music Player

यभी के समय में Pulsar एक बेहतरीन Best Android Music Player App में से एक माना जाता है जिसे आप प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है .

Pulsar Music Player

इस एप्लीकेशन का मटेरियल डिज़ाइन काफी शानदार और अट्रैक्टिव है जिससे Pulsar Music Player को यूज़ करते वक़्त आपको यह एक काफी यूजर फ्रेंडली एप लगता है इस एप्लीकेशन में भी आपको टैग एडिटिंग , गैपलेस प्लेबैक, स्मार्ट प्लेलिस्ट, स्लीप टाइमर जैसे एडवांस फीचर भी मिलते है .

Pulsar Music Player में भी Chromecast support और बेहतरीन Android Auto support के फीचर्स उपलब्ध है और यह एक ऑफलाइन म्यूजिक प्लेयर है जो बिलकुल Ads Free है मतलब इस एप को इस्तेमाल करते वक़्त आपको इस एप में विज्ञापन नहीं दिखेंगे .

9. Stellio 

Stellio पावरफुल साउंड , थीम्स सपोर्ट और विभिन्न साउंड फीचर्स वाला एक एडवांस्ड म्यूजिक प्लेयर है जिसे आप प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है .

Stellio

इस एप्लीकेशन में Lyrics का फीचर खास है क्योंकि आप Stellio App पर गानों के ऑनलाइन Lyrics डाउनलोड कर सकते है और यूज़ ऑफलाइन भी यूज़ कर सकते है . Stellio में भी कई प्रसिद्द म्यूजिक फोर्मट्स जैसे FLAC, MP3, CUE, APE, M4A आदि सपोर्ट होते है .

इस ऍप में भी आपको बेसिक फीचर्स देखने को मिलेंगे जो आमतौर पर बाकि किसीभी म्यूजिक प्लेयर्स में देखने को मिलते है लेकिन इसमें बेसिक फीचर्स के साथ Tag Edit , Android Wear support , high resolution music जैसे कई एडवांस फीचर्स भी उपलब्ध है .

10. Poweramp Music Player

Poweramp भी कई एंड्राइड users द्वारा यूज़ किया जाने वाला एक प्रसिद्द Best Music Player Android Apps में से एक है यह एक फ्री एप्लीकेशन है जिसे आप गूगल प्लयस्टोरे से डाउनलोड कर सकते है .

Poweramp Music Player

इस एप का इंटरफ़ेस दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है इसमें आपको थीम्स बदलने का भी फीचर दिया गया है , Poweramp अपने अट्रैक्टिव इंटरफ़ेस और शानदार थीम्स की वजह से म्यूजिक प्लेयर्स की दुनिया में एक अलग और प्रसिद्द एप्लीकेशन है .

इसमें भी आपको बेसिक म्यूजिक प्लेयर फीचर्स के साथ Android Auto support , gapless playback, crossfade जैसे कई एडवांस फीचर्स भी मिलते है , जरुरत पड़ने पर आप Poweramp में आप Lyarics भी डाउनलोड कर सकते है .

Conclusion

दोस्तों हमने 10 Best Music Player Android Apps In Hindi इस आर्टिकल में 10 ऐसे Best Music Player Android Apps के बारे में जाना जो प्लेस्टोर पर उपलब्ध हजारों म्यूजिक प्लेयर एप्स से थोड़े विशेष है और यह सभी ऍप्लिकेशन्स आप प्लेस्टोर फ्री में डाउनलोड करके यूज़ कर सकते है .

वैसे यह सभी Music Player Apps अच्छे है हर एक Application के अपने कुछ यूनिक फीचर्स है लेकिन अगर आप मुझसे पूछे की इनमे से कोनसा Music Player App इस्तेमाल करना चाहिए तो में आपको Musicolet App यूज़ करने की सलाह दूंगा क्योंकि यह एप काफी लाइट वेट और कम साइज में ज्यादा फीचर्स देता है और सबसे खास बात यह एक भारतीय एप है .

दोस्तों उम्मीद है आपको Best Music Player Android Apps की यह जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से या इन Best Music Player Android Apps से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो हमे कमेंट करके जरूर पूछें .

अन्य पढ़े –

Diksha App क्या है | Diksha App Review In Hindi

0
Diksha App क्या है

दीक्षा मोबाइल एप को भारत सरकार के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग पोर्टल और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा बनाया गया है बनाया गया है लेकिन कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता है की Diksha App क्या है , इसे कैसे डाउनलोड करे और दीक्षा एप का इस्तेमाल कैसे किया जाता है इसीलिए आज के इस लेख में हम दीक्षा एप के बारे में पूरी जानकारी आपको बताने जा रहे है .

कोरोना के इस मुश्किल समय में सरकार द्वारा इ-लर्निंग और डिजिटल माध्यमों से पढाई पर जोर दिया जा रहा है , इ-लर्निंग की अगर बात करें तो कई ऑनलाइन इ-लर्निंग ऍप्लिकेशन्स मार्किट में पहले से उपलब्ध है लेकिन कोरोना काल में भारत सरकार ने दीक्षा नाम की एक इ-लर्निंग वेबसाइट और एप लांच किया है .

इस आर्टिकल में हम दीक्षा एप का पूरा रिव्यु सरल हिंदी भाषा में करने वाले है जिसे हर व्यक्ति Diksha App के बारे में आसानी से पूरी जानकारी समझ सकता है इसलिए इस आर्टिकल पूरा अंत तक जरूर पढ़ें .

Diksha App क्या है ?

दीक्षा एप राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा जारी गयी एक इ-लर्निंग एप्लीकेशन है जो ऑनलाइन पढाई करने के लिए बनायीं गयी है दीक्षा एप पर एनसीईआरटी सम्बंधित कक्षा १ से लेकर कक्षा १२ तक हर स्टेट और हर माध्यम की सभी ई-टेक्सट बुक्स उपलब्ध है और यहाँ पर उपलब्ध सभी ई-टेक्सट बुक्स QR Code के साथ मैप की गई है .

इस एप का प्रयोग विद्यार्थी , शिक्षक और पेरेंट्स भी कर सकते है , Diksha App में यूजर कक्षा १ से लेकर १२ तक किसी भी विषय की ऑनलाइन पढाई कर सकता है यहाँ पर यूजर को अपनी स्टेट और बोर्ड को चुनने का ऑप्शन मिलता है जिससे विद्यार्थी और शिक्षकों को सम्बंधित विषय पढ़ने में आसानी होती है .

Diksha App में CBSE बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्ड्स का स्टडी मटेरियल अलग अलग फोर्मट्स में उपलब्ध है जैसे वीडियोस , इ-बुक्स , आलेख , पाठ्य पुस्तकें PDF, HTML, ePub, mobi आदि और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह एप काफी उपयोगी है .

दीक्षा एप की एक और खास बात यह है की दीक्षा एप में आप हिंदी और अंग्रेजी की साथ तमिल , तेलुगु और मराठी भाषा मे भी पढ़ाई कर सकते है .

दीक्षा एप की विशेषताएं

दोस्तों अभी तक हमने देखा की Diksha App क्या है अब हम जानते है दीक्षा एप के फीचर्स के बारे में , इस एप की ऐसी क्या विशेषताएं है जिस कारण हमे इसे इस्तेमाल करने चाहिए .

  • इस एप की सबसे खास बात यह है की दीक्षा एक भारतीय एप है जिसे भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है इसलिए यह एक सेफ और सिक्योर एप्लीकेशन है .
  • यह एप्लीकेशन टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों यूज़ कर सकते है क्योंकि दीक्षा एप दोनों के लिए उपयोगी है .
  • दीक्षा में भारत की अलग अलग भाषाओंमे स्टडी मटेरियल उपलब्ध है .
  • इस एप पर सभी Boards और राज्यों का Study Material उपलब्ध है .
  • Diksha App पर वीडियो , पीडीऍफ़ जैसे अलग अलग फोर्मट्स में Study Material उपलब्ध है .
  • दीक्षा एप से यूजर स्टडी मटेरियल डाउनलोड करके उसे ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकता है .
  • इस एप में यूजर स्टडी मटेरियल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकता है .
  • इस एप में आपको जॉयफुल थीम और क्लासिक थीम जैसी २ अलग अलग थीम्स मिलती है .
  • इस एप में यूजर समूह में जुड़ सकता है.
  • यह एप उसे करने में आसान है.
  • दीक्षा प्लेटफार्म वेबसाइट में भी उपलब्ध है

Diksha App कैसे डाउनलोड करें ?

दीक्षा एप वेब प्लेटफार्म के साथ एंड्राइड एप्लीकेशन के रूप में भी उपलब्ध है आप गूगल प्लेस्टोर से इस एप को आसानी से डाउनलोड कर सकते है इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने का प्रोसेस कुछ इस प्रकार है –

1 . सबसे पहले अपने एंड्राइड डिवाइस में गूगल प्लेस्टोर ओपन करें .

2 . प्लेस्टोर ओपन होने के बाद सर्च बॉक्स में “Diksha App” टाइप करके सर्च करें .

3 . Diksha App सर्च करने के बाद आपके सामने सबसे पहला दीक्षा का ऑफिसियल एप्लीकेशन आएगा उसे आपको Install कर लेना है .

आप निचे वाले Download बटन पर क्लिक करके भी Diksha App को डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है !

Diksha App का इस्तेमाल कैसे करे ?

दोस्तों दीक्षा एप को इस्तेमाल करना काफी आसान है क्योंकि इसका यूजर इंटरफ़ेस (UI) काफी शानदार और यूजर-फ्रेंडली है लेकिन आपको फिर भी यह एप इस्तेमाल करने प्रॉब्लम आ रही है और आप जानना चाहते है की दीक्षा एप कैसे इस्तेमाल किया जाता है तो आप निचे बताई स्टेप्स को फॉलो कर सकते है .

1. दीक्षा एप इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उसे अपने फ़ोन में इनस्टॉल करके ओपन कर लें .

2 . एप ओपन करने के बाद आपको थोड़ा बेसिक सेटअप करना होता है यहाँ पर आपको सबसे पहले लैंग्वेज सेलेक्ट कर लेनी है यहाँ पर आपको कोई भी एक लैंग्वेज सेलेक्ट करें जो आपको अच्छे से आती है बाद में आप लैंग्वेज को चेंज भी कर सकते है .

diksha app language select

3 . भाषा चुनने के बाद अगली स्क्रीन पर आपको अपनी भूमिका (Role) चुननी है की आप कौन है विद्यार्थी , शिक्षक या Leader इसे आप अपने हिसाब से चुन सकते है अगर आप एक स्टूडेंट है तो यहाँ पर विद्यार्थी वाला ऑप्शन सेलेक्ट करे .

select role in diksha app

4 . अपनी भूमिका चुनने के बाद अगली स्क्रीन पर आपको QR कोड स्कैन करने के लिए कहा जाता है अगर आपके पास गवर्नमेंट स्कूल की किताबे है तो आपको पता ही होगा की सभी किताबों पर एक QR कोड लगा होता है आप किताब पर लगे QR कोड को स्कैन करके वही किताब अपने मोबाइल में पढ़ सकते है , QR कोड स्कैन करने के लिए आपको एप में नील कलर के बटन पर क्लिक करना होगा जिसपर लिखा “स्कैन करने के लिए टैप करे “ होता है .

अगर आपके पास स्कैन करने के लिए कोई भी किताब नहीं है तो टेंशन वाली कोई बात नहीं है अगर आपके पास स्कैन करने के लिए किताब नहीं भी है तो फिर भी आप इस एप पर पढाई कर सकते है .

diksha app qr code scan

यदि आपके पास स्कैन करने के लिए कोई बुक नहीं है तो सबसे पहले आपको निचे वाले “बोर्ड चुनिए” वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है .

select board in diksha app

आप जिस भी बोर्ड की किताबे पढ़ना चाहते है उस बोर्ड का नाम सेलेक्ट करें और निचे वाले “जमा करे” बटन पर क्लिक कर दें .

5 . बोर्ड सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना माध्यम (Medium) और कक्षा भी सेलेक्ट कर लेनी है की आप कौनसे मेडियम में कौनसी क्लास की किताबे पढ़ना चाहते है . यहाँ पर आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह सब (बोर्ड ,माध्यम ,कक्षा) आप बाद में चेंज भी कर सकते है .

बोर्ड ,माध्यम और कक्षा सेलेक्ट करने के बाद निचे वाले “जारी रखें ” बटन पर क्लिक करें .

select basic info in dhiksha app

दीक्षा एप में बोर्ड ,माध्यम और कक्षा यह सब सेलेक्ट करके जैसे ही आप “जारी रखें ” पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन हो जाएगा जिसमे आपको स्टेट और डिस्ट्रिक्ट यानि अपना राज्य और जिला सेलेक्ट कर लेना है उसके बाद “जमा करें” वाले बटन पर क्लिक कर दें .

state and district select in diksha app

जैसे ही आप “जमा करें” पर क्लिक करते है आपका दीक्षा एप सफलतापूर्वक ओपन हो जाएगा और आपको यहापर वो सभी किताबे और स्टडी मटेरियल मिल जाएगा जो आपने सेलेक्ट किया था .

Diksha App में आपने के बाद आपको अलग अलग फीचर्स देखने को मिलेंगे आइए जानते है उनका यूज़ क्या होता है और कैसे होता है .

पुस्तक संग्रह

यहाँ पर आपको कक्षा १ से लेकर कक्षा १२ तक सभी मेडियम की अलग अलग पुस्तकें देखने को मिलेगी जिन्हे आप पढ़ सकते है और उन्हें वीडियो , आलेख , इंटरैक्टिव जैसे फोर्मट्स में देख सकते है आप इन सभी किताबों को डाउनलोड कर बाद में ऑफलाइन भी चला सकते है .

कोर्स

यहाँ पर आपको अलग अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित कोर्सेस देखने को मिल जाएंगे यह कोर्सेस आपके स्कूल के सिलेबस से अलग होते है आप स्कूल के पढाई के साथ साथ इन कोर्सेस को भी पढ़ सकते है , यहापर काफी उपयोगी और अच्छे अच्छे कोर्सेस फ्री में उपलब्ध होते है .

डाउनलोड

अगर आप डाउनलोड वाले ऑप्शन में जाते है तो आपको वह पर आपने डाउनलोड किये हुए पुस्तकें , कोर्सेस देखने को मिलते है जिन्हे आप बिना इंटरनेट के ऑफलाइन भी चला सकते है .

स्कैन

अगर आपके पास कोई स्कूल का किताब है जिसे आप अपने दीक्षा एप पर पढ़ना चाहते है तो आप इस स्कैन वाले ऑप्शन का यूज़ करके अपने किताब पर लगे QR Code को स्कैन करके वो बुक अपने मोबाइल पर पढ़ सकते है.

प्रोफाइल

प्रोफाइल ऑप्शन की सहायता से आप अपनी प्रोफाइल को मैनेज कर सकते है आप यहाँ से अपना बोर्ड , माद्यम , कक्षा और विषय भी चेंज कर सकते है और साथ में आप यहाँ से अपना राज्य और जिला भी बदल सकते है , प्रोफाइल ऑप्शन से आप अपनी भूमिका भी बदल सकते है मतलब आप विद्यार्थी से शिक्षक या शिक्षक से विद्यार्थी के रूप में इस एप में प्रवेश कर सकते है .

Diksha App क्यों इस्तेमाल करना चाहिए ?

दोस्तों दीक्षा एप भारत सरकार द्वारा बनाया हुआ एक काफी शानदार एप्लीकेशन है जिसे इस्तेमाल करने के कई फायदे है –

  • यदि इस एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा यूज़ किया जाये तो भारत में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा
  • इस एप की सहायता से विद्यार्थी किताबों के मुकाबले आसानी से पढ़ पाएंगे क्योंकि इसमें मनोरंजक तरीके से वीडियोस और अन्य तरीकों से विद्यार्थी अलग अलग विषयों को पढ़ सकते है
  • इस एप्लीकेशन में कई प्रकार के अन्य कोर्सेस भी उपलब्ध है जो आपके स्कूल के किताबों में नहीं है
  • इस एप्लीकेशन को हम कभी भी और कही भी इस्तेमाल कर सकते है

अंतिम शब्द

आज के इस आर्टिकल में हमने देखा की Diksha App क्या है और इसे कैसे डाउनलोड एवं इस्तेमाल किया जाता है . उम्मीद है आपको दीक्षा एप के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपके मन में दीक्षा एक के बारे में कोई भी सवाल है तो हमे कमेंट करके जरूर पूछें .

E-Learning क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

7
E-Learning क्या है

इंटरनेट की इस दुनिया में आपने E-Learning या ई-शिक्षा के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है की आखिर ऑनलाइन लर्निंग या E-Learning क्या है ? कई सारे ऐसे लोग है जिन्हें इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम E-Learning के बारे में सरल हिंदी भाषा में विस्तार से जानेंगे इसलिए अगर आप भी ई-शिक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें .

आप Classroom Learning के बारे में बखूबी जानते होंगे क्योंकि यह बरसों से चली आ रही एक पारंपरिक शिक्षा पद्धति है जो आज भी चल रही है लेकिन E-Learning शिक्षा पद्धति इससे थोड़ी अलग होती है जिसमे डिजिटल उपकरणों की सहायता से शिक्षा दी जाती है .

इस आधुनिक युग में इंटरनेट और टेक्नोलॉजी में इतने नए नए अविष्कार हो रहे है की हर चीज अब हमारे कंप्यूटर/लैपटॉप और स्मार्टफोन में आ गयी है और E-Learning भी इसका एक उदहारण है जिसे आजके समय में हर कोई बढ़ावा दे रहा है .

कोरोना महामारी के कारण सभी लोगों को घर में बंद होना पड़ा और सभी school , collages , offices भी बंद हो गए और ऐसे में सभी लोगों को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही अपने काम करने पड़े और स्टूडेंट्स के क्लासेस भी ऑनलाइन E-Learning पद्धति से हुए इस पुरे माहौल में एक बात सबके समझ में आ गयी की पढाई सिर्फ Classroom Learning से ही नहीं बल्कि E-Learning से भी की जा सकती है .

E-Learning और Classroom Learning में एक सबसे बड़ा अंतर है की Classroom Learning में ऑफलाइन क्लासरूम में पढ़ाया जाता है और E-Learning में Virtual तरीके से ऑनलाइन पढ़ाया जाता है .

लेकिन E-Learning और Classroom Learning इन दोनों में से बेहतर शिक्षा पद्धति कौनसी है और क्या E-Learning भविष्य में Classroom Learning की जगह ले सकता है ? इन सभी सवालों के ऊपर हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है .

ई-लर्निंग क्या है | What is E-Learning In Hindi

E-Learning या इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा का प्रत्यक्ष अर्थ होता है “Electronic Learning” जिसका मतलब ऐसी शिक्षा जो इंटरनेट से जुड़ें डिजिटल संसाधनों के माध्यमों जैसे कंप्यूटर , स्मार्टफोन , लैपटॉप से सीखी और सिखाई जाती है और इसे Online Education के रूप में भी जाना जाता है . इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा (E-Learning) को विभिन्न रूपों से जाना जाता है जिसमे वेब लर्निंग , मोबाइल लर्निंग , क्लाउड मीटिंग , वेबिनार और वर्चुअल क्लासरूम जैसे कई नाम शामिल है .

E-learning शब्द का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 1999 में Los Angeles के एक सेमिनार में किया गया था जब इंटरनेट का विस्तार भी बहुत कम था और इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी काफी कम थी जिस कारण उस समय में इ-लर्निंग को ज्यादा बढ़ावा नहीं मिला .

आज के समय में E-Learning एक काफी प्रसिद्ध online learning system मानी जाती है क्योंकि E-Learning इस्तेमाल करने के कई सारे फायदे होते है इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है की E-learning में विद्यार्थी और शिक्षक दुनिया के किसी भी जगह और किसी भी समय Online Class से जुड़ सकते है इसीलिए दुनियाभर में कई schools , collages , universities इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा को बढ़ावा दे रही है .

ई-लर्निंग के प्रकार (Types Of E-Learning)

E-Learning के मुख्य रूप से २ प्रकार होते है Synchronous और Asynchronous तो चलिए विस्तार से समझते है इ लर्निंग के इन दोनों प्रकारों को .

1. Synchronous E-learning

यह एक real-time learning मेथड है जिसमे टीचर और स्टूडेंट्स एक मीटिंग में कनेक्ट होते है और उनमे Two Way Communication होता है मतलब Synchronous ई-लर्निंग में लाइव क्लासरूम जैसा माहौल होता है जिसमे टीचर और स्टूडेंट्स आपस में बातचीत कर सकते है .

सिंक्रोनस इ-लर्निंग को असिंक्रोनोस इ-लर्निंग से बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें एक वर्चुअल क्लासरूम जैसा माहौल रहता है जिसमे कई सारे लोग ऑनलाइन आपस में जुड़े होते है इसलिए यहाँ पर किसी भी विषय के doubt आसानी से clear हो जाते है क्योंकि यहाँ पर आप टीचर से तुरंत अपने सवाल पूछ सकते है .

Synchronous E-learning में निम्नलिखित ऑनलाइन माध्यमों से जुड़ा जाता है –

  • वर्चुअल क्लासरूम
  • ऑडियो कॉन्फ़्रेंसिंग
  • वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग
  • Chat (चाट)
  • वेबिनार
  • एप्लीकेशन शेयरिंग
  • मैसजिंग इंस्टैंटली

2. Asynchronous E-learning

Asynchronous यह एक real-time e-learning वाला मेथड नहीं है मतलब इसमें स्टूडेंट और टीचर के बिच में कोई भी इंटरेक्शन नहीं होता है मतलब की learners और instructor किसी भी ऑनलाइन माध्यम से आपस में जुड़े नहीं होते है इसलिए Asynchronous E-learning मेथड में सिखने वाले को खुद के दम पर यानि सेल्फ स्टडी करनी होती है .

यह एक One Way Communication होता है जिसमे पढ़ने वाला वेब आधारित प्रशिक्षण (web-based-training) से चीजें सीखता है जैसे –

  • ऑनलाइन कोर्स
  • ब्लॉग्स/वेबसाइट
  • इ-बुक्स
  • ऑनलाइन फ़ोरम्स
  • वीडियो टुटोरिअल्स

ई-लर्निंग के फायदे और नुकसान

E-learning के मुकाबले Classroom में बैठकर सीखना अधिक व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव होता है लेकिन अगर Classroom Learning की तुलना E-learning से की जाएं तो E-learning काफी सारे फायदे होते है तो चलिए अब जानते है E-learning के फायदे और नुकसानों के बारे में .

ई-लर्निंग के फायदे (Advantages Of E-Learning)

  • ई-लर्निंग का सबसे बड़ा फायदा तो यही है की आप अपने टाइम के हिसाब से किसी भी लोकेशन से पढ़ सकते है .
  • अगर किसी को क्लासरूम जाकर पढ़ने में दिक्कत आती है या कोई समस्या है तो वे इ-लर्निंग से घर बैठे पढ़ सकते है .
  • ऑनलाइन पढाई करने में खर्चा काफी कम लगता है क्योंकि यहापर आपका बुक्स , नोटबुक्स , पेन और बाकि एजुकेशनल मटेरियल का खर्चा बच जाता है .
  • अगर आपकी Classroom में कोई क्लास छूट जाती है तो आप उसे दुबारा नहीं पढ़ सकते है लेकिन इ लर्निंग में अगर आपकी क्लास छूटती है तो आप उसे बाद में फिर से देख सकते है क्योंकि इ लर्निंग में क्लास रिकॉर्ड किया जा सकता है .
  • ई-लर्निंग में कोई भी Concept आसानी से समझ आती है क्योंकि ऑनलाइन क्लास में सिर्फ ब्लैकबोर्ड पर नहीं पढ़ाया जाता यहाँ पर एजुकेशनल फिल्म्स , ग्राफिकल प्रेजेंटेशन जैसी चीजों से कोई भी Concept समझने में आसानी होती है .
  • ई-लर्निंग और ऑनलाइन एजुकेशन स्वतंत्र शिक्षा यानि सेल्फ एजुकेशन को बढ़ावा देता है जो एक अच्छी बात होती है .

ई-लर्निंग के नुकसान (Disadvantages Of E-Learning)

  • ई-लर्निंग का सबसे बड़ा नुकसान उन विद्यार्थिओं को होता है जो अपनी पढाई को लेकर गंभीर नहीं होते है क्योंकि ऑनलाइन लर्निंग में Self Depend रहना पड़ता है और सेल्फ स्टडी करना होता है .
  • ई-लर्निंग में टीचर और स्टूडेंट्स का इंटरेक्शन इतना खास नहीं होता है जितना क्लासरूम में होता है .
  • ऑनलाइन एजुकेशन में Practical चीजें सीखना मुश्किल होता है .
  • ई-लर्निंग से पढाई करने के लिए Wifi , Internet , Laptop/Computer जैसी चीजों की जरुरत होती है .

दोस्तों उम्मीद है आपको E-Learning के बारे में यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी अगर आपको E-Learning क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में E-Learning से रिलेटेड कोई सवाल है तो हमे कमेंन्ट करके जरूर पूछें .

पाइथन (Python) क्या है | Python In Hindi

9
पाइथन क्या है

“पाइथन क्या है” अगर आप कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में दिलचस्बी रखते है तो आपने कभी न कभी “Python programming Language” का नाम जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है की पाइथन क्या है और पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

अगर आप भी जानना चाहते है की पाइथन क्या है (What is Python In Hindi) तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज के इस आर्टिकल में आपको पाइथन से सम्बंधित आपके सभी सवालों के जवाब सरल हिंदी भाषा में मिलने वाले है .

पिछले कुछ दिनों से Java , C और C++ जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के साथ साथ Python का नाम भी प्रसिद्द हो रहा है और इसका इस्तेमाल भी काफी तेजी से किया जा रहा है .

क्या आप जानते है की वर्त्तमान समय में डाटा साइंस , मशीन लर्निंग , सिस्टम ऑटोमेशन , वेबसाइट डेवलपमेंट और API डेवलपमेंट जैसी कई चीजों के लिए पाइथन का ही इस्तेमाल सबसे ज्यादा क्यों किया जा रहा है जबकि यह सब काम बाकि प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज से भी किये जा सकते है !

Python में कई सारी ऐसी खूबियां है जिस कारण इसका इस्तेमाल दुनिया भर में काफी ज्यादा किया जा रहा है और आने वाले समय में भी इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ जायेगा .

यदि आप भी पाइथन सिख रहे है या सीखना चाहते है तो इस आर्टिकल को आपको पूरा जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें आपको पाइथन के बारे में पूरा बेसिक नॉलेज मिलने वाला है .

जरूर पढ़ें – coding क्या है ? फ्री में ऑनलाइन कोडिंग कैसे सीखे ?

पाइथन क्या है | What Is Python In Hindi

पाइथन एक Interpreted, High-level और General-purpose Object Oriented प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल डाटा साइंस , मशीन लर्निंग , डाटा एनालिसिस , वेब स्क्रैपिंग, सिस्टम ऑटोमेशन , वेबसाइट डेवलपमेंट और API डेवलपमेंट जैसी कई चीजों के लिए किया जाता है .

पाइथन को सबसे पहले 1980 के दशक में बनाया गया था और 1991 में इसे Guido van Rossum द्वारा पहली बार रिलीज़ किया गया . Guido van Rossum एक डच कंप्यूटर प्रोग्रामर है जिन्हे Python Programming Language के निर्माता के रूप में जाना जाता है .

Python यह एक ऐसी Object Oriented programming Language है जिसे इस प्रकार बनाया गया है की programmers को अपने छोटे और बड़े आकार के प्रोजेक्ट्स में कोड को स्पष्ट रूप से लिखने में और लॉजिकल कोड लिखने में आसानी होती है .

यह एक Open Source यानि एक फ्री प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है क्योंकि यह लैंग्वेज GPL जनरल पब्लिक लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल आप Windows , MAC और LINUX जैसी सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर कर सकते है क्योंकि पाइथन एक Portable और Platform independent लैंग्वेज भी है .

Python के syntax और readability के कारण इसे सीखना और समझना काफी आसान है इसलिए एक बिगिनर पाइथन से आसानी से प्रोग्रामिंग सीखना शुरू कर सकता है , अगर आप प्रोग्रामिंग सीखना शुरू करना चाहते है तो आप पाइथन से शुरू कर सकते है .

Python Meaning In Hindi

वैसे देखा जाये तो पाइथन का हिंदी में साधारण अर्थ अजगर होता है लेकिन यहाँ पर पाइथन एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम है पाइथन को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल होते है की इस लैंग्वेज का नाम पाइथन क्यों है तो आपको बता दूँ की पाइथन लैंग्वेज का नाम Monty Python’s Flying Circus नामक BBC Comedy Series द्वारा प्रकाशित एक comedy show से रखा गया है , दरसल दरसल 1970 दशक में Monty Python’s Flying Circus नामक काफी प्रसिद्ध हुई थी उसीसे प्रेरित होकर Van Rossum ने इस लैंग्वेज का नाम python रख दिया .

पाइथन का इतिहास | History Of Python In Hindi

Python Programming Language को 80 के दशक के अंत में नीदरलैंड के नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस में नब्बे के दशक के शुरुआती दिनों में Guido van Rossum द्वारा विकसित किया गया था , पाइथन ABC, Modula-3, C, C++, Algol-68, SmallTalk, Unix shell और कई अन्य Scripting Languages से लिया गया है .

सबसे शुरुआत में फरवरी 1991 में Van Rossum द्वारा पाइथन का 0.9.0 Version लांच किया गया जो की उस वक़्त डेवलपमेंट प्रोसेस में ही था इस वर्शन में core datatypes list, dict, str जैसे प्रोग्रामिंग फीचर्स के साथ साथ Inheritance , classes , Functions , Exception Handling जैसे Object Oriented Programming के फीचर्स भी पाइथन में उपलब्ध थे .

जनवरी 1994 में पाइथन का 1.0 version लांच किया गया जिसमे पाइथन के आरंभिक फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स और प्रोग्रामिंग टूल्स को जोड़ा गया और इसके बाद पाइथन के नए नए Versions आते गए .

पाइथन की विशेषताएं | Features Of Python In Hindi

किसी भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सिखने से पहले हमे उसकी विशेषताओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए , Python में भी ऐसी ही कुछ खास विशेषताएं है जो इसे अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज से अलग बनाती है तो चलिए जानते है पाइथन की विशेषताओं के बारे में .

Easy Programming Language

Python एक high-level programming language है लेकिन बाकि हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज जैसे C, C#, Javascript, Java आदि के साथ अगर इसकी तुलना की जाये तो पाइथन को सीखना काफी आसान है इसे कोई भी बिगिनर कुछ घंटों में या कुछ दिनों में सिख सकता है .

पाइथन के Syntax बाकि प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के मुकाबले काफी आसान होते है जिसे कोई भी बिगिनर आसानी से समझ सकता है इसीलिए Python को Easy Programming Language भी कहा जाता है , सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में पाइथन को सीखना काफी आसान है क्योंकि इसे सिर्फ थोड़े ही प्रयास करके सीखा जा सकता है .

Free and Open Source

पाइथन एक Open Source प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करके यूज़ कर सकते है . Open Source का मतलब इस लैंग्वेज का Source Code सभी लोगों के लिए उपलब्ध है जिसे कोई भी फ्री में डाउनलोड करके यूज़ कर सकता है और शेयर भी कर सकता है .

आप इस लिंक पर क्लिक करके फ्री में पाइथन को डाउनलोड कर सकते है – DOWNLOAD PYTHON

High-Level Language

Python एक High-Level Programming Language है जिस वजह से आप इसे किसी भी सिस्टम पर चला सकते है इसलिए आप जब भी कोई पाइथन का प्रोग्राम करते है उस वक़्त आपको सिस्टम आर्किटेक्चर और मेमोरी मैनेजमेंट के बारे में सोचने की कोई जरुरत नहीं होती है .

GUI Programming Support

यह लैंग्वेज GUI मतलब Graphical User interfaces को भी सपोर्ट करती है जिस वजह से आप पाइथन में शानदार graphical apps भी बना सकते है , PyQt5, PyQt4, wxPython जैसे GUI modules का इस्तेमाल करके पाइथन में Graphical Apps बनाये जा सकते है .

Object-Oriented Language

पाइथन एक python is Object-Oriented programming language है इसलिए यह Object Oriented Concepts जैसे Classes , Objects , encapsulation , Encapsulation , Inheritance को सपोर्ट करता है .

Portable Language

Python एक portable प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी है जिसका मतलब मान लीजिये अगर आपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर पाइथन का कोड लिखा है और आप उसे Linux या Mac जैसी किसी दूसरी ऑपरेटिंग सिस्टम पर Run करना चाहते है तो आपको Code में बदलाव करने की कोई जरुरत नहीं होती है , Python का कोड किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में आप रन कर सकते है .

Extensible Language

पाइथन एक Extensible Language है , आप पाइथन का कोड C , C++ जैसी किसी दूसरी High-level प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में भी लिख सकते है और उसे C , C++ में Compile भी कर सकते है .

Integrated language

पाइथन लैंग्वेज को अन्य High Level प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के साथ आसानी से Integrate किया जा सकता है क्योंकि Python एक Integrated language है इसलिए पाइथन को आप c, c++ जैसी लैंग्वेज में आसानी से Integrate कर सकते है .

Large Standard Library

पाइथन के साथ हमे कोड की Standard Library भी मिलती है जिस कारण हमे हर चीज के लिए कोड लिखने की जरुरत नहीं होती है , पाइथन में ऐसी कई यूज़फूल लाइब्रेरीज मौजूद है जिनसे हम काफी सारा कोड लिखने से बच सकते है .

पाइथन लैंग्वेज क्यों सीखनी चाहिए ?

अगर आप पाइथन सिखने की सोच रहे है तो आपको यह पता होना चाहिए की Python में ऐसी क्या ख़ास बातें है जिस वजह से Python को सीखना चाहिए .

  1. पाइथन सिखने का सबसे बड़ा यह कारन है की यह लैंग्वेज काफी प्रसिद्द और सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका डिमांड भविष्य में भी काफी ज्यादा होने वाला है .
  2. यह एक फ्री और ओपन सोर्स लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल करने और सिखने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है .
  3. Python के syntax आसान होने के कारण यह लैंग्वेज सिखने के लिए बाकि प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के मुकाबले काफी आसान है .
  4. पाइथन एक Object Oriented Programming Language है इसलिए अगर आप पाइथन सीखते है तो इसमें आपको Object Oriented Programming की Concepts सिखने को मिलेंगी जो आपको C++ और Java जैसी बाकि दूसरी लैंग्वेजेज को सिखने में काम आएँगी .
  5. अगर आप पाइथन सीखते है तो आपको भविष्य में काफी अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल सकती है .
  6. जैसा की हमे पता है की आने वाले समय में Artificial intelligence तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने वाला है और Artificial intelligence में पाइथन का इस्तेमाल किया जाता है .
  7. Data Science और Machine Learning जैसी टेक्नोलॉजीज में पाइथन का इस्तेमाल किया जाता है .

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने देखा की पाइथन क्या है अगर आपको Python के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपको पाइथन से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो हमे कमेंट करके जरूर पूछे .

इंटरनेट पर बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें | How To Send Large Files

0
इंटरनेट पर बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें

इंटरनटे की इस दुनिया में हमे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसी एक समस्या है की इंटरनेट पर बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें ? एक नए इंटरनेट यूजर के लिए हमेशा से ही एक मुसीबत वाला काम होता है इंटरनेट से Large Files को एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम में शेयर करना !

अक्सर बड़ी फाइल्स को इंटरनेट से शेयर करना एक मुश्किल काम होता ही है और अगर इंटरनेट स्लो हो तो छोटी फाइल्स शेयर करना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन अच्छी बात यह है की हमारे पास ऐसे कई तरीके उपलब्ध है जिनसे Large Files को भी बड़े आसानी शेयर किया जा सकता है .

दोस्तों ज्यादातर लोग बड़ी फाइल्स को शेयर करने के लिए ईमेल का इस्तेमाल करते है लेकिन अगर आपका इंटरनेट स्लो है तो ईमेल से भी फाइल सेंड करने में समस्याएं आती है और ईमेल पर फाइल साइज की लिमिट भी होती है gmail से आप 25MB से ज्यादा साइज वाली फाइल शेयर नहीं कर सकते है .

बड़ी फाइलें शेयर करने का ईमेल ही एकमात्र हल नहीं है इसके अलावा भी ऐसे कई सारे टूल्स और तरीके उपलब्ध है जिनकी सहायता से आप बड़ी फाइल्स को आसानी से शेयर कर सकते है और आज के इस आर्टिकल में हम उन्ही तरीको के बारे में जानने वाले है .

बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें – How To Send Large Files Online

दोस्तों अब हम बात करते है उन टूल्स के बारे में जिसने आप Large Files को आसानी से शेयर कर सकते है यह सभी टूल्स लगबघ फ्री है लेकिन अगर आपको ज्यादा बड़ी फाइल्स शेयर करनी है तो आप इन टूल्स का प्रीमियम प्लान खरीद सकते है .

SendSpace

सबसे पहले हम बात करते है sendspace के बारे में क्योंकि यह काफी फ़ास्ट ऑनलाइन बिग फाइल शेयरिंग टूल है इस टूल की सबसे ख़ास बात यह है की इसका अपलोडिंग स्पीड काफी ज्यादा है और कम इंटरनेट स्पीड में भी यहाँ पर बड़ी फाइल्स जल्द अपलोड हो जाती है .

Sendspace का यूज़ करने के लिए आप इसकी वेबसाइट www.sendspace.com पर जा सकते है या sendspace का मोबाइल एप्लीकेशन भी डाउनलोड कर सकते है और Sendspace को आप बिना रजिस्ट्रेशन के भी यूज़ कर सकते है .

SendSpace से बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें ?

Step 1 : सबसे पहले sendspace की ऑफिसियल वेबसाइट www.sendspace.com पर जाएँ .

Step 2 : वेबसाइट पर जाने के बाद यहाँ पर फाइल्स अपलोड करें जो आप शेयर करना चाहते है , यहाँ पर आप Browse पर क्लिक कर सकते है या फाइल को डायरेक्ट ड्रैग करके अपलोड कर सकते है .

SendSpace

Step 3 :फाइल ब्राउज़र करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे आप भर सकते है हालांकि आप इसे ऐसे ही खाली छोड़ कर Upload बटन पर क्लिक कर सकते है लेकिन यह फॉर्म भरने से आपको फाइल सेंड करने में आसानी होगी इसलिए चलिए देखते है इसमें आपको क्या क्या डालना है .

upload file on sendspace

1. Description (optional): अगर आप फाइल के साथ कोई डिस्क्रिप्शन या कोई मैसेज लिखना चाहते है तो आप यहाँ पर लिख सकते है .

2. To: जिस व्यक्ति को आप फाइल सेंड करना चाहते है उसका ईमेल एड्रेस यहा पर डालें .

3. From: यहाँ पर खुद का ईमेल एड्रेस डालें .

4. Upload: सभी इनफार्मेशन डालने के बाद आखिर में Upload वाले बटन पर क्लिक करे , क्लिक करने के बाद आपका फाइल सेंड हो जायेगा .

WeTransfer

We Transfer भी एक ऑनलाइन फाइल ट्रांसफर कंपनी है जो users को large साइज की फाइल्स को ट्रांसफर करने की अनुमति देती है .

यह सर्विस भी आप फ्री में यूज़ कर सकते है और WeTransfer 2GB तक का डाटा शेयर कर सकते है , यहाँ पर आपको किसी भी प्रकार का अकाउंट नहीं बनाना पड़ता या रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ता है लेकिन फाइल शेयर करने के लिए एक Email ID की जरुरत पड़ती है .

WeTransfer से बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें ?

Step 1 : सबसे पहले WeTransfer की ऑफिसियल वेबसाइट wetransfer.com पर जाएँ .

Step 2 : फाइल सेंड करने से पहले आपको WeTransfer पर एक फॉर्म भरना पड़ता है चलिए जानते है इस फॉर्म में आपको क्या करना है .

WeTransfer

1 . Add your files : सबसे पहले आपको फाइल सेलेक्ट कर लेनी है जिसे आप सेंड करना चाहते है इसके लिए आप “+” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है .

2 . Email to : यहाँ पर आपको उस व्यक्ति का ईमेल डालना है जिसे आप फाइल को सेंड करना चाहते है .

3 . Your email : यहाँ पर आपको खुद का ईमेल डालना है .

4 . Message : मैसेज में आप कुछ भी लिख सकते है जो आप सामने वाले व्यक्ति को भेजना चाहते है .

5 . Transfer : भी इनफार्मेशन डालने के बाद आखिर में Transfer बटन पर क्लिक करे , क्लिक करने के बाद आपका फाइल सेंड हो जायेगा .

DopBox

ड्रॉपबॉक्स भी एक फ्री सर्विस है जिसकी सहायता से आप बड़े साइज वाली फाइल्स को आसानी से अपने कंप्यूटर/लैपटॉप या मोबाइल से शेयर कर सकते है .

अगर आप drop box की फ्री सर्विस यूज़ करना चाहते है तो आपको यहापर 18 GB तक का स्पेस मिलता है लेकिन आप 18 GB से ज्यादा स्पेस यूज़ करना चाहते है तो आप drop box से स्पेस खरीद सकते है यहापर आप 1 TB तक का स्पेस खरीद सकते है .

FileDropper

FileDropper भी एक अच्छी फ्री ऑनलाइन फाइल शेयरिंग सर्विस है यहाँ पर आपको 5 GB तक का डाटा लिमिट मिलता है मतलब FileDropper पर आप 5 GB तक का डाटा अपलोड एवं शेयर कर सकते है .

इस वेबसाइट में भी आपको रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं होती है यहाँ पर आप बिना अकॉउंट बनाएं डायरेक्ट फाइल्स अपलोड कर सकते है .

Mover.io

mover.io एक ट्रस्टेड क्लाउड स्टोरेज है जहा पर आप अपना डाटा स्टोर कर सकते है और उसे आसानी से शेयर कर सकते है आपको बता दें की mover.io प्रसिद्द कपंनी माइक्रोसॉफ्ट का एक वेब बेस्ड प्रोडक्ट है .

इस सर्विस को यूज़ करने के लिए आपको Sign Up करने की जरुरत पड़ती है और इसका जीबी प्लान खरीदना पड़ता है क्योंकि यह एक PAID सर्विस है .

Box.com

यह भी एक काफी अच्छी क्लॉउड सर्विस है जिसमे आपको फ्री में 10 GB का स्पेस मिलता है जिसपर आप अपनी फाइल्स को आसानी से अपलोड करके शेयर कर सकते है .

Box को यूज़ करने के लिए आपको Sign Up करने की जरुरत पड़ती है और अगर आपको 10 GB से ज्यादा स्पेस चाहिए तो आप इनके अलग अलग प्लान्स को खरीद सकते है .

MediaFire

मीडिया फायर एक काफी प्रसिद्द क्लॉउड सर्विस है जहा पर आप 10 GB तक का डाटा फ्री में स्टोर कर सकते है और उसे आसानी से शेयर कर सकते है यहाँ पर आप अपने डाक्यूमेंट्स को एडिट भी कर सकते है .

अगर आप 10 GB से ज्यादा स्पेस चाहते है तो इसका Paid Plan आपको खरीदना होगा , लेकिन दोस्तों 10 GB स्पेस भी काफी होता है और 10 GB में ही आपका काफी सारा काम हो जाता है .

Conclusion

दोस्तों उम्मीद है आपको इंटरनेट पर बड़ी फाइलें कैसे शेयर करें और How To Send Large Files यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा इसमें हमने देखा की कैसे हम बड़े आसानी से बड़ी फाइल्स को ऑनलाइन कम इंटरनेट स्पीड में भी शेयर कर सकते है यहाँ पर हमने कुछ ऐसे क्लाउड स्टोरेज सर्विसेस के बारे में जानकारी प्राप्त की जो आपको फ्री में डाटा स्टोर करने और शेयर करने की अनुमति देते है अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे ा[ने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और इस आर्टिकल में आपको कोई भी समस्या है या आपका arge Files सेंड करने को लेकर कोई सवाल है तो हमे कमेंट करके जरूर पूछें .

10 सबसे अच्छे गाड़ी वाले गेम | Best Racing Game

1
Sabse acche gadi wale games

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है 10 सबसे अच्छे गाड़ी वाले गेम जैसा की आप सब जानते गेमिंग इंडस्ट्री एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है और हर दिन नए-नए गेम्स यहाँ पर आते रहते है. उनमे से कुछ गेम चलते है तो कुछ गेम फ्लॉप हो जाते है. गेम इंडस्ट्री इतनी तेजी से इस लिए बढ़ रही है क्योकि गेम खेलने वाले लोगो की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. हर व्यक्ति अलग-अलग प्रकार के गेम्स खेलना पसंद करता है !

जैसे की एक्शन गेम , बैटल रॉयल गेम , एडवेंचर गेम , बोर्ड गेम और गाड़ी वाला गेम तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही 10 सबसे अच्छे गाड़ी वाले गेम के बारे में जानकारी देने वाले है जो की काफी लोकप्रिय है और उनके ग्राफिक्स भी काफी अच्छे है. तो चलिए देखते है वे गेम कोनसे है !

इस लिस्ट में हमने सिर्फ रेसिंग और गाड़ी वाले गेम्स को ही ऐड किया है यदि आपको दूसरी केटेगरी के जैसे Solitaire, action आदि जैसी category के सबसे अच्छे गेम्स जानने है तो इस आर्टिकल को आप चेक कर सकते है दुनिया का सबसे अच्छा गेम कौनसा है?

10 सबसे अच्छे गाड़ी वाले गेम

Srl No.Game Name DownloadsDownload Size
1Hill Climb Racing500 मिलियन52.66 MB
2Real Bike Racing100 मिलियन19.83 MB
3Modern Bus Simulator10 मिलियन37.87MB
4Racing In Car 2100 मिलियन61MB
5Real Bike Racing100 मिलियन20MB
6Traffic Rider100 मिलियन93MB
7Dr. Driving100 मिलियन12MB
8Real Car Race10 मिलियन33MB
9Indian Car Racing Game10 मिलियन46MB
10Street Racing 3D100 मिलियन83MB

दोस्तों आपको निचे 10 गाड़ी वाला गेम (Racing Games) दिए गए है जिन्हे की गूगल प्ले स्टोर पर ज्यादा डाउनलोड्स है. आपको हर एक गेम की जानकारी निचे विस्तार से बताई गयी है और आपको हर एक गेम के निचे Download बटन दिया गया है जहा से आप उस गेम को डाउनलोड कर सकते है !

#1 Hill Climb Racing

Game NameHill Climb Racing
Downloads500 मिलियन
Download Size52.66 MB
Offered ByFingersoft
Released On22 Sep 2012

Hill Climb Racing गेम रेसिंग गेम की कैटगरी में सबसे अधिक डाउनलोड किया गया गाड़ी वाला गेम है जिसके गूगल प्ले-स्टोर पर ५०० मिलियन से भी अधिक डाउनलोड है. आप इस गेम की डाउनलोड की संख्या से ही लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है. इसी के साथ १० मिलियन लोगो ने इस गेम पर प्रतिक्रियाएं भी दी है इस गेम की रेटिंग 4.3 है !

Hill Climb Racing फीचर्स

  • इस गेम को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से खेल सकते है.
  • २९ से अधिक गाड़िया आपको इस गेम में दी गयी है जिन्हे आप अनलॉक कर सकते है.
  • गाड़ी डैमेज होने पर आप उसे रिपेयर भी कर सकते है.
  • इस गेम को कम RAM वाले डिवाइस में भी अच्छे से खेला जा सकता है.
  • गेराज मोड – इस मोड़ के माध्यम से आप अपने तरीके से खुद की गाड़ी बना सकते है.

#2 Real Bike Racing

Game NameReal Bike Racing
Downloads100 मिलियन
Download Size19.83 MB
Offered ByItalic Games
Released On20 Sep 2016

Real Bike Racing एक बाइक रेसिंग गेम है जिसे की Italic Games कंपनी द्वारा बनाया गया है. इस गेम के गूगल प्ले-स्टोर पर १०० मिलियन से भी अधिक डाऊनलोड है जो की एक बहुत बड़ा आंकड़ा है. अगर हम इस गेम की साइज की बात करे तो इस गेम की साइज सिर्फ 19.83 MB है जिसे की काम RAM वाले डिवाइज में भी आराम से खेला जा सकता है. निचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके आप इस गेम को डाऊनलोड कर सकते है !

Real Bike Racing फीचर्स

  • गेम में आपको बाइक के १० अलग-अलग प्रकार के टायर दिए गए है जो की बाइक के लुक को पूरी तरह से बदल देते है.
  • गतिशील प्रकाश प्रभाव के साथ 3 डी ग्राफिक्स.
  • वीआर मोड (virtual reality) जो Google कार्डबोर्ड और आदि का समर्थन करता है.
  • अलग-अलग प्रकार की सुपर बाइक इस गेम में मजूद है.

#3 Modern Bus Simulator

Game NameModern Bus Simulator
Downloads10 मिलियन
Download Size37.87MB
Offered ByFrolics Free Games
Released On5 Oct 2017

Modern Bus Simulator एक बस ड्राइविंग गेम है जिसे Frolics Free Games कंपनी द्वारा बनाया गया है. अगर आप एक हेवी वाहन का गेम खेलना चाहते है तो यह गेम आपके लिए है. इस गेम के ग्राफिक भी बहुत अच्छे है इस गेम को खेलते समय आपको रियल की तरह फीलिंग आती है. इस गेम में आपको बस को एक जगह से लेकर दूसरी जगह तक पहुँचना होता है. जैसे-जैसे आपके लेवल बढ़ते जाते है वैसे-वैसे आपको कठिन रास्तो से गुजरना पड़ता है. यह एक लोकप्रिय गेम है जिसके प्ले-स्टोर पर 10 मिलियन से अधिक डाऊनलोड है और इस गेम की साइज सिर्फ 37.87MB है !

Modern Bus Simulator फीचर्स

  • इस गेम में आपको बस चलाने के लिए स्टेरिंग और बटन्स दोनों सुविधाएं उपलब्ध है.
  • इस गेम में आपको हर बस स्टॉप से लोगो को जमा करना होता है और उनके ठिकाने तक पहुँचाना होता है.
  • गेम को खेलते समय आपको ट्रैफिक नियमो का भी पालन करना होता है.
  • गेम में आपको ३ तरह के अलग-अलग एंगेल दिए गए है.

#4 Racing In Car 2

Game NameRacing In Car 2
Downloads100 मिलियन
Download Size61MB
Offered ByFast Free Gmaes
Released On12 Nov 2016

सबसे अच्छा गाड़ी वाला गेम में चौथे नंबर पर नाम आता है Racing In Car 2 गेम का. अगर आप एक अच्छा कार रेसिंग गेम ढूंढ रहे है तो यह गेम आपके लिए है. इस गेम में आपको कई अलग-अलग तरह के फीचर्स देखने मिलते है. आपको एक असली कार चलने का अनुभव प्राप्त होता है. इस गेम में अलग-अलग मोड़ दिए गए जिसमे की हर एक मोड़ खेलने का अलग मजा आता है. साथ ही आपको कर चलने के लिए स्टेरिंग मोड़ भी दिया गया है.

Racing In Car 2 फीचर्स

  • गेम को समझना और ड्राइव करना एकदम आसान है.
  • 3D मोड़ सक्रीय है.
  • अलग-अलग मैप और गाड़ियों को चुन सकते है.
  • कार कंट्रोल को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है.

#5 Real Bike Racing

Game NameReal Bike Racing
Downloads100 मिलियन
Download Size20MB
Offered ByItalic Games
Released On20 Sep 2016

Real Bike Racing एक बाइक रेसिंग गेम है जिसे की Italic Games कंपनि द्वारा 20 Sep 2016 को लॉन्च किया गया था. यह गेम काफी स्मूथ चलता है साथ ही इस गेम में आपको अलग-अलग प्रकार की सुपर बाइक दी गयी है. जैसे-जैसे आप लेवल पर करते जाओगे वैसे-वैसे आपकी सुपर बाइक्स अनलॉक होती जाएगी. इस गेम में आपको अपने प्रतिद्वंदी को हराना होता है. तभी आप नेक्स्ट लेवल में पहुंच पाते है. आपको हर एक लेवल में अलग-अलग मैप यानि अलग-अलग रास्ते दिए जाते है. जैसे-जैसे आपके लेवल आगे जायेंगे वैसे-वैसे आपके लिए कठिन मैप दिए जायेंगे !

Real Bike Racing फीचर्स

  • इस गेम में आपको १० अलग-अलग प्रकार की सुपर बाइक दी गयी है.
  • सुपर बाइक के साथ १० अलग-अलग प्रकार के पहिये (टायर) भी दिए गए है.
  • बाइक में आपको रियर व्हिव वाला स्पीड मीटर दिया गया है.
  • लाइटिंग इफ़ेक्ट के साथ ही 3D ग्राफिक्स भी मौजूद है.
  • VR मोड़ उपलब्ध है जो Google कार्डबोर्ड का समर्थन करता है.

#6 Traffic Rider

Game NameTraffic Rider
Downloads100 मिलियन
Download Size93MB
Offered BySoner Kara
Released On11 Jan 2016

Traffic Rider भी एक बाइक रेसिंग गेम है अगर हम बात करे इस गेम के खासियत की तो इस गेम की साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है. और इसी के साथ-साथ इस गेम के ग्राफिक भी काफी अच्छे है. यहाँ पर भी आपको कई सारी बाइक दी गयी है जिन्हे आप कॉइन दे कर अनलॉक कर सकते है. इस गेम में आपको ३० अलग-अलग प्रकार की सुपर बाइक दी गयी है इस गेम को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से खेल सकते है. अगर हम बात करे इस गेम के डाऊनलोड की तो इस गेम के गूगल प्ले-स्टोर पर १०० मिलियन से भी अधिक डाऊनलोड है. इसी चीज से आप इस गेम की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है निचे दिए गए Download वाले बटन पर क्लिक करके आप इस गेम को डाऊनलोड कर सकते है !

गेम खेलने के लिए कुछ टिप्स

  1. जितनी तेजी से आप सवारी करते है, उतने ही अधिक कॉइन प्राप्त कर सकते है.
  2. 100Kmh से अधिक की ड्राइव करते समय, बोनस स्कोर और नगदी प्राप्त करने के लिए ट्रैफिक से आगे निकल जाये.
  3. दो तरह से विपरीत दिशा में ड्राइविंग अतिरिक्त स्कोर और नकद देता है.
  4. अच्छी सुपर बाइक ख़रीदे और तेजी के साथ कॉइन प्राप्त करे.

Traffic Rider फीचर्स

  • इस गेम में ३० सुपर बाइक मौजूद है.
  • बाइक का साउंड असली बाइक से रिकॉर्ड किया गया है.
  • गेम में ७० से अधिक मिशन मौजूद है.
  • इस गेम की लैंग्वेज को आप १९ अलग-अलग भाषाओ में बदल सकते है

#7 Dr. Driving

Game NameDr. Driving
Downloads100 मिलियन
Download Size12MB
Offered BySUD Inc.
Released On19 Jun 2013

Dr. Driving गेम एक काफी अच्छा एंड्रॉइड गाड़ी वाला गेम है जिसे की SUD Inc. कंपनि द्वारा लॉन्च किया गया है. इस गेम की साइज कम है इसी लिए कोई कम रैम वाला एंड्रॉइड यूजर भी इसे आसनी से खेल सकता है. अगर हम बात करे इस गेम के साइज की तो इस गेम की साइज सिर्फ 12MB है. इस गेम में आपको ६ अलग-अलग प्रकार के मोड़ दिए गए है. उदाहरण के लिए ट्रैफिक मोड़ , पार्किंग मोड़, स्ट्रीट मोड़ etc. ट्रैफिक मोड़ में आपको गाड़िओ की ट्रैफिक से गुजर कर अपनी कार को ठिकाने तक पहुँचाना होता है. पार्किंग मोड़ में आपको दी गयी जगह पर गाड़ी को पार्क करना होता है. और स्ट्रीट मोड़ में आपको एक सीधा रास्ता मिलता है जिसमे आपको ट्रैफिक से गुजर कर समय से पहले पोहचना होता है कुछ इस प्रकार के मोड़ आपको इस गेम में देखने मिलते है !

Traffic Rider फीचर्स

  • Dr. Driving में आपको ३ तरह के अलग-अलग कैमरा मोड़ दिए गए है.
  • १० से अधिक गाड़िया मजूद है जिन्हे आप कॉइन दे कर खरीद सकते है.
  • गाड़ी चलाने के लिए स्टेरिंग के साथ-साथ रोटेड मोड़ उपलब्ध है.

#8 Real Car Race

Game NameReal Car Race
Downloads10 मिलियन
Download Size33MB
Offered ByGamexis
Released On3 Dec 2018

Real Car Race इस गेम को Gamexis कंपनि द्वारा बनाया गया है जो की काफी प्रचलित गेमिंग कंपनि है. इस गेम की साइज 33MB है जिसे की कोई भी एंड्रॉइड फोन यूजर बड़ी आसनी से खेल सकता है. गेम की साइज कम होने की वजह से आपको लैगिंग प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ता. साइज कम होने के बावजूद भी इस गेम के ग्राफिक्स काफी अच्छे है. गाड़ियों के साथ-साथ रियल एक्सपीरियंस के लिए इस गेम के मैप में ट्रेन और हेलीकॉटर भी दिए गए है. अगर हम बात करे इस गेम के डाऊनलोड की तो इस गेम के गूगल प्ले-स्टोर पर १० मिलियन से भी अधिक डाउनलोड्स है जो की एक बहुत अच्छा आंकड़ा है. आप निचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके इस गेम को आसानी से डाऊनलोड कर सकते है और खेल सकते है !

Real Car Race फीचर्स

  • पावरफुल गियर शिफ्टिंग मौजूद है.
  • कार और सुपरबाइक की रेस कर सकते है.
  • स्पीड लिमिट के हिसाब से कॉइन इखट्टा कर सकते है.
  • कमाए गए कॉइन्स की मदत से अन्य कार्स खरीद सकते है.

#9 Indian Car Racing Game

Game NameIndian Car Racing Game
Downloads10 मिलियन
Download Size46MB
Offered ByGamexis
Released On6 Jan 2018

जैसा की हमने आपको बताया की Gamexis प्रचलित गेमिंग कंपनि है यह Indian Car Racing Game भी इसी कंपनि द्वारा बनाया गया है. आप निचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके इस गेम को आसानी से डाऊनलोड कर सकते है. अगर हम बात करे इस गेम की साइज की तो इस गेम की साइज 46MB है जो की काफी कम है. इसी लिए कोई भी एंड्राइड यूजर इस गेम को आसानी से खेल सकता है. इस गेम में आपको कई अलग-अलग प्रकार के मैप दिए गए है. मैप के साथ ही आपको अलग-अलग प्रकार की गाड़िया भी दी गयी है आप कॉइन्स दे कर उन गाड़ियों को खरीद सकते है. अब आपके मन में यह सवाल आया होगा की कॉइन्स आएंगे कहा से. तो आप जब यह गेम खेलते है तो आपको रोड पर कॉइन्स भी मिलते है जिन्हे आपको जमा करना होता है. कॉइन्स जमा करने के बाद आप उन कॉइन्स से दूसरी कार खरीद सकते है !

Indian Car Racing Game फीचर्स

  • इस गेम में जो साउंड दिया गया है वह साउंड रियल रिकॉर्ड किया गया है.
  • गेम के ग्राफिक रियल का अनुभव कराते है.
  • 3D कैमरा मौजूद है जिसकी मदत से गाड़ी को ४ अलग ऐंगल से देखा जा सकता है.

#10 Street Racing 3D

Game NameStreet Racing 3D
Downloads100 मिलियन
Download Size83MB
Offered Byivy
Released On10 Aug 2017

Street Racing 3D गेम को आप निचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके डाऊनलोड कर सकते है. दोस्तों अगर हम बात करे इस गेम के ग्राफिक्स की तो इस गेम के ग्राफिक्स बोहत ही अच्छे है. इस गेम में आप दूसरे प्लेयर के साथ रेसिंग मैच भी लगा सकते है इसी के साथ इस गेम में टूर्नामेंट भी खेल सकते है. इस गेम की साउंड क्वालिटी भी काफी अच्छी है अगर हम बात करे इस गेम के डाऊनलोड की तो इस गेम के गूगल प्ले-स्टोर पर १०० मिलियन से भी अधिक डाऊनलोड है. इस आंकड़े से ही आप इस गेम की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है

Street Racing 3D फीचर्स

  • 20 से अधिक गाड़िया इस गेम में मौजूद है.
  • टूर्नामेंट मोड़ उपलध है आप इस गेम में टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते है.
  • अन्य प्लेयर के साथ रेसिंग मैच खेल सकते है.

अंतिम शब्द

तो दोस्तों यह थे 10 सबसे अच्छे गाड़ी वाले गेम आशा करते है आपको इन गाड़ी वाले गेम से कोई न कोई गाड़ी वाला गेम जरूर पसंद आएगा क्योकि यह गूगल प्ले-स्टोर पर टॉप रैंकिंग के गेम है. उम्मीद करते है की आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही वेबसाइट के नोटिफिकेशन बेल को भी ऑन कर दे ताकि आने वाले समय में आप कोई भी आर्टिकल मिस ना करे. क्योकि हम ऐसे ही हेल्पफुल आर्टिकल आपके लिए रोजाना लाते रहते है. अगर आपको इस आर्टिकल से जुडी कोई भी समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद !

फास्टैग (Fastag) क्या है और कैसे काम करता है | Fastag In Hindi

0
fastag kya hai in hindi

फास्टैग क्या है : फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है जिसमे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है .

अगर आप भी जानना चाहते है की फास्टैग क्या है (What Is Fastag In Hindi) और यह कैसे काम करता है , फास्टैग कैसे इस्तेमाल करें तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें . हाईवे रोड से यात्रा करना अगर आपको पसंद है या आप यात्रा करने का प्लान बना रहे है तो आपको Fastag के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है क्योंकि अगर आपको नहीं पता है की फास्टैग क्या है तो आपको टोल प्लाजा पर दुगना फीस भरना पड़ सकता है क्योंकि राष्ट्रीय हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भारत में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को शुरू किया गया है इसलिए अगर कोई गाड़ी मालिक फास्टैग का इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो उससे सरकार द्वारा दुगनी टोल फीस वसूल की जा रही है .

टोल कलेक्शन सिस्टम को लेकर हमेशा टोल प्लाजाओं पर वाहन चालकों और टोल प्लाजा कर्मचारियों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी को ध्यान में रखकर परेशानियों का हल निकालने के लिए राष्ट्रीय हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भारत में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को शुरू किया गया है .

फास्‍टैग क्या है (What Is FastTag In Hindi)

फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है जिसमे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है इस तकनीक में टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है जो की टोल प्लाजा पर लगे सेंसर से स्कैन किया जाता है . जैसे ही कोई फास्टैग लगा हुआ वाहन टोल प्लाजा के पास आता है उस वक़्त टोल प्लाजा पर लगे सेंसर उस वाहन के फास्टैग को Track कर लेता है .

Fastag सीधे आपके बैंक अकाउंट से कनेक्ट रहता है इसलिए टोल प्लाजा पर बिना रुके ही आप इसकी साहयता से टोल फीस भर सकते है क्योंकि जैसे ही आपकी गाडी टोल प्लाजा से गुजरती है टोल प्लाजा पर लगा हुआ सेंसर आपके गाडी पर गले फास्टैग को ट्रैक कर लेता है .

यह पूरा प्रोसेस आटोमेटिक होता है इसलिए टोल प्लाजा पर बिना गाड़ी रोके आटोमेटिक आपके फास्टैग कार्ड टोल प्लाजा के सेंसर्स द्वारा स्कैन किया जाता है और आपके अकाउंट से टोल का शुल्क भी अपने आप कट जाता है और फास्टैग अकाउंट का बैलेंस ख़त्म होने के बाद आपको उसे फिर से रिचार्ज करना होता है .

फास्टैग कैसे काम करता है फास्टैग की जानकारी हिंदी में ?

FasTag एक आटोमेटिक टोल कलेक्शन टेक्नोलॉजी है जो की खासकर टोल प्लाज़ास के लिए विकसित की गयी है टोल प्लाजा पर होने वाली अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फास्टैग को बनाया गया है जिससे टोल प्लाजा के कार्य कम समय में अधिक हो .

fastag kaise kaam karta hai

यह एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है जिसमे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी सहायता से सड़क से गुजरती हुयी गाड़ियों से आटोमेटिक टोल का शुल्क लिया जाता है .

फास्टैग आपको अपने गाड़ी के विंडस्क्रीन के ऊपर लगाना होता है वही दूसरी तरफ टोल प्लाजा पर एक सेंसर लगाया होता है जो आपके गाड़ी के ऊपर लगे फास्टैग को आटोमेटिक स्कैन कर लेता है और स्कैन करने के बाद आपके फास्टैग अकाउंट से टोल का शुल्क अपने आप कट जाता है .

फास्‍टैग के क्या फायदे है ?

फास्टैग एक मॉडर्न आटोमेटिक टोल कलेक्शन टेक्नोलॉजी है जिसके इस्तेमाल से काफी सारे फायदे होते है और अब भारत के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने फास्टैग तकनीक को कई टोल प्लाजाओं पर शुरू किया है इसलिए Fastag का सबसे बड़ा फायदा यह होगा की अब टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लम्बी लम्बी लाइन्स नहीं लगेगी क्योंकि फास्टैग से टोल काटने का काम आटोमेटिक होगा जिससे सभी लोगों काफी समय बच जायेगा और फास्टैग यूज़ करने पर आपको डिस्काउंट भी मिलता है .

FasTag की जरुरत किसे है ?

आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा की क्या फास्टैग अनिवार्य है और इसकी जरुरत किन किन लोगों को है तो आपको बता दूँ की फास्टैग लगबघ सभी हाइवेज टोल प्लाज़ास पर सरकार द्वारा 15 फरवरी से अनिवार्य कर दिया है लेकिन अगर नए वाहन मालिकों को इसके बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि नए वाहनों को वाहन रजिस्ट्रेशन के समय ही फास्टैग उपलब्ध कराया जायेगा .

अगर आपके पास पुराना वाहन है तो आप फास्टैग को उन बैंकों से खरीद सकते है जो सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के अंदर आती है वैसे आप PayTm से भी फास्टैग को खरीद सकते है .

फास्‍टैग कहां से लें ?

Fastag लेना काफी आसान है आप सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के अंदर आने वाली किसी भी बैंक जैसे , भारतीय स्टेट बैंक (SBI) , एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक , आईडीएफसी बैंक , आईसीआईसीआई बैंक, से आप इसे खरीद सकते है फास्‍टैग के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है और PayTM से भी इसे लिया जा सकता है .

Fastag के लिए किन दस्तावेजों की जरुरत होती है ?

फास्टैग खरीदने के लिए आपको फास्टैग आवेदन करते वक़्त कुछ जरुरी दस्तावेजों (Documents) की जरुरत होती है जो की इस प्रकार है –

  • वाहन के पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC)
  • वाहन मालिक के पासपोर्ट साइज की तस्वीर
  • कोई भी KYC डाक्यूमेंट्स से की आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस , पासपोर्ट , Voter ID Card या PAN कार्ड

यह सभी दस्तावेज आपके लिए जरुरी होते है जब आप को नया फास्टैग खरीद रहे होते है , KYC Documents में आपको वह डॉक्यूमेंट देना होगा जिसमे आपका पता(एड्रेस) मौजूद हो .

दोस्तों उम्मीद है आपको फास्टैग के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको फास्टैग (Fastag) क्या है और कैसे काम करता है यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और फास्टैग से रिलेटेड कोई भी सवाल हो तो हमे कमेंट करके जरूर पूछें .

अन्य पढ़े –